एक नई सोच, एक नई धारा

1002112720
10 हजार का ट्रैवल वाउचर, इंडिगो की कैंसिल उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन देगी मुआवजा

इंडिगो एयरलाइंस ने 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 को एयरपोर्ट पर भारी कंजेशन की वजह से घंटों फंसे रहे यात्रियों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. एयरलाइन ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जिन यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा (severely impacted customers), उन्हें 10,000 रुपये की कीमत का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा.

1002112720

ये वाउचर अगले 12 महीनों में इंडिगो की किसी भी उड़ान के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. यह मुआवजा सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली नकद राशि के अतिरिक्त है.

क्या है DGCA की मुआवजा पॉलिसी?

DGCA के मौजूदा नियमों के अनुसार, अगर उड़ान निर्धारित प्रस्थान समय से 24 घंटे के अंदर कैंसिल हुई, तो यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक नकद मुआवजा अलग से मिलेगा (यह राशि उड़ान की ब्लॉक टाइम पर निर्भर करती है).

यात्रियों को 20 हजार तक का फायदा

इस तरह कुछ यात्री कुल मिलाकर 15 हजार से 20 हजार रुपये तक का फायदा (नकद + वाउचर) पा सकते हैं. Indigo के मुताबिक सभी कैंसिल हुई उड़ानों के रिफंड प्रोसेस शुरू हो चुके हैं. ज्यादातर यात्रियों के खाते में पैसे आ चुके हैं, बाकी जल्द ही क्रेडिट हो जाएंगे. ट्रैवल पोर्टल (मेकमायट्रिप, क्लियरट्रिप, यात्री आदि) से बुकिंग करने वालों के रिफंड भी शुरू कर दिए गए हैं.

किन यात्रियों को मिलेगा 10 हजार का वाउचर?

इंडिगो के अनुसार ‘severely impacted’ यात्री वो हैं, जो 8 घंटे या उससे ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे.
उड़ान कैंसिल होने के बाद 24 घंटे से ज्यादा देर में दूसरी फ्लाइट मिली.
रात भर एयरपोर्ट पर बिना होटल के गुजारनी पड़ी.
‘PNR नंबर शेयर करें और बाउचर पाएं’

इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अगर वे इस कैटेगरी में आते हैं, लेकिन अभी तक कोई वाउचर नहीं मिला है, तो वे अपना PNR नंबर और परेशानी का विवरण देकर customer.experience@goindigo.in पर मेल करें. एयरलाइन का कहना है कि कई यात्रियों के पूरे डिटेल्स उनके सिस्टम में नहीं हैं, इसलिए खुद से संपर्क करने पर जल्दी सहायता मिलेगी. यात्रियों का कहना है कि मेल करने के 3-7 दिन के अंदर ज्यादातर लोगों को वाउचर मिलना शुरू हो गया है.

1002112712
आप सांसद संजय सिंह बोले- ’25 मौतों के जिम्मेदार बच कैसे गए, गोवा से भगाने में किसका हाथ’

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड से गिरफ्तारी और उनके भारत से भागने के मामले पर कड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल उनकी भागदौड़ नहीं थी, बल्कि इसके पीछे कुछ लोगों के हाथ भी थे.

1002112712

संजय सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार का समर्थन नहीं होता, तो वे गोवा से भाग ही नहीं पाते.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये लोग सिर्फ ऐसे भारत से भागे नहीं. यह देखना जरूरी है कि किस-किस के हाथ इस मामले में थे. बिना बीजेपी सरकार के मदद के ये लोग गोवा से भाग नहीं सकते थे. उन्होंने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है, देश के लोग परेशान हैं, 25 लोगों की जान गई और इनकी लापरवाही से हादसा हुआ. फिर ये लोग इंडिगो फ्लाइट से भाग गए और सरकार कुछ नहीं कर पाई.

लूथरा ब्रदर्स को जल्द लाया जाए वापस- संजय सिंह

सांसद ने यह भी कहा कि यह अच्छी बात है कि लूथरा ब्रदर्स को आखिरकार पकड़ लिया गया. उन्होंने मांग की कि इन्हें जल्द भारत वापस लाया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. संजय सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच में यह देखा जाना चाहिए कि किन-किन लोगों ने इनको देश छोड़ने में मदद की और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

लूथरा ब्रदर्स पर हो ठोस कार्रवाई- संजय

संजय सिंह ने कहा कि इस घटना ने न केवल देशवासियों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर दिया है, बल्कि यह दर्शाता है कि सत्ता में बैठे लोग और सरकारी तंत्र आम जनता के हित की बजाय कुछ खास लोगों की मदद में लगे हुए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे लोग कानून की आंख में नहीं अंधेरे में भाग सकें और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो.

