ताजा खबर
झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधाझारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा

एक नई सोच, एक नई धारा

पुलिसिया जुल्म के विरुद्ध किसान आंदोलन एकजुटता मंच ने खोला मोर्चा

राष्ट्रपति स्वतः संज्ञान ले महिला खिलाड़ियों को न्याय प्रदान करें: भगवान सिंह

दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण रव्वैये और मर्यादा लांघती कार्यवाई के विरोध में किसान आंदोलन एकजुटता मंच (कीआएएम) ने केंद्र सरकार के विरुद्ध गहरा रोष जताया है।
शनिवार को किसान आंदोलन एकजुटता मंच, जमशेदपुर के सदस्यों ने पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त के माध्यम देश के राष्ट्रपति के नाम न्याय की गुहार लगते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से किसान नेता सरदार भगवान सिंह, मंथन कुमार, सुमित राय, सुजय राय, देवाशीष एवं गुरपाल सिंह टिक्कू ने उपायुक्त कार्यालय में पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के संबंध में जमशेदपुर के किसान नेता सरदार भगवान सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति महोदया स्वतः संज्ञान ले मामले का पटाक्षेप करते हुए देश की शान महिला पहलवानों को न्याय प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर महिला खिलाड़ियों को तुरंत न्याय प्रदान किया जाये। कीआएएम के सदस्य सुमित रॉय का कहना है कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करे तथा प्राथमिकी दर्ज कराने गये महिला खिलाड़ियों की एफआईआर न लेनेवाले और आधी रात महिला खिलाड़ियों पर जुल्म करने के लिए जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाई हो।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!