एक नई सोच, एक नई धारा

n6156802921717846075376ea54f07224723222796339c60d86d5c8ec6ea9b0ba769ed6e9b5bf9fbc94e1b7
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव हुआ पारित तो क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को हुईं. इस दौरान राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए.

IMG 20240309 WA00281 1

हालांकि, इस प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने कहा कि वो विचार करेंगे.

वहीं, सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हमारी कार्यसमिति का अनुरोध था. वह निडर और साहसी नेता हैं. वो आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं. प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दों की जानकारी रखते हैं. ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था.

देश की जनता की आवाज बने राहुल गांधी- नाना पटोले

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने. जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी.

IMG 20240309 WA00271 1

अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू- के.सी. वेणुगोपाल

इसके साथ ही कांग्रेस की कांग्रेस कार्य समिति बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है. यह सीडब्ल्यूसी की भावना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया है. राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.

देश की भावना आज विपक्ष के साथ- दीपेंद्र हुड्डा

इस बीच हरियाणा से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश का जो जनादेश आया है उसमें बीजेपी को संख्या बल भले मिला हो, लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है. देश की भावना आज विपक्ष के साथ है. इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं. हम सबने आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लें.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240608 WA0014
बर्मामाइंस गुरुद्वारा : 31 दिवसीय सुखमणि साहेब के पाठ का समापन, बंटा लंगर

श्री दरबार साहेब में हुए सिख शहीदों के नरसंहार और कविशर जसबीर सिंह की याद में हुई विशेष अरदास

IMG 20240608 WA0013

जमशेदपुर : बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये जा रहे 31 दिवासीय सुखमणि साहेब के पाठ का शनिवार को समापन हो गया. शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित यह पाठ किये जा रहे थे. शनिवार को 31वें दिन पाठ के साथ गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया. इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया.

IMG 20240309 WA00281 1

इस दौरान 1984 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा दरबार साहेब अमृतसर में हुए सिख श्रद्धालुओं के नरसंहार को याद करते हुए सिख शहीदों के लिए विशेष अरदास की गई. वहीं जमशेदपुर के प्रख्यात कविशर जसबीर सिंह, उनके दामाद और एक साथी जिनकी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी आत्मा की शांति के लिए भी विशेष अरदास हुई. गुरुद्वारा कमेटी के सतबीर सिंह सोमू ने बताया कि कविशर जसबीर का शहरवासियों से बहुत लगाव था. वह जब भी जमशेदपुर आते थे उनसे मुलाकात होती थी. उनकी आवाज में एक जोश था जो सिख संगत को इतिहास और गुरबाणी से जोड़े रखती थी. इस तरह उनका असमय चले जाना सिख समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वाहेगुरु उनकी रूह को अपने चरणों में निवास बख्शे और परिवार को दुख सहने की हिम्मत दें.

IMG 20240309 WA00271 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, रवींद्र सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, चंचल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240301 WA0005
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर:- नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के बारे में क्या-क्या न कहा उनकी डीएनए पर सवाल उठाया बावजूद नीतीश कुमार ने सारे नैतिकता को ताख पर रखकर प्रधानमंत्री पद के लिए ललाहित नरेंद्र मोदी को समर्थन दे दिया। हद तो तब हो गई जब एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी का पैर छूकर प्रणाम किया। इस वाक्य से नीतीश कुमार की चारों तरफ थूं थूं हो रही है जबकि नीतीश और नरेंद्र मोदी की उम्र लगभग एक है। यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार कुर्सी पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

IMG 20240309 WA00281 1

उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए थे तो उन्होंने भी भाजपा और नरेंद्र मोदी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें कही थी यहां तक की उन्होंने आरएसएस और भाजपा मुक्त भारत का नारा एवं मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा में नहीं जाएंगे दिया था। लेकिन दोनों व्यक्ति अपनी नैतिकता को खोकर फिर हाथ मिला रहे हैं इसकी आलोचना बिहार समेत पूरे देश में हो रही है।

