एक नई सोच, एक नई धारा

1002116174
इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द रांची में हंगामा, जानें कब से मिलेगी राहत और क्या है हेल्पलाइन नंबर”

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को अधिकांश उड़ानें समय पर रहीं और परिचालन सामान्य दिखाई दिया। हालांकि, रांची एयरपोर्ट इंडिगो कैंसिल मुद्दा लगातार छठे दिन भी बना रहा, क्योंकि इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद रूट की तीन प्रमुख उड़ानें रद्द रहीं। एयरलाइन ने बताया कि क्रू मेंबर्स की कमी होने के कारण कई एयरक्राफ्ट के स्टाफ को पुनर्स्थापित करना पड़ रहा है, जिसके चलते इन उड़ानों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।

1002116174

बीते कुछ दिनों से इंडिगो के परिचालन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अचानक क्रू शेड्यूल में बदलाव के बाद उपलब्ध स्टाफ कम पड़ गया। इस कारण 6E5071/2294, 6E186/191 और 6E5339/6031 जैसी उड़ानें लगातार छह दिन से नहीं उड़ सकी हैं। एयरलाइन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और 15 दिसंबर से परिचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिगो और सीआईएफ की संयुक्त टीमों ने यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएँ कीं। यात्रियों को विकल्प, समयबद्ध अपडेट और सुविधाओं की जानकारी दी गई। यात्रियों ने बताया कि उन्हें कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई, क्योंकि एयरलाइन और एयरपोर्ट दोनों ओर से लगातार सहयोग मिलता रहा।

फिलहाल, सभी रद्द उड़ानों के यात्रियों को एयरलाइन द्वारा रीबुकिंग, रिफंड और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। इंडिगो का कहना है कि वह जल्द से जल्द सामान्य शेड्यूल बहाल करने पर काम कर रही है ताकि यात्रियों को बिना रुकावट यात्रा अनुभव मिल सके।

1002115897
देश में E-सिगरेट बैन, क्या सदन में पीने की इजाजत है? अनुराग ठाकुर के इस सवाल पर संसद में हंगामा

लोकसभा में गुरुवार 10 दिसंबर को उस समय हंगामा हो गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पी रहे थे।

1002115897

उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि जब देशभर में ई-सिगरेट बैन है, तो क्या लोकसभा में इसकी अनुमति दी गई है।

अनुराग ठाकुर ने पूछा-सदन में ई-सिगरेट की अनुमति है?

अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिड़ला से सवाल किया कि क्या उन्होंने सदन में ई-सिगरेट की अनुमति दी है। स्पीकर ने साफ कहा, ‘नहीं, किसी को इसकी अनुमति नहीं है।’ इसके बाद ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ TMC सांसद इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने मांग की कि इस पर कार्रवाई की जाए।

सदन में शोर-शराबा बढ़ा

इस आरोप के बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। स्पीकर ने कहा कि सदन के नियम सभी सांसदों पर समान रूप से लागू होते हैं और यदि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि अगर किसी सांसद की ओर से इस मुद्दे पर लिखित शिकायत आती है, तो वे निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि सदन की मर्यादा और शिष्टाचार बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है।
ई-सिगरेट क्या है?

ई-सिगरेट या वेप एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो पारंपरिक तंबाकू धूम्रपान की नकल करता है। इसमें बैटरी, एटोमाइज़र और निकोटीन वाले तरल की एक छोटी टंकी या कार्ट्रिज होती है। धुएँ की जगह इसमें से वाष्प निकलती है, जिसे “वेपिंग” कहा जाता है।

भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध

भारत सरकार ने 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात-निर्यात, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया। 18 सितंबर 2019 से लागू हुए इस कानून का उद्देश्य युवाओं में बढ़ते ई-सिगरेट के उपयोग और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकना था।

1002115856
देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का महाराष्ट्र के लातूर में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। शिवराज पाटिल ने सुबह लगभग 6:30 बजे लातूर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

1002115856

वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लातूर में ही चल रहा था। शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न प्रमुख विभाग में भी रहे।

शिवराज पाटिल महाराष्ट्र के लातूर से सात बार सांसद रहे। वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे। यूपीए सरकार में शिवराज पाटिल को गृह मंत्री बनाया गया था। वह देश के रक्षा मंत्री भी थे।

