जमशेदपुर : अरमारी ग्राउंड में खेले गए जे० ऐस० ए० (ए डिविजन) के पहले मैच मे विज़न अपेक्स क्लब ने जे० ऐफ० सी० युथ को एक कड़ी चुनौती दी और 2-0 के स्कोर से जीत हासिल की। मैच की शुरुआत से ही विज़न अपेक्स फूटबाल क्लब ने जे० ऐफ० सी० युथ पर दबाव बनाया। टीम की रणनीतिक खेल और प्रभावी टीम वर्क मैच के दौरान लगातार दिखाई दी।
पहले हाफ टाइम मे ही विज़न अपैक्स के बुलान किस्कू ने जे० ऐफ० सी० युथ क्लब के खिलफ पहला गोल किया। दूसरे हाफ में प्रदीप मुर्मू ने दूसरा गोल करते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इस जीत के साथ विज़न अपैक्स फूटबाल क्लब ने अपने सीजन के लिए एक मजबूत नींव रखी। टीम की जीत से क्लब के कोच सुमित नाग व सुशील हेम्ब्रोम, निरंजन सरदार, अभिमन्यु सिंह, विश्वजीत सिंह,अजय होनहागा व अन्य सदस्य और खिलाड़ी बड़े उत्साहित है।
सरायकेला – खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने अपने पुत्र प्रद्युम्न कारूवा एवं परिवार के सुरक्षा संबंधी को लेकर एक मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरायकेला में 68/2024 के तहत मुकदमा दायर किया। ज्ञात हो कि चंपुआ न्यायालय में प्रद्युम्न कारूवा और अर्चना कारूवा के मध्य डायवोर्स और मेंटेनेंस का मामला विचाराधीन इसी क्रम में मेडियशन कक्ष में 28/05/24 को बोलानी ओडिशा निवासी दामोदर कारूवा एवं पुत्री अर्चना कारूवा ने चंपुआ न्यायालय मेडियशन कक्ष में कहा कि हमलोग जैसे राहुल कारूवा उर्फ राहुल मुखी को 13 /01/ 24 को अपराधकर्मियों द्वारा षड्यंत्र के तहत हत्या करवायें और सड़क दुघर्टना बताया गया, उसी तरह प्रद्युम्न कारूवा, सुमन कारूवा एवं पूरे परिवार के सदस्यों को अपराधकरमीयों द्वारा एक एक कर हत्या करवा देंगे।
इस विषय को गंभीरता से लेते सुरक्षा के मद्देनजर मानवाधिकार सहायता संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरायकेला में 68/24 के तहत मुकदमा दायर किया है कि भविष्य में मेरे पुत्र प्रद्युम्न कारूवा एवं परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार हत्या होती है तो स्वयं दामोदर कारूवा पुत्री अर्चना कारूवा एवं षड्यंत्रकारी पत्नी ज्योत्सना रानी कारूवा एवं पुत्र पृथ्वी राज कारूवा मुख्य रूप से दोषी होंगे।
राजस्व वसूली में कमी को बनाया मुद्दा आरटीआई से मिली जानकारी को किया साझा, घटते राजस्व संग्रह पर जतायी चिंता। जमशेदपुर सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने जेपी सेतु बस स्टैंड की बंदोबस्ती कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है.
