एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240921 WA0000
डॉ टी सी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की सालाना बोनस पर प्रबंधन एवं यूनियन के बीच हुआ समझौता
IMG 20240921 WA0000

जमशेदपुर : आज संध्या जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉ टी सी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की सालाना बोनस पर प्रबंधन एवं यूनियन के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें एक महीने की सैलरी के साथ 5000/- एक्सग्रेसिया के रूप में दिया जायेगा एवं साथ ही साथ हर कर्मचारी को एक घड़ी उपहार के रूप में दी जाएगी। इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्यो नें अपनी मांगे भी रखीं, उस पर प्रबंधन नें विचार करने पर सहमति प्रदान की।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस वार्ता में चीफ मेडिकल ऑफिसर टी एम एच ( टिनप्लेट डिवीज़न ) डॉक्टर रेखा सिंह गाँगुली, एच आर विभाग से ( सीनियर एरिया मैनेजर, एच आर – बी पी ) श्री मति शिल्पी सिन्हा, डॉक्टर सायतन भट्टचार्य एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पदाधिकारी परविंदर सिंह सोहल, मनी भूषण मोहंती, सोमनाथ पोद्दार, बीरबल मुखी, जोलेश मुखी, प्रशांत महतो ललन मिश्रा, संदीप प्रधान उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261 1
668b90a650aef hemant soren jharkhand cm 08092523 16x9 1
कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन, दुमका बायपास में बनेगा फोरलेन, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने और क्या-क्या फैसले लिए

झारखंड कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी. प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. राज्य सरकार के कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है.

IMG 20240309 WA00281 1

इसके अलावा, स्कूलों में अतिरिक्त स्मार्ट क्लास को मंजूरी दी गई है.
दुमका सोमेश्वर नाथ पहुंच मार्ग फिर से बनाया जाएगा. बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर फोर लेन सड़क बनेगी. दुमका बायपास में फोर लेन सड़क निर्माण किया जाएगा. बिरसा मुंडा से हेतु चंदा घासी सड़क बनाए जाने के प्रस्ताव पर बैठक में मुहर लगाई गई.

IMG 20240309 WA00271 1
  • मुसाबनी अंतर्गत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की विस्तार किया जाएगा. सिद्धू कान्हु यूनिवर्सिटी के तहत सरैयाहाट में डिग्री कॉलेज खोला जाएग.
  • राजकीय फार्मेसी कॉलेज बरियातू में 35 पदों की स्वीकृति दी गई है.
  • बोकारो और गोड्डा में न्यू इंजीनियरिंग कॉलेज को संचालित करने के संबंध में प्रस्ताव पर फैसला लिया गया है.
  • अवर लेखा सेवा नियमावली की स्वीकृति दी गई है.
  • खाद्य सार्वजनिक उपभोक्ता मामले में किसानों के अनाज के न्यूनतम समर्थन खरीद मूल्य पर अतिरिक्त बोनस 100 रुपये मिलेगा.
  • पेयजल एवम स्वच्छता विभाग के अंतर्गत सहिया को स्मार्ट फोन देने की स्वीकृति दी गई है.
  • वीवीआईपी उड़ान के हेलीकॉप्टर सेवा विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा.
  • जल सहिया को स्मार्ट फोन के लिए 34 करोड़ रुपए की स्वीकृत किए गए हैं.
IMG 20240309 WA00261 1
860c7d286fb31c112a84241d5ccf31c8b6e0f791378b27ac443c77c1e86ac9de.0
आधे शहर के साथ साथ टीएमएच सहित अन्य अस्पताल में छाया अंधेरा

जमशेदपुर :- जमशेदपुर में टाटा स्टील, टाटा स्टील यूआइएसएल और टाटा पावर के बीच ग्रिड में आयी बड़ी गड़बड़ी के कारण अचानक से ब्लैक आउट हो गया. इस ब्लैक आउट के कारण टाटा स्टील के कई प्लांट, टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) की भी बिजली कट गयी. टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से बिजली को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1

