ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेटशारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट

एक नई सोच, एक नई धारा

देशभर के लोगों से ठगी करने वाले 4 अपराधी राँची से गिरफ्तार, जाने कैसे आएं पकड़ में

राँची : केरल के एर्नाकुलम की महिला शोभा मेनन से साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकलने के नाम पर एक करोड़ 12 लाख रुपये एक साल में ठग लिये। ठगी का अहसास होने पर शोभा मेनन ने केरल के एर्नाकुलम में 26 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

जांच में जुटी पुलिस को साइबर अपराधियों को सुराग रांची में मिला। केरल की एर्नाकुलम पुलिस ने रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस और टेक्निकल सेल की मदद से इस ठगी की जांच शुरू की। टेक्नीकल टीम और गुप्तचरों से मिले इनपुट के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर से छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

गिरफ्तार आरोपियों में (1) ज्योतिष कुमार उम्र 23 वर्ष पिता भोला चौधरी, (2) मोहन कुमार उम्र 21 वर्ष पिता विजय ठाकुर, (3) अजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पिता अर्जुन चौरसिया और (4) नीरज कुमार उम्र 21 वर्ष पिता कमलेश राय शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों में ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार तीनों चकवाई थाना वारीसलिगंज जिला नावादा (बिहार) के रहनेवाले हैं। वहीं नीरज कुमार रांची के किशोरगंज के इरगू टोली बगान चौक का रहनेवाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 45 एटीएम कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 30 बैंक पासबुक एवं करीब एक लाख रुपया नगद तथा बीएमडब्लू सहित तीन बाइक और एक इंडिका कार बरामद की गई। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लॉटरी निकलने या अन्य के प्रलोभन देकर झांसा में लेता था और फिर उससे पैसे की ठगी कर लेता था। ये लोग पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिये विभिन्न राज्यों में जाली कागजातों के आधार पर बैंक अकाउंट खोलवाते हैं। उन्हीं अकाउंट में ठगी का पैसा ट्रांसफर करवाकर रांची के विभिन्न एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं। इस गिरोह के कुछ सदस्य विभिन्न राज्यों में अकाउंट खोलवाकर प्रति बैंक अकाउंट बीस हजार रुपये अतिरिक्त लेते हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!