इस मामले में पारदर्शी की जाए जांच- संजय

सांसद ने यह भी कहा कि लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी से यह संदेश जाता है कि अपराध और लापरवाही की कोई जगह नहीं है, चाहे किसी का राजनीतिक या आर्थिक प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो. उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में तुरंत और पारदर्शी जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो.

इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि AAP इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और लूथरा ब्रदर्स के भागने और उनके पीछे लगे राजनीतिक कनेक्शन को उजागर करने की कोशिश कर रही है. सांसद संजय सिंह का जोर इस बात पर है कि देश की जनता को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं.

1002112429
रात में सीओ ने बालू लदा हाइवा पकड़ा, कई वाहन ले भागे चालक

घाटशिला अंचल की सीओ निशांत अंबर ने मंगलवार की देर रात बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, सीओ रात करीब 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच काशिदा-कोदरनाला हाइवे के पास गश्त पर थीं.

1002112429

बालू लदे हाइवा और भारी वाहनों की आवाजाही देख जांच शुरू की. इसी दौरान एक हाइवा को पकड़ा, जबकि कई वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. जब्त वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था. उसपर लगभग 600 सीएफटी बालू लदा था. सीओ ने बताया कि इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जायेगी. जब्त वाहन को तुरंत घाटशिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया. पूरे मामले की सूचना खनन विभाग को दी गयी है. रात में एक महिला सीओ द्वारा ऐसी कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है. कई वाहन मौके से भाग निकले. सीओ ने कहा कि सरकार के निर्देश का कड़ाई से पालन किया जायेगा. बालू के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. जब्ती के बाद हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. वाहन को थाने ले गयी.

1002112415
मानवाधिकार का अर्थ है जियो और जीने दो : डॉ शैलेंद्र कुमार

सालबनी स्थित यामिनी कांत महतो शैक्षणिक संस्थान में बुधवार को यामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स तथा यामिनी कांत बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस मनाया गया.

मौके पर संगोष्ठी हुई. गालूडीह थाना के एसआइ अजय बागे ने मानवाधिकार पर जानकारी दी. संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया. जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स के प्राचार्य डॉ आर श्रीकांत नायर ने मानवाधिकार के उल्लंघन रोकने के प्रयास पर चर्चा की. डॉ शैलेंद्र कुमार व डॉ पूनम कुमारी ने मानवाधिकार का स्पष्ट अर्थ जियो और जीने दो पर बल दिया. संस्थान के निदेशक डॉ सुमंत सेन ने मानवाधिकार के संरक्षण के लिए जागरुकता पर जोर दिया. मौके पर सहायक व्याख्याता सुशांति कुमारी, अनीता महतो ने मानवाधिकार पर पेपर प्रस्तुत किया. प्रशिक्षु सीमा निखत, स्वीटी कुमारी, निर्मल, सुश्री बनर्जी, सोनालिका महतो, ज्योति कुमारी, लिपिका मुर्मू ने अपना पेपर को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया.

1002112415

राष्ट्र गान के बाद नाटक, नृत्य किया प्रस्तुत:

मौके पर राष्ट्र गान के बाद नृत्य व नाटक प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर सचिव नारायण प्रसाद, संजू राय, डॉ सुमंत सेन, डॉ आर श्रीकांत नायर, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ पूनम कुमारी, डॉ आशा वर्मा, डॉ पूनम कुमारी कर्ण, डॉ नंदन दास, सहायक व्याख्याता श्यामली दत्ता, सुशांति कुमारी, गीताश्री, पूनम टुडू, प्रीति कुमारी, अंगना सरकार, पिंकी सिंह, विवेक रंजन कुईला, प्रमित सिट, विनीता टुडू, अनीता महतो आदि उपस्थित थे.

जाति, लिंग, धर्म और राष्ट्रीयता पर भेदभाव का विरोध करें : डॉ बसंत पंडित

गालूडीह. सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ बसंत पंडित ने कहा कि हर व्यक्ति को सम्मान और न्याय के साथ जीने का अधिकार मिले. जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए. महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, कविता व पीपीटी प्रस्तुतीकरण से बताया कि मानवाधिकार दिवस हमें संकल्प लेने का अवसर देता है. हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठायेंगे. कमजोरों का साथ देंगे और समानता को बढ़ावा देंगे. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग भेदभाव के शिकार हैं. हिंसा का सामना करते हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित हैं. अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से दूर हैं. हम छोटी-छोटी बातों में न्याय, सम्मान और समानता का पालन करें, तो समाज में बड़े बदलाव ला सकते हैं. बीएड संकाय के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रथम सोमा महतो, द्वितीय रूपा सोरेन और तृतीय भानु प्रिया सरदार रही. मौके पर प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी, सुंदरम प्रियदर्शी, राजेश्वर वर्मा, डॉ अरिंदम सिंह, प्राध्यापिका कुमारी प्रियंका, नमिता भगत व कमलेंदु रॉय मौजूद थे.
नरसिंहगढ़ प्लस टू स्कूल में जागरुकता शिविर

धालभूमगढ़. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में जागरुकता शिविर लगाया गया. यहां बच्चों को मानवाधिकार की जानकारी दी गयी. मौके पर धालभूमगढ़ थाना के एएसआइ फिलिप कुजूर, पीएलवी कार्तिक महतो, मुन्ना हांसदा, प्रधानाध्यापक निर्मलेन्दु महतो, अंबिका दास आदि उपस्थित थे. शिविर में बच्चों को मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी.

