राँची : झारखंड स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस ने डिवाइडर में टक्कर मार दी. घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास हु. जहां गुरुवार रात नशे में धुत झारखंड स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस के चालक ने डिवाइडर में टक्कर मार दी. (जारी…)
एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ गई. एंबुलेंस में मरीज और उसके परिजन सवार थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे किया गया. साथ ही मरीज को पास के अस्पताल भिजवाया.
जमशेदपुर : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 2024 के गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2,274 कैडेट्स हिस्सा लेंगे, जिनमें देशभर से 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी रहेगी. एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट्स अनमोल परी मिश्रा एवं काजल शर्मा का चयन इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ है. कैडेट अनमोल परी मिश्रा का चयन बेस्ट कैडेट के लिए हुआ है तो वहीं कैडेट काजल शर्मा का चयन कर्तव्य पथ के लिए हुआ है. अनमोल परी मिश्रा बिहार और झारखंड राज्य से अकेली महिला कैडेट हैं जिनका चयन बेस्ट कैडेट के लिए हुआ है. (जारी…)
कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराना और कैडेट्स को मूल्यगत प्रणाली से सशक्त बनाना है. यह शिविर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है और सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान एवं कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता को भी विस्तार देता है. कुलपति डॉ गुप्ता ने 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा और विश्वविद्यालय की एनसीसी की केयर टेकर ऑफिसर प्रीति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अभूतपूर्ण योगदान के कारण आज हमारे विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंच सकी हैं. कुलपति ने कैडेट्स काजल शर्मा एवं अनमोल परी मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहांती को ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपना एकेडमिक सलाहकार नियुक्त किया है. इस आशय की अधिसूचना ओड़िशा राजभवन से जारी हो चुकी है. डॉ शुक्ला मोहांती का नाम झारखंड के जाने-माने शिक्षिविदों में शामिल है. डॉ शुक्ला मोहांती लंबे समय तक जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य रहीं. (जारी…)
इस बीच उन्होंने वर्ष 2017 में कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर योगदान किया. उसके बाद पुनः जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य रहते हुए सेवानिवृत्त हुईं. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को यूजीसी से सेंटर फॉर एक्सीलेंस, नैक का ए ग्रेड, आटोनॉमस कॉलेज और उसके बाद यूनिवर्सिटी दर्जा डॉ शुक्ला मोहंती के नेतृत्व में ही प्राप्ता हुआ. (जारी…)
अर्थशास्त्री डॉ शुक्ला मोहांती ने पटना के गर्दनीबाग राजकीय महिला कॉलेज से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद अपनी कार्यकुशलता के बल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए प्राचार्य के पद तक पहुंचीं. जमशेदपुर में ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य रहते हुए उन्होंने यहां बीएड की पढ़ाई की शुरुआत करायी. उसके बाद यहां के अन्य कॉलेजों में भी बीएड की पढ़ाई आरंभ हुई. उसके बाद वह जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज (अब जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी) की प्राचार्य बनायी गयीं. उसके बाद वहां उनके प्रयास से कई नये व्यवसायिक कोर्स की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर : “राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की एक इकाई जमशेदपुर महानगर में संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , प्रदेश महिला संयोजक शीला रानी हेंब्रम और प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के अथक प्रयास से आमजन के हितार्थ स्थापित किए गए प्रोजेक्ट स्थल पर “खाने योग्य बिस्किट टी कप” और गाय के गोबर से बने और देशी, सात्विक,शुद्ध पदार्थ यथा गुग्गूल ,लोबान आदि से भरे गए धूप कप के निर्माण हेतु मशीन लगाई गई है। (जारी…)