IMG 20240309 WA00271 1

नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं उन्होंने एक जनसभा में कहा था कि बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज देंगे परन्तु नहीं दिया। नीतीश कुमार पिछले 10 वर्षों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते आ रहे हैं जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खारिज कर चुके हैं। नीतीश कुमार अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं यह साबित हो गया। एवं इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए शर्त लगा रखे थे पलटू राम चाचा को देश का सर्वोच्च राजनीतिक शिकारी का सम्मान देना चाहिए।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240608 WA0004
नशा मुक्ति अभियान का सशक्त माध्यम खेलकूद एवं पढ़ाई— कुमार सरजू आनंद
IMG 20240608 WA0003

दिनांक 7 जून 2024 सोनारी थाना क्षेत्र के नेहरू मैदान मैं रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू,भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह, सोनारी शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी के मौजूदगी में किया गया,सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद और सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के मार्गदर्शन अनुसार जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नेहरू संघ विकास समिति मैदान मैं यह खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1

उद्घाटन मे थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद जी ने, आए हुए सभी खिलाड़ियों का मनोबल और हौसला बढ़ाते हुए सभी को अपना आशीष प्रदान किया और सभी से जमशेदपुर प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का पालन करनी और समाज के लोगों को इसको त्याग कर समाज को एक नया स्वस्थ समाज बनाने का संकल्प लेने को कहा साथ ही अनुशासन के साथ बिना कोई आपसी मतभेद के शांतिपूर्ण तरीके से प्रतियोगिता को संपन्न करने का आशा व्यक्त किया,सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सभी से यह नशा रूपी अभिशाप से मुक्त होकर समाज के युवा वर्ग और लोगो को इसको खत्म करने और अपने समाज का उज्जवल भविष्य बनाने का संकल्प दिलवाये। नशा वह दिमख है जो उसका सेवन करता है उसको तो बर्बाद करता है ही साथ ही उसके पूरे परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है और जब तक इसका नुकसान का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुका होता है और आदमी कुछ भी करने के काबिल नही रहता है।सुधीर कुमार पप्पू ने कहा अगर नशा ही करना है तो अपनी मेहनत का करो ताकि उसका परिणाम तुम्हारा कामयाबी हो।सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी ने आए हुए सभी खिलाड़ियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा की आज के समय में मोबाइल आने के पश्चात बच्चे और युवा पीढ़ी में संगठित होकर खेलना और शारीरिक परिश्रम करना काफी काम हो गया है बच्चे मोबाइल में ही खेल कर अपना मनोरंजन कर लेते हैं।

IMG 20240309 WA00271 1

भाजपा के वरीय नेता एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह नेहरू मैदान के सभी युवा साथियों का काफी आभार कि उन्होंने इस समय में भी सम्मिलित होकर खेलने का यह आयोजन किया जिससे अनुशासन मर्यादा के साथ साथ शारीरिक क्रिया और परिश्रम भी होगा और लोगों को संगठित रहकर कार्य करने का एक बहुमूल्य ज्ञान भी प्राप्त होगा खेल एक ऐसा माध्यम है जिसमे मन और शरीर के साथ साथ सब कुछ चुस्त दुरुस्त और तंदुरुस्त रहता है और बच्चे और युवाओं में अगर खेल का हौसला बढ़ जाए तो वह सभी नशा से भी काफी दूर रहेंगे। योगेश वर्मा डब्लू ठाकुर धनंजय वर्मा तरुण यादव गंगेश सिंह राज पटेल राहुल वर्मा महावीर साहू हेमंत साहू कृष्ण निषाद अंकित वर्मा चिकलू साहू हरिश्चंद्र साहू एवं सक्रिय सदस्य के साथ बस्ती क्षेत्र के आठ टीम इस क्रिकेट टेनिस प्रतियोगिता भाग ले रहे हैं

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240606 221202
पटना से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर गुरुवार की संध्या पटना-जसीडीह ईएमयू ट्रेन के एक कोच में आग लग गयी. जिससे कि किऊल जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि ट्रेन में आग लगने से किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है.

