एक नई सोच, एक नई धारा

1001959937
मतदान के मद्देनज़र घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 9 से 11 नवंबर को हुआ ड्राइ डे घोषित

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता के तहत सख्ती बरती जा रही है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उत्पाद अधिनियम की धारा 26 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 9 नवंबर शाम 5 बजे से 11 नवंबर शाम 5 बजे तक शुष्क दिवस (ड्राइ डे) घोषित किया है.

1001959937

यह आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) के अंतर्गत पारित किया गया है. इसके तहत मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी होटल, भोजनालय, दुकान या सार्वजनिक एवं निजी स्थल पर किसी भी प्रकार के स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक पदार्थ की बिक्री, वितरण या परोसे जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में शराब की किसी भी प्रकार की बिक्री या सेवन को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना जाएगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को छह माह तक का कारावास या दो हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों दंड भुगतने पड़ सकते हैं.

इसके अतिरिक्त, दोषी पाए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के कब्जे से प्राप्त सभी मादक पदार्थों को जब्त कर अधिहरण के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, तथा विधि अनुसार उनका विनष्टिकरण किया जाएगा.

जिला प्रशासन ने इस संबंध में उत्पाद विभाग, पुलिस और संबंधित प्रखंड अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन करने वालों पर तत्क्षण कार्रवाई की जाए. उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे मतदान की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग दें और इस अवधि में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का क्रय-विक्रय या सेवन न करें.

1001959652
नहाने गए आदित्यपुर के युवक का डूबने से मौत, पार्षद ने मुआवजे की उठाई मांग

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रामबढ़िया बस्ती में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बस्ती निवासी संजय महाली के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात संजय महाली रेलवे ब्रिज के समीप खरकाई नदी में नहाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा.

परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, मगर संजय का कुछ पता नहीं चला. बुधवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने हातिल फर्नीचर के समीप नदी में एक शव तैरता हुआ देखा. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान संजय महाली के रूप में की गई. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

1001959652

घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है और इससे वार्डवासियों में गहरा दुख व्याप्त है. रंजन सिंह ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजे की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके.

उन्होंने यह भी बताया कि तत्काल राहत के तौर पर परिवार को कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है. पार्षद ने लोगों से अपील की है कि बरसाती मौसम में नदी किनारे नहाने या तैरने से परहेज करें, क्योंकि पानी का बहाव तेज होने के कारण जान का खतरा बना रहता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

1001918628 1
प्रधानमंत्री रील बनाने को पाठ्यक्रम में शामिल करें : सुधीर कुमार पप्पू

हाथरस एवं मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर मौन हो जाते हैं प्रधानमंत्री

जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, छपरा (तरैया) निवासी सुधीर कुमार पप्पू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ऊँची जातियों का वोट पाने के लिए उन्हें डराते हैं और लालू प्रसाद यादव के नाम पर ‘जंगल राज’ की दुहाई देते हैं।
लालू यादव ने पिछड़ी जातियों, अतिपिछड़ी जातियों, दलितों और महादलितों को सशक्त किया, उनके स्वाभिमान को जागृत किया, संविधान का राज कायम किया और सामंती विचारधारा को ध्वस्त किया।

1001918628 1

प्रधानमंत्री यह भूल जाते हैं कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार सरकार में भाजपा साझेदार रही है। सृजन घोटाले सहित कई अन्य घोटाले हुए हैं जिन पर महालेखाकार की रिपोर्ट भी है, लेकिन उन पर प्रधानमंत्री मौन रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी को वास्तव में “लूट का हिस्सा” चाहिए। इसलिए जिन नेताओं पर पहले वह ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग लगाकर घोटालेबाज का आरोप लगाती है, बाद में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है।

देश में लालू यादव का वह अकेला परिवार है जिसने भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त किया है। यही बात भाजपा, नागपुर और सामंतवादी-मनुवादी मानसिकता वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं है।

प्रधानमंत्री बिहार में बहुत बोलते हैं, लेकिन हाथरस दलित बालिका कांड और मुजफ्फरपुर बालिका गृह प्रकरण पर चुप क्यों रहते हैं?

इसके साथ ही अधिवक्ता पप्पू ने प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में रील बनाने की प्रशंसा की है। शायद इसी आधार पर प्रधानमंत्री यह दावा करते हैं कि देश में कोई बेरोजगार नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री को सलाह देता हूँ कि रील बनाने के अध्याय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
और जिस तरह देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज देकर “मुफ्तखोर” बना दिया गया है, उसी तर्ज पर देश के सभी मोबाइल धारकों को रोजाना 2 जीबी डाटा का अनुदान दिया जाए और उसकी राशि अंबानी जैसी कंपनियों तथा अन्य सेल्युलर कंपनियों को सरकार द्वारा दी जाए। तब देश के लोग बेरोजगारी और महंगाई को भूल जाएंगे।

1001958843
01 नवंबर तक अलर्ट पर रहेंगे सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, आश्रय गृहों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे… उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मोंथा चक्रवात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर नगर निकाय, प्रखंड व अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1001958840

