ताजा खबर
झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनझारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

एक नई सोच, एक नई धारा

खालसा फतेह मार्च के आपार सफलता का श्रेय जमशेदपुर की संगत को: भगवान सिंह

सीजीपीसी ने विभिन्न जत्थेबंदियों, जिला प्रशासन और टिनप्लेट व साकची कमिटी का आभार प्रकट किया

सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी एवं अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी पर निकाले गए खालसा फ़तेह मार्च की आपार सफलता का श्रेय आयोजनकर्ता सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जमशेदपुर की संगत को दिया है।
साथ ही साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उन तमाम जत्थेबंदियों का भी धन्यवाद ज्ञापन व आभार प्रकट किया जिनके प्रयास और सक्रिय सहभागिता के कारण फतेह मार्च सफल हो पाया।
मंगलवार को सरदार भगवान सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा सिख समाज की एकजुटता देखकर वे अभिभूत हो गए। उन्होंने सक्रीय भूमिका निभाने के लिए टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सहित सीजीपीसी के सभी सदस्यों विशेषकर लंगर सेवा में लगे सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। जल्द सीजीपीसी एक बैठक आयोजित करेगी जहां सम्मान समारोह कर समाज हित में अन्य कार्य शुरू करने की सलाह और मंजूरी ली जाएगी।
उन्होंने गतका पार्टी, घुड़सवार, दस्तार सिखलाई, गुरमुखी सिखलाई, मोटरसाइकिल (राइडर), निहंग सिंह जत्थेबंदी, सीजीपीसी सदस्य, पुष्पवर्षा के सदस्य, श्री पालकी साहिब की सेवा में योगदान देने वाले अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, मोटरसाइकिल (संगत) व कार (संगत), सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्य जिन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी को बखूबी निभाया, सबका का आभार प्रकट किया।

IMG 20230430 WA0012 1


उन्होंने जिला प्रशासन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं धालभूमगढ़ अनुमंडलाधिकारी पियूष सिन्हा सहित तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, टेल्को यूनियन के गुरमीत सिंह तोते, झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंदर सिंह, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, कीताडीह के प्रधान जगजीत सिंह गाँधी, सीजीपीसी ने चेयरमैन गुरदीप सिंह पप्पू, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, सतबीर सिंह सोमू, सुरेंदर सिंह छिंदे और अन्य का भी आभार मार्गदर्शन करने के लिए किया।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!