एक नई सोच, एक नई धारा

उपायुक्त ने डायरिया मरीजों की जांच को लेकर सिविल सर्जन को दिया निर्देश, प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

IMG 20250904 WA0021

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए।

उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कैंप में मरीजों की जांच की गई एवं लक्षणों के अनुरूप आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल सेवन तथा खानपान की आदतों पर जागरूक किया गया।सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की संभावना को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गई है।

IMG 20250904 WA0022

सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखें, डायरिया पीड़ितों की तुरंत पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें।उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम को सूचित करें। साथ ही, उबालकर पानी पीने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जांच की जाए तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई की जाए।

error: Content is protected !!