तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर / 24 नवंबर, 2026
17 नवंबर को जारी हुई नई कमेटी की सूची, 26 पदाधिकारियों का चयन
जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बिरसानगर थाना क्षेत्र समिति का गठन किया है। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर क्षेत्र अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने 17 नवंबर को नई कमेटी की सूची जारी की। इसमें महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्य समेत कुल 26 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन चेहरों को सौंपी गई अहम पद-जिम्मेदारियां
नई कमेटी में जितेंद्र कुमार और एम. शेखर राव को महासचिव बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सरस्वती खामरी, कैलाश तेली, प्रदीप रॉय, राजेश कुमार, आरती दास और अजय कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि सूरज हेम्ब्रम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विकास सरकार, संजय अंबष्ठा, कमल बेरा, मनजीत सिंह और भगत कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है तथा मीडिया प्रभारी के रूप में सौरव सरकार और छोटू सिंह को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय कालिंदी, रामचन्द्र खमारी, कनाई नायक, बसंत टुडू, गौतम मलकर, अजय क्षेत्री, रवि दत्ता, विक्टर बर्नेट और राहुल सिन्हा को शामिल किया गया है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चों का भी गठन किया गया है, जिसके तहत राजेंद्र सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा, अमन कुमार को युवा मोर्चा, रीना सिंह को महिला मोर्चा और नारायण साहू को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
📌 तीसरी धारा न्यूज
राजनीतिक अपडेट, संगठनात्मक हलचल और झारखंड का नंबर वन न्यूज चैनल तीसरी धारा न्यूज






















