ताजा खबर
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारीकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारी

एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20250913 WA0021
जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में तेरह तारीख को एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना सहयोग दिया। स्कूल की समर्पित शिक्षिकाओं और शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने वृक्षारोपण किया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नमिता अग्रवाल के प्रभावी मार्गदर्शन में संभव हो पाया।कार्यक्रम के दौरान, बच्चों ने न केवल वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए नारे लगाए और एक छोटी सी नाटक भी प्रस्तुत की। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने पेड़ों के पर्यावरणीय और सामाजिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाता है, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करता हैl

J4C08194 scaled
रेड एफएम 93.5 द्वारा टशनबाज़ ग्रैंड फाइनल का हुआ सफल आयोजन, अरका जैन के वरुण मुखी हुए विजेता

जमशेदपुर : सुपर हिट 93.5 रेड एफएम के द्वारा आयोजित प्रोग्राम कॉलेज के टशनबाज़ का ग्रैंड फैनाले के ऍम पी ऍम वोकेशनल कॉलेज बिस्टुपुर मे सम्पन हुआ. कार्यक्रम की शुरुवात 22 अगस्त को हुआ था। यह कार्यक्रम शहर के 10 कॉलेज मे रेड एफएम की टीम जाकर कॉलेज के बच्चो का ऑडीशन लिया गया। प्रत्येक कॉलेज से दो बच्चो को सेलेक्ट किया गया, जिसमे स्टूडेंट्स ने सिंगिंग, डांसिंग मिमिक्री , के अलावा बहुत से हिडन टैलेंट का प्रदर्शन किया।

1000869826
1000870045

आज ग्रैंड फाइनल का आयोजन उन 20 प्रतियोगियों के बीच किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन – आर जे अभय, निधि और राज ने किया। जहाँ अरका जैन यूनिवर्सिटी के वरुण मुखी को विजेता घोषित किया गया, फर्स्ट रनर अप रोहित एनएसयू से तो सेकंड रनर अप, साकेत केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज से मिला।किसी भी प्रोग्राम को करने प्रयोजक की जरूरत होती है, इसको सफल बनाने मे कैनारा बैंक, वाइल्ड स्टोन, सीक्रेट टेंपटेशन, बूमर शर्मा फर्नीचर, मोटरवर्ल्ड ट्रू वैल्यू और माँ कल्याणी सुजुकी था।

1000870046
1000870041
बिरसानगर में झपटामार गिरोह सक्रिय, दूध लाने गए व्यक्ति की चैन छिनतई के अपराधी फरार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत वास्तु विहार के समीप शनिवार सुबह लगभग 6:40 बजे एक झपटमार की घटना घटी. लाल बिहारी प्रसाद जब दूध लेने के लिए जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका सोने का चैन छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले. पीड़ित द्वारा तुरंत थाना को सूचित किया गया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. पीड़ित वास्तु विहार के मोहरदा जानकी कॉलोनी के रहने वाले हैं. लोगों ने 100 डायल कर पुलिस को दी. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना फैल गयी है. क्षेत्रवासी पुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तथा जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है.

1001790447
जिला परिषद सदस्यों के सम्मान की लडाई लड़ूंगी: डॉ कविता परमार

बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने जिला परिषद कार्यालय में हो रहे अनियमितता के संबंध में उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान से शिकायत दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद सदस्य की अनुशंसा से जो योजना का क्रियान्वयन होता है उसमें कार्यालय द्वारा मनमानी की जा रही है। अपने चहेते संवेदकों को काम दिलाया जा रहा है। काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है और शिकायत के बाद भी पेमेंट कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि V.R. Enterprises के द्वारा उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के शीतला मंदिर में जलमीनार तथा पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के हनुमान मंदिर के पास नाला निर्माण के कार्य में गुणवत्ता में कमी की शिकायत के बावजूद संवेदक के द्वारा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया गया और विभाग द्वारा पूरा पेमेंट कर दिया जाना सैकड़ों सवाल खड़ा करता है। आखिर किसके इशारे पर कार्यालय में अनियमितता हो रहा है। ऐसा बहुतों क्षेत्र में हो रहा है।
उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि
संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने पर जिला परिषद कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर अपनी बात को मजबूती से रखूंगी।
उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ससमय कार्यवाही और सदस्यों के मान सम्मान को बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

1001789748
अवैध बालू लदे हाईवा ने टेंपो को मारा टक्कर, टेंपो चालक गंभीर, हाईवा चालक फ़रार

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के मेन रोड पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हाईवा एक टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से लदा हाईवा मेन रोड से क्रॉस नंबर रोड-12 की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान चालक ने अचानक अपने वाहन को पीछे करने की कोशिश की, जिससे पीछे से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल टेंपो चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस तुरंत पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया। काफी संघर्ष के बाद पुलिस ने जाम हटाया और यातायात सामान्य कराया।

1001789743

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हाईवा अवैध रूप से बालू लेकर जा रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से सड़कों पर अवैध बालू परिवहन पर कड़ा कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। पुलिस ने बालू लदा हाईवा जब्त कर लिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

