एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240922 WA0004
स्वच्छता ही सेवा है 2024 के तहत जमशेदपुर लौह नगरी को शत् प्रतिशत साफ सफाई रखने की शपथ ली गयी
IMG 20240922 WA0004

जमशेदपुर : लौह नगरी को शत् प्रतिशत साफ सफाई रखने के लिए टाटा स्टील यूटिलिटी इंफरासटकचर सर्विसेज लिमिटेड के तत्वाधान में साफ-सफाई अभियान के तहत पार्क, स्मारकों, पर्यटक स्थलों को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान कोविड वारियर्स पार्क, जेआरडी कांप्लेक्स क्षेत्र के इर्द-गिर्द, कीनन स्टेडियम परिक्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान के तहत श्री जगन्नाथ महापात्रा मैनेजर, सिनियर सुपरवाइजर क्रमशः सुरेश कुमार, के के राय, धनंजय मुखी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के संघ मित्र रंजन कारूवा, सुपरवाइजर रवि मुर्मू, अजय मुखी, वेंडर सुपरवाइजर समस्त, जेआरडी में मैच देखने आए दर्शकगणों एवं कर्मचारियों ने शपथ लिए कि जमशेदपुर लौह नगरी को पूरे भारतवर्ष का सर्वप्रथम स्थान प्राप्ति के लिए अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठापूर्वक सजग होकर अपने आवास परिक्षेत्रों एवं कार्य स्थल पर साफ सफाई हेतु शत् प्रतिशत योगदान देंगे।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

साथ ही लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का आग्रह करेंगे। अपने घरों के कूड़ा, कर्कट, कचरों को डस्टबिन में डालने के प्रति जागरूक करेंगे। स्वच्छता ही सेवा है 2024 के तहत जमशेदपुर लौह नगरी को शत् प्रतिशत साफ सफाई रखेंगे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240922 WA0002
जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देने आए छात्रों की सतबीर सिंह सोमू ने की रात्रि विश्राम की व्यवस्था
IMG 20240922 WA0003

जमशेदपुर : जेएसएससी सीजीएल के एग्जाम होने के कारण जमशेदपुर में कई जगह सेंटर बने है, राज्य के कई जिलों से नौजवान एवं बहने आई है। जिसके कारण उन सब को रात्रि विश्राम की समस्या हो रही थी। कई युवा होटलों के लिऐ परेशान थे। जब इसकी जानकारी युवा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू को मिली तो उन्होंने तुरंत साकची गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह एवं महासचिव परमजीत सिंह काले से बात कर साकची कमिटी के सहयोग से साकची गोविंद भवन में रात्रि विश्राम के लिए व्यवस्था की एवं सुबह के लिऐ अल्प आहार की भी व्यवस्था करवाई।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

युवाओं को रात्रि विश्राम की जगह मिल जाने पर उन्होंने सतवीर सिंह सोमू का धन्यवाद किया। सरदार सतवीर सिंह सोमू ने कहा की धन्यवाद गुरु महाराज का है, गुरु घर से कोई निराश नही जाता है। गुरु महाराज से सभी के उज्वल भविष्य की कामना की अरदास करता हूँ।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240922 WA0000
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह द्वारा संचालित चलित कार्यालय से लाभान्वित हो रहे लोग
IMG 20240922 WA0000

जमशेदपुर : पूर्वी क्षेत्र की समृद्धि का भाव मन में लेकर जनसेवा के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सतत प्रयासरत भाजपा नेता शिव शंकर सिंह द्वारा संचालित चलित कार्यालय से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आज सी ब्लॉक बागुनहातु में चलित कार्यालय के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि बनवाने सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों के आवेदन प्राप्त हुए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने कहा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए इस ध्येय के साथ लगातार चलित कार्यालय एवं नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें योजना का लाभ लेने में मदद पहुंचाया जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240921 WA0005
झारखंड में इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

रांची : झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण राज्य में इंटरनेट सेवा बंद किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. जिस पर शनिवार को हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुधा रावत चौधरी की बेंच ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि इंटरनेट बंद करने के लिए क्या पॉलिसी है. क्या सभी परीक्षाओं में इसी तरह इंटरनेट बंद कर दीजियेगा. कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले को लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने इस मामले में याचिका दायर की थी. इसके आलोक में उन्होंने रजिस्ट्रार जेनरल के माध्यम से एक्टिंग चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था, जिस पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

IMG 20240309 WA00281 1

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने अपना पक्ष रखा और कहा कि इंटरनेट बंद होने से बैंकिंग से लेकर तमाम कार्य प्रभावित हो गया. इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ. इस पर हाईकोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी. चार सप्ताह में सरकार को जवाब दाखिल कर देना है और यह बताना है कि इसकी नीति क्या है. हाईकोर्ट में कहा कि एक माह में अगर पांच परी3ा होपगे तो क्या पांच बार इंटरनेट सेवा बंद कर दी जायेगी. इस पर खंडपीठ ने कहा कि कोर्ट इस विषय को देखेगी. किन परिस्थितियों में झारखंड में इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है, इस पर कोर्ट फैसला लेगी. हाईकोर्ट ने इंटरनेट सेवा को बंद करने के फैसले पर रोक लगाने से यह कहते हुए इनकार किया और कहा कि आइटी एक्ट 69ए के तह राज्य सरकार को यह अधिकार है कि इंटरनेट सेवा को वह बंद कर सके.

