जमशेदपुर : शानदार उपलब्धियों के साथ सरदार निशान सिंह के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा लोकप्रिय सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने एक स्वर में कहा कि उनके दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और देश के गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान को उनकी कार्यशैली का अनुकरण करना चाहिए। जहां उन्होंने पथ एवं गुरु घर की सेवा पूरी मर्यादा एवं आदर्श के साथ की है वही पंजाब, पंजाबी एवं पंजाबियत को इस इस्पात नगरी में पलवित, पुष्पित एवं प्रफुल्लित करने में अच्छे लीडरशिप की गौरवमई भूमिका निभाई है।
उनके कार्यकाल में पूरे झारखंड में पहला गुरुद्वारा है जहां बिजली के लिए सोलर एनर्जी का प्रयोग हो रहा है। इसके साथ ही गुरु घर की शान में वृद्धि की है। सेंट्रल एक युक्त सुंदर गुरु दरबार सजाया है जिससे संगत की चित्त और वृति श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज एवं गुरु शब्द विचार के साथ टिकी रहे।
हजूरी ग्रंथी जी और कीर्तनी जाति के लिए अलग से परिसर का निर्माण शुरू कर उन्होंने दिखा दिया है कि बाबा बुड्ढा जी के पद्चिह्न ऊपर चलने वाले हजूरी ग्रंथी संत जी का सम्मान श्रद्धा के साथ किस तरह किया जाना चाहिए। बातचीत के क्रम में प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के पिता सरदार गुरदयाल सिंह के 40 सालों की निष्काम सेवा के प्रति आदर भाव दिखाते हुए पप्पू को कमेटी का चेयरमैन बनने का प्रस्ताव दिया।
इस मौके पर सरदार चंचल सिंह भाटिया, गुरविंदर सिंह बंटी, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, परमजीत सिंह, जगतार सिंह, ताज सिंह, बलबीर सिंह,दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर:- सोमवार की सुबह संपर्क समस्या समाधान के तहत माननीय विधायक सरयू राय जी ने आज रामाधीन बागान एरिया और मनिफीट एरिया का भ्रमण करके लोगों से बात किया और उनकी समस्याओं को जाना साथ ही रोड नाली बिजली चापाकल की जो समस्याएं थी। उसको जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया।
रामदीन बागान में 2A के रोड में पाया गया की घरों के बगल से एक नाला गया है। जो टाटा मोटर्स का पानी निकाल कर बस्तियों के बिच से निकलता है जिसकी सफाई नहीं होने के कारण बरसात के कारण पूरा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। जिसकी सफाई करने के लिए टाटा मोटर्स अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द नाले की सफाई की जाए और कई चापानला के साथ स्ट्रीट लाइट खराब थी उसको भी मरम्मती का निर्देश जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के अधिकारियों को दिया गया।
वही मौके पर पहुंची महानंद बस्ती की क्षेत्रीय भाजमो जिला मंत्री मुन्ना देवी ने भी विधायक जी से लिखित रूप से आवेदन के तहत मांग की है की महानंद बस्ती के हनुमान मंदिर की छत ढलाई के साथ ग्रिल इत्यादि लगवा कर मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाए तथा मंदिर के बगल में स्थित स्कूल की मरम्मतीकारण करवाने की भी मांग की है।
मौके पर उपस्थित लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, सुधीर जी, राजू, अमरेश, करनदीप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शीला नाथ पांडे, मुन्ना देवी और कई बस्ती वासी मौके पर मौजूद थे।
चाईबासा : 27 जून को आयोजित कोल्हान रक्षा संघ के दिवंगत नेता के. सी. हेंब्रम के पुण्यतिथि के बाद पूरे कोल्हान में कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। साथ ही कोल्हान एरिया में जमीन अधिग्रहण में हो रहे विवाद के मामले में कोल्हान रक्षा संघ अपनी प्रतिनिधि मंडल जाकर स्थिति से अवगत होंगे और आंदोलन की रूपरेखा तैयार किए जायेंगे। कोल्हान एरिया में जमीन अधिग्रहण मामले में आदिवासियों की जमीन को लैंड बैंक के नाम पर जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसके कारण कोल्हान में अशांति का माहौल तैयार किया जा रहा है। यह बातें आज नोआमुंडी के तोड़ेतोपा में आयोजित बैठक में कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने कही है।
श्री तिरिया ने कहा कि कोल्हान एरिया अंतर्गत सरायकेला – खरसावां जिले के चितिरबिला में सड़क निर्माण कार्य और ईचा खड़कई बांध विरोधी मामले में हो रहे विरोध में स्थानीय ग्रामीणों पर पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय है। इसलिए इन दोनों मामले को कोल्हान रक्षा संघ ने अपने संज्ञान में लिया है। जिसे संघ की इस बैठक में प्रस्ताव पारित कर सहयोग करने की बात कही गई है।
कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के बिना आदिवासी की जमीन असुरक्षित : बुधराम लागुरी