इंदिरा गांधी सरकार में रहे रक्षा मंत्री

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को हुआ था। वह 2004 से 2008 तक भारत के गृह मंत्री रहे। उन्होंने 1991 से 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर काम किया। वह भारत के 10वें लोकसभा अध्यक्ष थे। उन्होंने 2010 से 2015 तक पंजाब राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के तौर काम किया। शिवराज पाटिल ने 1980 के दशक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडलों में रक्षा मंत्री के रूप में काम किया।
मुंबई हमलों की ली थी नैतिक जिम्मेदारी

2008 के मुंबई हमलों के बाद हुई व्यापक आलोचना के बाद शिवराज पाटिल ने 30 नवंबर 2008 को अपने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हमलों के लिए जिम्मेदार सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी ली थी।
सत्य साई बाबा के कट्टर अनुयायी थे

शिवराज पाटिल ने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान में डिग्री प्राप्त की और बॉम्बे विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। 1967-69 के दौरान, वे स्थानीय सरकार (लातूर नगर पालिका) में कार्यरत रहे। केशवराव सोनावाने और माणिकराव सोनावाने ने शिवराज पाटिल को लातूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का पहला मौका दिलाने में मदद की। पाटिल पंचमसाली लिंगायत समुदाय से थे। उन्होंने जून 1963 में विजया पाटिल से शादी की थी। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह सत्य साई बाबा के कट्टर अनुयायी भी थे।

n6925925451765452523490249b3836ab543cf14711dd65cbbf9719a65f0f8852dff7b54eaffd2b26e81b6b
जम्मू-कश्मीर में कोडरमा के जवान ने खुद को मारी गोली, शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव का बेटा और सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह (27) ने जम्मू-कश्मीर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात लगभग 11 बजे यह घटना घटी।

1002113120

स्थानीय ग्रामीणों और जवान के परिजन को गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं गांव का माहौल गमगीन है।

बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान

जानकारी के अनुसार, सुजीत सिंह देवीपुर पंचायत के बाभन टोला निवासी थे। उनके पिता सिकंदर प्रसाद सिंह किसान होने के साथ समाजसेवी भी हैं, जबकि मां इलमा देवी गृहिणी हैं। सुजीत का चयन वर्ष 2023 में सीआरपीएफ में हुआ था। सुजीत की बहाली हुए अभी महज दो साल का समय गुजरा हे।

सुजीत का बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान है उसकी बहाली वर्ष 2021 में हुई थी। नौ माह पूर्व ही सुजीत की शादी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज के बदडीहा गांव में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के सदस्य स्तब्ध और शोकाकुल हैं।

सुजीत सिंह के पिता सिकंदर प्रसाद सिंह।

1002113121

प्रशासन की ओर से भी अंतिम संस्कार की व्यवस्था

बताया गया है कि सुजीत का पार्थिव शरीर आज (गुरुवार) शाम तक मरकच्चो पहुंचने की संभावना है। स्वजन और प्रशासन की ओर से जवान के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

मृतक सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त होने का इंतजार है। परिवारवालों के अनुसार, सुजीत सिंह छठ की छुट्टी में घर आया था। इसके बाद ड्यूटी के लिए श्रीनगर लौटा था।

परिवार का रो – रो कर बुरा हाल

1002113127
1002113105
धनबाद में जोरदार धमाके के साथ धंसी जमीन, 500 लोगों की बस्ती पर मंडराया खतरा

पांडेयडीह नया मोड़ के समीप टिटहियांटांड़ के पास गुरुवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई और वहां दरार पड़ गई। कुछ दूरी पर स्थित बिजली के बिजली की पोल झूक गया।

1002113105

जमीन पर दरार पड़ने से आसपास के लोगों में भय समा गया है।

घटनास्थल से मात्र 30 फीट की दूरी पर टिटहियांटांड़ बस्ती है जहां लोग रहते हैं। ग्रामीणों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है। एक वर्ष पूर्व भी उक्त स्थान पर जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई थी प्रबंधन ने उसे ओबी भरवा कर समतलीकरण करा दिया था।

