ताजा खबर
जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाईजमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई

एक नई सोच, एक नई धारा

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन में लगी भीषण आग, लोको पायलट ने कूदकर बचाई जान

साहिबगंज : गोड्डा के ललमटिया में स्थित कोयला खदान से कोयला लेकर पश्चिम बंगाल के फरक्का जा रही मालगाड़ी के इंजन में भीषण आग लग गयी। घटना कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना के करीब की बतायी जा रही है। आग लगने के कारण रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। एमजीआर लाइन होते हुए कोयला से लदी मालगाड़ी फरक्का एनटीपीसी जा रही थी। इसी दौरान कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना गांव के पास किसी कारणवश इंजन में आग लग गई एवं इंजन धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान लोको पायलट ने गाड़ी को खड़ाकर कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी एमजीआर रेलवे प्रबंधन को दे दी गई है। रेलवे के अधिकारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारण की जांच पड़ताल की जा रही थी। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया। मालगाड़ी के इंजन में लगी आग को देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से मालगाड़ी के इंजन में आग लगी थी। बड़हरवा से रेलवे पुलिस और टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग लगने की जांच कर रही है। इस घटना में पूर्वी रेलवे बोर्ड को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की आशंका है, क्योंकि इंजन चालू अवस्था में था, हालांकि, बड़ी घटना घटते बच गई है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!