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मोंथा चक्रवात से कैसे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, आश्रय गृहों को चिन्हित करने, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, जर्जर सरकारी भवनों आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवात के जिला में प्रवेश के कारण अगले 2-3 दिनों तक तेज हवा एवं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सभी नगर निकाय, प्रखंड तथा अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें, जो सुरक्षात्मक कदम उठाये जा सकते हैं इसकी तैयारी रखें, किसी भी कीमत पर जानमाल का नुकसान नहीं होनी चाहिए।

1001958843

उपायुक्त ने वैसे सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल को चिन्हित कर रिपोर्ट करने की बात कही जिनकी छत जर्जर स्थिति में हो। जर्जर सरकारी भवनों को सील करने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यकतानुरूप आश्रय गृहों को चिन्हित कर फूड सप्लायर को स्टैंडबाई में रखने की बात कही। तेज हवा या बारिश के कारण किसी भी नागरिक के घर की क्षति होने, फसलों की बर्बादी पर उचित डाक्यूमेंटेशन कर तत्काल रिपोर्ट करने का निर्देश दिए ताकि उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई ससमय की जा सके । सोशल मीडिया तथा माइकिंग एवं अन्य उचित माध्यमों से नागरिकों के बीच चक्रवात को लेकर जागरूक करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता जांचने, अतिरिक्त एंबुलेंस को ऑन कॉल रखने की बात कही गई ताकि किसी भी नागरिक को इलाज के समय व्यर्थ न गंवाना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एमसीसी प्रभावी है तथा पूरे जिला में राजनीतिक गतिविधि रेगुलेटेड है, ऐसे में कोई राजनीतिक दल/ कार्यकर्ता प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नागरिकों को कुछ सहयोग करना चाहते हों तो नजर रखें। उन्हें सुझाव दें कि किसी भी प्रकार का सहयोग जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कार्रवाई करेंगे। चक्रवात के कारण अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल रिस्पॉन्ंड करें। पेड़, जर्जर बिजली पोल या झूलते तार की मरम्मती करायें। सभी प्रखंड स्थानीय स्तर पर कमांड सेंटर चिन्हित कर गोताखोर, रस्सी, लाइफ जैकेट या अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीईओ, डीएसई, भवन, विद्युत विभाग के अभियंता, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि मौजूद रहे, बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े।।

1001955667
तैलिक साहू महासभा ने की छठ व्रतधारियो की सेवा

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्वर्णरेखा नदी घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतधारियो के लिये लगाये गये सेवा शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

1001957160

संध्या बेला में छठ वतधारियो के बीच अगरबत्ती, रुई, सिंदूर, धी, माचिस, कपूर ,आम का दातुन समेत अन्य पूजा सामग्री वितरण किया गया। दूसरेे दिन मंगलवार की सुबह अर्ध्य के समय पूजा सामग्री सहित छठ व्रत धारी के लिए चाय, बिस्कुट, खीर का वितरण किया गया।

1001955667

दोनों दिन शिविर में मुख्य रूप से महामंत्री पप्पू साहू, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला सचिव अशोक साहू, चंद्रिका प्रसाद, आलोक, गौतम साव, श्री राम साहू, सागर साव, गोलू साहू, प्रवीण साहू आदि मौजूद थे।

1001948340
छठ महापर्व पर भाजयुमो द्वारा 1001 व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

जमशेदपुर : आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में निःशुल्क सूप, फल एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान, जमशेदपुर में संपन्न हुआ।

1001948340

कार्यक्रम के दौरान 1001 व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी एवं श्रीमती मीरा मुंडा जी उपस्थित रहीं।

साथ ही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी, जिला मंत्री श्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष श्री काली शर्मा, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी श्री सुबोध झा, प्रदेश के धर्मेंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिवाकर सिंह,उप मुखिया रमेश प्रसाद,श्री मनोज सिंह, राजकमल यादव, सोनू कुमार, विकास यादव, बंटी सिंह, संदीप सिंह, अवधेश कुशवाहा,विकाश यादव,पवन सिंह,विकास कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं श्रद्धालु व्रतधारी उपस्थित थे।

1001948343

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने कहा कि – “छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। इस पर्व में सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ना हमारा कर्तव्य है।”
अंत में सूर्य देव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

1001946703
रोलाडीह गांव में हुआ खेलकूद का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

पोटका : पोटका प्रखंड के अंतर्गत रोलाडीह गांव के इमली पेड़ के नीचे प्रति वर्ष के भांति इस बस भी गरु खुटिया स्पॉट खेलकूद में खाला अलपीना रेस, जूता रेस, सुई में धागा, म्यूजिक चेयर एवं शंख बजाना कार्यक्रम रखा गया था। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1001946703

