एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20250905 WA0029
ईद मिलादुन नबी पर्व में शामिल हुए सुधीर कुमार पप्पू, विधि व्यवस्था का ख्याल रखते हुए सामाजिक कर्तव्यों का किया पालन

जमशेदपुर : आज ईद मिलादुन नबी पर्व पर जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति का सचिव सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य गन सोनारी थाना प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुबह 11:00 से सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान मे मौजूद रहकर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिये अपने सामाजिक कर्तव्य का पालन करते हुए उपस्थित रहे। तत्पश्चात सोनारी शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आजाद जी के आमंत्रण पर सोनारी मुस्लिम लंगर कॉमेटी के सदस्य के द्वारा जो टाटा स्टील मेन ऑफिस गोल चक्कर पर पर्व मे आए। लोगो के लिये सहायता शिविर (बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर और बाकी सामग्री) का प्रबंध किया गया था।

उधर उपस्थित होकर सभी ने सेवा प्रदान किया। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने शांति समिति के सदस्य गणों को, सोनारी थाना के उपस्थित सभी पदाधिकारीयो को एवं मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों को शांति एवं शोहार्दपूर्ण तरीके से जुलूस को संपन्न करवाने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में सोनारी थाना शांति समिति सचिव सुधीर कुमार पप्पू के साथ साथ सोनारी थाना शांति समिति के वरीय सदस्य त्रिभुवन यादव, प्रदीप लाल, कबी बेहरा, प्रेम सिंह, भोलानाथ साहू, अरविंद सिंह एवं सर्वेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

IMG 20250905 WA0000
पत्रकारों की सुरक्षा पर उठा सवाल, न्यूज कवर करने गए पत्रकारों की पुलिस ने की पिटाई, कार्रवाई की उठी मांग

जमशेदपुर : पुलिस की मनमानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उलीडीह थाना क्षेत्र में खबर कवर करने पहुंचे पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट ने चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने के लिए उलीडीह थाना पहुंचे थे। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों को घायल अवस्था में हाजत में बैठा दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सचिव विकास श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। वहां पत्रकारों ने पुलिस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर विरोध किया और दोषी एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए मामला जिला पुलिस कप्तान पियूष पांडे और नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष तक पहुंचा।

एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित पत्रकारों ने भी वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

1001735783 scaled
05 सितम्बर को गुवा के डी. बी. में झामुमो की “तैयारी समिति” की बैठक में मंत्री – सांसद, विधायक होंगे शामिल : झामुमो जिला प्रवक्ता

चाईबासा : आगामी 08 सितम्बर को गुवा में आयोजित होने वाले शहीद दिवस और झारखण्ड राज्य निर्माता व दिशोम गुरु शिबू सोरेन का ‘अंतिम जोहार यात्रा’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 05 सितम्बर को दिन के 12 बजे से गुवा के डी. बी. में जिला झामुमो की “तैयारी समिति” की बैठक में तैयारी समिति के मार्गदर्शक माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा, माननीय सांसद श्रीमती जोबा माझी, माननीय विधायक श्री निरल पुरती, माननीय विधायक श्री सुखराम उराँव, माननीय विधायक श्री जगत माझी समेत गठित तैयारी समिति के झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी, झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला संगठन सचिव वृन्दावन गोप, मन्नाराम कुदादा, नोवामुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, सचिव अलोक अजय तोपनो, जगन्नाथपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया, प्रखंड सचिव आनंद करुवा, जिला सदस्य बामिया माझी, मो. तबारक खान, रिमू बहादुर, बिपिन पुरती आदि शामिल रहेंगे।

यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. श्री लागुरी ने कहा कि झारखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 08 सितम्बर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. वहीं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आम जनता को श्री सोरेन के हाथों सरकारी लाभ दिलाने के दिशा में जिला झामुमो और जिले के मंत्री, सांसद और विधायकगण का सहयोग जरुरी है इसलिए 05 सितम्बर को आयोजित बैठक में एक रणनीति बनाई जाएगी. ताकि शहीद परिवार के आश्रितों और आम जनता को शहीद दिवस कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई परेशानी न हो सके. इधर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम और सचिव राहुल आदित्य ने भी गठित तैयारी समिति के सभी सदस्यों को गुवा में आयोजित 05 सितम्बर के बैठक में अनिवार्य रूप से दिन के 12 बजे उपस्थित होने की सुचना दी है।