इस मौके पर मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि झारखंड सरकार के लैंड बैंक को रद्द करने की जरूरी है। जब तक लैंड बैंक नियम रहेगा तब तक आदिवासियों की जमीन सुरक्षित नहीं है। श्री लागुरी ने कहा कि कोल्हान एरिया में जमीन अधिग्रहण मामले में जबरन आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चितिरबिला सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय ग्रामीण मुंडा के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन में एक महिला समेत ग्रामीणों के साथ पुलिसिया कार्रवाई किया जाना निंदनीय है। राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों में जमीन अधिग्रहण के मामले दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है और आदिवासियों को अपनी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
चितिरबिला के ग्रामिणों पर हुए मुकदमा वापस हो : लिटेश्वर हेंब्रम
इस मौके पर कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक सह महासचिव दिवंगत नेता के. सी. हेंब्रम के पुत्र लिटेश्वर हेंब्रम ने कहा कि पिताजी के सपनों को साकार करने के लिए फिर एक बार कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल की मांग को लेकर जबर्दस्त आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए गांव गांव में मानकी मुंडा एवं कोल्हान सेक्रेटरी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। सरायकेला चितिरबिला के ग्रामिणों पर हुए मुकदमा को जिला पुलिस प्रशासन द्वारा वापस किया जाना चाहिए । अन्यथा कोल्हान रक्षा संघ की ओर से जोरदार आंदोलन शुरू किया जायेगा।
बैठक को राजू पान, जयसिंह सुंडी, कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक सह महासचिव दिवंगत नेता के. सी. हेंब्रम की धर्म पत्नी श्रीमती बेलमति हेंब्रम, जगदीश केराई, कानू हाईबुरू ने भी संबोधित किया। बैठक में किशोर मुंगिया, बुधनसिंह लागुरी, बिनु सिंह चंपिया, सोबन चातर, रोयाराम सिंकु, गुरा केराई, शारदा सिरका, मंगल सिंह पूर्ति, घनश्याम मारला, सुखराम पूर्ति, जुरेंद्रा मारला, अभिमन्यु दास, दुमबी दोराईबुरु, बोंज सिंकु, दुलबू सिंकु, अंकूर सिंकु, मुनेश्वर बोइपाई, सुखलाल सिंकु, देवेंद्र हाईबुरू, सुकराम हाईबुरू, बागुन सिरका, बीरसिंह हसदा, कानूराम सिरका, प्रधान बोबोंगा, सुरेश लागुरी, सुभाष चंद्र चातोंबा, मानसिंह सिरका, बुधु पूर्ति, बुधु सिरका, विश्वजीत लागुरी, गुरा पूर्ति, शंभु पूर्ति, जोहान पूर्ति, लक्ष्मण पूर्ति, बलराम लागुरी, नारायण चातोंबा, सुश्री सरस्वती हेंब्रम समेत काफी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद थे।
जमशेदपुर : शहर के सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से राज्य की राजधानी रांची में मिला। उन्हें गुलदस्ता भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सिख समुदाय की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना में सिखों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन में भाजपा के पक्ष में सिखों की बड़ी भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।
जमशेदपुर की सिख संगत के दर्शन को आऊंगा : मंत्री
इस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिखों की भाजपा के पक्ष में दिन रात मेहनत करने की सराहना करते हुए सिख नेताओं के प्रति भाजपा संगठन एवं प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की ओर से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जमशेदपुर का दौरा कर सिख संगत के दर्शन करेंगे। वहीं देश की आजादी, देश के निर्माण एवं देश की रक्षा में सिखों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख पंथ के राष्ट्रवाद के प्रति हर भारतीय नतमस्तक है और प्रधान सेवक और भाजपा इसकी अपवाद नहीं है।
इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चेयरमैन और भाजपा नेता चंचल सिंह भाटिया, राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, भाजपा नेता सुरिंदर सिंह शिंदे, झारखंड सिख विकास मंच अध्यक्ष दलजीत सिंह, संरक्षक जसवीर सिंह सोनी,
जमशेदपुर : आज ईद उल जुहा पर्व के उपलक्ष्य पर सोनारी के दोनों मस्जिदों पर सुबह 7:00 बजे से सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पत्रों के निर्देशानुसार आदरणीय सदस्य गण और सोनारी थाना के अधिकारी गण मौजूद रहकर बकरीद पर्व के नमाज़ को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए।
सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सभी आदरणीय सदस्यों और अधिकारियों का जिन्होंने अपना सहयोग देके पर्व को इतनी सुंदरता से संपन्न करवाया उन सभी का आभार व्यक्त किये।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. यहां रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. मौके पर तत्काल बचाव टीम पहुंची है. रेस्क्यू जारी है.
इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा से एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली. स्तब्ध हूं. हालांकि पूरी जानकारी का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है. बचाव दल और मेडिकल सहायता के लिए टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं.डीएम और एसपी को भी मौके पर भेजा गया है. युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी है.
