एक नई सोच, एक नई धारा

छठ पूजा झारखंड में हाई अलर्ट, घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

झारखंड में छठ महापर्व को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. सोमवार शाम होने वाली मुख्य अर्घ्य की पूजा-अर्चना को देखते हुए सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रांची और जमशेदपुर समेत सभी बड़े शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. संवेदनशील घाटों पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी तैनात की गई हैं.

1001947480

रांची के 62 जलाशयों को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि राजधानी के कुल 62 जलाशयों को जोखिम के आधार पर तीन श्रेणियों- ए, बी और सी- में बांटा गया है. ए श्रेणी के घाटों को उच्च जोखिम वाला, बी को संवेदनशील और सी को सामान्य श्रेणी में रखा गया है. उन्होंने बताया कि सबसे अधिक जोखिम वाले घाटों पर कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी, संवेदनशील घाटों पर 10 और सामान्य घाटों पर पांच सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. वहीं, पिछले वर्ष जिन 19 स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थीं, वहां इस बार बाइक सवार पुलिस कर्मी गश्त करेंगे. इसके अलावा सात त्वरित कार्रवाई दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी अलर्ट पर रहेंगे.

रांची के प्रमुख जलाशय पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात

रांची शहर के प्रमुख जलाशयों- बड़ा तालाब, कांके बांध, धुर्वा बांध, हतनिया तालाब और लेन टैंक तालाब पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इन घाटों पर लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

करीब 1 हजार यातायात पुलिस कर्मी संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था

वहीं, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह ने बताया कि करीब 1,000 यातायात पुलिसकर्मी त्योहार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे. इनमें 450 महिला और 550 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसी तरह, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो सहित अन्य जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. जमशेदपुर में प्रशासनिक अधिकारियों ने नदी किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण किया, जबकि धनबाद में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाटों पर सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

घाटशिला उपचुनाव: पहले प्रत्याशी बदलने की अटकलें, अब जयराम को मंत्री बनाने के कयास

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव एक बार फिर सियासी अटकलों का अखाड़ा बन गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले की इस एसटी आरक्षित सीट पर 11 नवंबर को होने वाले मतदान ने न केवल स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है, बल्कि राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रतिष्ठा का भी सवाल है।

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर झामुमो ने उनके पुत्र सोमेश सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को, लेकिन असली ट्विस्ट तीसरे खेमे से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की उम्मीदवारी से आया है। फायरब्रांड नेता टाइगर जयराम कुमार महतो की पार्टी की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

1001947452

दरअसल उपचुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही सियासी दलों ने हर संभव नुस्खा आजमाना शुरू कर दिया। शुरुआत रामदास सोरेन के परिवार को लेकर फैलाई गई अफवाहों से हुई। रामदास सोरेन के पुत्र, पत्नी या अन्य परिजनों को टिकट मिलने की कयास लगाई गईं, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी।

सोमेश सोरेन के नाम पर आरंभ से ही सहमति थी। झामुमो की केंद्रीय समिति ने भी अंतत: इसपर सहमति जताई। 15 अक्टूबर को औपचारिक घोषणा होते ही नाम को लेकर अफवाहें थम गईं।

अब नया मोड़ जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो को लेकर आया है। कयास लगाया जा रहा है कि जयराम को हेमंत सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। जिसे उपचुनाव में जेएलकेएम की मौजूदगी के असर को कम करने की चाल बताया रहा है।

उल्लेखनीय है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में जयराम ने कुड़मी युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता से भाजपा-आजसू गठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया था। आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव हार गए थे।

जेएलकेएम महासचिव और घाटशिला चुनाव के मुख्य संयोजक देवेंद्रनाथ महतो ने इसे भाजपा-आजसू की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह अफवाहें भ्रम फैलाने के लिए हैं। जयराम सरकार में शामिल नहीं होंगे। हम पूरे दमखम से उपचुनाव लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिशें विफल होगी।

जुगसलाई से तीन युवक गिरफ्तार, फायरिंग कांड से जुड़ा कनेक्शन आया सामने

जमशेदपुरः शहर में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के जाल पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि खरकई नदी रेलवे ब्रिज के पास तीन संदिग्ध युवक हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही घरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक टी स्वचालित पिस्टल, एक मैगजीन का स्प्रिंग और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं।

1001947349

गिरफ्तार युवकों की पहचान कटमा थाना क्षेत्र के निवासी इयात अहमद, मोइनुद्दीन और शाकिब हुसैन के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। तीनों ने स्वीकार किया कि हाल ही में जुगसलाई क्षेत्र में हुए जफर अली उर्फ मुर्गा राजू फायरिंग कांड में वे शामिल थे। इस स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व तौकिर आलम ने किया। टीम में शनि बर्धन, बैजनाथ कुमार, निरीक्षक गौतम कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार गौराई, दुर्गा तिर्की, जगतपाल मांझी, हवलदार वासुदेव महतो, गौधन राम और कृष्ण कुमार रजय शामिल थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवकों को हथियार कहां से मिले और उनके संपर्क किन लोगों से हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर में हाल के दिनों में बढ़ती हथियारबंदी और युवाओं की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता चिंता का विषय बन चुकी है।

जमशेदपुर (जुगसलाई): छठ महापर्व को ले कर तैयारियां पूरी

आगामी छठ महापर्व को लेकर जुगसलाई शिव छठ घाट में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। घाट परिसर में सफाई अभियान लगातार जारी है, वहीं टेंट और लाइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने और कपड़े बदलने की अलग व्यवस्था भी की जा रही है।

1001947103

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मुस्तैद है। घाट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही महिला पुलिस बल भी तैनात की जाएगी। शाम के समय भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग और डाइविंग टीम की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

1001947106

नगर परिषद और स्थानीय स्वयंसेवी संगठन मिलकर घाट को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

बड़ी खबर: चाईबासा थैलेसीमिया कांड पर मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन!

