एक नई सोच, एक नई धारा

2cc52ef39b97eaa727d15bc91d7be1febeae9c70a68679f03e47cc073e5839b8.0
घाटशिला उपचुनाव को लेकर पार्टी और कार्यकर्ताओं की बढ़ी सक्रियता

झारखंड का घाटशिला उपचुनाव को लेकर सक्रियता तेज होने लगी है. उपचुनाव में बहुत अधिक वक्त नहीं है. राजनीतिक दल भी इस उपचुनाव को लेकर सक्रिय है. इस बीच यह उपचुनाव पार्टी उम्मीदवारों को लेकर कई तरह का संदेह भी पैदा कर रहा है. कुछ के घर वापसी के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ के पाला बदलने के भी संकेत दिख रहे है. इस सीट पर भाजपा और झामुमो का मुकाबला होता है. इस वजह से अब इस बात का आकलन शुरू हो गया है कि किस दल से कौन उम्मीदवार होगा? अचानक कुछ ऐसी गतिविधियां बढ़ी है, जो पहेली बनकर उभरी है.

कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन का राजनीतिक भविष्य होगा तय

भाजपा फिर कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को ही उम्मीदवार बनाएगी या कैंडिडेट बदलेगी, इसकी भी चर्चा होनी शुरू हो गई है. झामुमो की ओर से तो लगभग साफ है कि दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को टिकट मिलेगा. भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सक्रियता के बीच कांग्रेस के बड़े नेता प्रदीप बालमुचू भी अचानक क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और यह सक्रियता कई संदेहों को जन्म देता है. लोग बताते हैं कि 1995 से लेकर 2004 तक वह लगातार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे. आज भी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है. कहा जाता है कि प्रदीप बालमुचू जिसकी पीठ पर हाथ रख देंगे उसकी जीत लगभग तय है.

2024 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में हुआ था विवाद

सूत्र बताते हैं कि 2024 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बावजूद झामुमो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगे थे. और इसे बालमुचू नाराज हो गए थे. इसके बाद तो घाटशिला से लेकर रांची तक चर्चा तेज हो गई. मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, तो हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झामुमो नेताओं के साथ उनकी बैठक कराई. बैठक में तय हुआ कि झामुमो के लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देंगे. बैठक के बाद झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन और कांग्रेस के प्रदीप कुमार बालमुचू की संयुक्त प्रेस वार्ता भी हुई थी. ताकि जनता में यह संदेश जाए कि महागठबंधन के नेता एक है.

झामुमो की सीट है घाटशिला, खूब होगी राजनीतिक लड़ाई

यह अलग बात है कि घाटशिला झामुमो का सीट है. ऐसे में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी यहां पार्टी के टिकट पर खड़ा नहीं हो सकता है, लेकिन बालमुचू की सक्रियता कई सवालों को भी जन्म देती है. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है. घाटशिला विधानसभा सीट भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए कम महत्वपूर्ण नहीं है. 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद निश्चित रूप से भाजपा चाहेगी कि घाटशिला उपचुनाव में जीत कर एक बार फिर नए ढंग से काम की शुरुआत हो. ऐसे में यह सवाल बड़ा हो गया है कि भाजपा क्या बाबूलाल सोरेन पर ही दांव लगाएगी या उम्मीदवार बदलेगी?

1001764181
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : साकची स्थित कुशवाहा क्लब में पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया, डेमोक्रेटिक के कोल्हान प्रमंडल झारखंड द्वारा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की स्मृति दिवस सह शहादत दिवस पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान मूलमंत्र पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह पटेल प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

1001764181

शिविर में सुग्रीव गौतम जिला अध्यक्ष,धातु हेंब्रम, रंजीत बास्के , डा उषा कुमारी, डा इंदाल कुमार, रंजन कारूवा, राजू बेहरा, गुरूचरण मुखी, सुरेश कुमार, आनन्द मुखी, शोभा कुमारी, गौतम कुमार, सुदर्शन सिंह, अशोक कुमार, विशाल तियू, चित्रलेखा, रोमा मुखी, विनोद कुमार, सुदेश मुखी, पार्वती हांसदा, विजय शंकर, विजय प्रसाद, के अलावे काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

IMG 20250908 WA0002
कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

जमशेदपुर : कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड (कैज) की आवश्यक बैठक एसोसिएशन के सेंसेई अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद की अध्यक्षता में स्थानीय जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में हुआ।जिसमें विभिन्न जिला के कराटे प्रशिक्षक एवं कैज पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।जिसमें निर्णय लिया गया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से पहले सभी जिला अपने जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवा ले। इस संदर्भ में रामगढ़ जिला कराटे डू एसोसिएशन,वेस्ट सिंहभूम जिला कराटे डू एसोसिएशन एवं खूंटी जिला कराटे डू एसोसिएशन ने 12 अक्टूबर 2025 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। सरायकेला खरसावां जिला ने 19 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया वहीं बोकारो जिला कराटे डू एसोसिएशन 21 अक्टूबर 2025 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करेगा।