सूचना पाकर वेस्ट मोदीडीह कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी एस के राय व निवर्तमान पार्षद छोटू सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। प्रबंधन दरार स्थल की घेराबंदी कराने की बात कही।

चरचराहट आवाज के साथ जमीन धसने लगा

ग्रामीणों ने बताया की सुबह कुछ लोग शौच के लिए गये थे तभी अचानक चरचराहट आवाज के साथ जमीन धसने लगा यह देख शौच के लिए गये लोग वहां से भाग निकले और इसकी जानकारी अपने-अपने स्वजनों को दिया।

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वे लोग प्रबंधन को कोसने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि एक वर्ष पूर्व उक्त स्थान पर जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई थी, प्रबंधन ने ओबी भरवाकर समतली करण कर दिया था। अब उक्त स्थान पर प्रबंधन ने परियोजना विस्तार के लिए ओबी गिरा रहा है जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

स्थापन कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराएं

कहा कि प्रबंधन हम लोगों को शीघ्र यहां से विस्थापन कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराएं अन्यथा आउटसोर्सिंग कंपनी का काम ठप कर देंगे। विस्थापन संबंधी पत्र हमलोगों ने एक वर्ष पुर्व प्रबंधन को सौंप चुके हैं। लेकिन समाधान करने की दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है।

मात्र तीस फीट की दूरी पर रहते हैं लोग

ग्रामीण राजेश चौहान व माला देवी ने बताया कि घटनास्थल से मात्र 30 फीट की दूरी पर हम लोग रहते हैं, 60 आवास हैं जिसमें करीब पांच सौ से अधिक लोग निवास करते हैं। वहां से मात्र 50 फीट की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है। जहां 81 बच्चे शिक्षा अध्ययन करते हैं।

हमलोगों के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कहा कि रात को हमेशा भय सताते रहता हैं पता नहीं कब जमींदोज हो जाए और हमलोग उसमें समा जाए जब सुबह उठते हैं तब भगवान को याद करते हैं।

पूर्व में भी वहां जमीन धंसी थी, ओबी गिराकर भराई कराया गया था, अब पुनः वहां ओबी गिराकर भराई कराया जाएगा,उसे मशीन से समतलीकरण करा दिया जाएगा ताकि जमीन ठोस बना रहे। विस्थापन की बात को लेकर महाप्रबंधक को अवगत कराएंगे।

1002113097
धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस से शराब की बड़ी खेप के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई से हड़कंप

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो आरपीएफ की टीम ने बुधवार रात धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस के एस-6 आरक्षित कोच से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

1002113097

कार्रवाई के दौरान चार शराब तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी बर्थ संख्या 59, 62, 67 और 70 पर बैठकर शराब के साथ बिहार जा रहे थे।

तस्करी की सूचना मिलने पर की गई इस छापेमारी के दौरान अन्य कुछ कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए चार तस्करों के पास से पांच बैग में भरी अलग-अलग कंपनियों की कुल 80 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 49,800 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेरमो, बोकारो निवासी राजेश कुमार, राहुल कुमार, तथा फुसरो ओवरब्रिज निवासी रोहन कुमार, और लोहरगड़ा निवासी शशि कुमार के रूप में हुई है। शराब और तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

छापेमारी टीम में सब-इंस्पेक्टर आलोक आनंद, शाकिब आलम, सहायक उप-निरीक्षक सुभाष यादव, विनोद सिंह, सुनील यादव, सुनील कुमार तथा महिला आरक्षी चन्द्रमा सिंह शामिल थीं।

पकड़े गए सभी आरोपी शराब की खेप को पटना ले जा रहे थे। समय रहते छापेमारी कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार झा का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

1002112935
लखनऊ में गोमती के किनारे 232 करोड़ से प्रेरणा स्थल बनकर तैयार, 25 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

यूपी के लखनऊ में गोमती किनारे कमल के फूल के आकार वाला राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनकर तैयार है। अब प्रतीक्षा कर रहा है कि कब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्धाटन करेंगे। करीब 232 करोड़ रुपये से तैयार राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

