एक नई सोच, एक नई धारा

आजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्तार

IMG 20260822 115919

तीसरी धारा न्यूज | मानगो | 22 अगस्त 2026

सीसीटीवी फुटेज से हुई चोर की पहचान

आजादनगर थाना क्षेत्र में बावनगोड़ा चौक नूरानी मस्जिद के पास से 20 अगस्त 2026 को एक मोटरसाइकिल (JH05DF4606) चोरी हो गई थी। मामले में मो. विक्की की शिकायत पर कांड संख्या 67/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद 24-25 वर्षीय युवक दानिश अंसारी उर्फ राजा की पहचान हुई।IMG 20260822 115919

चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और ऑटो बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपाली और आजाद नगर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू की। नूर कॉलोनी रोड नंबर 0-30 पर चेकिंग के दौरान दानिश अंसारी उर्फ राजा को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने आजादनगर थाना कांड संख्या 66/26 के तहत हरिजन बस्ती दाईगुटू से एक ऑटो (JH-05-AG-7622) चोरी करने की बात भी स्वीकार की, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।b 1file 0000000036e48211b6c7a6bf516e58c6IMG 20260815 WA0003IMG 20260815 WA0013IMG 20260815 WA0006

आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा (24 वर्ष) के खिलाफ पूर्व में भी मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

a 2netaji 2026 08 15T09 43 02 438214IMG 20260813 WA0000file 00000000ed688211b71c86bd6e7bc292IMG 20260815 WA0005

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शैलेंद्र नायक, दीपक ठाकुर, दीपक कुमार रौशन, सहायक उप-निरीक्षक ललन कुमार, छोटेलाल कुमार, मो. औरंगजेब एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।IMG 20260815 WA0004IMG 20260818 WA0007IMG 20260815 170927

तीसरी धारा न्यूज — सच की रफ्तार, हर खबर पर नजर।

error: Content is protected !!