IMG 20240309 WA00271 1

रविवार को भी बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं

रविवार को भी जेएसएससी की परीक्षा है. लिहाजा, पूरे राज्य में सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा जायेगा. दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया था. शनिवार को भी इंटरनेट सेवाएं बंद थी. शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद थी, लेकिन अब रविवार को ज्यादा समय के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा जायेगा. इससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240921 WA0012 scaled
रांची प्रदर्शन में जमशेदपुर के सिखों की जबरदस्त भागीदारी, सरदार सोमू ने कहा राहुल के डीएनए में खोट
IMG 20240921 WA0012

राँची : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है और इसी क्रम में रांची में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में जमशेदपुर के सिखों ने जबर्दस्त भागीदारी दी।
इस प्रदर्शन में युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने सिखों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सिख और पंथ को लेकर कांग्रेस हमेशा ही नफरत की धारणा बनाती रही है। 1984 का जख्म भरने नहीं देते हैं। कांग्रेस के बड़े और छूटभैया नेता अपने पियानो से सिखों के जख्म को कुरेद कर उसमें मिर्च डालते रहते हैं।
मंत्री बन्ना गुप्ता की हरकत भी यही दर्शती है, उक्त माफी नहीं मांगते हैं तो एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का मांग करेगा।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस मौके पर मुख्य रूप से सतवीर सिंह ‘सोमू’ के नेतृत्व में चंचल भाटिया, रविंद्र सिंह रिंकू, जगतार सिंह, अमरदीप भाटिया, तरविंदर भाटिया, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह रोशन, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अजायब सिंह, सन्नी सिंह, अमनदीप भाटिया, कमलजीत सिंह ,सन्नी खान, उज्वल कुमार, अवतार सिंह, राजदीप सिंह समेत सैंकड़ों की संख्या में सिख भाई उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261 1
687626e9b13fa0e4eaf333f285947394364debaad95f1a1b93c623cad5a20e82.0
झारखंड में दो दिनों तक साढ़े पाँच घण्टे रहेगी इंटरनेट सेवा ठप, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश
687626e9b13fa0e4eaf333f285947394364debaad95f1a1b93c623cad5a20e82.0

रांची : झारखंड सरकार ने झारखंड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कंपीटिशन एग्जाम (जेएसएससी सीजीएल) की परीक्षा को देखते हुए 21 और 22 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। झारखंड सरकार के गृह और कर और आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमुख सचिव वंदना ददेल की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

गौरतलब है कि 2023 में हुई परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो गया था जिसको देखते हुए एहतियातन कदम उठाया गया है। इस दौरान कॉलिंग जारी रहेगी लेकिन मोबाइल का कोई भी इंटरनेट या मोबाइल डाटा या मोबाइल वाई-फाई का कोई भी काम नहीं हो पाएगा। झारखंड में यह अपने तरह का पहला फैसला है, जिसमें पूरे राज्य में ही इंटरनेट सेवा को बंद किया जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261 1

झारखंड सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि चुकी पूर्व में इस तरह के पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी है और इस बार की परीक्षा में 640000 कैंडिडेट भाग ले रहे हैं और 823 एग्जामिनेशन सेंटर है इसको देखते हुए पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। झारखंड के सभी 24 जिले में सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:30 तक दो दिनों तक कोई भी इंटरनेट सेवा नहीं चलेगी।

IMG 20240921 WA0007
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) परीक्षा को लेकर बज्र गृह का किया निरीक्षण
IMG 20240921 WA0008

जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 और 22 सितंबर को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (सीजीएल) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित प्रश्न पत्र बज्र गृह का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियातन कदम उठाये गए हैं। परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह- परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता अधिकारी सहित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिला में कुल 82 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं। परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कुल तीन पालियों में आयोजित होगी।

IMG 20240309 WA00281 1

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को देखते हुए जिला अंतर्गत सभी होटल, लॉज में जांच चलाते हुए थाना स्तर से सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और होटल को नोटिस निर्गत किया गया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इस परीक्षा की प्रक्रिया के आयोजन को प्रभावित करने के लिए किसी भी स्तर पर किसी भी प्रबंध तंत्र, संस्था व व्यक्ति की संलिप्तता पायी जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ झारखण्ड सरकार द्वारा लाये गए कड़े कानून “झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023” के तहत कड़ी से कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20240309 WA00271 1