IMG 20240309 WA00281 1

बताया जा रहा है कि 13028 डाउन पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर जैसे ही आकर रुकी, तो ट्रेन के इंजन से 6-7 बोगी के बाद अचानक धुआं उठने लगा. धुआं देखकर ट्रेन में हो हल्ला होने लगा. इसके बाद कोच में सवार सभी यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे. इसी क्रम में किऊल रेलवे स्टेशन के प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी.

IMG 20240309 WA00271 1

जिसके बाद सबसे पहले आरपीएफ कर्मी एवं यातायात निरीक्षक वहां पहुंचकर अपनी टीम के साथ ट्रेन में लगी आग को बुझाने में लग गये. किऊल रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन 5:40 पर पहुंची है. एक घंटा के काफी मेहनत के बाद भी ट्रेन में लगी आग को बुझाने में रेल प्रशासन सफल हुआ. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में ब्रेक प्वाइंट से धुआं उठने की संभावना जतायी जा रही है. धुआं कम होने पर आगलगी की घटना का कारण पता चलेगा.

IMG 20240309 WA00261 1


n6151791221717681788930c5d922332fd5c73acf5269aa3a879e55c21902534232c14165a91a12d0b3d0bf
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की तैयारी, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को भी दिया गया न्योता

केंद्र में मोदी सरकार 3.0 के गठन को लेकर मंथन जारी है. हालांकि इस बार नरेंद्र मोदी एनडीए के सहयोगी दलों की मदद से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. कारण, बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में 272 का बहुमत वाला जादुई आंकड़ा पार नहीं कर सकी.

माना जा रहा है कि 7 जून को होने वाले एनडीए की बैठक के अगले दिन यानी 8 या 9 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह का निमंत्रण भी कई देशों को दे दिया गया है. इसके लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भी न्योता भेजा गया है.

IMG 20240309 WA00281 1

दरअसल, इससे पहले नरेंद्र मोदी की तरफ से कई और देशों को निमंत्रण दिया गया था. इनमें भूटान नरेश, श्रीलंका के राष्ट्रपति, नेपाल, बांग्लादेश और मौरिशस के प्रधानमंत्री शामिल हैं. इस लिस्ट में अब मालदीव का नाम भी जुड़ गया है. दरअसल, लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो और मालदीव के राष्ट्रपति की तरफ से प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा गया. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने भी बुधवार शाम मोदी को फोन करके चुनाव में जीत की बधाई दी. मोदी ने प्रधानमंत्री हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया.

भारत और मालदीव के बीच गहराया था राजनयिक विवाद

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव की सरकार के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के इस दौरे की कुछ तस्वीरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद गहराया था. मामले पर विवाद बढ़ने के बाद इन तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं इससे पहले मुइज्जू ने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को वापस भेजने का भी फैसला किया था. इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों को लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई थीं. लेकिन भारत इसके बाद भी मालदीव की तरह-तरह से मदद करता रहा है. अब इस बीच मालदीव को नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण का न्योता काफी अहम है.

IMG 20240309 WA00271 1

बुधवार NDA के दलों की हुई बैठक

बता दें कि बुधवार को NDA के दलों के नेताओं की दिल्ली बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, एच.डी. कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण शामिल रहे. इनके अलावा सुनील तटकरे, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल पटेल, प्रमोद बोरो, अतुल बोरा, इंद्र हंग सुब्बा, सुदेश महतो, राजीव रंजन सिंह और संजय झा भी शामिल हुए. बैठक प्रधानमंत्री के सरकारी आवास LKM पर हुई.

