ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड : राजधानी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

झारखंड की राजधानी रांची में नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बगान में सुरेश्वर धाम शिव मंदिर के समीप शुक्रवार को करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया। इसमें कांके निवासी आशीष सिंह और राहुल नाग को गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने सूरज कुमार, प्रवेश कुमार सुखदेव सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

84e516466f8f48a2b4d1ed707d20c246d3a31e660c30bcb58c70f20a1c3719dd.0

इस वजह से हुआ झगड़ा

डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति ठीक है। पुलिस का कहना है कि केतारी बगान स्थित एक जमीन पर अशोक पासवान अपने साथियों के साथ निर्माण कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य की सूचना पाकर महिला ग्रेस खलखो अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और काम रोकने के लिए कहा।

काम रोकने की बात सुनते ही अशोक पासवान और उसके साथियों ने ग्रेस खलखो और अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद अशोक पास और उसके साथियों ने तबातोड़ फायरिंग की। इसमें दो युवकों के जख्मी होने के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अशोक पासवान और उसके साथियों पर हमला बोल दिया।

इसके बाद अशोक पासवान और उसके साथी भागने लगे। लोगों ने एक युवक प्रमोद कुमार को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पत्थरबाजी के बाद हुई 15 राउंड फायरिंग

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पाकर कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि अशोक पासवान और उसके साथियों द्वारा 15 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। दो गुटों के बीच विवाद में पहले पत्थरबाजी शुरू हुई।

विवाद बढ़ने पर फायरिंग की घटना हुई। लोगों का कहना था कि अशोक पासवान और साथियों के द्वारा गोली चलाने की योजना पहले से थी। इस वजह से कई लोग मौके पर हथियार लेकर पहुंचे थे। अशोक पासवान के साथ गुलाबी गैंग की महिलाएं भी मौजूद थी। जिन्होंने जमकर बवाल किया। मौके से पुलिस ने दो पिस्टल व गोलियां भी बरामद की हैं।

रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य

महिला ग्रेस खलखो ने बताया कि केतारी बगान के खतियान चरखा उरांव, बखास्त भुईहरी मौजा- सामलौंग, खाता संख्या-239, प्लाट संख्या-1184 में 1 एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर विवाद चल रहा है। उक्त जमीन के मालिक ग्रेस खलखो के पूर्वजों ने 1929 में जमीन खरीदी थी। इसके बाद से जमीन पर खेतीबारी की जा रही है। लेकिन कुछ दिन पूर्व संगीता भुटकुमार, राजन भुटकुमार व रणजीत भुटकुमार द्वारा उसे अपनी जमीन बताकर भूमाफिया अशोक पासवान व रणजीत कुमार के द्वारा कब्जा कर ब्रिकी कर दी गई।

इस मामले में 13 मार्च को जमीन पर यथास्थिति रखने का अदेश निकला था, लेकिन इसके बावजूद भी उक्त जमीन पर भूमाफिया द्वारा कार्य जारी था। ग्रेस खलखो का कहना है कि उक्त जमीन को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, एसएसपी, डीआईजी, विधायक समेत कई लोगों को आवेदन दिया गया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!