बताया जाता है कि शाम करीब 7 बजे अचानक से पूरे शहर की बिजली कट गयी. हर एरिया के साथ साथ टीएमएच और टाटा मोटर्स अस्पताल समेत कई अस्पतालों की बिजली भी कट गयी. चूंकि, टाटा स्टील के भीतर और टाटा स्टील के टीएमएच समेत अन्य अस्पतालों में वैकल्पिक इंतजाम है, इस कारण तत्काल बिजली की सप्लाइ सामान्य हो गयी. कहां क्या गड़बड़ी है, इसको लेकर अभी अधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि बिजली जब कटी, तब जोरदार धमाका हुआ है और कंपनी में चिंगारी देखी गयी है. हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है कि ब्लैक आउट का कारण क्या है।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240920 WA0007
पश्चिम बंगाल सरकार ने किया झारखंड बॉर्डर सील, भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

पश्चिमबंगाल सरकार ने गुरुवार शाम डिब्रूगढ़ चेक पोस्ट को सील कर दिया, जिससे झारखंड से एनएच-19 पर बराकर ब्रिज से मैथन तक भारी वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराज्यीय सीमा को तीन दिनों के लिए सील करने का आदेश दिया है।

ममता ने शुक्रवार को झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) झारखंड को बचाने के लिए अपने बांध से पानी छोड़ रहा है, जिसके बाद से राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति बढ़ गई है।

IMG 20240309 WA00281 1

अब इसी को लेकर भाजपा के हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि बंगाल सरकार की विफलता के कारण बंगाल के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। लेकिन मुझे आश्चर्य है कि ममता दीदी अपना गुस्सा अपने अधिकारियों पर नहीं, बल्कि झारखंड की जनता पर निकाल रही हैं। वह राज्य की सीमा को अवरुद्ध कर झारखंड के लोगों को सबक सिखा रही है और झारखंड के मुख्यमंत्री चुप हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार भी कह चुकी है कि बंगाल में आई बाढ़ के लिए झारखंड दोषी नहीं है।

IMG 20240309 WA00271 1

असम के सीएम ने कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, यह झारखंड की जनता के सम्मान का मामला है। लेकिन झामुमो ने चुप्पी साध ली है क्योंकि उनके लिए राजनीति का कर्तव्य राज्य के कर्तव्य से बड़ा है। झारखंड की जनता को सोचना चाहिए कि क्या आपको ऐसी पार्टी को फिर से मौका देना चाहिए जो अपने राज्य की गरिमा की रक्षा करने में असमर्थ है? आपको बता दें कि बंगाल सरकार की इस कार्रवाई पर झारखंड के अधिकारी हैरानी जताते हुए इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है, लेकिन मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240920 WA0006
झारखंड में स्कूल से लौटते समय 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

झारखंडके खूंटी जिले में स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक घटना बुधवार को रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई.

खूंटी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने बताया कि गुरुवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और अपराध में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

IMG 20240309 WA00281 1

स्कूल से लौटते समय हवस की शिकार हुई नाबालिग लड़की

पुलिस को दिए गए अपने बयान में लड़की ने बताया कि बुधवार को उसके साथ इस कृत्य को अंजाम दिया गया. लड़की हर दिन की तरह बुधवार की दोपहर भी स्कूल से घर लौट रही थी. इसी बीच करीब 10 लोगों ने रोक लिया और फिर घसीटकर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए. जहां उसके साथ पांच ने बलात्कार किया.

IMG 20240309 WA00271 1

पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि बच्ची बेहोश हो गई थी. इसके बाद जब उसने झाड़ियों में खुद को नग्न पाया तो रोने लगी. इसके बाद वह वहां से किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी सच्चाई बताई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चला रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240920 WA0005
हेमंत सोरेन पर बरसे गृह मंत्री शाह, कहा- घुसपैठिए हैं जेएमएम – आरजेडी और कांग्रेस के वोट बैंक
IMG 20240920 WA0005

गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।

उन्होंने कहा कि आज झारखंड भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा झारखंड के गांव-गांव तक जाएगी और बदलाव का संदेश देगी। हमें इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है और भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लानी है।

IMG 20240309 WA00281 1

घुसपैठिए JMM, कांग्रेस और RJD के वोट बैंक’

वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, घुसपैठिए लालू यादव की पार्टी, जेएमएम और राहुल बाबा की कांग्रेस के वोट बैंक हैं। वे अपने वोट बैंक के डर से घुसपैठ नहीं रोकते, हमारे राज्य में, संथाल में, घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और वे आदिवासियों की संख्या से अधिक हैं, हेमंत सोरेन ने हर साल 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, क्या उन्होंने वह दिया?