सोमवार को संस्था के अध्यक्ष मनजीत कुमार मिश्रा ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में राजस्व संग्रह में कमी को देखते हुए बस स्टैंड का जल्द से जल्द टेंडर कराने की मांग की है. मनजीत मिश्रा ने सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जमशेदपुर अक्षेस से मिली जानकारी को भी साझा किया है. जिसमें बताया कि वर्ष 2016-17 में पार्किंग शुल्क की वसूली विभागीय स्तर पर की जाती थी. उस समय 46 लाख 52 हजार 285.00 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. वर्ष 2017-18 में पार्किंग शुल्क और टेंडर होने से राजस्व वसूली बढ़कर 68 लाख 33 हजार 530.00 रुपये हो गयी. वर्ष 2018-19 में टेंडर होने से राजस्व वसूली बढ़कर 1 करोड़ 75 लाख 36 हजार 252 रुपये हुई. वर्ष 2019-20 में राजस्व वसूली घटकर 1 करोड़, 5 लाख 23 हजार 751 रुपये, वर्ष 2020-21 में टेंडर और विभागीय स्तर पर होने वाली वसूली घटकर सिर्फ 69 लाख 52 हजार 510 रुपये रही. विभागीय स्तर पर जमशेदपुर अक्षेस की राजस्व वसूली वर्ष 2021-22 में 48 लाख 11 हजार 650रुपये और वर्ष 2022-23 में यह रकम 90 लाख 75 हजार 140 रुपये रही. वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी पार्किंग शुल्क की वसूली टेंडर नहीं होने से विभागीय स्तर पर की जा रही है. 1 अप्रैल 2023 से 31 जुलाई 23 तक जमशेदपुर अक्षेस को 38 लाख 79 हजार 833 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. मनजीत मिश्रा ने पूरे मामले की जांच कराते हुए विभागीय की जगह टेंडर के माध्यम से राजस्व वसूली कराने की मांग सीएम से की है.
जमशेदपुर:- सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव जी की शहादत को याद कर सोमवार को सोनारी गुरुद्वारा के तत्वावधान में सोनारी एयरपोर्ट चौक पर चना एवम ठंडे शरबत का वितरण किया गया।सिख समाज के महिला पुरुषों के अलावा सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद, सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू , सोनारी शांति समिति के सदस्य प्रदीप लाल,सोनारी शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी ने भी सेवा दी और आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किये।
16 जून रविवार को सोनारी राम मंदिर के समीप चना शरबत प्रसाद वितरण शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया। सिख समाज के सरदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि साहस, त्याग और बलिदान के प्रतिरुप सिख समाज के गुरुओ और उनके सिखों ने बलिदान देकर भारतवर्ष का गौरव बचाते रहे। पूरा भारत जनता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपने चार सपूतों को मातृभूमि के लिए निछावर कर दिया था। उनके पितामह और पांचवे गुरु गुरु अर्जुनदेव जी ने भी मुगल शासको के अत्याचार के विरुद्ध अपने धर्म की लड़ाई में काफी प्रताड़ना और यातनाएं सहन करने के बावजूद भी अपने धर्म को नहीं छोड़ा और अपने धर्म के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया। मुगल शासक जहांगीर ने गुरु अर्जुनदेव जी को भीषण गर्मी मे भूखे प्यासे खोलते पानी की कढ़ाई में डालकर धर्म परिवर्तन की चेष्टा की थी, पर नाकाम हुए थे। तभी से सिख समुदाय के लोग इस जेठ की चिलचिलाती गर्मी और धूप में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी और चना शरबत वितरण करके अपने पांचवे गुरु अर्जुनदेव जी की शहादत दिवस को पालन करते हैं।आजके इस महान सेवा कार्यक्रम को मुख्य रूपसे सरबजीत सिंह बॉबी,सोनू भटिया,चरणजीत सिंह,सुखबिंदर सिंह,दलबीर,उपकार, सतनाम के मौजूदगी में संपन्न हुया।
जमशेदपुर सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर आज जम्को गुरुद्वारा में श्रद्धा पूर्वक से मनाया गया। बता दें 8 जून को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहब का शुभारंभ हुआ था और आज सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई उसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। भाई जसवीर सिंह ने रूहानी कीर्तन से संगत को जोड़ा। उसके बाद अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया सभी समाज के लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया गुरुद्वारा के बाहर रोड में मीठे पानी की छबील लगाई गई तथा चना प्रसाद वितरित किया गया।
वही गुरुद्वारा नौजवान सभा के मेंबर करनदीप सिंह ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर्व बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया सिख मर्यादा कहती है कि चढ़दी कला में रहकर जीना है इसलिए चढ़दी कला में प्रकाश पर्व और शहीदी पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी की शहादत अतुलनीय है. मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक, शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी गुरु अर्जन देव सेवामान्य लोकनायक थे।
मौके पर जगदीश सिंह, अमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, गुरमनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, करनदीप सिंह, सोनू, मोनू वह अन्य उपस्थित थे।