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “स्वच्छता के अभियान”, “देशी और प्राकृतिक वस्तुओं को प्रश्रय देने के अभियान”, “वोकल फॉर लोकल” ट्रेंड के जरिए “स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया के साथ आत्मनिर्भरता के अभियान” को बल प्रदान करने हेतु इस संगठन के “मिशन” के लिए संगठन से जुड़े सभी सम्मानित गणमान्य केंद्रीय नेतृत्व को सादर प्रणाम करते हुए इस प्रोजेक्ट की व्यूह रचना को सफल बनाने में संघर्षरत् अपने अजीज़ प्रदेश उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह “मिशन” कामयाब हो।
जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्तिथ आशियाना अन्नतारा सोसाइटी में अगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विश्व विख्यात श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह के नियमित महाआरती सह अक्षत और निमंत्रण पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में प्रभु श्री राम की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की गई । समिति की महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाते हुए महाआरती का आयोजन किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण पुरा होना पूर्वजों के द्वारा सैकड़ो साल पहले देखा गया सपने को पूरा होना है । (जारी…)
कार्यक्रम में संघ के अधिकारीयों ने श्री राम मंदिर के निर्माण के पूर्व हुए संघर्ष के बारे में एवं हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में सोसाइटी के लोगों को विस्तृत चर्चा कर बताया। प्रत्येक फ्लैट में अक्षत, निमंत्रण पत्र एवं मंदिर का चित्र वितरण किया गया । समिति की महिलाएं एवं पुरुषों ने श्री राम का गीत गाकर पूरे समिति का भ्रमण कर लोगों के बीच निमंत्रण पत्र का वितरण किया। (जारी…
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह,राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के अधिकारी राधा रमन जी, सतीश गुप्ता, उमेश सिंह,जयराम मिश्रा जी, राजेश गुप्ता, पार्थो बोस, मृत्युंजय श्रीवास्तव , ए के सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, डॉ टी प्रसाद, ए.के.मैथी, रतन कुमार झा, सूरज सिंह, ओ पी मिश्रा, डी. एन मिश्रा, शिव पुजन प्रसाद, विजय रजक, अर्जुन साव, आर के शरण, चंदेश्वरी प्रसाद, वाई एन सिंह,सहित सोसाइटी के सभी लोगों उपस्थित हुए ।
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बाहागढ़ की रहने वाली तुलसी मार्डी 31 दिसंबर से लापता है. इस संबंध में पति अदान मार्डी ने थाना में लिखित शिकयत की है. पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. (जारी…)
अदान मार्डी के अनुसार उनकी पत्नी 31 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे के कचरा फेंकने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई. काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने पूछताछ की परंतु कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे थाना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पत्नी के लापता होने के बाद से उनके दो छोटे बच्चे काफी परेशान हैं. कुछ जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7488752722 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है.
महाराष्ट्र : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर लगातार विवादित और शर्मनाक बयान दे रहे हैं।
इस क्रम में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि “भगवान राम मांसाहारी थे”। NCP के शरद पवार गुट से आने वाले आव्हाड ने बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में यह विवादित टिप्पणी की।BJP हरियाणा के सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव द्वारा X पर साझा की गई एक क्लिप में, आव्हाड को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भगवान राम क्षत्रिय थे और वे मांस खाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “भारत की 80 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। वे भगवान राम के भी भक्त हैं।” (जारी…)