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया है।

1001947021

इसके साथ ही राज्य सरकार ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज राज्य सरकार की ओर से कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

छठ घाट में लाखो लोग पहुँचते हैं…सुनील गुप्ता।

जमशेदपुर…बागबेडा बड़ोदा घाट में छठ पर्व को लेकर तैयारी पूरी।…लोक आस्था के इस महापर्व में किसी प्रकार की दिक्क़त नहीं होंगी छठ व्रर्तियों को

1001946763

बताया जा रहा है की लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पुरे बागबेडा घाट को पिछले कई दिनों से साफ- सफाई किया गया, लाईट,टेंट,बांस जगह- जगह पर लगाया गया, प्रसासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है, स्थानीय लोग और पूजा कमिटीयों के द्वारा पिछले कई दिनों से छठ घाटों की साफ सफाई किया गया।

1001946766

स्थानीय समाज सेवी सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व के मौके पर पूरे छठ घाट की साफ सफाई किया गया, बिजली लाइट, टेंट समेत कई प्रकार की व्यवस्था यहां पर की गई है, ताकि किसी प्रकार के छठ वर्तियों को दिक्कत ना हो।…स्थानीय लोग और पूजा कमिटीयों और प्रसासन का काफ़ी योगदान हैं।

नव युवक समिति के सदस्य मुना ने कहा की हमारे पूरी टीम के सदस्यों के द्वारा भी घाट की साफ सफाई बढ़ चढ़कर किया गया।

तैलिक साहू महासभा ने छठ व्रतधारियों के बीच बांटा निःशुल्क सूप

जमशेदपुर:- शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची भामाशाह चौक (पुराना एमजीएम अस्पताल चौक के पास) पर छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क 501 सूप वितरण किया गया। राकेश साहू ने बताया कि सोमवार 27 अक्टूबर को मानगो नदी घाट में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच में पूजन सामग्री क्रमशः सिंदूर, घी, आम का दातुन, अगरबत्ती, कपूर, महावीर धूप, माचिस, रूई का वितरण किया जाएगा। 28 अक्टूबर मंगलवार सुबह गाय का दूध सहित अन्य पूजन सामग्री एवं छठ व्रत धारी के लिए चाय बिस्किट आलू चाप वितरण किया जाएगा।

1001946786

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साव, महामंत्री पप्पू साहू, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पिंटू शाह जिला सचिव अशोक साहू महिला अध्यक्ष पूजा साहू सत्यदेव प्रसाद, गौतम साहू, विद्यानंद गुप्ता, पूजा साहू, आनंद गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद, चंदन काशी, विनय साहू कमलेश साहू, अशोक साहू, संतोष गुप्ता, इंद्र नारायण साह, पिंटू साहू, मंटू साहू,मनोज साहू,संध्या दास अशोक साहू, पिंटू साहू, गौतम साहू आदि थे

1001946976
साकची में महिला व उसकी भतीजी से पांच लाख रुपये के आभूषण की ठगी, धातु शुद्धिकरण के नाम पर आभूषण उड़ाये

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के मंडी रोड स्थित आहार होटल के पास शनिवार शाम एक महिला और उसकी भतीजी से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण ठग लिए गए. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह धोबी घाट निवासी अनिता देवी और उनकी भतीजी प्रीति छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार आई थीं.

1001945379

इसी दौरान साधु के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगा और आध्यात्मिक बातें करते हुए धातु शुद्धिकरण के नाम पर सोना-चांदी के आभूषण मुठ्ठी में देने को कहा. आस्था और विश्वास में आकर अनिता और प्रीति ने अपने गहने साधु को सौंप दिए. साधु ने उन आभूषणों पर फूंक मारकर दोनों को 18 कदम चलने के लिए कहा. जब दोनों पीछे मुड़ीं, तो साधु और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था.

प्रीति ने बताया कि साधु के साथ मौजूद युवक पहले से उसके साथ मिला हुआ था. विश्वास जमाने के लिए साधु ने पहले उसी युवक को 18 कदम पैदल चलवाया था, ताकि महिलाएं भरोसा कर लें. पीड़ित महिलाएं रोते-बिलखते सीतारामडेरा थाना पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने साकची क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों की पहचान में जुटी है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे झांसे से बचने की अपील की है.

29195db83769693316e077994826a97cf7537f76
साकची जुबली पार्क रोड के पास दिखा विशाल अजगर, इलाके में अफरा तफरी

जमशेदपुर: साकची जुबली पार्क रोड के पास शनिवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही छोटू स्नैकबॉय की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर पास के झाड़ियों वाले क्षेत्र से निकलकर सड़क किनारे पहुंच गया था।
स्थानीय लोगों ने छोटू स्नैकबॉय और उनकी टीम की तेज़ कार्रवाई और साहसिक कार्य की सराहना की है।

रिपोर्ट अंकित सिन्हा

jharkhand weather forecast 15 days
29 और 30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश का अनुमान – मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जमशेदपुर: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना जताई है। विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बादल घिरने और लगातार बारिश होने की संभावना है।

रांची, पूर्वी सिंहभूम , सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और गुमला जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

IMD की चेतावनी:

29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना।

30 अक्टूबर को भी कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार।

निचले इलाकों में जलजमाव और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में फसल की कटाई या भंडारण के दौरान सतर्क रहें।

स्थानीय प्रशासन ने भी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा है।

error: Content is protected !!