परीक्षाओं से संबंधित प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पत्रकों के संबंध में झूठी, भ्रामक एवं मिथ्या सूचना देने, प्रसारित एवं प्रकाशित करने वाले प्रबंध तंत्र, संस्था व व्यक्ति अपराध का दोषी समझा जाएगा और स्वयं के विरुद्ध अभियोग/मुकदमा चलाये जाने के लिए उत्तरदायी होगा तथा नियमानुसार दण्डित किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया माध्यमों में भी कड़ी निगरानी रखी कस रही है।

IMG 20240309 WA00261 1

निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केन्दों तक समय से पूर्व परीक्षा से संबंधित सामग्री पहुच जाए। परीक्षा केन्द्र से बज्रगृह तक सभी अधिकारी एवं कर्मी पूरी निष्पक्षता एवं आयोग के गाईडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चत करें, सतर्कता एवं मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग परीक्षा केन्द्र में वर्जित है। साथ ही प्रत्येक परीक्षार्थी का पूरी तरह से चेकिंग के उपरांत ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के परिधि के अंदर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। 82 परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं कैम्पस के बाहर 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 5 से अधिक व्यक्ति को एक जगह जमा होना, भाषन देने, हथियार लेकर चलने, लाउड स्पीकर का प्रयोग, अनुचित साधनों का प्रयोग आदि पर प्रतिबंध लागू है।

IMG 20240921 WA0006
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत, जांचोपरांत उचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त
IMG 20240921 WA0003

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना । इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया । फरियादियों ने दुकान आवंटन, पेंशन भुगतान, निजी स्कूल संबंधी समस्या, राशन कार्ड, भूमि बंदोबस्ती, जमीन का म्यूटेशन, भूमि विवाद समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया ।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड के साथ साथ अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें।

IMG 20240309 WA00261 1
Screenshot 2024 0921 004700
तिरुपति मन्दिर प्रसादम् में पशु चर्बी के इस्तेमाल की पुष्टि दुर्भाग्यपूर्ण, धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार : चिंटू सिंह
IMG 20240921 WA0002

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बीते कल पूर्व की राज्य सरकार पर लोगों की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ और तिरुपति मन्दिर के प्रसादम् में पशु चर्बी के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। देर शाम इसको लेकर लैब रिपोर्ट भी सामने आ गई जिसमें संबंधित आरोपों के पुष्टि के दावे किये गये। इस प्रकरण पर जमशेदपुर के हिंदुवादी संगठन सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने इस मामले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने कहा कि मन्दिर के प्रसाद में पशु चर्बी के मिलावट से करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर आघात हुआ है। इसकी उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए। संलिप्त लोगों पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में केस दर्ज की जानी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि इससे सबक लेकर सभी प्रमुख मन्दिर प्रबंधनों को अपने प्रसादम् की गुणवत्ता की जानकारी हेतु लैब जाँच करानी चाहिए। संभव है कि अंजाने में कुछ मिलावटी घी के प्रयोग से लोगों की आस्था प्रभावित हो रही है। वहीं सनातन उत्सव समिति ने केंद्र सरकार से मांग किया कि एक सख्त कानून लाकर ऐसे प्रकरण पर रोक हेतु अविलंब पहल होनी चाहिए, वहीं मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाने के लिए जरूरी है कि राष्ट्रीय स्तर पर सनातन बोर्ड का गठन किया जाये ।

IMG 20240309 WA00261 1
Screenshot 2024 0921 004349
झारखंड युवा सदन 4.0 युवा सभा कार्यक्रम के लिए रांची के यासीन भारती का हुआ चयन
IMG 20240921 WA0001

राँची : युवा सदन द्वारा रांची में आयोजित होने वाली झारखंड युवा सदन 4.0 कार्यक्रम के लिए हिंदपीढ़ी रांची के यासीन अली भारती का चयन हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए यासीन ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के तीसरे राउंड की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका चयन हुआ है। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य भर से 451 युवाओं का चयन किया गया है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

कार्यक्रम का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक होगा, जिसमें पूरे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चयनित हुए युवा भाग लेंगे। इस युवा सदन में वे अपने विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए एक विधायक के रूप में जनहित हेतु विशेष योजनाएं एवं मुद्दे प्रस्तुत करेंगे। यासीन ने बताया गया कि चयनित युवा इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की सदन व्यवस्था एवं राजनीति को बारीकी से समझ पायेंगे और अपने विचारों को खुलकर साझा कर पाएंगे। यासीन ने राज्य के लिए खेल मंत्री के लिए भी दावा पेश किया है।

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!