1002112935

उनके आने का कार्यक्रम पुख्ता हो चुका है।

पीएम के कार्यक्रम की हरी झंडी मिलने पर एलडीए के अधिकारियों ने प्रेरणा स्थल का निरीक्षण कर रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रेरणा स्थल के अंदर और बाहर करीब 1000-1000 फोर व्हीलर के लिए दो पार्किग बनाई गई हैं। चहारदीवारी के बहार भी एक हजार गाड़ियों की पार्किंग की जा सकेगी। स्मारक में प्रवेश के लिए वीवीआईपी और वीआईपी गेट बनाए गए हैं। पब्लिक की एंट्री और निकास के लिए अलग-अलग गेट बने हैं। यहां ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंच सकते हैं।

एलडीए ने हरदोई रोड स्थित वसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया है। 65 एकड़ में बने प्रेरणा स्थल में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के रैली व कार्यक्रम में शामिल होने की क्षमता है। परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं लगाई गई हैं। प्रेरणा स्थल कमल के फूल की आकृति में डिजाइन किया गया है। इसमें आठ ब्लॉक, म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, बड़ी पार्किंग, एमपी थियेटर, तीन हेलीपैड, पांच टायलेट ब्लॉक, पाथ-वे के अलावा रैली कार्यक्रमों के लिए काफी बड़ा स्टेज व स्थान विकसित किया गया है। परिसर में रैलियां, जनसभा व अन्य आयोजन किए जा सकेंगे। शहर से बाहर होने की वजह से यातायात प्रभावित नहीं होगा।

बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश बंद, मजदूरों का सत्यापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित है। स्थानीय पुलिस और एलआइयू ने पीएम को कार्यक्रम को देखते हुए परिसर के भीतर तैतान एलडीए के अफसर व कर्मचारियों को वेरिफिकेशन कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों का भी सत्यापन होगा। पुलिस ने एलडीए से सभी का पूरा डेटा दो दिन के भीतर मांगा है।

यहां सुनाई देंगी अटल की कविताएं

म्यूजियम ब्लॉक में वीवीआईपी व जन सामान्य के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए हैं। कुल पांच गैलरी में महान विभूतियों की फोटो, स्टोन म्यूरल्स के साथ ही डिजिटन पैनल पर लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स प्रदर्शित होगा। एलईडी भी लगाई हैं। 12 इंटरप्रिटेशन वॉल विकसित गई हैं। प्रेरणा स्थल का म्यूजियम प्रत्येक वर्ग के लिए शिक्षाप्रद होगा। जहां अटल की कविताएं, लेख, भाषण प्ले-बैक में सुनायी देंगी।म्यूजियम क्यूरेशन बनाने के लिए टीम ने कोलकाता जाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में अहम जानकारी जुटाई थी। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य संकलित करने के लिए टीम ने जयपुर आदि शहरों में भ्रमण किया था। इस दौरान तीनों महान विभूतियों से जुड़े लोगों, लेखकों व इतिहासकारों से साक्षात्कार करके जानकारी जुटाई गई है।

21 करोड़ खर्च वाटर बॉडी में लगाई गईं प्रतिमा

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशालकाय प्रतिमा 21 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई है। इन तीनों प्रतिमा को बॉन्ज मेटल से बनाया गया है। इस प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले कलाकार राम सुतार ने बनाया है। तीनों प्रतिमा को वाटर बॉडी में फाउंटेन के बीच रखा गया है। रात के वक्त प्रतिमा के नीचे लगाई गई फसाड लाइट से रंग बिरंगी रोशनी ग्रीन कॉरिडोर से राहगीर भी देख सकेंगे। वहीं प्रतिमा के पास प्रोजेक्शन मैपिंग की मदद से प्रतिमा का रंग रात के वक्त बदलता नजर आएगा। मौजूदा वक्त में प्रतिमा गोल्डन रंग में है।

गैलरी में दिखाए जाएंगे लाइव विजुअल्स

प्रेरणा स्थल का म्यूजियम ब्लॉक लगभग 6300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना है। इसमें 2 प्रवेश गेट बनाए गए हैं। म्यूजियम में कुल 5 गैलरी हैं। जिनमें महान विभूतियों की फोटो, स्टोन म्यूरल्स के साथ ही डिजिटल पैनल पर लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स प्रदर्शित किये जाएंगे। 12 इंटरप्रेटेशन वॉल विकसित की जा रही है। म्यूजियम अटल जी की कविताएं, लेख, भाषण प्ले-बैक में सुनाई देंगे।