आठ फोन और हजारों रुपए के साथ साइबर अपराधी गिरफ़्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
1001789741

जामताड़ा में पुलिस ने पांडेयडीह मोहल्ला से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से साठ हजार रूपये से अधिक नकद, आठ मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं. पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह साइबर अपराधी स्क्रीन शेयरिंग के जरिए लोगों के मोबाइल को हैक करता था और फिर बैंक अकाउंट का पासवर्ड जानकर मोबाइल से पैसों की ठगी करता था. फिलहाल पुलिस अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

सोनारी बजरंग नगर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सोनारी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत करीब 15 लाख रुपये की चोरी कर ली। यह घटना 8 से 10 सितंबर के बीच हुई, जब मकान मालिक सोनिया वर्मा का परिवार छत्तीसगढ़ गया था। लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूट चुका था और कीमती सामान गायब था। इसके बाद सोनिया वर्मा ने सोनारी थाने में त्वरित रूप से शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही, कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को इनपुट भी प्राप्त हुए हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने कहा, “हमने घटना स्थल और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। हमें कुछ संदिग्धों के बारे में सूचना मिली है, जिन्हें फिलहाल ट्रेस किया जा रहा है। हमारी टीम लगातार मामले की तह तक जाकर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।”

पुलिस का लक्ष्य जल्द से जल्द चोरों को पकड़ना और चोरी की गई संपत्ति को परिवार तक वापस पहुंचाना है। मामले की जांच अभी जारी है।

बिष्टुपुर लूट कांड का खुलासा, पंजाब से मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड के समीप एक सनसनीखेज लूट और फायरिंग की वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी थी। पीड़ित कारोबारी साकेत कुमार अग्रवाल ने घटना के बाद पुलिस में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता और जटिलता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी नगर और पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। यह टीम पेशेवर तरीके से घटनास्थल पर जुटी और व्यापक अनुसंधान अभियान चलाया।

विशेष जांच टीम ने सबसे पहले 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज की पड़ताल से अपराधियों द्वारा प्रयुक्त वाहन – इनोवा कार (वाहन संख्या: जेएच-05एएन-7303) की पहचान करने में सफलता मिली। इसके आधार पर अनुसंधान का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने पूरे देश में संभावित छिपने के स्थानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी।

विशेष टीम की कड़ी मेहनत और समन्वित प्रयास के बाद पंजाब राज्य के अमृतसर से प्रमुख अभियुक्त राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। राकेश के पास से लूटे गए पैसे के साथ-साथ देशी पिस्टल भी बरामद की गई। राकेश मंडल का अपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है। बताया गया कि वह पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जुलाई महीने के अंत में कदमा थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के तहत जेल से बेल पर बाहर आया था।

1001785291

पुलिस ने आगे चलकर तीन अन्य अभियुक्तों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान इस प्रकार हुई – कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर (41 वर्ष), सुधीर नारायण बेहरा (35 वर्ष) और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा (25 वर्ष)। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल ₹10,69,700 रुपये, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर ही इस लूट कांड का मुख्य साजिशकर्ता था। उनके नेतृत्व में राकेश मंडल, सुधीर बेहरा और गणेश कुम्भकार ने योजना बनाई थी। अभियुक्तों ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने साकेत अग्रवाल के खिलाफ वारदात की योजना हफ्ते पहले से बनाकर तैयार की थी। खास बात यह रही कि सुधीर बेहरा वर्तमान में नवमुंडी स्थित टाटा स्टील में कार्यरत था और उसने अपराधियों की भागने की व्यवस्था तथा लूटे गए धन को संभाल कर रखने की जिम्मेदारी संभाली थी। पुलिस को यह जानकारी आरोपी खुद के बयानों से मिली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह लूट कांड पूर्व नियोजित था और इसके पीछे आर्थिक लाभ और कर्ज को मिटने का उद्देश्य था। उन्होंने यह भी बताया कि साकेत अग्रवाल के इलाके का रेकी कुछ दिन पहले ही इन अपराधियों द्वारा किया जा चुका था। अपराधी एक ओयों होटल में ठहरे हुए थे ताकि इलाके की हर गतिविधि पर नजर रख सकें और समयानुसार कार्रवाई कर सकें।

एसएसपी ने कहा, “पुलिस विभाग की सतत निगरानी व विशेष टीम के कठोर परिश्रम से यह बड़ी सफलता मिली है। हम अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर रहे हैं और शेष भाग रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी व्यापक छापेमारी जारी है।”

गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी का अपराधिक रिकॉर्ड चिंताजनक रहा है। बताया गया कि पकौड़ी पहले भी विभिन्न अपराधों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद बेल पर बाहर आकर पुनः आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया था। यह बात पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है कि कैसे ऐसे आरोपी पुनः अपराध की ओर लौट आते हैं।

पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल चारों गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि लूट की पूरी साजिश और उसमें शामिल अन्य संभावित अपराधियों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी अपने बयान में यह स्वीकार कर चुके हैं कि कमलेश दुबे ही मुख्य साजिशकर्ता था, जबकि बाकी तीन उसके सहयोगी थे। कमलेश दुबे का मकसद साकेत अग्रवाल से भारी मात्रा में नकदी और अन्य कीमती सामान लूटना था।

एसएसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई बेहद कड़ी होगी और कानून के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी के पास अभियुक्तों से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे लाया जा सके।

इस लूट कांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। साकेत अग्रवाल ने बताया कि वह गुरुद्वारा रोड पर अपने व्यवसाय से संबंधित कार्य संपन्न करके लौट रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें फायरिंग कर रोका और उनके पास से भारी मात्रा में नकदी लूट ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि अपराधी बेहद पेशेवर और योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे थे, जिससे यह अपराध विशेष जांच टीम के लिए चुनौतीपूर्ण बना।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता व कार्यकुशलता से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। साथ ही, पीड़ित साकेत अग्रवाल ने कहा कि पुलिस के सहयोग से उन्हें न्याय मिलेगा और अपराधी सजा पाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।

विशेष जांच टीम ने फिलहाल चार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें विशेष रूप से आर्म्स एक्ट की धारा भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, अन्य अपराधिक गतिविधियों की भी जांच चल रही है।

पुलिस का यह अभियान यह संदेश देता है कि अपराधियों के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। पुलिस लगातार अपने फील्ड ऑफिसर्स और तकनीकी टीम के साथ मिलकर ऐसे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी सघन जांच जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हेमंत सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान, एक साल का मिला एक्सटेंशन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 2,200 सहायक पुलिसकर्मियों को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने उनकी सेवा अवधि 1 साल के लिए बढ़ाने की तैयारी की है। अगली कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद मुहर लगायेगी। इस फैसले से राज्य के 12 जिलों में तैनात सहायक पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है।झारखंड का पर्यटन

नौकरी जाने का था डर

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यह आदेश औपचारिक रूप से लागू हो जाएगा और सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि स्वतः एक साल बढ़ जाएगी।

1001785210

अनुबंध पर नियुक्त इन सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि 8 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच समाप्त होने वाली थी। इस कारण जवानों में नौकरी खोने का डर बना हुआ था। कई जिलों में रक्षाबंधन के समय यह आशंका थी कि अनुबंध समाप्ति का नोटिस उन्हें थमा दिया जाएगा। सीएम के इस फैसले से अब यह डर पूरी तरह खत्म हो गया है।

2017 में हुई थी नियुक्ति

बता दें कि वर्ष 2017 में राज्य सरकार ने 12 जिलों — पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, लातेहार, गुमला, पलामू, गढ़वा, दुमका, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और गिरिडीह — के लिए 2,500 सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की थी। इन्हें मात्र दो वर्षों के लिए 10,000 रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया था। बाद में इन्हें समय-समय पर सेवा विस्तार दिया जाता रहा है।

2024 में वेतन बढ़ा था

वर्ष 2024 में लंबे आंदोलन के बाद सहायक पुलिसकर्मियों की प्रमुख मांगों पर सरकार ने विचार किया था। उनका वेतन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 13,000 रुपये मासिक कर दिया गया था। हालांकि, सहायक पुलिसकर्मी संघ का कहना है कि उनसे जिला पुलिस जैसी ड्यूटी ली जाती है, लेकिन वेतन अभी भी होमगार्ड से थोड़ा ही अधिक है। इस पर भी पुनर्विचार किए जाने की मांग है।

जवानों ने जताया आभार

झारखंड सहायक पुलिसकर्मी एसोसिएशन के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से 2,200 जवानों के परिवारों को राहत मिली है और त्योहार पर उनका मनोबल बढ़ा है। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में स्थायीकरण और बेहतर वेतनमान पर भी ठोस निर्णय लिया जाए।

IMG 20250911 WA0031 scaled
उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, कार्यक्रम के तहत निर्धारित इंडिकेटरों प्राप्ति हेतु कार्य करने का दिया निर्देश

बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, पोषण के माध्यम से महिलाओ, बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करने, बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने, किसानों को कृषि योजनाओं से जोड़ने, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार, आधारभुत संरचना बढ़ाने पर बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाएँ और फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करें।

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से संबंधित इंडिकेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रगति, निर्धारित कार्ययोजना और प्राप्त लक्ष्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, सड़क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से गांवों को जोड़ते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटरों के आधार पर लक्ष्य तय कर समयबद्ध कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिक से अधिक पहुँच सके।

1000861519

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराये, उन्हें जागरूक करें। ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, सिंचाई और सड़क से जुड़ी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं का लक्ष्य आधारित कार्यान्वयन सुनिश्चित कर अकांक्षी प्रखंडो के वंचित और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए।बैठक में अधिकारियों को सतत प्रयास करने, योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने तथा गांवों के समग्र विकास में योगदान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

error: Content is protected !!