IMG 20250904 WA0023
भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल,

सागरा : चक्रधरपुर रेल मंडल के सागरा – सोनाखान रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन किलोमीटर संख्या 453/24 में वृहस्पतिवार तड़के 5 बजे भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया, इस घटना के कारण हावड़ा मुंबई रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन पूर्ण रूप से ठप्प हो गया घटना की जानकारी मिलते ही राजगांगपुर से वन विभाग और रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर घायल हाथी को क्रेन की मदद से ट्रेक से हटाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मादा हाथी करीब 15 वर्ष कुछ दिनों से हाथियों के झुंड से बिछड़ कर इस क्षेत्र में विचरण कर रहा था और वृहस्पतिवार तड़के सुबह रेल ट्रैक पार कर रहा था इस दौरान भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया,हाथी को पिछले और शरीर के कई हिस्सों में चोंटे आई है हादसे के बाद भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को सोनाखान के पहले रोक दिया गया घटना के कारण कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया ट्रेन संख्या 22358 में राजगांगपुर में 5.24 बजे खड़ी थी मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी था।

IMG 20250904 WA0021
उपायुक्त ने डायरिया मरीजों की जांच को लेकर सिविल सर्जन को दिया निर्देश, प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए।

उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कैंप में मरीजों की जांच की गई एवं लक्षणों के अनुरूप आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल सेवन तथा खानपान की आदतों पर जागरूक किया गया।सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की संभावना को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गई है।

IMG 20250904 WA0022

सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखें, डायरिया पीड़ितों की तुरंत पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें।उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम को सूचित करें। साथ ही, उबालकर पानी पीने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जांच की जाए तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई की जाए।

IMG 20250904 WA0013
आर.एम.एस. हाई स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन, वीडियो

खुटाडीह : आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह में 3 सितंबर, 2025 को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में किया गया। यह समारोह छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों और शिक्षकों के समर्पण को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत एक सुंदर स्वागत नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को संगीतमय और उत्सवपूर्ण बना दिया।

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन “द गोल्डन टच” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और जीवन मूल्यों पर एक गहरी छाप छोड़ी।इस विशेष अवसर की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती प्रज्ञा सिंह, प्रधानाचार्या – डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर। उन्होंने छात्रों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया और शिक्षा में उत्कृष्टता के महत्व पर बल दिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. परिणीता शुक्ला, प्रधानाचार्या – आर.एम.एस. हाई स्कूल ने की, उनके साथ उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अचला श्रीवास्तव एवं स्कूल की समिति के कई सम्मानित सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:उपाध्यक्ष: श्री मनीष जैनसह सचिव: श्रीमती वंदना जैन, श्री चंदन कौंटियाट्रस्टीगण: श्री रमेश अग्रवाला, श्री आर.के. झुनझुनवाला, श्री एस.एस. गाडिया, श्री दीपक डोकानिया, श्री एम.पी. अगीवालकोषाध्यक्ष: श्री संजीव बधनशैक्षणिक विकास परिषद सदस्य: श्री विजय तुलस्यान, श्रीमती दीपाली डोकानिया, श्रीमती सशी गाडियाअन्य समिति सदस्य: श्री जी.डी. कौंटियाकार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती मिक्की सिंह, प्रधानाचार्या – चिन्मय विद्यालय (साउथ पार्क, बिष्टुपुर) तथा श्रीमती प्रतिमा सिन्हा, प्रधानाचार्या – आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालिचेला भी उपस्थित रहीं।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार, जो प्रत्येक कक्षा के टॉपर्स को प्रदान किया गया। साथ ही, शिक्षकों को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर उनके योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी प्रतिभागियों व अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया।

1001750874
गोलमुरी थाना प्रभारी ने दिया मानवता का परिचय, अंतिम संस्कार के लिए की आर्थिक सहयोग

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कस मैदान में एक महिला की मृत्यु गंभीर बीमारी से हो गई और मृतका का पति सोनारी कांड में जेल में बंद है। जिस वजह से उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

1001750874


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 30 की संख्या में स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे। जहां गोलमुरी थाना प्रभारी राजन सिंह मामले की गंभीरता को समझा और मानवता का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार हेतु 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, आप लोग कॉल करें मैं हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूंगा।

IMG 20250904 WA0028
सोनारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने के अपील – सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : आज जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय पर आने वाले ईद मिलादुन नबी पर्व को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन सोनारी के मुस्लिम समुदाय के युवा एवं बुजुर्ग लोगों के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के मौजूदगी में संपन्न हुआ।सुधीर कुमार पप्पू ने बताया ईद मिलादुन नबी जिसे मोहम्मद साहब की जन्म तिथि के रूप में मनाया जाता है इस्लाम के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

