एक नई सोच, एक नई धारा

रील बनाने के चक्कर में गई 4 लोगों की जान
n57184695217045590656776a5a222c43f418fc45f082b02f6d89e0d4bb631cf626b7e895e1d599353eeb0a

जैसलमेर : सांगड़ थाना इलाके के देवीकोट कस्बे के पास में हुए जबर्दस्त सड़क हादसे में मां-बेटों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शराब की गिलासें हाथों में लेकर गानो पर झूमते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बना रहे थे. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

उसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी पिकअप से अनार खरीद रहे मां-बेटे की की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में इलाज के दौरान कार सवार दो अन्य युवकों ने भी दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुआ. वहां सफेद कलर की एक तेज रफ्तार कार जैसलमेर के आकल गांव से बाड़मेर की तरफ जा रही थी. पुलिस को सूचना मिलने पर उसने देवीकोट तिराहे से पहले कार को रुकवाने के प्रयास किया. लेकिन कार सवार युवकों ने उसे रोका नहीं और नाकाबंदी तोड़कर बाड़मेर की तरफ भाग गए. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान कार की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी. देवीकोट कस्बे की मुख्य सड़क पर ही तेज रफ्तार कार ने वहां खड़ी पिकअप को टक्कर मारी और वहां से अनार खरीद रहे नेपाली मां-बेटे को टक्कर मारकर उड़ा दिया. पिकअप गाड़ी से भिड़ने के बाद कार करीब 20 फिट आगे स्लिप होकर रुक गई. इससे मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों नेपाल के रहने वाले थे. हादसे की शिकार हुई मेनकला (34) पत्नी भीमबहादुर और उसका बेट मनीष 11 साल का था. हादसे में कार सवार सभी युवक बुरी तरह से घायल हो गए. सभी घायलों और मृतकों को जैलसमेर जवाहिर अस्पताल लाया गया. वहां कार सवार घायल युवक रोशन खां (21) निवासी आकल और एक अन्य युवक भवानी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753

हादसे की शिकार हुई मेनकला अपने पति भीम बहादुर के साथ 3 साल पहले ही देवीकोट कस्बे में रहने आई थी. ये परिवार चाउमीन का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है. वहीं अनार से भरी पिकअप गाड़ी में बैठे 2 नाबालिग बच्चों को भी चोटें आई हैं. हालांकि दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. कार सवार राजू सिंह सिसोदिया और लीलू सिंह चौहान निवासी आकल का इलाज चल रहा है. हादसे से कुछ ही देर पहले कार सवार युवकों ने गाड़ी में शराब पी और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो बनाने वाले युवक ने उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड भी किया था. लेकिन कुछ ही देर बाद वीडियो बनाने वाले रोशन की हादसे में मौत हो गई.

हाथी की मौत मामले में वन विभाग के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
n57193503417045584320410b96e2a79d5faeef823a0cc99dff746a21bcd89930b6468c5a0537580a22216a

जमशेदपुर : चांडिल अनुमंडल के निमडीह प्रखंड के आंडा गांव में हाथी के बच्चे की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट को स्वत संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही वन विभाग के सक्षम पदाधिकारी के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा चलाया जाना चाहिए. उक्त बातें वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कही है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में पशु प्रेमी संस्थाओं को आगे आना चाहिए और वन विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए. अधिवक्ता के अनुसार वे इस मामले में संस्थाओं को हर तरह से कानूनी मदद देने को तैयार है. भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 के अनुसार संबंधित पदाधिकारी पर मुकदमा चलना चाहिए. उनके अनुसार देश के वन्य पशु के संवर्धन संरक्षण हेतु बड़ी राशि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा आवंटित की जाती है. ऐसे में हाथी का एक बच्चा सूखे कुएं में गिर जाता है और वन विभाग मुंह देखता रह जाता है. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