बड़े आयोजन के लिए तैयार हुआ

प्रेरणा स्थल पर डेढ़ लाख लोगों की क्षमता का रैली स्थल तैयार किया जा रहा है। यहां दो विशाल मंच 600 और 1000 वर्ग मीटर के बनाए जा रहे हैं। दो बड़े लॉन तैयार किए गए हैं, जिन्हें शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के लिए किराए पर दिया जाएगा। इनसे होने वाली आय से स्मारक का रखरखाव किया जाएगा।

तीन हेलीपैड और दो लॉन तैयार

वीआईपी सुरक्षा के लिहाज से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। दो बड़े लॉन तैयार किए गए हैं, जिन्हें निजी आयोजनों के लिए किराए पर दिया जाएगा। इनसे होने वाली आय से स्मारक का रखरखाव किया जाएगा।

मंच पर जाने के हाइड्रोलिक लिफ्ट

प्रेरणा स्थल में बनाए गए विशाल मंच पर जाने के लिए दिव्यांग या किसी बुजुर्ग को पहुंचने में समस्या नहीं होगी। इसके लिए एलडीए ने मंच के दोनों तरफ हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाया है। इसकी मदद से सीधे मंच पर जाया जा सकता है। साथ ही वीवीआईपी के लिए दो ग्रीन रूम भी बनाया गया है।

जनसंघ का चुनाव चिह्न

जनसंघ के चुनाव चिह्न जलता हुआ दीपक का एक स्मारक तैयार किया जा रहा है। यह म्यूजियम के भीतर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कमल के आकार की आकृति बनाई जा रही है। ऐसे में प्रेरणा स्थल पूरी तरह से 20 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

1002112826
सस्पेंड होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ रहेंगे, गांधी परिवार को…’

‘मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये’ वाली टिप्पणी के चलते कांग्रेस पार्टी से निलंबित की गयीं नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार (10 दिसंबर) को कहा कि वह और उनके पति हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे.

1002112826

कौर कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं. कौर ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी तीखा हमला करते हुए उन पर पार्टी को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने कौर को ”मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये” वाली उनकी टिप्पणी के लिए सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था. उनकी टिप्पणी से राजनीतिक विवाद छिड़ गया था.

हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे- नवजोत कौर सिद्धू

कौर ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे, और हम अपने पंजाब राज्य को जीतेंगे और इसे अपने विनम्र, प्रिय और त्याग के प्रतीक गांधी परिवार को उपहार स्वरूप देंगे.” कौर ने वडिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 ”कुशल, ईमानदार और वफादार” नेता उनके संपर्क में हैं, ”जिन्हें आपने (वडिंग) कांग्रेस पार्टी से अलग कर दिया है और जो कांग्रेस टिकट के लिए योग्य विजयी उम्मीदवार हैं.”

नवजोत कौर का अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना

उन्होंने अपने पोस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”आप पंजाब की 70 प्रतिशत सीटों को बर्बाद करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां आपने पहले ही अप्रभावी लोगों को फर्जी टिकट दे दिए हैं, इसके बावजूद कांग्रेस पंजाब में जीत हासिल करेगी.” कौर ने वडिंग पर निशाना साधते हुए कहा, ‘टिकट बेचने के आरोप में आपको गुजरात से निकाल दिया गया था और आपने वहां महंगी गाड़ियां, जमीनें और मेट्रो खरीदीं. क्या आप आईटी की व्याख्या सुनने के लिए तैयार हैं? राजा वडिंग, अपने उन कुत्तों का इस्तेमाल मत करो जिन्हें आपकी वजह से टिकट मिले हैं.’

कांग्रेस की पंजाब इकाई के 70% लोगों का समर्थन- कौर

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ”आप लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम क्यों कर रहे हैं और उम्मीदवारों को हराकर उन्हें अन्य पार्टियों में शामिल होने के लिए मजबूर क्यों कर रहे हैं?” कौर ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें कांग्रेस की पंजाब इकाई के 70 प्रतिशत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 90 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है.

निलंबन को लेकर सवाल पर क्या बोलीं कौर?

