एक नई सोच, एक नई धारा

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर : समहारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने ऱखा तथा ज्ञापन भी सौंपे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

1001771886

इस दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि पर अवैध कब्जा एवं जान से मारने की धमकी, वृद्धा पेंशन भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, नाली निर्माण, बिल्डर से जुड़ी शिकायतें, अतिक्रमण की समस्या, विद्यालय फीस माफी एवं नामांकन, पीएमईजीपी ऋण में धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन, कॉलेज में नामांकन, फिल्म शूटिंग हेतु अनुमति, मंइयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि का भुगतान, भूमि अधिग्रहण, घरेलू विवाद, चौकीदार की दूसरी सूची/रिक्त पदों पर भर्ती, दुकान आवंटन, आधार कार्ड में सुधार, छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को रखा।

1001771883

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें । उन्होने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान उपलब्ध कराना है। सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन हो, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

सिदगोड़ा में तनाव, धर्म विशेष के लोगों ने महिला पर किया हमला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात पति–पत्नी के विवाद ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया. विवाद उस समय गरमाया, जब पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा. महिला ने साफ मना किया, तो मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

1001770085 1

देखते ही देखते बस्ती में हंगामा फैल गया महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी युवक से हुई थी. शादी के समय उसने स्पष्ट किया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और प्रतिबंधित मांस का सेवन नहीं करेगी. लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद उसे पता चला कि पति पहले से दो विवाह कर चुका था. इसके बावजूद महिला ने संबंध बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन समय के साथ ससुराल से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना बढ़ती गई. महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव भी डाला गया.

प्रताड़ना से तंग आकर महिला एक सप्ताह पहले अपने मायके लौट आई थी. सोमवार रात लगभग 11 बजे पति अपनी मां व पहले पत्नी के बेटे के साथ जबरन महिला को ले जाने आया. महिला ने विरोध जताया और स्थानीय लोग एकजुट होकर महिला का समर्थन करने लगे. इस बीच, मामले की सूचना एक धार्मिक संगठन को दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया. हालांकि, सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रण में ले ली. एहतियातन क्विक रिस्पॉन्स टीम भी इलाके में तैनात कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल क्यूआरटी की सतर्कता से क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन लोगों की निगरानी जारी है.

टीआरएफ कंपनी में हुआ बोनस समझौता, प्रबंधन 15.59 प्रतिशत बोनस देने पर हुआ सहमत

जमशेदपुर : टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता कंपनी प्रबंधन एवं टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच हुआ. कर्मचारियों का बोनस प्रोडक्शन, मुनाफा एवं सेफ्टी के तहत बने फार्मूले के हिसाब से लगभग 13.94 प्रतिशत बन रहा था. कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं मनोबल के लिए यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने 15.59 प्रतिशत बोनस देने पर सहमत हुआ।

इस बोनस समझौता पर प्रबंधन के ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, सीएफओ आनंद चांद, सीएचआरओ अभिजीत सिंह, हेड मैन्युफैक्चरिंग कुमार विवेक, हेड एससीएम सौरभ मेहता, हेड फाइनांस एवं एकाउंट प्रियंका गांगुली, मैनेजर एचआरएम प्रमोद कुमार, मैनेजर एचआरएम कपिल देव चौधरी, सीनियर डिविजनल मैनेजर अरुप कुमार मुखर्जी एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसीडेंट संजय कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए।

बोनस की राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी. इस समझौते के तहत अधिकतम बोनस 109647 रूपए एवं न्यूनतम बोनस 30620 रुपए कर्मचारियों को मिलेंगे. अंतिम वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी का मुनाफा एवं प्रोडक्शन घटने के बावजूद बेहतर बोनस समझौता संपन्न हुआ है.