उक्त नेताओं द्वारा हस्ताक्षर किए गए समर्थन प्रस्ताव में कहा गया कि 2024 भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है. बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है. हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता. हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं.

कैबिनेट में जगह मांगने लगे हैं सहयोगी दल: सूत्र

गौरतलब है कि मोदी सरकार 3.0 का कार्यकाल गठबंधन में पहले दो कार्यकाल से अलग होने जा रहा है. कारण, वन नेशन वन इलेक्शन हो या फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएए का मुद्दा या मुस्लिम आरक्षण. बीजेपी से अलग जेडीयू और टी़डीपी का स्टैंड रहा है. और अब गठबंधन में शपथग्रहण से पहले सहयोगियों की तरफ से सूत्र बताने लगे हैं कि मंत्री पद को लेकर दिल में अरमान क्या हैं. सूत्रों के मुताबिक NDA के प्रमुख साथ टीडीपी की तरफ से लोकसभा स्पीकर से लेकर पांच से छह मंत्रियों की मांग रखी गई है. टीडीपी की डिमांड लिस्ट में सड़क-परिवहन, ग्रामीण विकास, हेल्थ, आवास एवं शहरी विकास, जल शक्ति और फाइनेंस (MoS) की डिमांड रखी गई है. बड़ी बात ये है कि अहम मंत्रालय के साथ-साथ चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग भी कर सकते हैं.

IMG 20240309 WA00261 1

वहीं सूत्रों का कहना है कि JDU की तरफ से 3 कैबिनेट मंत्रियों की मांग की गई है. शिवसेना के एकनाथ शिंदे भी एक कैबिनेट और 2 MoS चाहते हैं. अगर बात चिराग पासवान की करें तो मोदी मंत्रिमंडल में कम से कम दो मंत्रीपद की उम्मीद लगाकर बैठे हैं. ठीक ऐसे ही जीतन राम मांझी और जेडीएस के कुमार स्वामी को भी मंत्रीमंडल में एक एक सीट चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक जेडीएस कुमारस्वामी के लिए कृषि मंत्रालय पर नजर गड़ाए हुए है, क्योंकि जेडीएस की विचारधारा किसानों से जुड़ी है. जेडीएस का कहना है कि चूंकि अभी तक कैबिनेट पद की मांग नहीं की है, इसलिए फैसला प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ दिया गया है. अगर दिया जाता है तो हमें कृषि मंत्रालय मिल सकता है.

modi nitish3
गठबंधन सरकार से पहले ही नीतीश कुमार ने चलाया तीर, अग्निवीर स्कीम में हो बदलाव
33ac195e462d8bd15ef328dc6db95793fa3b03271cb1151e42140c60c378972f.0

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इसके चलते नरेंद्र मोदी को अब नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टियों के समर्थन से सरकार चलानी पड़ेगी। अब तक सरकार गठन को लेकर कोई रूपरेखा तय नहीं हुई है, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी ने पहले ही तीर चल दिया है।

IMG 20240309 WA00281 1

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने गुरुवार तो सेना में जवानों की भर्ती के लिए बनी अग्निवीर योजना में बदलाव की मांग कर दी। उन्होंने कहा, ‘अग्निवीर स्कीम का बहुत विरोध हुआ था और चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला था। इसलिए अग्निवीर स्कीम पर दोबारा सोचने की जरूरत है।’

केसी त्यागी ने ‘आज तक’ से बातचीत में कहा कि यह स्कीम जब आई थी, तब लोगों ने काफी विरोध किया था। सेना में तैनात लोगों के परिवार के लोग भी इससे नाराज थे। इसलिए इसमें बदलाव हो जाना चाहिए। वहीं समान नागरिक संहिता के मसले पर पूछा गया तो नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा कि हम इसके समर्थन में हैं। लेकिन इसे लेकर हमारी मांग है कि सभी संबंधित पक्षों की इसमें राय ली जाए। इसके बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए। केसी त्यागी ने कहा कि यही स्टैंड हमारा पहले भी था और आज भी हम इस बात पर कायम हैं।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1