1002112397
धालभूमगढ़ बीडीओ को ज्ञापन सौंप बदहाल सड़कों के निर्माण की मांग

धालभूमगढ़ प्रखंड की जूनबनी पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने बुधवार को बीडीओ बबली कुमारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों की स्थिति बदतर होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है.

1002112397

खास तौर पर मरीजों, बुजुर्गों व बच्चों को स्कूल, अस्पताल एवं अन्य कार्यों के लिए आवागमन दुष्कर हो गया है.

उन्होंने मांग की है कि अविलंब जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाये. ज्ञापन में जिला परिषद रोड भारत सेवाश्रम हरिनधुकड़ी होते हुए विश्वजीत दास गुप्ता के घर तक लगभग 2 किमी सड़क का निर्माण, रघुनाथडीह दिल्ली गेट चौक से लेकर बगुला नदी किनारे तक लगभग 4 किमी सड़क का निर्माण, डोभा रेल फाटक से लेकर जूनबनी गांव तक लगभग 5 किमी सड़क निर्माण, महतो पाड़ा मुख्य सड़क से लेकर गोलक मुंडा के घर तक लगभग 2 किमी सड़क निर्माण, रघुनाथडीह जेल से होते हुए एनएच तक लगभग 4 किमी सड़क निर्माण, जयरामडीह एनएच से सुपाई हेंब्रम के घर तक लगभग 2 किमी सड़क निर्माण, हरिनधुकड़ी साहब पूर्ति के घर से भटाई जोड़ पुलिया तक लगभग 1 किमी सड़क निर्माण कराने की मांग की. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द इन सड़कों को किसी भी योजना के तहत बना दिया जायेगा. उप मुखिया ने हरिनधुकड़ी हरि मंदिर चौक परिसर पर एक हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की. इस मौके पर साहब पूर्ति उपस्थित थे.

1002112384
अनुमंडल के 116 लैंपसों में अध्यक्ष और सचिव का चुनाव 2026 में होगा
1002112384

घाटशिला अंचल सहकारिता कार्यालय में बुधवार को सहकारिता पदाधिकारी मंजू वर्जिनिया एक्का की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित हुई. घाटशिला अनुमंडल के बीसीओ रत्नेश कांत झा और जितेंद्र भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे.

1002112360
चार सत्रों की 323 छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र

घाटशिला के काशिदा स्थित बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ. यहां मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, सोसायटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और सचिव कुमार सत्यम उपस्थित थे.

1002112360

प्रभारी प्राचार्या पुष्पा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया. अतिथियों ने चार सत्रों की कुल 323 छात्राओं को डिग्री प्रमाण पत्र प्रदान किये. महाविद्यालय की 8 टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया. इनमें गोल्ड मेडलिस्ट निकिता पाती सहित अनुप्रिया मंडल, गुलनाज परवीन, सावित्री पूर्ति, अर्चना पाल, नीमा महतो, स्मृति डे और मधुमिता मन्ना हैं.

लड़की शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है : कुणाल षाड़ंगी

मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बीडीएसएल महाविद्यालय ने बेटियों को शिक्षित कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि लड़की शिक्षित होती है, तब पूरा परिवार ज्ञान व जागरुकता से आगे बढ़ता है. महिला शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने छात्राओं को जीवन की चुनौतियों से नहीं डरने और सोशल मीडिया के अति उपयोग से सावधान रहने की नसीहत दी. छात्राएं अपनी क्षमता, रुचि और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि जो काम आपको पसंद हो, उसी में आगे बढ़ें तभी आप उत्कृष्ट बन सकती हैं. प्रभारी प्राचार्या पुष्पा गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय गरीब, पिछड़े और आदिवासी समुदाय की लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. पिछले वर्षों में महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 73 प्रतिशत से 96 प्रतिशत के बीच रहा है. समारोह में गणेश मुर्मू, एसके पति, डॉ डीपी कुंडू, रूमा सीट, अरविंद घोष समेत शिक्षक उपस्थित थे।