सिद्धू-कान्हू को अमित शाह ने किया नमन

साहिबगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संथाल में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। सिद्धू-कान्हू ने ही संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था।

IMG 20240309 WA00271 1

गिरिडीह की रैली में गृहमंत्री का बड़ा दावा

वहीं गिरिडीह में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के साथ अन्याय किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर घुसपैठ पर रोक नहीं लगी तो 25-30 साल में अवैध अप्रवासी बहुसंख्यक हो जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा- केंद्र की यूपीए सरकार ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए, पीएम मोदी ने 3.81 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में देश का खजाना भरने की क्षमता है, लेकिन युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240920 WA0004
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू प्रसाद यादव की बढ़ी मुश्किलें! गृह मंत्रालय ने CBI को दी केस चलाने की मंजूरी

:लैंड फॉर जॉब स्कैम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है.सीबीआई ने यह जानकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट में दी है.

IMG 20240920 WA0004

15 अक्टूबर को होगी सुनवाई

सीबीआई ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सेंशन मिल जाएगा. अभी ये प्रक्रिया जारी है. लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले पर सुनवाई टल गई है. 15 अक्टूबर को कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर सुनवाई करेगा.

IMG 20240309 WA00281 1

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि बाकी आरोपियों के खिलाफ सेंक्शन मिलने में 15 दिन लगेंगे. सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृहमंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. सीबीआई ने कहा कि अन्य आरोपियों के खिलाफ सेंक्शन हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है. बाकी आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अभी मंजूरी लंबित है. पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि लालू प्रसाद यादव समेत 32 लोकसेवकों के खिलाफ मुकदम चलाने की अनुमति अभी नहीं मिली है.

पहली बार तेजप्रताप को किया गया तलब

इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 सितंबर को ‘नौकरी के बदले जमीन’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था. उन्हें 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है.

कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है. वो एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे. वहीं, इस मामले में पहली बार तेजप्रताप यादव को समन भेजा गया है. कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, किरण देवी को 7 अक्टूबर को तलब किया है.

IMG 20240309 WA00271 1

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, लालू यादव पर रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को बेचने के लिए दबाव डालने का आरोप है. यह मामला उस समय का है, जब लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे. अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं. नौकरी पाने के लिए लोगो ने अपनी जमीन को बाजार भाव से 5 गुना कम दाम पर लालू परिवार को बेच दिया था. इसमें कुछ जमीन लालू यादव के परिवार के नाम हुई थी, जबकि कुछ उनके करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के नाम हुई थी.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240919 WA0008 1
राहुल गांधी के बयान के विरोध में झारखंड सिख संगत ने की प्रेस वार्ता, गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा राहुल गांधी सिखों से माफी मांगे
IMG 20240919 WA0008 1

राँची : आज राँची में झारखंड सिख संगत के संयोजक गुरविंदर सिंह सेठी द्वारा अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिये गए बयान के विरोध में एक प्रेस वार्ता की। जहां श्री सेठी ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में दिये गये बयान की सिख समाज कठोर निंदा करती है एवं कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही रहा है कि सिखों का अपमान करने का। चाहे वह 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार हो या 1984 के सिख दंगे हो, कांग्रेस पार्टी का इतिहास अतिनिन्दन्य रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा ही सिख समाज को सम्मान दिया है। चाहे वह वीर बाल दिवस के रूप में 26 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष छुट्टी की घोषणा हो, करतारपुर साहिब का गलियारा को खुलवाने, अफगानिस्तान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को आदर सम्मान के साथ मंगवाना या फिर गुरु नानक देव जी का 550 वे वर्ष को विश्व भर में मनाना इत्यादि हो।

IMG 20240309 WA00261 1

इस प्रेस वार्ता में संयोजक श्री गुरविंदर सिंह सेठी जी, सह संयोजक श्री नवजोत सिंह अलंग रूबल जी, श्री हरविंदर सिंह बेदी जी, श्री गगनदीप सिंह सेठी जी, हटिया गुरुद्वारा से श्री तेजेंद्र सिंह, श्री चरणजीत सिंह जी, श्री जगजीत सिंह, श्री रणजीत सिंह बिट्टू जी, श्री अश्मित सिंह सेठी, श्री मनिंदर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

IMG 20240919 WA0011
भाजयुमो जमशेदपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के निमित्त रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
IMG 20240919 WA0041

