ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में सौर ऊर्जा प्लांट का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur  : गुरु ग्रंथ साहिब के शब्द “लख खुशियां पातसाहियां”… के साथ ही साकची गुरुद्वारा साहिब में सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत शुभारंभ हुआ. रविवार को तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने फीता काटकर सोलर बिजली प्लांट का उद्घाटन किया. इससे पूर्व गुरुद्वारा प्रांगण में शब्द-कीर्तन के बाद ग्रंथी ने अरदास कर गुरु महाराज से आज्ञा लेकर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की. लगभग सभी गुरुद्वारों के प्रधान, अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अरदास में शामिल होकर इस पुनीत पहल के शुभारंभ के साक्षी बने.

साकची गुरुद्वारा ने मिसाल पेश किया है – शैलेन्द्र सिंह

मौके पर मुख्य अतिथि पटना साहिब गुरुद्वारा के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिजली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधन ने जिस प्रकार गंभीरता दिखाई है वह वाकई सराहनीय है. उन्होंने संगत से कहा कि प्रदूषण से मुक्ति और बिजली की हर तरह से बचत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की वाहेगुरु की कृपा, संगत की सेवा और टीम के अथक प्रयास का परिणाम है यह उपलब्धि. उन्होंने इसे एक कीर्तिमान बताया. गुरमीत सिंह तोते एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहा कि साकची गुरुद्वारा ने एक मिसाल पेश की है जो और गुरुद्वारा कमेटियों को भी प्रेरित करेगी.

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह तोते समेत झारखंड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह फुर्ती, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकु, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, कृतजीत सिंह रॉकी, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जोगिंदर सिंह जोगी, सरदार महेंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरपाल सिंह, जगमिंदर सिंह, चंचल भाटिया और कुल्विंदर सिंह पन्नू ने भी उद्घाटन मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

0 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का लगा है प्लांट

बताते चलें कि साकची गुरुद्वारा साहिब में 195 सोलर पैनल की मदद से 50 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का प्लांट लगाया है जो गुरुद्वारा साहिब की कुल बिजली खपत के लिए पर्याप्त है. 50 किलोवाट बिजली पैदा होने से कार्बन डाई ऑक्साइड से वातावरण को मुक्ति मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए लगभग चार माह का समय लगा है. सोलर प्लांट के उद्घाटन मौके पर आमंत्रित सिख संगत, साकची गुरुद्वारा के कमिटी सदस्य व सिख धर्म के अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छीते ने किया.

1 01 2
भाजयुमो बारीडीह मंडल ने बच्चों के बीच बाँटे रंग – गुलाल

होली पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में आज लुपुंगडीह स्थित सवर बस्ती में छोटे बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकारी, बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया और हँसी खुशी होली पर्व मनाने शुभकामनाएं दी। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने यह अपील भी की है कि जिनसे जो सम्भव हो वह शहर से दूर दराज़ में रहने वाले बच्चों के बीच थोड़ी खुशियाँ बांटने का कार्य करें, जिससे इन बच्चों के होंठों पर एक प्यारी सी मुस्कान आ सके।

होली से पूर्व रंग और पिचकारी पाकर बच्चों में एक खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र की मुखिया लीना मुंडा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर भाजयुमो बारीडीह मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश दास, मंत्री अजितेश सेन, सह मीडिया प्रभारी अमित कुमार(माही),कार्यालय प्रभारी रोहित कुमार सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड: आठ आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, अनूप बिरथरे बने राँची डीआईजी

झारखंड सरकार ने आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया है। अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रेल डीजी अनिल पाल्टा को होमगार्ड का डीजी सह अग्निशमन का महासमादेष्टा बनाया गया है। जबकि, ट्रेनिंग डीजी अनुराग गुप्ता को सीआइडी डीजी बनाया गया है। इसके लिए सीआइडी एडीजी के पद को डीजी रैंक का बनाया गया है।

02ba7524e5963e5cbab8259a57a3a1451f77363cf117b96f0d0517e02699b7f7.0 1

वहीं, जैप एडीजी प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग निगम का अध्यक्ष सह एमडी बनाया गया है। तीन साल बाद रांची को नया ट्रैफिक एसपी मिल गया है. 2017 बैच के हारिस बिन जमां को ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। जबकि, अनूप बिरथरे को राँची डीआईजी और शुभांशु जैन को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है।

जाने पहले कहाँ थे और अब कहाँ

अनिल पाल्टा, रेल डीजी – डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन

अनुराग गुप्ता, डीजी ट्रेनिंग – डीजी सीआइडी

प्रशांत सिंह, एडीजी जैप – अध्यक्ष सह एमडी, झा. पुलिस हाउसिंग निगम

मनोज कौशिक, प्रतीक्षारत – आइजी मुख्यालय

पंकज कंबोज, आइजी रांची प्रक्षेत्र – आइजी एसीबी, (आइजी रांची के प्रभार में रहेंगे)