अधिवक्ता के अनुसार वन विभाग के पदाधिकारी यदि समय पर उस हाथी को निकालने की कार्रवाई करते तो वह जीवित रहता और देश के अन्य वन्य पदाधिकारी फॉरेस्टर, रेंजर के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनता. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले मे व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेकर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. अधिवक्ता पप्पू ने हाल ही में मुसाबनी क्षेत्र में बिजली करंट से पांच हाथियों का दर्दनाक मृत्यु होने का हवाला भी दिया. उनके अनुसार उक्त मामले में भी यदि झारखंड उच्च न्यायालय ने संज्ञान ले लिया होता और सरकार ने ठोस कार्रवाई की होती तो हाथी के बच्चे को असमय मौत के मुंह में नहीं जाना पड़ता. पांच हाथियों के मौत मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी फॉरेस्ट रेंजर, वनकर्मी, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
अवैध खनन मामले में हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार की बढ़ी टेंशन, ED ने किया तलब

राँची : ईडी ने अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को जबकि राम निवास यादव को 11 जनवरी को और एक अन्य व्यक्ति बिनोद सिंह को 15 जनवरी को संघीय एजेंसी के रांची कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

सूत्रों ने कहा कि इनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3 जनवरी को उनके और साहिबगंज के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे एवं कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने कहा- यह कार्रवाई साहिबगंज में कथित अवैध पत्थर खनन और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय के मामले से संबंधित है। साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन गतिविधियां की जा रही थीं। अवैध खनन से होने वाली आय का पता लगाने के लिए प्रशासनिक, वन, खनन एवं प्रदूषण नियंत्रण विभागों के साथ ईडी के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण किए गए थे। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

ईडी का कहना है कि अन्य विभागों के साथ किए गए संयुक्त निरीक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इससे पर्यावरण को खतरे पैदा हो रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बिष्णु यादव, पवित्रा यादव और हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकारों में से एक पंकज मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ दायर झारखंड पुलिस की एफआईआर से उपजा है। ईडी ने कहा कि बाद में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, मामले को सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। जांच में पता चला है कि अवैध खनन के इस मामले का ‘किंगपिन’ पंकज मिश्रा था। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

ईडी ने पंकज मिश्रा को जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ईडी ने छापेमारी के बाद एक बयान में कहा कि आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त करने के अलावा, उसने डिप्टी कमिश्नर (डीसी) राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये समेत 36.99 लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं। ईडी को जांच में तीस बेनामी बैंक खाते भी मिले हैं जिनके दस्तावेज दिन भर की तलाशी के दौरान पाए गए थे। इन खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

IMG 20230802 WA00753
सरयू का नगर विकास मंत्री को पत्र – जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी बनाने का आदेश करें निरस्त
6c4c62d914ed4e7b41c682abdf00718bebd3eeb950ecd9e689475f3f415518b4.0

राँची : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि जमशेदपुर को औद्योगिक नगर घोषित करने का आदेश गलत है. वहीं कैबिनेट का संकल्प और नगर विकास विभाग की अधिसूचना दोनों ही असंवैधानिक और गैरकानूनी है. कैबिनेट के इस संकल्प और नगर विकास विभाग की अधिसूचना को अविलंब वापस लिया जाना चाहिए. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

सरयू राय ने कहा है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 481 भारत का संविधान के अनुच्छेद 243(Q) के प्रावधान के विपरीत है. संविधान के प्रावधान 243(Q) में औद्योगिक नगरी के गठन का अधिकार राज्यपाल में निहित है. लेकिन झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 481 में इसे सरकार में निहित कर दिया गया है, जो संविधान के प्रावधान के प्रतिकुल है और अल्ट्रा वायरस (अधिकारातीत) है. इस संबंध में झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 को विधानसभा में संशोधन विधेयक लाकर संशोधित किया जाना चाहिए. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

साथ ही सरयू राय ने कहा है कि कैबिनेट का संकल्प और अधिसूचना को निरस्त करते हुए जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति में सभी वार्डों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी स्थान मिलना चाहिए. इस तरह से जमशेदपुर की जनता का तीसरा मताधिकार भी सुरक्षित हो जाएगा. उन्होंने नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को अविलंब निरस्त करने, वर्तमान जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति को पुनर्गठित करने, इसे भारत का संविधान और झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 के प्रावधानों के अनुरूप करने और संबंधित वार्डों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को इसमें स्थान देने का आग्रह किया है.