बैठक में पूरे झारखंड में कराटे खेल की उपलब्धि करवाने और नए नए खिलाड़ियों को निखारने कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखण्ड को अधिक से अधिक पदक दिलाने के लिए जिला में प्रभारी बनाए गए, जिसमें सेंसेई बिमल नाग एवं महादेव गोप बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, सेंसेई राहुल गोप लातेहार, चतरा,पलामू जामताड़ा, रेंसी कमल किशोर कच्छप पूर्वी सिंहभूम, रेंसी गुलाम जावेद लोहरदगा, रेसी बेनेट मालिंगस रामगढ़, सेंसेई लालचंद लोहार सिमडेगा, रेसी इबरार अंसारी गुमला, सेंसेई राजेश मोहंती एवं संगीता दास सरायकेला खरसावां ,सेंसेई गुमान गाड़ी खूंटी, सेंसेई राकेश एक्का हजारीबाग, सेंसेई राहुल गोप एवं बिमल नाग पश्चिमी सिंहभूम , सेंसेई नन्दजी प्रसाद रांची,राकेश एक्का गढ़वा जिला में प्रभारी सह तकनीकी निर्देशक बनाए गए। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता नवम्बर माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से सेंसेई नंदजी प्रसाद, सिहान विमल आनंद नाग, महासचिव निरंजन पांडे, राहुल गोप, नौशाद खान, कमल किशोर कच्छप, गुलाम जावेद, राजेश मोहंती, संगीता दास, मनीष परियर, मनोज कुमार, राकेश कुमार, लालचंद लोहार, गुमान गाड़ी, पिंटू कुमार, इबरार अंसारी, सुंडी, बेनेट मलिंगा, हिंगुआ गुड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20250907 WA0038
वरिष्ठ पत्रकार प्रीतपाल सिंह बिजी के भतीजे जसविंदर सिंह की 36 वर्ष की अल्पायु में निधन, अंतिम संस्कार कल

जमशेदपुर : रिफ्यूजी कालोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रीतपाल सिंह बिजी (सम्पादक आयरन सिटी) के भतीजे एवं स्वर्गीय जोगिंदर सिंह बिजी के 36 वर्षीय पुत्र जसविंदर सिंह सैंकी का निधन आज रविवार को दोपहर 12 बजे हो गया. वो अपने पीछे पत्नि और एक ढाई साल के पुत्र को छोड़ गए हैं. सैंकी का शव यात्रा कल सोमवार को उनके निवास स्थान रिफ्यूजी कालोनी मकान नंबर 9 से सुबह 9.30 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकलेगा. वो पिछले कुछ महीनों से बीमार थे, जिनका इलाज हैदराबाद के AIG हॉस्पिटल में भी हुआ था.

n6799252061757164419901f0865e5347ff6cab9432bd9b134302d32c1b2b2285ceb185866a6a89277d43c8
बोकारो को मिला नया श्रम न्यायालय भवन, मुख्य न्यायाधीश ने पेपरलेस न्यायालय पर दिया जोर

बोकारो : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने शनिवार को बोकारो आगमन के दौरान तकनीकी सशक्तिकरण, पेपरलेस न्यायालय और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिवक्ताओं को संबोधित किया। अवसर था बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन और अधिवक्ता संघ परिसर में ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन का।

न्यायमूर्ति चौहान ने कहा कि डिजिटल युग में न्याय व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए तकनीकी का अधिकतम उपयोग करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि अब अधिकांश न्यायिक गतिविधियां व रिकार्ड मोबाइल और कंप्यूटर पर एक क्लिक में उपलब्ध हो रहे हैं, ऐसे में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं के उत्साह और उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि बोकारो बार से जुड़े अधिवक्ता बेहतर कार्य कर रहे हैं और यह जिले की न्यायिक प्रणाली को मजबूत बना रहें है।

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न्याय देना और केस का निपटारा करना दोनों अलग-अलग बातें हैं। अधिवक्ता से लेकर न्यायाधीश तक सभी का एकमात्र लक्ष्य न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि केवल आंकड़ों पर ध्यान देना।उन्होंने कहा कि समय-सीमा की चर्चा तो होती है, लेकिन हमें इस पर विचार करना होगा कि सही व्यक्ति को न्याय कैसे मिले। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे बाहरी चर्चाओं और आलोचनाओं से प्रभावित न हों, बल्कि न्याय की मूल भावना को बनाए रखें।

