ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर लूटी गयी ओला आल्टो कार सिदगोड़ा से बरामद

जमशेदपुर : यदि आप ओला गाड़ी से यात्रा करते हैं तो हो जायें सावधान! क्योंकि यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। बुधवार देर रात को एक ओला ड्राइवर पर बदमाश द्वारा उस्तरा से हमला कर कार लूट ली गयी जिसे गुरुवार को सोनारी पुलिस द्वारा सिदगोड़ा से लावारिश हालत में बरामद कर लिया गया। ड्राइवर संजीत दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर संजीत दीप ने इस घटना की लिखित शिकायत सोनारी थाना में की है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लूट कांड में एक गिरफ्तारी की भी सुचना आ रही है। भुक्तभोगी घायल ड्राइवर संजीत दीप ने अपनी लिखित शिकायत में सोनारी थाना को सूचित किया है कि दिनांक 27 सितम्बर को रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच में दो युवको द्वारा उनकी आल्टो कार जिसका गाड़ी नंबर– JH05BV7594 है ओला एप्प के माध्यम से बुक किया गया, ड्राइवर ने एक युवक को तनिष्क शोरूम के पास से गाड़ी में बैठाया तथा दूसरा युवक बिष्टुपुर टाउन ऑफिस गोलचक्कर के पास से सोनारी एरोड्रम के पास जाने के लिए गाड़ी में बैठा। (जारी…)

इसके बाद एक युवक जो बिष्टुपुर टाउन ऑफिस गोलचक्कर के पास से बैठा तथा वह लिंक रोड गोलचक्कर के पास उतर गया तथा दूसरा युवक गाड़ी में बैठा रहा जैसे ही कार सोनारी एरोड्रम के पास पहुंची तो वह यवक ड्राइवर को बाराताल्ला फ्लैट के पास चलने की मिन्नत करने लगा। जिसके बाद में उसको बाराताल्ला फ्लैट के पास छोड़ दिया। इसके बाद उस युवक ने गाड़ी का भाडा दिया और ड्राइवर के पास चिल्लर न होने के कारण UPI के माध्यम से उनको पैसे वापस करने लगा। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

तभी वह युवक जिसको ड्राइवर ने ड्राप किया था, उसने किसी धारधार हथियार से ड्राइवर की गर्दन पर हमला कर दिया | अपने आप को बचाने के क्रम में ड्राइवर के दोनों हाथ की उंगलिया भी घायल हो गयीं। जिसका फायदा उठा कर वह कार, पर्स (जिसमे मेरे सभी डाक्यूमेंट्स और 4000 रूपए कैश) और ओप्पो कंपनी का जिओ सिम लगा मोबाइल जिसका नंबर 7857867320 था, ले कर भाग गया।

इससे ड्राइवर गम्भीर रूप से लहूलुहान हो गया और वह किसी प्रकार से वहां से एमजीएम अस्पताल पंहुचा और अपना इलाज करवाने के बाद घटना की जानकारी सोनारी थाने को दी |

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!