AddText 09 08 11.54.10
रंगदारी नहीं देने पर मालवाहक गाड़ी का शीशा तोड़ा, जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

जमशेदपुर : शहर में अपराध दिन दूनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे अपराध का एक मामला टेल्को क्षेत्र का आया है, जहां रंगदारी मांगने और नहीं देने पर स्थानीय व्यापारी कान्त कुमार सिन्हा को धमकी देने एवं उनके मालवाहक वाहन का शीशा तोड़ने की घटना सामने आई है. शिकायतकर्ता कान्त कुमार सिन्हा, निवासी शोखी कॉलोनी (लकड़ी टाल के समीप), मनीफीट, टेल्को ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की है.

कान्त कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले 15-20 दिनों से उनके पड़ोस में रहने वाले ऋषभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहन गुप्ता, उनके पिता राम प्रकाश गुप्ता, प्रकाश कुमार ठाकुर और अन्य साथियों ने उनसे रंगदारी के रूप में प्रतिमाह 20,000 रुपये की मांग की. जब उन्होंने यह राशि देने से मना कर दिया, तो उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं.

उनके अनुसार, 05 सितंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे वह अपना गोडाउन बंद कर घर चले गए. उसके बाद ड्राइवर ने मालवाहक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (पंजीकरण संख्या JH 05 DK 9482) गोडाउन के सामने खड़ा कर दिया. अगले दिन सुबह करीब 7 बजे वाहन का आगे का शीशा टूटा हुआ पाया गया. पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर वैन से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर स्थिति दर्ज की. इसी प्रकार 06 सितंबर की रात भी घटना दोहराई गई, जब अज्ञात लोगों ने एक बार फिर से वाहन का आगे का शीशा तोड़ दिया. कान्त कुमार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है.

4132894 minister irfan ansari
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर से जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में मंत्री के निजी सचिव अजरूद्यीन ने बोकारो स्टील सिटी थाना में षिकायत दर्ज कराया है. बताया गया कि रविवार की रात करीब 11:56 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर-7005758247 से धमकी देने वाले ने उनसे कहा कि तुम्हें जान से मार डालेंगे. मंत्री इरफान उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके हुए थे.

धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी है. मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो. तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. वहीं मंत्री इरफान अंसारी को इससे पहले गिरिडीह के एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इरफान समेत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी.

27 01 2025 12 11 2022 jharkhand municipal elections 2022 23199901 23874065
नवंबर – दिसंबर में हो सकता है नगर निकायों का चुनाव

राज्य में नवंबर-दिसंबर में नगर निकायों का चुनाव कराया जा सकता है. गौरतलब है कि निकाय चुनावों को लेकर 10 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी. जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने उक्त तिथि में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को निकाय चुनावों को लेकर टाइमलाइन तय कर षपथपत्र दायर करने का निर्देष दिया है.

मामले में हाईकोर्ट ने मुख्यसचिव व नगर विकास सचिव को अउालत में सशरीर उपस्थित होकर मामले में हलफनामा दायर करने को कहा है और इस सुनवाई के दौरान निकाय चुनाव को लेकर सरकार को हरहाल में स्थिति स्पष्ट करनी होगी. वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से नवंबर-दिसंबर तक चुनाव करा लेने का अदालत को हलफनामा दिया जा सकता है.

जबकि अदालत के निर्देश के अनुसार बुधवार को नगर विकास विभाग एवं मुख्यसचिव द्वारा अदालत में निकाय चुनाव को लेकर फ्लो चार्ट प्रस्तुत किया जाना है. जिसमें बताया जाएगा कि निकाय चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गयी है. जिसके तहत ओबीसी आरक्षण को लेकर ट्रिपल टेस्ट, मतदाता सूची का विखंडन, आरक्षण रोस्टर का निर्माण समेत अन्य तैयारियों की जानकारी अदालत को देनी होगी.

वहीं राज्य सरकर द्वारा राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. राज्य के 48 नगर निकायों में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार सामान्य जाति के 34.82, बीसी-1 के 31.36, बीसी टू के 14.34, एससी के 11.24 एवं एसटी के 8.2 फीसदी आबादी है.