वहीं एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर समर्थन की बात भी कही। जेडीयू ने कहा कि हम इस मसले पर पहले भी साथ थे। गौरतलब है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली हैं, जबकि जेडीयू को 12 पर विजय हासिल हुई है। आंध्र प्रदेश की टीडीपी को 16 सीटें हासिल हुई हैं। इन दोनों दलों के सहारे ही अब भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में है। खबर है कि नरेंद्र मोदी 8 या फिर 9 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सरकार गठन को लेकर दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की मीटिंग भी चल रही है।

n615169314171768000298836428660036ce0cc023e8146b8102006b25ca44aaae19a57655b8863551bcddf
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने जड़ा थप्पड़
kangana ranaut mandi votes 2024 06 1c8115fd60cbf20fefaf80326c793064

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक कर्मी ने थप्पड़ मार दी है. रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत सिक्योरिटी के बाद बोर्डिंग के लिए जा रही थी उसी समय यह घटना हुई. आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है. सीआईएसएफ की जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है.

IMG 20240309 WA00281 1

रिपोर्ट के मुताबिक कंगना जब चंडीगड़ एयरपोर्ट पर पहंची थी. इसके बाद जब उनकी तलाशी चल रही थी. इसी दौरान कंगना किसानों के मुद्दे पर कुछ बात कर रही थी जिससे सीआईएसएफ की जवान नाराज हो गयी और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया.

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मैं सुरक्षित हूं. मैं बिल्कुल ठीक हूं. घटना सुरक्षा जांच के दौरान हुई. महिला गार्ड मेरे पार होने का इंतजार कर रही थी. तभी वह साइड से आई और मुझे मारा. उसने अपशब्द कहने शुरू कर दिए. मैंने पूछा कि उसने मुझे क्यों मारा उन्होंने कहा कि मैं किसानों का समर्थन करती हूं. लेकिन मेरी चिंता यह है कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है.

n6151703121717680454393629ebf4585345957b0cee8c3c48902edb3e7c7c70913820e83f632b6ff5b053c

गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया से कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हुई है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उन्होंने चुनाव जीता है. कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रही हैं. मंडी सीट पर कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से पराजित किया.

IMG 20240309 WA00271 1

मंडी से चुनाव जीतने के बाद कंगना ने क्या कहा था?
कंगना ने चुनाव जीतने के बाद था कि अब हम सब मिलकर एक नई शुरुआत करेंगे. हर विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग समस्याएं हैं, जिसके अनुसार शुरुआत की जाएगी. कांग्रेस की सांसद और सरकार ने कई कामों को रुकवाया है. उनके बारे में विधायकों से बात करके रणनीति बनाई जाएगी. अब वह कहीं जाने वाली नहीं हैं. वह मंडी के लोगों से मिलती रहेंगी.

IMG 20240309 WA00261 1

मीडिया से बात करने के अलावा, कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जनता को धन्यवाद दिया था. कंगना ने लिखा, ”समस्त मंडी वासियों को इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है. यह जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की. यह जीत है सनातन की, यह जीत है मंडी के सम्मान की.”

n615101224171766408978831f0279c2dfbcfab02c43db1340919cc3dcac7443a80aa70fdb1b576011bd341
बांग्लादेशी युवतियों के इन्फॉर्मेशन पर चौकन्नी हुई रांची पुलिस, तीनों अरेस्ट
n615101224171766408978831f0279c2dfbcfab02c43db1340919cc3dcac7443a80aa70fdb1b576011bd341

राजधानी रांची में 3 बांग्लादेशी युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है. तीनों युवतियां बगैर पासपोर्ट और वीजा के ही पिछले 1 महीने से रांची में रह रहीं थीं. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, ये लड़कियां फेंसिंग क्रॉस कर भारत में दाखिल हुई थीं.

