ताजा खबर
जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)

एक नई सोच, एक नई धारा

बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र के पेंट कंपनियों- डिस्ट्रीब्यूटर पर दबिश

गम्हरिया: आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के पांच कंपनियों एवं पेंट विक्रेता एजेंसियों के ठिकानों पर एशियन पेंट के अधिकारियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के दर्जनभर वकीलों के साथ दबिश दी। इस दौरान एशियन, उत्सव और एपेक्स के नाम से निर्मित उत्पादों को जब्त किया गया है।

अधिवक्ताओं की टीम कोर्ट का आदेश लेकर सर्वप्रथम आदित्यपुर थाना पहुंची। तत्पश्चात, वहां से अलग-अलग टीम बनाकर पुलिस के साथ आदित्यपुर एवं गम्हरिया के कई कंपनियों में दबिश दी जहां कंपनी के अधिकारियों ने एशियन नाम से निर्मित उत्पाद बनाते रंगे हाथ सामान जब्त किया। इससे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान उक्त टीम द्वारा आदित्यपुर  औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक स्थित मिकासू मिट्रिट, फेज तीन स्थित क्लिन एन कैम व सर्वोत्तम पेंट्स, फेज छह के डीवीसी मोड़ स्थित अरिहंत इंडस्ट्रीज, गम्हरिया के उषा मोड़ स्थित आरुषि पेंट्स में छापेमारी की गई। इस दौरान एशियन के नाम से कई उत्पाद पैकिंग करते पाया गया जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि इन कंपनियों से निकलने वाले सामान के सप्लायर के यहां भी छापेमारी की जा रही है। आदित्यपुर मोदी हार्डवेयर में भी छापेमारी शुरू की गई है। सूचना मिलते ही लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि कंपनियों में पहुंचे और इस कार्यवाई पर कड़ी आपत्ति जताया।

लघु उद्योग भारती ने कार्रवाई पर जताया आपत्ती

लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव समीर सिंह ने इसे बड़ी कंपनियों द्वारा दुर्भावना से ग्रसित कार्रवाई बताया। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रूपेश कतरियार ने भी कंपनी द्वारा किए गए इस कार्रवाई पर आपत्ति जताया। उन्होंने कहा कि कहीं भी ट्रेडमार्क का प्रयोग नहीं किया गया है। नाम से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सारे प्रोडक्ट पर कंपनी अपना एड्रेस दे रही है। इस तरह की कार्यवाई से छोटे उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वही लघु उद्योग भारती ने कंपनी द्वारा किए गए कार्यवाई पर भी आपत्ति जताया। इस पूरे प्रक्रिया में बंबई हाई कोर्ट अधिवक्ताओं, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं कंपनी के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!