ताजा खबर
ONGC को ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडारजमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्य विक्की गिरी ने जमुई घटना पर जताया कड़ा विरोध, आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांगजमशेदपुर से 23 वर्षीय अंजली लोहार लापता: परिजनों ने ढूंढने वाले के लिए ₹21,000 के इनाम की घोषणा कीझारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज: चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथबागबेड़ा सब्जी मंडी में कचरे का अंबार: बदबू और गंदगी से दुकानदार व राहगीर बेहाल, सफाई की उठी मांगदवाओं के खेल में लुट रहे मरीज: जमशेदपुर में एक ही दवा की कीमत में ₹4,200 का बड़ा अंतर सामने आयाकलियुगी बेटे का खौफनाक कदम: मां की हत्या कर तीन दिन तक सड़ते शव के साथ घर में रहाजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 21 दोपहिया वाहन बरामदनिखार सबलोक हत्याकांड: सिदगोड़ा के विक्रम उद्योग पहुंची जांच, फंडिंग और पुराने वित्तीय संपर्कों को खंगाल रही पुलिसहिंदूपीठ ने शुरू किया विशेष अभियान, रानी श्रीवास्तव बनीं ‘एक लड्डू एक माला’ अभियान की संयोजिकाONGC को ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडारजमशेदपुर टाइगर क्लब के सदस्य विक्की गिरी ने जमुई घटना पर जताया कड़ा विरोध, आरोपियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की मांगजमशेदपुर से 23 वर्षीय अंजली लोहार लापता: परिजनों ने ढूंढने वाले के लिए ₹21,000 के इनाम की घोषणा कीझारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज: चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथबागबेड़ा सब्जी मंडी में कचरे का अंबार: बदबू और गंदगी से दुकानदार व राहगीर बेहाल, सफाई की उठी मांगदवाओं के खेल में लुट रहे मरीज: जमशेदपुर में एक ही दवा की कीमत में ₹4,200 का बड़ा अंतर सामने आयाकलियुगी बेटे का खौफनाक कदम: मां की हत्या कर तीन दिन तक सड़ते शव के साथ घर में रहाजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 21 दोपहिया वाहन बरामदनिखार सबलोक हत्याकांड: सिदगोड़ा के विक्रम उद्योग पहुंची जांच, फंडिंग और पुराने वित्तीय संपर्कों को खंगाल रही पुलिसहिंदूपीठ ने शुरू किया विशेष अभियान, रानी श्रीवास्तव बनीं ‘एक लड्डू एक माला’ अभियान की संयोजिका

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर से 23 वर्षीय अंजली लोहार लापता: परिजनों ने ढूंढने वाले के लिए ₹21,000 के इनाम की घोषणा की

IMG 20260923 WA0005
SFD

तीसरी धारा न्यूज     23 सितंबर 2026     जमशेदपुर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन 7 की रहने वाली युवती घर छोड़कर गई

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर जोन 7 की रहने वाली 23 वर्षीय युवती अंजली लोहार संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, युवती घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।IMG 20260923 WA0005

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, लोगों से मदद की गुहार

अंजली के अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। परिजनों ने आसपास के इलाकों और अपने रिश्तेदारों के यहाँ काफी पूछताछ की, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी इस बहन/युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत संपर्क कर परिवार की मदद करें।

सूचना देने वाले को दिया जाएगा ₹21,000 का नकद इनाम

लापता युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने बड़ा कदम उठाया है। परिजनों की ओर से घोषणा की गई है कि जो भी व्यक्ति अंजली लोहार की सही जानकारी देगा या उसे खोजने में मदद करेगा, उसे ₹21,000 का नकद इनाम दिया जाएगा।

इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील

यदि किसी भी नागरिक को 23 वर्षीय अंजली लोहार के संबंध में कोई भी सूचना या सुराग मिले, तो वे बिना किसी देरी के दिए गए संपर्क नंबरों 6204931132 अथवा 7717768176 पर कॉल करके जानकारी साझा कर सकते हैं।

तीसरी धारा न्यूज

जन-जन की समस्याओं पर पैनी नजर, निष्पक्ष और बेबाक खबर!

error: Content is protected !!