अनूप बिरथरे, एसटीएफ डीआइजी – डीआइजी रांची

हारिस बिन जमां, एएसपी गिरिडीह – ट्रैफिक एसपी रांची

शुभांशु जैन, एएसपी जमशेदपुर – सिटी एसपी रांची

झारखंड: जंगली फल खाने से 27 छात्र बीमार, 5 को सदर अस्पताल किया गया रेफ़र

झारखंड: शनिवार को चतरा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक के बाद एक छात्र अचानक बीमार पड़ने लगे तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने जंगल से कुछ फल खा लिए थे, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई।

n47740238416779910636371409eba73770e4e07e77a112a978c07f4a25736d03b6752e1fd68804eef6e774

जंगली फल खाने से 27 छात्र बीमार पड़ गए। इन छात्रों ने अपने स्कूल के पास स्थित एक जंगल में यह फल खाये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में हुई। पुलिस ने जब बच्चों के बीमार होने के संबंध में जानकारी जुटाई तो एक बच्चे ने बताया कि वे गांव में अपने प्राथमिक विद्यालय से सटे जंगल में गए थे और कुछ जंगली फल खाए थे, जिसके बाद वे बीमार पड़े।

सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह ने बताया कि बीमार पड़ने वाले बच्चों की उम्र करीब आठ – नौ साल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था और बाद में, उनमें से पांच को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिंह ने कहा, सभी छात्रों की हालत स्थिर है। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बीमार बच्चों से बात की।
डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। जैसे ही उनकी सेहत में सुधार होने लगेगा, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अभी छात्रों को खाने के लिए केवल लिक्विड फूड ही दिया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में छात्रों के परिजन भी मौजूद हैं। परिजन अपने बच्चों की ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। परिजनों ने कहा कि उन्हें तो जानकारी ही नहीं थी कि बच्चों ने कुछ ऐसा खाया है, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तब जाकर पूरे मामले के बारे में पता लगा। बच्चों ने परिजनों को बताया कि जंगल में पेड़ के ऊपर फल को देख लालच आ गई थी, जिसके बाद वह फल को तोड़कर खा लिए थे।

झारखंड: 28 पुलिस कर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई, ये है कारण-

राज्य के 28 पुलिसकर्मियों पर एक साथ विभागीय कार्रवाई होगी। इस सम्बन्ध में आईजी ट्रेनिंग ने आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि टीटीएस जमशेदपुर में 16 फरवरी को आयोजित द्वितीय पाली पीटीएस प्रशिक्षण के पेपर सात (मैनेजमेंट ह्यूमन बिहेवियर एंड एटीट्यूड विषय) के दौरान केंद्र अधीक्षक डीएसपी जयश्री कुजुर ने कुल 28 पुलिसकर्मियों को कदाचार करते हुए पकड़ा था। इसके बाद आईजी ट्रेनिंग ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ इनके संबंधित जिला और इकाई में विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया है।

02ba7524e5963e5cbab8259a57a3a1451f77363cf117b96f0d0517e02699b7f7.0

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर तिवारी, अमित कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद शाहिद हैदर, प्रियंका कुमारी, सुधाकर कुमार, हरिपद महतो, परमेश्वर उरांव, संदीप प्रताप सिंह, रूपसेन प्रमाणिक, चंद्रशेखर राव, हरेन्द्र कुमार, लोदरो हेंब्रम, अनमोल कुमार, विनय कुमार पासवान, शैलेश कुमार, प्रताप साहू, मोहम्मद इरफान खान, सुजीत कुमार चौबे, ओम प्रकाश, विनय रंजन उपाध्याय, मनीष कुमार, संटू कुमार, उषा रानी महतो, मुकेश कुमार झा, सुरेश दांगी और सुधीर कुमार पर विभागीय कार्रवाई होगी।

चांडिल: ट्रेन के चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

चांडिल: सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर चार दिनों के भीतर तीसरी मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. शनिवार को चांडिल थाना अंतर्गत गोलचक्कर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह निवासी नरेश हांसदा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि मृतक कामकाजी युवक था. यह दुर्घटना है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बता दें कि चांडिल थाना क्षेत्र में चार दिनों के अंदर तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है. पहली घटना बुधवार को चांडिल दो नंबर फाटक के पास घटी थी. इस दुर्घटना में ईचागढ थाना क्षेत्र के पातकुम निवासी पेलाराम पोद्दार की मृत्यु हुई थी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार को मानीकुई रेलवे पुल पर घटी थी. जहां ठेका मजदूर पंश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी 32 वर्षीय राजा पंडित की मृत्यु हुई थी. वहीं तीसरी घटना शनिवार को घटी जहां चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह निवासी नरेश हांसदा की मृत्यु हुई. चार दिनों में ट्रेन की चपेट में आकर तीन की मृत्यु होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, 2024 की तैयारी में जुटने का हुआ आह्वान

भाजपा 2024 की मिशन में जुट गई है। इसको लेकर भाजपा सांगठनिक मजबूती की कवायद में जुटी है। शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में संपन्न हुआ। जिसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए 2024 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्तियों तक कैसे पहुंचाई जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती कैसे ,मिले इसका मार्गदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन चुनावी मोड में रहते हैं 2024 में पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटेंगे और फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के तमाम मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खाद्य व मिठाई दुकानों में चला जांच अभियान, मिलावटखोरी करते पाये जाने पर होगी कार्यवाही