अपने निलंबन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कौर ने कहा कि नोटिस एक ऐसे व्यक्ति की ओर से आया है, जिनके पास कोई मान्यता नहीं है और ऐसे कई नोटिस जारी किए जाते रहे हैं. कौर ने पटियाला में पत्रकारों से कहा कि वह पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ”पार्टी (आलाकमान) के साथ उचित चर्चा की जा रही है. लेकिन हमारी एक शर्त है कि हम ‘चोरों’ का समर्थन नहीं करेंगे.”

‘कांग्रेस में 4-5 लोग पार्टी को बर्बाद कर रहे’

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ”अगर आप सरकार बनाना चाहते हैं, तो कांग्रेस में चार-पांच लोग हैं जो पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं. यदि आप उन्हें दरकिनार करने को तैयार हैं, तो हम इस पर विचार करेंगे.” यह पूछे जाने पर कि क्या निलंबन के बाद उन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है, उन्होंने कहा, ”मुझे पूरा समर्थन प्राप्त है. पंजाब कांग्रेस के 70 प्रतिशत से अधिक लोग मेरे साथ हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 90 प्रतिशत लोग मेरे साथ हैं.” यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने खिलाफ कार्रवाई के बाद आलाकमान से बात की, उन्होंने कहा, ”मैं अभी कुछ भी साझा नहीं करूंगी.”

1002112764
एनआईटी में तीसरा इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव 12 से

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर अपने प्रमुख नवाचार और साझेदारी कार्यक्रम, तीसरे इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव (आईएसी) 2025 की मेज़बानी करने जा रहा है।

1002112764

यह महत्वपूर्ण आयोजन 12-13 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।कॉन्क्लेव का उद्घाटन पद्मश्री अशोक भगत, निदेशक प्रो.गौतम सूत्रधार और अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श) प्रो. सतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। संस्थान के अनुसंधान और परामर्श प्रभाग द्वारा आयोजित, आईएसी -2025 का उद्देश्य उच्च शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, उद्यमिता और सार्वजनिक नीति के प्रमुखों को एक मंच पर लाना है। इसका मुख्य लक्ष्य शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक उद्यमों के बीच की खाई को पाटना, तथा भारत में तकनीकी आत्मनिर्भरता और सतत विकास को बढ़ावा देना है।

1002112749
‘नहीं चाहिए 4 करोड़ का घर, छात्रों में बांट दें पूरे पैसे’, जेएमएम सरकार पर क्यों भड़के टाइगर जयराम महतो

झारखंड में छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर जेएलकेएम विधायक टाइगर जयराम महतो ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मंईयां सम्मान योजना को देने के लिए पैसे हैं तो शिक्षा के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति क्यों नहीं दी जा रही है?

1002112749

इस दौरान जयराम महतो ने कहा कि उनको मिलने वाले घर को नीलाम कर दिया जाए और जो पैसे मिले उससे छात्रों को छात्रवृत्ति बांट दी जाए।

टाइगर जयराम महतो ने कहा कि उनके मिलने वाले आवास को अगर नीलाम करना चाहें तो कर दें, लेकिन एक शर्त यही हेगी कि नीलामी से जो पैसा मिलेगा वो छात्रों में बांटा जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार द्रवा छात्रों को छात्रवृत्ति अब तक ना दिए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि सरकार को सभी कामों के लिए पैसा मिल जा रहा है, लेकिन छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए फंड क्यों नहीं मिल पा रहा है।

दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा था कि छात्रों की छात्रवृत्ति इसलिए रुकी हुई है, क्योंकि केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड को अभी तक राज्य सरकार को नहीं दिया गया है। मंत्री के इस बयान पर जयराम महतो ने जवाब दिया। जयराम महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के पास मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के देने के लिए पैसे हैं, तो छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए क्यों नहीं हैं।

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिया जाता है। यह योजना झारखंड में चुनावों के दौरान हेमंत सोरेन ने की थी। हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिया जाएगा। झारखंड में सरकार बनने के बाद से हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं को इस योजना का लाभ खातों में पहुंचा रही है। लेकिन छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति ना पहुंचने के कारण सरकार की आलोचना भी हो रही है।

error: Content is protected !!