वायरल वीडियो में NCP नेता कह रहे हैं कि भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान जंगल में रहे। जंगल में उन्होंने जानवरों का शिकार किया, क्योंकि वहां शाकाहारी भोजन मिलना मुश्किल था। भगवान राम को मांसाहारी बताने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए पूछा है कि क्या आव्हाड त्रेतायुग में देखने गए थे? (जारी…)
आव्हाड ने हिंदू महाकाव्य रामायण में भगवान राम द्वारा जंगलों में बिताए गए 14 वर्षों का जिक्र करते हुए कहा, “भगवान राम हम बहुजनों के हैं। वह जानवरों का शिकार करते हैं और खाते (मांस) थे। वह एक बहुजन हैं। जब आप लोग हम सबको शाकाहारी बनाने जाते हैं, तो हम राम के आदर्शों पर चलते हैं और आज हम मटन खाते हैं। यही राम का आदर्श है। राम शाकाहारी नहीं थे, मांसाहारी थे।” (जारी…)
भाजपा नेता राम कदम ने भगवान राम को “मांसाहारी” बताने वाले बयान के लिए NCP-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। राम कदम ने कहा, “…पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि वीडियो फुटेज की जांच करके उनके (जितेंद्र आव्हाड) खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी… ये प्रभु राम चंद्र जी के दिए गए आदर्शों पर चलने वाली सरकार है… महाराष्ट्र की भूमि पर हम किसी को भी देवी-देवताओं का अपमान नहीं करने देंगे…” (जारी…)
कदम ने कहा कि क्या हो गया है इन्हें? एक ओर शरद पवार की चुप्पी, दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की चुप्पी… परिवार को कैसे राजनीति में लाएं उन्हें(उद्धव ठाकरे) बस इसी बात की पड़ी है… ये सोची समझी राजनीति है… बार-बार हिंदू समाज का मजाक उड़ाओ और किसी एक संप्रदाय को खुश करो।” एक दिन पहले बीजेपी विधायक राम कदम ने 22 जनवरी को रामलला अभिषेक समारोह के दिन महाराष्ट्र सरकार से शराब और मांस पर एक दिन का बैन लगाने का आग्रह किया था।
जमशेदपुर : “मिशन मोदी अगेन पीएम” नामक संस्था की एक बैठक जमशेदपुर शहर स्थित बर्मामाइंस कॉलोनी में आयोजित की गई जिसमें आगामी 21 और 22 जनवरी को होने वाले रामचरितमानस पाठ को लेकर विचार विमर्श किया गया। (जारी…)
इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार के लिए मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश हेतु कुमार विश्वजीत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, पिंटू सिंह को जमशेदपुर जिला सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदीप मिश्रा को जिला महामंत्री, रामेश्वर प्रमाणिक को जिला उपाध्यक्ष का पद भार सौपा गया।
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के लिए 2024 खुशखबरी लेकर आया है। बुधवार को मुखे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी के साथ ही मुखे का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सम्भवता शनिवार को वह जेल से बाहर आ जाएंगे। इधर, मुखे को जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सभी एक दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं। वहीं उनके विरोधियों में नाखुशी का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने सुनाया फैसला
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस ऋषिकेश राज और अभय एस ओका की खंडपीठ ने जमानत मंजूर की। मुखे की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरीय अधिवक्ता पल्ल्वी आनंद, मुस्कान जैन थे, जबकी जमशेदपुर से अधिवक्ता के एम सिंह और बंश सबलोक पैरवी कर रहे थे। वहीं वादी पक्ष से जमानत नामंजूर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पांच अधिवक्ता जयश गौरव, मधु स्मिता बोरा, पवन किशोर सिंह, अनुपम शर्मा, नंदिनी राज, ईश्वर चंद्र राय, दीक्षा ओझा, रंजन निखिल धरनिधर थे। इनमें झारखंड सरकार के भी दो अधिवक्ता शामिल है। मुखे की ओर से खड़े अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया की यह महिला पूर्व में भी इस प्रकार के तीन चार लोगों पर केस कर चुकी है। महिला का यही काम है की समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को फंसाकर उनसे रुपये निकालना। कोर्ट ने इस पर तुरंत संज्ञान ले लिया और मुखे को जमानत दे दी गई।