जमशेदपुर : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “जन्मदिवस” के सुअवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के निमित्त केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश भर में भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के द्वारा बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वधान एवं जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज जमशेदपुर ब्लड बैंक, बिस्टुपुर में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक भव्य रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।

IMG 20240309 WA00281 1

इस शुभ अवसर पर 193 युवा साथियों ने “नर सेवा-नारायण सेवा” एवं “रक्तदान-महादान” के मंत्र को आत्मसात करते हुए काफी उत्साह के साथ भाग लेकर अपना रक्तदान करके मानव हित में अपनी महती भूमिका अदा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाइयां दी।

IMG 20240919 WA0021 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस शुभ अवसर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी, पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार, जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर मिश्रा , अभय सिंह , रामबाबू तिवारी जी, दिनेश कुमार एवं डॉ राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, शिव शंकर सिंह जी, राजकुमार सिंह जी, श्रीमती बारी मुर्मू, पंकज सिन्हा,विकास सिंह, भाजयुमो कोल्हान प्रमंडल प्रभारी श्री अमिताभ सेनापति जी, तन्मय झा, चंदन चौबे, शैलेश गुप्ता, अभिषेक दे, प्रदीप मुखर्जी, सुमित श्रीवास्तव, चिंटू सिंह, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, राकेश कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, दिवाकर सिंह, सुशील पांडे, विकास सिंह, रितेश सिंह, राज सिंह सहित पार्टी के वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240919 WA0022
स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफ़लता के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारी बैठक
IMG 20240919 WA0023

जमशेदपुर : स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक आयोजित होगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम आधारित ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ होगी अभियान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संपन्न होगा।
उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा स्वच्छता अभियान में इस वर्ष अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर और स्थानीय निकायों की भागीदारी पर जोर दिया गया है। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ हर स्तर पर गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को प्रभावी बनाया जायेगा

IMG 20240309 WA00281 1

इस वर्ष “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तीन प्रमुख केन्द्र बिन्दु होंगे। इनमें जन-भागीदारी, जागरूकता और एडवोकेसी, अभियान का दूसरा स्तंभ स्वच्छता के लिये श्रमदान और स्वच्छता लक्षित इकाई का कायाकल्प। इस थीम पर उन जगहों को चिन्हित किया जायेगा, जहां लंबे समय से स्वच्छता पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे स्थानों पर पार्क, पाथ-वे और सार्वजनिक जगहों पर विशेष आभियान संचालित की जाएगी।
अभियान के तीसरे स्तंभ के रूप में सफाई कार्य में लगे सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जांच एवं सामाजिक सुरक्षा सहित उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रयास किया जायेगा।

“स्वच्छता ही सेवा अभियान” के दौरान स्थानीय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नागरिकों को स्वच्छ भारत बनाने के लिये शपथ दिलाई जायेगी। छात्रों और युवाओं की भागीदारी के साथ स्वच्छता पर केन्द्रित गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, काव्य पाठ और नुक्कड़ नाटक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और विशेषज्ञों की उपस्थिति में अपशिष्ट प्रबंधन, संपूर्ण स्वच्छता और वेस्ट टू आर्ट पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित होंगी।

IMG 20240309 WA00271 1

अभियान के दौरान स्वच्छता पर केंद्रित “स्लोगन” लेखन के कार्यक्रम भी होंगे, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्थानीय स्तर पर अपशिष्ट संग्रहण का विशेष अभियान चलेगा। प्रमुख नदियों तटों के साथ पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा नागरिकों में जागरूकता लाने के लिये विभिन्न स्थानों पर रैली भी आयोजित की जायेगी।

स्वच्छता लक्षित इकाई पर गतिविधियां

IMG 20240309 WA00261 1

अभियान में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जायेगा, जहाँ सफाई की विशेष आवश्यकता है। वहाँ पर नागरिकों की सुविधा के लिये विशेष कार्य किये जाने पर निर्णय लिये जायेंगे। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में पौध-रोपण के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन स्थानों इनमें सार्वजनिक शौचालय मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। सामुहिक सफाई कार्य में भागीदारी बढ़ाने के लिये स्वयं-सेवियों की पहचान, औद्योगिक समूहों की भागीदारी और श्रेष्ठ कार्य करने वालों का नागरिकों की उपस्थिति में सम्मान किया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावे मानगो, जुगसलाई, जेनेसी शहरी निकाय क्षेत्र के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!