IMG 20230802 WA00753

दुर्गा दास मेमोरियल ट्रस्ट के मेगा स्वस्थ शिविर में होगा मुफ्त इलाज

जमशेदपुर : सामाजिक संगठन दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 समय 10 बजे से 3 बजे तक जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित कम्यूनिटी सेंटर, सेंट्रल मैदान में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, स्कीन के 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा।मेगा हेल्थ कैम्प में मरीजों की मुफ्त शारीरिक जांच, मुफ्त रक्त जांच,एवं मुफ्त दवाई दी जाएगी। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

दुर्गा दास दत्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के मेरे पिता स्वर्गीय दुर्गा दास दत्ता जी को समाज सेवा में गहरी दिलचस्पी थी और वो हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे इसलिए उनके तीसरे पुण्यतिथि पर मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृद्ध और गरीब लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा। सौरभ दत्ता ने लोगों से कैम्प में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
बकाया भुगतान नहीं करने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास किये गए सील
n57163986617044818156808a13d4834309c566a2fa1dc0d169852c42ba7e4061b5475f978f3691ce1acdb7

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट द्वारा आरके कंस्ट्रक्शन प्राईवेटलिमिडेट को बिल का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास को सील कर दिया गया. शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर अधिकारी सर्किट हाउस स्थित क्वार्टर नंबर सीई1 और सीई 2 को सील करने पहुंचे. इस आवास पर पूर्व से ही रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा था जिसे रोकवाकर भवन को सील किया गया. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

इस संबंध में अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन के ऑनर मो मिराज ने हाईकोर्ट में बिल का भुगतान नहीं होने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खिलाफ केस दायर किया था. साल 2018 में ही हाईकोर्ट ने बिल का भुगतान करने का आदेश दिया था पर अब तक बिल का भुगतान नहीं किया गया. जमशेदपुर कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन एसीजीएमचंद्रभानू कुमार कोर्ट में हुई. कोर्ट ने भवन सील करने का आदेश दिया था जिसके बाद आज यह कार्रवाई की जा रही है. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन ने गालूडीह में चेक डैम और कैनाल का निर्माण कराया था. कार्य पूरा होने के बावजूद स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के द्वारा कुल बकाया राशि साल 2018 में 3,16,39,479 (तीन करोड़, सोलह लाख उन्नचालिस हजार चार सौ उन्नयासी ) रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा था. इसके पूर्व भी स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के उलीडीह स्थित भवन को भी सील किया गया था.

IMG 20230802 WA00753
सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान ने तय की प्रकाश पर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन में महिलाओं की भूमिका
n57166544017044812181509765012001482464914702b5d90a42728ee61e30a594b04acf11630f488b6cd9

सिख धर्मावलम्बियों के दसवें गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारी लौहनगरी में शुरु हो गई है. प्रकाश पर्व को श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से मनाने के लिए कोल्हान की गुरुरद्वारा कमेटियां सेवा में जुट गई है. इस अवसर पर 17 जनवरी को सीजीपीसी की देखरेख में टेल्को गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जायेगा. इसे लेकर सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविन्द्र कौर ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें सभी गुरुद्वारा की सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान व महासचिव शामिल हुईं. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

साकची स्थित सीजीपीसी के दफ्तर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान बीबी रविंदर कौर ने नगर कीर्तन की रुपरेखा से सभी को अवगत कराया. उन्होंने बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया कि नगर कीर्तन में शामिल सभा के जत्थे में जिन सभाओं द्वारा पांच प्यारे बनाये जाते हैं, उन बीबीयां अमृतधारी होना अनिवार्य है. इस नियम का पालन सख्ती से कराये जाने की प्रधान ने अपील की. इसके साथ ही यह भी तय हुआ की नगर कीर्तन में शामिल सभा की बीबीयां सफेद सूट और केसरी ओढ़नी लेगी इस ड्रेस कोड का पालन करना भी सुनिश्चित किया गया. साथ ही सभा की पदाधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि महिलाओं के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था रहनी चाहिए. पिछली बार महिलाओं को बहुत परेशानी हुई थी. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

इस पर भी तय हुआ की इस साल महिलाओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी. साथ ही प्रधान ने सभी को नगर कीर्तन की आरम्भता से टेल्को गुरुद्वारा से ही शामिल होने की भी अपील की. रास्ते से जत्थों के मिलने से जो अव्यवस्था बनती है, उससे बचने का अनुरोध किया गया. महासचिव बीबी सुखवंत कौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में चेयरमैन बीबी सुखजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, संयुक्त महासचिव सह गोलपहाड़ी सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, गुरमीत कौर, जसवंत कौर, पलविंदर कौर, बलविंदर कौर समेत अन्य शामिल थीं.