ट्रेन की बोगी हवा में लटकी
इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीनों बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. एक बोगी तो दूसरी बोगी के ऊपर आकर हवा में लटक गई. वहीं दूसरी बोगी ट्रैक पर पलटी दिखाई दी. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीनों बोगियों को पहुंचा है. घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है. बोगी में मौजूद घायल यात्री कराहते दिखाई दिए. रेस्क्यू टीम सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में जुटी हुई है.
हादसे की जांच कराई जाएगी
सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से निकलकर कुछ दूरी पर आगे बढ़ी थी, जैसे ही ट्रेन रंगापानी इलाके में पहुंची, पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसा सुबह लगभग 8:45 बजे पर हुआ है. रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी. मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी. क्या कोई तकनीकी समस्या की वजह से यह हादसा हुआ, इसका भी पता लगाया जा रहा है. .शुरुआती तौर पर पता चला है कि सिग्नलिंग की समस्या के कारण मालगाड़ी उसी लाइन पर चली गई थी.
हेल्पलाइन नंबर जारी
इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’ बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.’ वहीं रेलवे ने घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. घायलों के परिजन 033-23508794, 033-23833326 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं.
साउथ इस्टर्न रेलवे जोन के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जीएम अपने स्पेशल सैलून से आये थे. उनके साथ उनकी टीम भी थी.
जीएम अनिल मिश्रा ने टाटानगर स्टेशन परिसर और टाटानगर-खड़गपुर थर्ड लाइन व टाटानगर-झारसुगुड़ा थर्ड रेल लाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने टाटानगर स्टेशन के पार्सल सेक्शन में पार्सल स्कैनर का उद्घाटन किया. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पार्सल सेक्शन में स्कैनर लगाया गया है, ताकि कोई ऐसी वस्तु को रेल से नहीं भेजा जाए जिसे बैन किया गया है. टाटानगर स्टेशन में तीन और प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. इससे यहां कुल आठ प्लेटफॉर्म हो जाएंगे.
जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि जून के अंत तक आदित्यपुर स्टेशन में दो अतिरिक्त प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा. इस फ्लेटफार्म की कई वर्षों से स्थानीय लोगों की मांग भी थी. जल्द ही इससे ट्रेन भी गुजरेगी. वहीं आदित्यपुर स्टेशन में रेलवे यार्ड भी बनाया जा रहा है, जहां ट्रेनों को रखा जाएगा.
जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर के अंत तक टाटा-खड़गपुर के बीच थर्ड रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. वहीं जनवरी 2025 तक टाटा-झारसुगुड़ा के बीच थर्ड रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. साउथ इस्टर्न जोन में कई ट्रेनें लेट चलती हैं, इसपर भी काम किया जा रहा है. रेलवे इस प्रयास में है कि जोन में ट्रेनें समय पर चलें, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने बताया कि जल्द ही टाटानगर स्टेशन के रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा.
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के झगरू बगान शिव मंदिर के प्रांगण में वगत कई दिनों से मंदिर के प्रांगण में पानी की समस्या हो रही थी। तथा पूजा पाठ करने में दिक्कत होती थी और गर्मी को देखते हुए पीने का पानी की समस्या बढ़ गई थी।।
बस्तीवासियों ने माननीय विधायक श्री सरयू राय से मंदिर के प्रांगण में डीप बोरिंग करवाकर चापाकल लगवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजमो नेता नवीन कुमार ने बताया की मंदिर के प्रांगण में पानी की धोर समस्या थी। और बताया की बोरिंग निर्माण से लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल पाएगा। और आज मंदिर के प्रांगण में डीप बोरिंग करवाने का काम शुरू किया गया। इस काम के लिए बस्ती वासियों ने विधायक सरयू राय का तहे दिल से आभार प्रकट किया। मौके पर उपस्थित लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, सोमनाथ, नवीन कुमार, करनदीप सिंह व अन्य बस्तीवासी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कालू बगान में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक युवक को भी गोली लगी है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला जगदीप सिंह हत्याकांड से जुड़ा है. जनवरी माह में जगदीप की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था. गोलू नामक युवक अपने एक साथी के साथ कालू बगान को ओर गया था. इसी बीच मारपीट शुरू हो गई और 50–60 की संख्या में युवकों ने गोलू को पकड़कर पिटना शुरू कर दिया. गोलू का साथी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायकेला – खरसावां : जम्मू में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वाष्णो देवी कटरा से शिव खोड़ी दर्शन को जाते समय 9 जून को जिहादी इस्लामिक पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर बस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की निर्मम हत्या कर दी। जिससे देशभर मे भरी आक्रोश है। इसी संदर्भ में 14जून को सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग चौक मे बजरंग दल द्वारा जिहादी आतंकवादियों का पुतला दहन कर विरोध किया गया।
इस आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री राजू चौधरी, सुधीर सिंह, मनीष बाजपाई, प्रिंस राय, अमरजीत सिंह, राजीव त्रिगुन, दयानंद पाल, सैलेश तिवारी, कृष्ण मंडल, संजीत गुप्ता एवम समस्त सदस्य मौजूद थे।