ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशत

7c1260d53c900cff561ec66fa2f08ee4636d12463aa0c26572a4d4d0145b4119.0

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 24 अगस्त 2026

​कांदरबेड़ा में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से फैली सनसनी

जमशेदपुर के एनएच 33 स्थित चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के होटल टेंथमाइल स्टोन के पास सोमवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने कदमा के विजया हेरिटेज निवासी 33 वर्षीय कारोबारी निखार सबलोक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और शहर में दहशत का माहौल बन गया।7c1260d53c900cff561ec66fa2f08ee4636d12463aa0c26572a4d4d0145b4119.0

​टीएमएच में डॉक्टरों ने कारोबारी को किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दोस्तों ने लहूलुहान हालत में निखार सबलोक को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने निखार पर कई राउंड गोलियां बरसाईं, जिनमें से दो गोलियां उनके सिर में और दो गोलियां शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं।db4d33c29a553ffe872f9bd9ee516339e95ea603ae797c08c1b1f488365dd149.0

​पुलिस महकमे में हड़कंप, पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल डीएसपी के साथ चांडिल थाना, एमजीएम थाना और आजादनगर थाना के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक निखार सबलोक जमशेदपुर के स्थापित व्यवसायी थे, जिनका होटल समेत कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं।

​घटनास्थल से 9 खोखे बरामद, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सील कर दिया और साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। मौके से पुलिस ने कुल 9 कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने में सफल रहे, जिससे फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस कारोबारी की किसी से संभावित रंजिश या दुश्मनी के बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है।

​तीसरी धारा न्यूज — निर्भीक खबर, निष्पक्ष नजर।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!