पेसा नियमावली पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल
उधर हाईकोर्ट में पेसा नियमावली गठित किये जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर नौ सितंबर को सुनवाई होगी. इस मामले में भी हाईकोर्ट द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने की संभावना है. राज्य सरकार को बताना होगा कि राज्य में कब तक पेसा नियमावली गठित किया जायेगा. मामले में पंचायती राज विभाग के सचिव को अदालत में सशरीर उपस्थित होकर को बताना होगा कि सरकार कब तक नियमावली को मंजूरी देगी.

rope hanging loop vector illustration 260nw 555772381
सिदगोड़ा : विवाहिता स्नेहा का शव फंदे से मिला लटका, मायका ने हत्या की जताई आशंका

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका मिला है। जानकारी मिलते ही परिजन बागबेड़ा से सिदगोड़ा पहुंचे और शव को टीएमएच ले जाकर शीत गृह में रखा गया। मृतका स्नेहा की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने स्नेहा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

स्नेहा का विवाह आठ साल पहले सिदगोड़ा निवासी निखिल श्रीवास्तव से हुआ था। मृतका के भाई नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता रहा और स्नेहा को प्रताड़ित किया जाता था। नितेश ने यह भी कहा कि स्नेहा के शरीर पर बेल्ट से पिटाई के गहरे निशान मौजूद हैं, जो साफ-साफ हत्या का संकेत दे रहे हैं। स्नेहा की कोई संतान नहीं थी।

मंगलवार को स्नेहा की मौत की सूचना पर परिजन सिदगोड़ा पहुंचे। शव को देखकर परिजन और स्थानीय लोग शॉक्ड रह गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की संभावना खारिज की जा रही है। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर गहराई से जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। स्नेहा की हत्या से जुड़े मुख्य आरोप ससुराल पक्ष पर लगाए गए हैं। पुलिस जल्द से जल्द सत्य सामने लाने की कोशिश में है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ट्रेन से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत, घटना जुगसलाई की

जुगसलाई में 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें अंकित कुमार निषाद (21), जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के पास का निवासी, टाटा-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अंकित निषाद जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास स्थित एक प्लाई दुकान में काम करता था। रात को अपने काम से घर लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई।

1001768463

स्थानीय लोग घटना की जानकारी पाकर उसे तत्काल टाटा मेडिकल हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बावजूद अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अंकित का परिवार बेहद दुखी है। वह घर का सबसे छोटा बेटा था और अपनी ईमानदारी व मेहनत के लिए जाना जाता था। जुगसलाई थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के OPD का समय बदला, जाने कब से कब तक का है समय
1001767895

जमशेदपुर : उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा को देखते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल, जमशेदपुर में संचालित ओपीडी (OPD) की कार्यावधि में बदलाव किया गया है। नए आदेशानुसार अब ओपीडी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किया जाएगा । साथ ही अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि इस नई कार्यावधि का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुई जिला समन्वय समिति की बैठक

15 सितंबर को जिला के सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जाएगी अल्बेंडाजोल की दवा, 19 सितंबर को मॉप अप दिवस

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 15 सिंतबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं छूटे हुए बच्चों हेतु मॉप अप दिवस 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा, डीएसई श्री आशीष पांडेय, एमओआईसी, सीडीपीओ व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

1001767696

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि अभियान के तहत 15 सितंबर को जिला अंतर्गत सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, आईटीई, पॉलिटेक्निक तथा अन्य शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी । वहीं 19 सितंबर को छूटे हुए बच्चों/ किशोरों के लिए मॉप दिवस आयोजित कर दवा दिया जाएगा। जिला में 01-19 आयु वर्ग के 5,69,393 बच्चों/किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

1001767693

राष्ट्रीय कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण स्थिति और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमि निवारण कार्यक्रम अहम है। कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह कृमि बच्चों के पेट में पलने वाले कीड़े होते हैं। ये बच्चों के विकास को हर प्रकार से प्रभावित करते हैं । कृमि के फैलाव को नियमित अंतराल पर अल्बेंडाजोल का सेवन कर डिवार्मिंग किया जा सकता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान जिला के सरकारी-गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दवा खिलाई जाएगी, इसमें एएनएम, सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी रहेगी । उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सहयोगी एनजीओ को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लक्षित वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

error: Content is protected !!