नरेंद्र मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमन्त्री बनने भाजपा नेता देवाशीष झा ने बधाई दिया, एवम उनके साथ सभी मंत्रियों को शुभकामनाएँ दिया, साथ ही उन्हे एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप मे भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे एवं भारत देश को और सशक्त बनाएंगे।
भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में सुन्दरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। यह पल जमशेदपुर की जनता और समस्त झारखंडवासियों के लिए गौरव और हर्ष का पल है। आजादी के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी नेता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है, और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीसरी बार विश्वास प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने जमशेदपुरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अनमोल वर्मा ने कोडरमा लोकसभा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भारत सरकार की केबिनेट मंत्री एवं रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दिये,उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने अपना जवाब दे दिया है.।
जम्मु और कश्मीर: इधर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केबिनट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, उधर जम्मू में आतंकियों ने माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया.इस आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. मौके पर सुरक्षाबलों के पहुंचने के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है. हादसे में हताहत हुए कई श्रद्धालुओं को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह आतंकी वारदात जम्मू और कश्मीर के रियासी इलाके की है. शिवखोड़ी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु बस से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे. बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंचे घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 श्रद्धालु थे. इस आतंकी वारदात में अब तक दस श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर है.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं श्रद्धालु इस आतंकी घटना को लेकर एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि घात लगाए आतंकियों ने शिवखोड़ी से कटरा जा रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया. चालक के नियंत्रण खोलने की वजह से बस खाई में जा गिरी. इस वारदात में अब तक दस श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 32 श्रद्धालु के गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रियासी के नारायणा हॉस्पिटल और डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी श्रद्धालु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी वहीं, मौके की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन, सीआरपीएफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस राहत और बचाव के कार्य में जुट गई है. आतंकी वादरात में हताहत हुए सभी श्रद्धालुओं को समीपवर्ती अस्पतालों में भेजा जा रहा है. खबर यह भी है कि श्रद्धालुओं की बस में हमला करने वाला आतंकियों का वही ग्रुप है जो राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है. आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर फ़ादलूगोड़ा रवि ट्रांसपोर्ट एवम् चंचल भाटिया के सहयोग से NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को नमन करते हुए अरदास उपरांत आयोजन में शरबत, चना का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इससे राहगीरों सह ट्रक ड्राइवरों को जहां राहत मिली, वहीं गुरवाणी से स्थानीय इलाका भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों के अलावा सिख भाटिया परिवार की महिलाओं ने भी सेवा निभाई.
सन 1606 ईस्वी में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर यशा कानून के तहत गुरु अर्जन देव जी को गरम तवे पर बैठाकर तथा उनके शरीर पर उबलता हुआ पानी तथा गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया गया था. उन्होंने ईश्वर की रजा को स्वीकार किया था और शिष्यों को यही संदेश दिया कि अडिग रहकर राष्ट्र धर्म स्वाभिमान की रक्षा करनी है. इस आयोजन को सफल बनाने में चंचल भाटिया, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह, सुखराज सिंह, चाँद सिंह विल्ख़ू, मनमीत कौर, अमरदीप कौर, बेबी कौर और कई पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहा ।
भाजपा नेता देबाशिष् झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल की बधाई दी एवम उनके नेतृत्व मे मजबूत सरकार बनेगी और आने वाले समय मे विकास की तरफ और आगे अग्रसर रहेंगे, साथ ही उन्होंने जमशेदपुर के भाजपा के जनशेदपुर से प्रात्यशी विद्युत वरन महतो को भारी मतों से विजय होने पर बधाई दी एवम उन्हे जमशेदपुर के जनता की तरफ से उम्मीद जताई है की जल्द ही उन्हे एक बड़ा दायित्य के लिए भी शुभकामनाएँ दी।