बलात्कार और अप्रकृतिक योनाचार के मामले में हुए थे गिरफ्तार
यह मामला 5 नवंबर 2022 का है, जब कदमा की महिला रेखा देवी उर्फ़ मनदीप कौर ने मुखे पर बलात्कार और अप्रकृतिक योनाचार का केस किया था। उस वक्त मुखे सीजीपीसी के बड़े जिम्मे वाले पद पर थे। कोल्हान के सिख समाज का नेतृत्व कर रहे थे। महिला का आरोप था कि वह अपने पति से गुजारा भत्ता दिलाने की फरियाद लेकर सीजीपीसी में गई थी। उसके बाद मुखे उसके घर आये और काम के बदले खुश करने को कहा। उस समय वह बात मान गई। लेकिन बाद में उसे लगा की समाज के नेतृत्वकर्ता का यह मुख़ौटा वह उतारकर रहेगी और दोबारा मुखे के घर आने पर उसकी वीडियो बना ली, जिसमे वह अप्रकृतिक योनाचार कर रहे थे। इस वीडियो को पुलिस को दिया गया था। उसके बाद एक अप्रैल 2023 को मुखे को पुलिस ने बारीडीह मरसी अस्पताल से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जिला न्यायलय, हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर मुखे सुप्रीम कोर्ट गये थे। जहां कोर्ट ने वादी को अपना पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता खड़ा करने का मौका दिया गया।
जाने अधिवक्ता ने क्या कहा
मुखे के अधिवक्ता के एम सिंह ने जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब वह जमानत ऑर्डर पेश करेंगे। साथ ही बिल्ला मामले में भी प्रोडेक्शन रिकाल कराएंगे। उम्मीद है कि शनिवार को वह जेल से बाहर आ जाएंगे।
जमशेदपुर : नये साल में शहरवासियों को इलाज से संबंधित सभी सुविधाओं से लैस नया अस्पताल मिलेगा. अस्पताल को 386 करोड़ की लागत से जी प्लस 7 यानी आठ मंजिला बनाया जा रहा है. यह अस्पताल लगभग बनकर तैयार है. नये साल में यह शुरू हो जायेगा.अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से ऑनलाइन शिलान्यास किया था. नये अस्पताल के बगल में 50 बेड के कैंसर अस्पताल व कैथ लैब का निर्माण कार्य चल रहा है. इससे कैंसर व हार्ट मरीजों का भी इलाज संभव होगा. अस्पताल के हर विभाग का अलग-अलग वार्ड और छह बेड का आइसीयू रहेगा. इसके अलावा सेंट्रलाइज्ड आइसीयू- सीसीयू बनेगा, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज होगा. (जारी…)
एमजीएम अस्पताल परिसर में अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नये बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. इस नये साल में इसका भी आधा भाग बनकर तैयार हो जायेगा. जिसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा. नये साल में जिले में अटल क्लीनिक के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जायेगा. इसके लिए जमीन का चयन किया जा रहा है.
शहर को मिलेगा फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर
झारखंड बंगाल ओडिशा को जोड़ने वाले एनएच 33 में देश का सबसे लंबा 10.2 किलोमीटर का फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर (डबल डेकर फ्लाईओवर) के वर्ष 2024 में शुरू होने की उम्मीद है. प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) प्रशासन की टेंडर प्रक्रियाधीन है. टेंडर के बाद एजेंसी इसका काम शुरू करेगी. अपने तरह के खास एलिवेटेड कॉरिडोर का डीपीआर इस तरह तैयार किया गया है कि छोटे व भारी वाहन भी सुगमता व सरलता से आ-जा सकेंगे.
नये वर्ष शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
नये साल 2024 में मानगो में व लिट्टी चौक के समीप से बनने वाला नया पुल शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलायेगा. पथ निर्माण विभाग इसका डीपीआर बना रही है. तीन सदस्यीय इंजीनियरों के दल ने प्रस्तावित स्थल का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बनाया है. नए साल में प्रोजेक्ट का तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा. इस पुल के बन जाने से कंपनियों के व्यावसायिक व भारी वाहनों का परिचालन शहर के बाहर से ही हो सकेगा. इससे शहर के अंदर ट्रैफिक जाम व दुर्घटना से मुक्ति मिल सकेगी.