आधारभूत संरचना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिलों के उपायुक्त न्यायिक तंत्र को सशक्त करने में सहयोग कर रहे हैं और केवल समन्वय और प्रयास की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने पेपरलेस न्यायालय की अवधारणा को अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि न्यायालयों में सबसे अधिक कागज का उपयोग होता है, जिसे दोनों ओर टाइप कर आधा किया जा सकता है। अधिक से अधिक डिजिटल सुविधा का उपयोग ही आधुनिक न्यायिक व्यवस्था को गति देगा।

न्यायमूर्ति चौहान ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी बारिश ने कई राज्यों में गंभीर समस्याएं खड़ी की हैं और इसका मुख्य कारण अंधाधुंध पेड़ कटाई है।उन्होंने सभी से अपील की कि “एक व्यक्ति, एक पेड़” अभियान को व्यक्तिगत संकल्प बनाकर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी न मानें बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम के लिए बोकारो जिला प्रशासन और जिला बार एसोसिएशन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें न्यायिक तंत्र और समाज, दोनों को मजबूत बनाती हैं।इससे पहले, बोकारो में नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की।

मौके पर न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह बार काउंसिल के सदस्य एमके श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

IMG 20250906 WA0015 scaled
कदमा गणेश पूजा समिति सनातन नियमानुसार करे गणेश प्रतिमा विसर्जन – विश्व हिन्दू परिषद

जमशेदपुर : भारत के सभी भागों मे यह परंपरा रही है कि श्री गणेश पूजा का विशेष आयोजन और पूजा का शुभारंभ श्री गणेश चतुर्थी पर किया जाता है और ठीक 11 वें दिन अनंत चतुर्दशी पर पूजा का समापन और प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। इसके पूर्व बीच के दिन मे भी कई पूजा समिति प्रतिमा विसर्जित करती है पर अनंत चतुर्दशी पर अंतिम रूप से पूजा का समापन और प्रतिमा विसर्जित करना अनिवार्य होता है। इसी विषय को लेकर विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता और जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी के नेतृत्व में कदमा मे चल रहे भव्य गणेश पूजा आयोजक श्री बाल गणपति विलास पूजा समिति के लोगों से मिलकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा को सनातन धर्म और वैदिक परंपरा दिन के अनुसार गणेश चतुर्थी से आरंभ होकर अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन करने का आग्रह रखा।

जिसे पूजा समिति के पदाधिकारी ने स्वीकार किया और अगले वर्ष इसे पूजा शुरू होने के पहले ही आपसी विचार करके नियमानुसार 11 वें दिन अनंत चतुर्दशी मे ही प्रतिमा का विसर्जन करने का आश्वासन दिया। श्री बाल गणपति विकास पूजा समिति ने जानकारी दी कि 107 वर्षों से श्री गणेश जी की पूजा संपन्न होती है पर कभी किसी ने ऐसी उचित जानकारी नही दी। विहिप के आग्रह को स्वीकार करते हुए विहिप के इस कदम को सराहनीय कदम बताया गया। विहिप जमशेदपुर महानगर यह सुनिश्चित करती है कि अगले वर्ष सनातन धर्म के नियमों का पालन नही करने पर पूजा समिति के समक्ष शहर के साधु संत और महंतों के साथ विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर इसका विरोध करेगी और सनातन धर्म का पालन करते हुए तय समय पर भगवान के प्रतिमा का विसर्जन करवायेगी, साथ ही पूजा समिति ने स्वीकार किया कि भगवान की प्रतिमा को आदित्यपुर पुल के ऊपर से सीधे नदी मे नही उतारा जायेगा प्रतिमा को नदी घाट पर ले जाकर विधि पूर्वक तरीके से विसर्जित किया जायेगा।

विहिप के सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सुधा जौहरी, गौ रक्षा प्रमुख मनीष सिंह, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, बजरंगदल महानगर सुरक्षा प्रमुख विवेक शर्मा , सत्संग प्रमुख विशाल जी श्री बाल गणपति विलास समिति के लोगों के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे ।

Screenshot 2025 0906 171326
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस “शक्ति प्रदर्शन” था, जिसकी वजह से हिंदू युवक की मौत हुई – अरुण सिंह

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह ने कदमा में हुई हिंदू युवक की मौत को लेकर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान शहर के हिंदू बहुल इलाकों में नारा-ए-तकबीर और अल्लाह-ओ-अकबर जैसे नारे लगाए गए, जिससे तनाव की स्थिति बनी।

अरुण सिंह का कहना है कि यह पूरी तरह से “शक्ति प्रदर्शन” था और प्रशासन की नाकामी से हालात बिगड़े। उन्होंने दावा किया कि कदमा स्थित रंकिनी मंदिर के पास जुलूस में शामिल एक बड़े वाहन ने हिंदू युवक को टक्कर मार दी और करीब 500 मीटर तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई।उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दंगे भड़का सकती हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा।

सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक समुदाय विशेष को खुली छूट दे रही है और सनातन विरोधी सत्ता का दुरुपयोग हिंदुओं के खिलाफ किया जा रहा है।विहिप और बजरंग दल ने साफ चेतावनी दी है कि वे ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जिला प्रशासन से मांग की है कि आयोजकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जाए।

n6798347241757097271180808b820c8fc6e95ffb0d1d136334a1e55053d22aa1d88eaa32b8278182412735
वर्धमान ज्वेलर्स के मालिक की बहादुरी के कायल हुए लोग, देखें फ़ुटेज

जमशेदपुर – सोनारी एरोड्रम बाजार रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में डकैती की घटना को दो दिन बीत चुके हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है. पुलिस की कई टीम अलग-अलग एंगल से अपराधियों का पता लगाने में जुटी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच घटना वाले दिन यानी बुधवार को डकैती के दौरान का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है. उसे देख शहरवासी दुकान के मालिक पंकज जैन के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अपराधियों के हाथ में पिस्तौल देखकर लोग डर कर भाग जाते हैं, लेकिन पंकज जैन तनिक भी नहीं डरे. खाली हाथ ही पिस्तौल लिए अपराधियों से भिड़ गये. दुकान के मालिक पंकज जैन ने बताया कि बुधवार को अपराधी दुकान में आभूषण खरीदने आये थे, लेकिन अचानक उनलोगों ने पिस्तौल निकाल ली. उन्हें लगा कि क्या हो गया? वे उनकी मेहनत की कमाई ले जाने आये हैं. फिर उन्हें कुछ नहीं सूझा और वे उनसे भिड़ गए. सभी अपराधी लगातार उन पर हमला कर रहे थे. उनलोगों ने पिस्तौल की बट से हमला किया. फायरिंग भी की, लेकिन इसकी परवाह किए बिना लगातार उन्हें रोकने का प्रयास किया. अंतिम में उन्होंने दो युवकों को पकड़ भी लिया, लेकिन वे भागने के क्रम में दुकान के बाहर जा कर गिर गए.

पंकज जैन ने बताया कि अपराधी पूरी दुकान को लूटने के उद्देश्य से आये थे. जिस वक्त घटना घटी, उनके दिमाग में सिर्फ एक ही बात आ रही थी कि अपराधियों को उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देना है. अपराधियों से भिड़ंत के दौरान कई बार गिरा और उन्हें भी धक्का मारा. इस कारण अपराधी दुकान के अंदर पूरी तरह नहीं घुस पाये. हालांकि, एक बदमाश ने कुछ गहने निकाल लिये. पंकज जैन ने कहा कि मुसीबत के समय लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए.

पंकज जैन ने बताया कि बुधवार की वारदात के बाद से सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की विचार कर रहे हैं. इसके लिये सुरक्षागार्ड तैनात करेंगे. इसके अलावा इलेक्ट्रानिक लॉक और हूटर भी लगाया जायेगा, ताकि इस तरह की घटना होने पर तत्काल सतर्क किया जा सके. घटना के वक्त मौजूद दुकान के कर्मचारियों ने कहा कि अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पहले रेकी की थी, फिर तीन पिस्तौल लेकर दुकान में पहुंचे थे. वे ज्यादा से ज्यादा गहने लूटना चाह रहे थे, लेकिन पंकज भाई उनकी राह में दीवार बन गये थे. उनके हिम्मत को देख अपराधी भी घबराने लगे और पकड़े जाने के डर से हाथ में जो आया (10 लाख के गहने) ही लेकर भाग गये. अपराधी अपने मंसूबे में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाये.

IMG 20250905 WA0019
कदमा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत (TMH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के थानों को इसकी सूचना भेज दी गई है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि रंकिणी मंदिर के पास आए दिन तेज रफ्तार वाहन निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बने रहती है. लोगों ने वहां ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

IMG 20250905 WA0329
सुमन मेमोरियल ट्रस्ट में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पहुंची पूर्णिमा साहू, कहा – गुरु के बिना ज्ञान का प्रकाश असंभव है

जमशेदपुर : सुमन मेमोरियल ट्रस्ट, एग्रीको में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहु ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान का प्रकाश असंभव है। उन्होंने भारत के महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि गुरु की शिक्षा से ही जीवन को दिशा मिलती है और गुरु का सम्मान, समाज का सम्मान है।

पूर्णिमा दास साहु ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे स्कूल की शिक्षिका से की थी और उसी आय से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कहा कि आज भी उनके पूर्व छात्र सोशल मीडिया पर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भेजते हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है।

विशिष्ट अतिथि प्रमोद मिश्रा ने कहा कि गुरु ही वह दीपक हैं जो जीवन को प्रकाशित करते हैं और शिक्षक का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्राचार्य नूतन झा ने ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। चेयरमैन एम.सी. मधुकर और निदेशक चंदा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शिक्षकों को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

error: Content is protected !!