ताजा खबर
सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानीसरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी

एक नई सोच, एक नई धारा

उडानभरने के साथ ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, दो लोग हुए घायल

धनबाद स्थित बरवाअड्डा हवाई अड्डा के पास एक निजी घर पर ग्लाइडर क्रेश हुआ. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. दोनों घायलों को शहर के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया.हवाई अड्डा से ग्लाइडर के उड़ान भरते ही उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई और लगभग 500 मीटर की दूरी पर ग्लाइडर क्रेश हो गया. ग्लाइडर नीलेश कुमार नामक शख्स के घर पर जा गिरी जिससे ग्लाइडर चकनाचूर हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन

इस ग्लाइडर के क्रेश होने कि सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन को लगी, वैसे ही जिला प्रशासन हरकत में आ गई. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने ग्लाइडर मे फंसे लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से एशियन जालान अस्पताल भेज दिया.

हवाई सैर कराने के लिए शुरू हुई ग्लाइडर सेवा

धनबाद शहर के लोग हवाई सफर का आनंद ले सकें और अपने शहर का नजारा आसमान से देख सकें, इस उद्देश्य से ग्लाइडर सेवा शुरू की गई. इससे पहले भी दो बार लोगों को ग्लाइडर को जरिए इस तरह की हवाई सैर कराई जा चुकी है. हालांकि इस बार ग्लाइडर क्रेश हो जाने से हवाई सैर कर शहर का नजारा देखना मुनासिब नहीं हो सका. घटना कैसे हुई इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. फिलहाल इस मामले कि जांच एयरपोर्ट ऑथोरिटी करेगी.

बता दें कि हाल ही में बालाघाट में एक चार्टर्ड प्लेन क्रेश हुआ था. किरनापुर क्षेत्र के भक्कुटोला के जंगल में चार्टर्ड प्लेन क्रैश क्रैश हुआ था. इस हादसे में पायलट प्रशिक्षक सहित प्रशिक्षु युवती की मौत हो गई थी. यह चार्टर्ड प्लेन लगभग 15 मिनट पहले बिरसी एयरक्राप्ट से उड़ा था. क्रैश होने के बाद एयरक्राफ्ट धू-धू कर जल गया.

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!