IMG 20230802 WA00753
राम जन्मभूमि अक्षत कलश यात्रा के तहत आज साकची, काशीडीह के गलियों में घूमकर निमंत्रण दिया गया, पहले घर को जगाएंगे तब दुनिया जागेगा – अभय सिंह
IMG 20240106 WA0001

जमशेदपुर : राम जन्मभूमि अक्षत कलश यात्रा के तहत आज साकची, काशीडीह के गलियों में घूमकर सभी माता, बहनों, बच्चों, बेटे को इस अक्षत कलश यात्रा का निमंत्रण दिया गया और अयोध्या जाने का भी निमंत्रण दिया गया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को संध्या अपने-अपने घरों के समक्ष 11 दीपक जलाएं, पकवान बनाएं, बच्चे बूढ़े समेत सारे परिवार के लोग मिठाई खाएं और साथ ही जय श्री राम का उद्घोष भी करें। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

बरसों बाद प्रभु राम का मंदिर पुनः बनने जा रहा है अयोध्या में इसको लेकर प्रत्येक घरों में खुशी देखने को मिला। सभी माता बहनों ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए 22 जनवरी को दीपावली मनाने की सहमति भी दी। साथ ही भारी उत्सव के साथ प्रभु राम के भव्य मंदिर के खुशी में दोपहर अपने-अपने मंदिरों के समक्ष जाकर लोग प्रसाद भी चढ़ाएंगे और लाइव टीवी में इस कार्यक्रम को भी देखेंगे। आज का यह यात्रा साकची बाजार के कुछ भागों में और काशीडीह के आठ गलियों में हुआ। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

इस यात्रा का नेतृत्व आरएसएस के साकची नगर के शारीरिक प्रमुख सौगंध सिंह कर रहे थे, साथ ही इसमें भाजपा के अभय सिंह, नरेश अग्रवाल, शशि दुबे, राजेश त्रिपाठी, अंकित शुक्ला, कन्हैया पुष्टि, नितेश सिंह, मनीष शर्मा सहित काफी संख्या में लोगों ने पदयात्रा किया।

IMG 20230802 WA00753
कदमा भाटिया बस्ती मे निकली अयोध्या पूजित अक्षत कलश
IMG 20240106 WA0000

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती मे विहिप द्वारा निकली अयोध्या से आये हुए अक्षत कलश यात्रा। कदमा स्थित पुष्पांजली कलब हनुमान मंदिर मे भव्य पूजा अर्चना कर अगले कार्यक्रम तक कलश स्थापित हुआ। यात्रा में शामिल रहे विश्व हिन्दू परिषद से प्रदीप सिंह, उत्तम कुमार दास, दीपक वर्मा, राम बाघ, भाजपा से शंकर रेड्डी, विक्की यादव, संतोष रेड्डी, गौतम चालक व अन्य सैकड़ो भक्तजन।

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
IMG 20240105 WA0008

जमशेदपुर : बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस में आज दिनांक 05.01.2024 को भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानक क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका श्रीमती रंजीता गांधी के स्वागत भाषण से हुई l स्वागत गान के साथ अतिथियों को टीका चंदन से अलंकृत किया गया। मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन हुआ। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

मानक क्लब की प्रभारी डॉक्टर अंजू ने कार्यक्रम की भूमिका के साथ अतिथियों का परिचय करवाया। मानक थीम गीत के साथ प्रतियोगिता का शुभ आरंभ हुआ। प्रतियोगिता में (प्रथम स्थान अनीश कुमार) (द्वितीय स्थान मेधा कर्मकार) (तृतीय स्थान फरहीन खातून) (चतुर्थ स्थान पर रंजन वर्मा) को पारितोषिक दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्राप्त प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री सौरभ राय ने मानक क्लब को खेल- कूद सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। मौके पर उपस्थित स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, जितेंद्र, अर्चना, गौरी, निरंजन, नायक, करनदीप सिंह उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!