1001750869

यह दिन 12 रबी उल-अव्वल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने में आता है।इस दिन मुसलमान अपने पैगंबर की शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा करते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को प्रकट करता है बल्कि एकता और भाईचारे का एहसास भी कराता है।कई लोग इस दिन विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं और समुदाय में एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। इस दिन अनेक मुस्लिम समुदाय विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है। इस दिन लोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ये कार्य एकता और समुदाय की भावना को मजबूत करते हैं जिससे सभी मुसलमानों में एक सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होता है।आए हुए मुस्लिम समुदाय के नवयुवक एवं बुजुर्गों ने आश्वासन सहित अपना विश्वास जताते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव को एवं सोनारी थाना शांति समिति के तमाम सदस्यों और सोनारी थाना प्रशासन के अधिकारियों को ईद मिलादुन नबी का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का संकल्प रखा। सोनारी मुस्लिम लंगर कॉमेटी के सदस्य के द्वारा टाटा स्टील मेनऑफिस गोल चक्कर पर पर्व मे आए लोगो के लिये सहायता शिविर (बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर और बाकी सामग्री) का प्रबंध किया जायेगा। सुधीर कुमार पप्पू ने आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी हर कदम उनके साथ तत्पर होकर खड़े रहने का आश्वासन दिया और अपनी सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों को 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान मे एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के जुलूस को पूर्ण विधि व्यवस्था के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का दायित्व दिया।

बैठक में मुख्य रूप से त्रिभुवन यादव जी, प्रदीप लाल, कवींद्र बेहरा, प्रेम कुमार सिंह, संजय रजक, नारायण प्रसाद, रेखा कालिंदी, भोलनाथ साहू, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, हरी दास, सर्वेश कुमार,अजय नन्द, सतीश शर्मा, मोहम्मद कौशर, शेख निजाम, शेख समीर, सोहेल अहमद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद एहतेशन, शेख अंसार, भोला साहू, मोहम्मद अयाज हैदर, मोहम्मद शाहिद, गणेश साहू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

1001745226
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ पहुंचे सरायकेला, दिशा की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
1001745226

सरायकेला खरसावां : सरायकेला समाहरणालय सभागार में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में सरायकेला खरसावां जिला विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, पथ निर्माण, एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं समेत कार्य प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाए। विगत तीन चार माह से लगातार हो रही बारिश से प्रभावित परिवारों का आंकलन कर उन्हें सरकारी योजना से जोड़ते हुए शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिला में हो रही सड़क दुघर्टनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिला एवं प्रखंड में कार्य योजना बनाई जाए, जिला में विभिन्न क्षेत्रों के ख़राब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, हर घर जल नल योजना से सभी गांव टोला को जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सुदूर ग्रामीण के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है।

बैठक में विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त नितिन कुमार सिंह, आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित विभिन्न विभाग पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सोनारी मे वीर बजरंग अखाडा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे भव्य मंगल आरती मे जुटे सैकड़ो भक्तजन
1001748008

जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाडा स्थित सिनेमा मैदान मे श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे भव्य मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक मे सैकड़ो स्थानीय भक्तजन शामिल रहे , अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप के पदाधिकारियों के समक्ष सभी बस्तीवासियों के बीच अपनी बात रखते हुए, 70 वर्ष पुराने रामनवमी अखाडे और अखाडे द्वारा संचालित निरंतर सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों की पूरी जानकारी दी , केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी के माध्यम से अखाडा समिति से जुडे सभी सदस्यों को यह आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले रामनवमी पूजा का आयोजन और सभी धार्मिक आयोजन विधिवत तरीके से आगे भविष्य मे भी पूर्व की तरह आयोजित होता रहेगा और इस शुभ कार्य मे विहिप जमशेदपुर का पूर्ण सहयोग श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति को किया जायेगा , कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला के अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपीराव, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सह सेवा प्रमुख संतोष वर्मा , सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित रजक, राजीव जी संग विहिप के अनेक सदस्यगण और अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू , अध्यक्ष गोपाल कृष्णा साहू, सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा,उपसचिव शम्भू साहू, उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित दास, महिला कार्यसमिति से जया साहू, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रुक्मणी देवी, उमा देवी संग अनेक स्थानीय सभी भक्तजन का सहयोग प्राप्त हुआ।

error: Content is protected !!