ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड घूमने गया पटना का युवक रहस्मय तरीके से लापता, दोस्तों ने सुनाई अलग अलग कहानी

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल के रहने वाले धर्मनाथ चौधरी (33) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे 14 मार्च को चार दोस्तों के साथ निजी गाड़ी से झारखंड गए थे, मगर लौट कर नहीं आए। वहीं, उनके साथ गए तीनों दोस्त वापस आ गए। स्वजनों ने साथ गए बंटी सिंह और कुंदन सिंह पर धर्मनाथ की किडनी निकाल हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल, कुंदन को दीघा थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

n4823206021679376844037a817b78ac47f998d4209ddc2a588e631477bae937fa9feb634a538769b2191f5

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय के अनुसार, कुंदन ने बताया कि चौपारण (झारखंड) में धर्मनाथ के पेट में दर्द उठा था। तीनों दोस्त उन्हें लेकर स्थानीय निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां डाक्टरों ने धर्मनाथ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे डर गए और शव को हास्पिटल के गेट पर ही छोड़ कर भाग आए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चौपारण बिहार और झारखंड की सीमा पर है। बिहार से गया जिले के बाराचट्टी थाना सीमा पर है। चौपारण और बाराचट्टी दोनों ही क्षेत्रों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। सत्यापन के बाद पुलिस निष्कर्ष तक पहुंचेगी।

पेंटिंग का काम करते हैं धर्मनाथ

धर्मनाथ पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। छोटे भाई धर्मवीर ने बताया कि भैया अक्सर काम के सिलसिले में आते-जाते रहते थे। वे 14 मार्च को घर से बच्चों को बोल कर निकले कि मैं बाहर जा रहा हूं, मगर ज्यादा कुछ नहीं बताया। भाभी अंजू देवी घर पर नहीं थीं। जब वह आईं तो बच्चों ने जानकारी दी। अगले दिन भाभी ने तीन मिनट तक भैया से वीडियो काल पर बात की थी। इसके बाद काल की तो कुंदन ने कहा कि भैया के पेट में दर्द है, फिर फोन काट गया। तब से मोबाइल स्विच आफ है।

कुंदन ने कहा- गली के मोड़ पर छोड़ा

धर्मवीर के मुताबिक, भाई को लेकर घरवाले परेशान थे। रविवार को अचानक कुंदन पर नजर पड़ी। पूछने पर उसने कहा कि धर्मनाथ को गली के मोड़ पर छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने बंटी से बात की तो उसने कहा कि मैं गया ही नहीं था। विरोधाभासी बयान से घरवालों को संदेह हुआ और उन्होंने दीघा थाने में शिकायत की। पुलिस ने जब पाटीपुल गली के मोड़ का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें कुंदन और धर्मनाथ दोनों ही नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने कुंदन को हिरासत में ले लिया।

बंटी और उसके बहनोई पर गहराया शक

धर्मवीर की मानें तो बंटी और उसके बहनोई स्वास्थ्य व अस्पताल से जुड़ा काम करते हैं। स्वजनों को संदेह है कि धर्मनाथ को बहला-फुसला कर वे झारखंड ले गए। वहां उनकी किडनी बेच दी और हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। इधर, सूत्रों का कहना है कि चौपारण में 15 मार्च से लेकर अब तक किसी अस्पताल के बाहर से कोई लावारिस शव बरामद नहीं हुई है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!