ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

जुआ खेलते 14 पुलिसकर्मी सहित 20 लोग गिरफ्तार, 3.5 लाख बरामद

Screenshot 2023 1127 120958

राँची : राजधानी रांची में गोंदा थाना पुलिस ने मिसिर गोंदा में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में 14 पुलिसकर्मी समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से गोंदा थाना में पूछताछ की जा रही है। एसएसपी चंदन सिन्हा जुआ के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। एसएसपी को सूचना मिली थी कि मिसिर गोंदा में बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है। एसएसपी ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी करने का आदेश दिया। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

टीम जब मिसिर गोंदा इलाके में छापेमारी करने पहुंची तो जुआ खेल रहे पुलिसकर्मियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। छापेमारी करने गई टीम के साथ पुलिसकर्मी उलझ गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना ले आया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

पुलिस ने आरोपितों के पास से साढ़े तीन लाख रुपये और आठ बंडल ताश बरामद किया है। सभी आरोपितों को सोमवार की सुबह जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार होने के बाद आरोपितों ने कई जगहों से पैरवी कराकर बच निकलने का प्रयास किया। मिसिर गोंदा में प्रतिदिन जुआ का खेल होता था।

सुबह से शाम तक थाने में लगा रहा जमावड़ा

AddText 11 27 11.47.17

गोंदा थाना में सुबह से लेकर शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पकड़े गए आरोपितों को छुडाने के लिए कई लोग थाना में जमे थे। लेकिन पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को हाजत में बंद कर दिया।
शहर के कई इलाकों में जुए का खेल चलता है। विशेष रूप से धुर्वा, पिठौरिया, लालपुर, कांटाटोली और सुखदेव नगर इलाके में जुए का खेल चलता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट

c60a45961f9d0f0b16ebff0c8a72442b75ecc0e670e0e2c02eb3765430c3b2cb.0

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि रांची के गोंदा थाने क्षेत्र में कल देर रात पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग जुआ खेलते पकड़े गए हैं। ये पुलिसकर्मी खुद भी जुआ खेल रहे थे और खेलवा भी रहे थे। इस पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि इनमें से कुछ पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत हैं और इस बात को पूरी तरह से छिपाया गया है। किसी भी तरह से मामले को रफा दफा किया जा रहा।

जिस राज्य का मुखिया सुबह से रात तक बस चोरी और हेरा-फेरी का गोरखधंधा करने में लगा हो, वहां ठीक उसके नाक के नीचे काम करने वालों को ऐसा अपराध करने का ऑक्सीजन मिलता ही रहता है। जब बॉस ही राज्य के साथ रोज जुआ खेले तो चेले क्यों पीछे हटेंगे। साथ ही साथ यह भी पता लगाना ज़रूरी है कि इस जुआ के आमदनी का पैसा ऊपर कहाँ तक जाता है?

IMG 20230802 WA00752 1

सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। राजधानी में किसी इलाके में जुआ का खेल होगा तो पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।- चंदन सिन्हा, एसएसपी

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!