होली पर्व को मद्देनज़र अभिहित अधिकारी – सह – अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के निर्देशानुसार फूड सेफ्टी ऑफिसर ने साकची स्थित मेसर्स गंगा रेजेंसी से पनीर एवं एएमवाई परसुडीह बाजार से काला घोड़ा सरसों तेल, बेस्ट च्वाइस सरसों तेल, कलश बेसन, कलश मैदा, देवरथ बेसन, फार्चून सरसो तेल का नमूना संग्रहण किया ।

IMG 20230303 WA0034

उन्होने बताया कि सभी नमूने को रासायनिक जांच हेतु खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकूम, रांची भेजा जायेगा। यदि मानक पर सही नहीं पाये जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20230303 WA0035
बिरसानगर: पहली पत्नी के रहते अपने से 30 साल छोटी लड़की से की अधेड़ ने शादी, लिव इन रिलेशनमें रहने वाली महिला पहुँची थाना

बिरसानगर थाना में आज एक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक 50 वर्षीय अधेड़ तीन महिलाओं को दे रहा था धोखा। पहली पत्नी के रहते हुए पांच साल से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस अधेड़ ने अपने से 30 साल छोटी एक दूसरी युवती से शादी रचा ली।

n4769059781677840374368e79126f03bdcbdaa43ac9d7b62a9d4ded4d67418f7ebbebd5760fd138c9f5cc5

जानकारी मिलते ही लिव-इन में रह रही महिला बिरसानगर थाना जा पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की। दरअसल, मूल रुप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अब्दुल्ला शेख जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 2 में एक किराए के मकान में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है। इस दौरान वह एक महिला के संपर्क में आया और महिला के साथ लिव- इन में रहने लगा। कुछ दिनों से वह पड़ोस की रहने वाली एक युवती के संपर्क में था। अब युवती के परिजनों ने अब्दुल्ला के साथ उसकी शादी करा दी। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा।
महिला ने बताया कि अब्दुल्ला पूर्व से शादी शुदा है। उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा। अब वह दूसरी युवती के साथ शादी कर अलग रहता है। इसकी सूचना उसने भाजयूमो महिला मोर्चा को दी। जिसके बाद सभी थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड बजट सत्र 2023: बजट में किसान, महिलाओं और युवाओं पर खासा ध्यान

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में बजट पेश किया। उम्मीद जताई जा रही थी कि राज्य सरकार बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देगी और हुआ भी ऐसा ही। झारखंड का इस बार का बजट खास तौर पर ग्रामीण विकास पर केंद्रित रहा। इसमें युवाओं किसानों के अलावा महिलाओं के हित में भी कई घोषणाएं की गई। सरकार की योजनाओं में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का विजन दिखा।
जहां सरकार ने बजट में तमाम क्षेत्र वर्ग के लिए बंपर घोशणाएं की। वित्त मंत्री ने 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ का बजट पेश किया। जो पिछले साल की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है। बेरोजगारी की मार झेल रहे झारखंड के युवाओं के कौशल रोजगार पर बजट में फोकस रहा है।

58c72b761f2ff2297ae9a2fc008971d8861e14ed3286fa8413541e257218b098.0

किसानों के लिए ख़ास :

◆ किसानों के आर्थिक सहयोग के लिए नई योजना की घोषणा की।
◆ किसान ऋण माफी योजना के तहत 4.5 लाख किसानों को राहत।
◆ किसानों के खाते में 1,427 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
◆ खाद का इस्तेमाल कम करने पर जोर।
◆ मोटे अनाजों के उत्पाद पर सरकार का जोर।
◆ मिलेट मिशन के लिए 50 करोड़ का प्रवाधान।
◆पशुधन विकास योजना के लिए 300 करोड़ का प्रावधान।
◆ दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ी।

युवाओं के लिए ख़ास :

◆मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने की घोषणा हुई।
◆राज्य के 1 लाख 40 हजार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
◆ गुरूजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना
एकलव्य प्रशिक्षण योजना में 37000 बच्चों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया।
◆ राजकीय विश्वविद्यालय में इनोवेशन कम स्टार्टअप सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
◆ बरही, बुंडू, पतरातू, चाईबासा, जमशेदपुर, खूंटी में नए पॉलिटेकनिक कॉलेज खुलेंगे।
◆ राज्य के स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया जाएगा
छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाएं जाएंगे।
◆ स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के लिए 12 हजार 446 करोड़ रुपये का प्रावधान।
◆ श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के लिए बजट में 67% की बढोतरी की गई।
◆ श्रम नियोजन के लिए 985 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

महिलाओं के लिए ख़ास :

◆ विधवा पुनर्वास योजना में महिलाओं को कई फायदे दिए जाएंगे।
◆ आंगनबाड़ी चलो योजना शुरू की जाएगी।
◆ 800 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।
◆ आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 100 करोड़ का बजट का प्रावधान।
◆ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 6000 प्रतिमाह उपलब्ध करायी जाएगी।
◆ आंगनबाड़ी महिलाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।
◆ आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

error: Content is protected !!