1002112337
स्वास्थ्य विभाग में योजना राशि निकासी को नियुक्त होंगे बिल क्लर्क

पूर्वी सिंहभूम जिला में केंद्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के कार्यक्रम की राशि निकासी के लिए प्रखंड स्तर पर बिल क्लर्क की नियुक्ति होगी ताकि, योजना से जुड़े खर्च की निकासी और भुगतान सुगमता से हो सके।

1002112337

इससे प्रखंड के अकाउंट मैनेजर व प्रभारी को बिल क्लर्क बनाने की तैयारी शुरू है। 2 सितंबर को राज्य के अपर मुख्य सचिव ने इस मुद्दे पर झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति की कार्यकारणी के साथ बैठक की थी, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के क्रियान्नवयन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

1002112267
दिल्ली धमाके की जांच के बीच झारखंड के हजारीबाग में NIA का छापा, डॉक्टर के घर पहुंची

दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट की जांच के बीच एनआईए ने झारखंड के हजारीबाग में छापेमारी की है। एनआईए और एटीएस की टीम हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर पहुंची और एक संदिग्ध डॉक्टर के घर पर दबिश दी।

1002112267

सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध डॉक्टर के इनपुट पर की गई है।

संदिग्ध डॉक्टर एम्स में पढ़ाई करने के बाद रांची में काम करता था। साथ ही वह हजारीबाग में भी एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता था। एनआईए उसे पिछले साल भी गिरफ्तार कर चुकी है। NIA ने डॉक्टर को पिछले साल आतंकी घटना में संलिप्त पाए जाने के कारण गिरफ्तार कर लिया था। एनआईए की टीम ने दूसरी बार डॉक्टर के घर पर दबिश दी है।

एनआईए के अधिकारी एटीएस के साथ तीन गाड़ियों से गुरुवार की सुबह इलाके में पहुंचे और संदिग्घ के घर पर दबिश दी। एनआईए की टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को लेकर मिले इनपुट पर पहुंची है। उसे 2023 में गिरफ्तार किया गया था।

बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्तूबर 2023 में शहनवाज आलम को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी पुणे टेरर मॉड्यूल के मामले में हुई थी।वह मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है। वह 2019 में हजारीबाग में डकैती और चोरी के कई मामलों में भी गिरफ्तार हो चुका है।

वह 8 से 9 महीने जेल में रहा फिर दिसंबर 2020 में उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह कथित तौर पर हैंडलर के संपर्क में आया। पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

गौरतलब है कि एनआईए की यह कार्रवाई ऐसे वक्त में सामने आई है जब एनआईए दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके की छानबीन में जुटी है। दिल्ली ब्लास्ट में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का लिंक सामने आया है। इस मामले में एनआईए ने व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके के निवासी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को अरेस्ट किया है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। डॉ. बिलाल नसीर मल्ला दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार होने वाला 8वां आरोपी है। डॉ. मल्ला अल-फलाह यूनिवर्सिटी में भी काम कर चुका है।

1002112256
शिकंजे में आए गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स, थाईलैंड में हिरासत में लिए गए, भारत किया जाएगा डिपोर्ट

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में ले लिया गया है। इन्हें थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया जाएगा और इस संबंध में प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

1002112256

गोवा के नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी और इसके बाद से ही दोनों भाई गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों भाइयों को भारत में मुकदमे के लिए वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दोनों भाइयों पर रॉ की भी थी नजर

सूत्रों के मुताबिक, ब्लू कॉर्नर नोटिस के जरिए लूथरा बंधुओं की लोकेशन ट्रेस होने के बाद सौरभ और गौरव दोनों थाईलैंड में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ के अधिकारियों की भी लगातार निगरानी में थे। उनकी हर गतिविधि को मॉनिटर किया जा रहा था।

दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द

इससे पहले गोवा नाइट क्लब आग मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया कि विदेश मंत्रालय ने अग्निकांड के मुख्य आरोपियों एवं ‘बर्च बाय रोमियो लेन’नाइट क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लथूरा के पासपोर्ट रद्द कर दिए। गोवा सरकार ने दोनों भाइयों का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था। दोनों भाई सात दिसंबर की सुबह देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेट चले गए।

इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था

मंत्रालय को गोवा सरकार से गौरव और सौरभ लूथरा के संबंध में एक पत्र मिला था। मंत्रालय नियमों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट रद्द किए गए। गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा छह दिसंबर की रात को हुई घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, गौरव और सौरभ ने 7 दिसंबर की सुबह 1:17 बजे मेकमाईट्रिप पर टिकट बुक किए थे। उस समय दमकलकर्मी और पुलिस अरपोरा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया, गोवा पुलिस और गोवा अग्निशमन सेवा आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए जूझ रही थी, उसी दौरान लूथरा बंधुओं ने देश से भागने की तैयारी शुरू कर दी थी।

error: Content is protected !!