जानकारी के अनुसार, सभी लड़कियां बॉर्डर क्रॉस कर कोलकाता पहुंची जहां से से ये रांची पहुंचीं. पकड़ी गई एक युवती का फर्जी आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को दिए बयान में युवतियों ने बताया है कि नौकरी और ज्यादा पैसे देने की बात कहकर इन्हें भारत बुलाया गया था. इसे लेकर ही ढाका की रहनेवाला एक लड़का और उसकी पत्नी ने इनकी मदद की थी और इन लड़कियों को फेंसिंग से बॉर्डर क्रॉस कराया था.

IMG 20240309 WA00281 1

बॉर्डर क्रॉस करने के बाद ये लड़कियां कोलकाता पहुंचीं जिसके बाद बाइक और कार से रांची पहुंचाया गया. करीब एक महीने से रांची में थी और 27 मई से बरियातू स्थित बाली रिजॉर्ट में ठहरी हुई थी. जानकारी के अनुसार, इन्हें रांची लाने का कार्य मनीषा रॉय नामक कोलकाता की महिला के द्वारा किया गया था जो फिलहाल फरार है. मनीषा रॉय ने ही रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया था.

मामले की जानकारी देते हुए रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा पासपोर्ट वीजा न होने के कारण युवतियों को फॉरेन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस मामले की रिपोर्ट भी केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है. गिरफ्तार युवतियों में निम्पी बरुआ, सरमीन अख्तर, निपा अख्तर शामिल है. दरअसल, इन्हें ब्यूटी पार्लर में काम की बात कही गई थी और अधिक रुपये देने का भी वादा किया गया था. लेकिन इनसे बार में डांस कराया जा रहा था और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा था.

IMG 20240309 WA00271 1

डीएसपी ने बताया कि इस बात की सूचना एक युवती ने कमरे से निकल बरियातू पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम बाली रिजॉर्ट पहुंची और युवतियों का रेस्क्यू किया. पुलिस की पूछताछ में सारी बातें सामने आईं हैं. जानकारी के अनुसार, इनके शरीर पर कुछ कटे और खरोंच के भी निशान मिले हैं, जिसे युवतियों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि फेंसिंग क्रॉस करने के दौरान उन्हें ये घाव लगे हैं.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240606 WA0004
राम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति को भगवान राम ने नाकार दिया – अभिषेक मोहंती
IMG 20240606 WA0004

जमशेदपुर : यूथ कांग्रेस पश्चिम विधानसभा महासचिव अभिषेक मोहंती ने ऐतिहासिक लोकसभा चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया एलियंस को पूर्ण रूप से भारत की जनता ने जीत का तिलक लगाया हैं इसमें कोई संदेह नहीं हैं।

IMG 20240309 WA00281 1

NDA की 400 पार का नारा को शत-प्रतिशत जनता जनार्दन ने नाकार दिया है। परिणाम स्वरूप 300 का फिगर भी NDA नहीं छू पाई। वहीं अयोध्या का हार भाजपा के दोनों सीट पे ये स्पष्ट बताता है कि भगवान राम का नाम पे वोट बैंक की राजनीति को खुद सियावर राम ने नाकार दिया है, पूरे उत्तर प्रदेश सहित भारत में।

IMG 20240309 WA00271 1

मोहंती ने कहा कि खुद पीएम मोदी की सबसे बड़ी “हार है, जीत के उपरांत भी” वाराणसी में जोकि जनता ने पूर्व लोकसभा चुनाव के तुलना इस बार 2 लाख वोट का घाटा हुआ है, जो की बेहद सोचनिय और गंभीर विषय हैं भाजपा के लिए अभी।

वही राहुल गांधी के पीए किशोरी लाल शर्मा द्वारा भाजपा के कोर कमिटी से स्मृति ईरानी को हार का स्वाद चखना पड़ा है, जो की भाजपा की तानाशाह सोच का अंत किया वहां के जनता ने वोट से।

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!