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक के अनुपस्थित के कारण उनके भाई भरत सरदार तथा पोटका पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रीमती छवि दास, उप मुखिया मानिक सरदार, समाजसेवी आनंद दास, गरु कुटिया का फीता काट कर उद्घाटन किए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत सरदार, समीर सरदार, मिहिर सरदार, रयना सरदार, गुरबा सरदार, मजेश सरदार, सुभाष सरदार, धीरेंन सरदार, सरस्वती सरदार, शारदा सरदार, शेफाली सरदार, सुजाता सरदार, किरण सरदार, मीणा सरदार, शिवानी सरदार, सलोनी सरदार, बेबी सरदार का मुख्य रूप से भूमिका में थे।

1001946700
1001947263
सरायकेला : सूर्य उपासना छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट

सरायकेला : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन हुआ सक्रिय, उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक सरायकेला ने संयुक्त रूप से छठ घाटों का निरिक्षण किए। लोक आस्था का छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने के लिए सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन हुआ सक्रिय। स्वयं पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत एवं उपायुक्त नितिश कुमार ने संयुक्त रूप से सभी जिला मुख्यालय सरायकेला अंतर्गत खरकाई नदी के जगन्नाथ घाट, कुदरसाई छठ घाट, माजना छठ घाटों का निरिक्षण किये।

1001947263

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति ने भी छठ घाटों का निरिक्षण किये। नगर पंचायत प्रशासक समीर बोदरा, थाना प्रभारी विनय कुमार, सहित सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सभी संबंधित पदाधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर आदित्यपुर नगर निगम, आर आई टी क्षेत्र अंतर्गत एवं गमहरिया के सभी छठ घाटों का निरिक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारूल सिंह की उपस्थिति रही। 27 – 28 अक्टूबर को सुर्य भगवान को अर्ध्य डूबते एवं उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जायेगा।

1001947266
1001947742 scaled
बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों को बांटा फल और सुप, विकास सिंह ने कहा – सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारीयों की सेवा
1001947742

जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों के बीच मानगो डिमना रोड में फल,सुप और पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया । संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की उनका परम सौभाग्य है कि छठ मां उन्हें सेवा करने का मौका दिया है विकास सिंह ने कहा सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारीयों की सेवा करना । मानगो डिमना मेन रोड़ स्थित हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क प्रसाद वितरण के सेवा शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी किए गए थे प्रातः10:00 बजे से ही फल और सुप लेने हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया था ।

पुरे मानगो क्षेत्र में एक सप्ताह पहले कूपन का वितरण किया गया था साथ ही लोगों से स्वस्थ पर्यावरण हेतु प्रसाद लेने हेतु कपड़े का झोला लाने की बात कही गई थी । मौके में मौजूद छठ व्रतधारीयों ने स्वर्गीय शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गीतों में जमकर आनंद लिया ।

1001947735

विकास सिंह ने कहा आए हुए लोगों को इतना प्रसाद देने का प्रयास किया गया जिससे वें आसानी से अपना पर्व मना सकते हैं । प्रत्येक ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों के बीच सुप,नारियल,ग़ागल,सेव, नासपती,संतरा, गन्ना एवं पुजन सामग्री देकर प्रणाम किया गया । कार्यक्रम में सेवा करने हेतु मुख्य रूप से विकास सिंह (समाजसेवी), योगेश्वर ठाकुर, बिपिन झा, पूर्व कमिश्नर सीताराम प्रसाद ,राम अवधेश चौबे, शंभू नाथ प्रसाद, नितिन चंद्र द्विवेदी, अर्जुन शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सूरज नारायण, छोटे लाल सिंह,जयराम मिश्रा, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा,दुर्गा चरण दत्ता, शिव साहू, दीपक मेहता,पंकज गुप्ता, कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता, अजय मंडल, अतनु हजारे, प्यारेलाल शाह, शुभम रजक, राकेश शाह,मृत्युंजय प्रसाद,नवीन मिश्रा, पूनम सिंह, प्रतिभा मिश्रा, विद्या शरण, सोना सिंह, सीता देवी, सिद्धेश्वरी देवी मुख्य रूप से शामिल हुए।

1001947739
1001947572
महापर्व छठ को लेकर सूप-दाउरा व फलों से सजा बाजार, खरना आज

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार से पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से आरंभ हुआ. जादूगोड़ा के आसपास क्षेत्रों में व्रती महिलाओं ने नदी-तालाबों में स्नान कर नहाय-खाय की विधि पूरी की.

1001947572

इसी के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गयी. सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक रीति रिवाज से नदी में स्नान कर लौकी-चावल और दाल का सेवन किया. नहाय-खाय के बाद रविवार को खरना की तैयारी में व्रतियों की चहल-पहल देखी गयी. पारंपरिक प्रसाद के लिए महिलाओं ने गेहूं धोकर धूप में सुखाया. खरना के दिन व्रती महिलाएं खीर-रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा करेंगी. इसके बाद निर्जला उपवास की शुरुआत होगी.

बाजारों में छठ सामग्री की रौनकबाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री फल, गन्ना, सूप-डाला, सुपारी, गेहूं, चावल आदि की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही. दुकानदारों ने बताया कि व्रतियों के लिए विशेष रूप से पूजा सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं. लोकआस्था और पवित्रता के इस पर्व की शुरुआत के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के माहौल में डूब गया है.

error: Content is protected !!