एक नई सोच, एक नई धारा

साकची में महिला व उसकी भतीजी से पांच लाख रुपये के आभूषण की ठगी, धातु शुद्धिकरण के नाम पर आभूषण उड़ाये

1001945379

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के मंडी रोड स्थित आहार होटल के पास शनिवार शाम एक महिला और उसकी भतीजी से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण ठग लिए गए. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह धोबी घाट निवासी अनिता देवी और उनकी भतीजी प्रीति छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार आई थीं.

1001945379

इसी दौरान साधु के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगा और आध्यात्मिक बातें करते हुए धातु शुद्धिकरण के नाम पर सोना-चांदी के आभूषण मुठ्ठी में देने को कहा. आस्था और विश्वास में आकर अनिता और प्रीति ने अपने गहने साधु को सौंप दिए. साधु ने उन आभूषणों पर फूंक मारकर दोनों को 18 कदम चलने के लिए कहा. जब दोनों पीछे मुड़ीं, तो साधु और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था.

प्रीति ने बताया कि साधु के साथ मौजूद युवक पहले से उसके साथ मिला हुआ था. विश्वास जमाने के लिए साधु ने पहले उसी युवक को 18 कदम पैदल चलवाया था, ताकि महिलाएं भरोसा कर लें. पीड़ित महिलाएं रोते-बिलखते सीतारामडेरा थाना पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने साकची क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों की पहचान में जुटी है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे झांसे से बचने की अपील की है.

error: Content is protected !!