जमशेदपुर : जांच के नाम पर लोगों को परेशान करने और रुपये की वसूली मामले को लेकर यातायात पुलिस हमेशा चर्चा में रहती है। चेकिंग प्वाइंट पर अगर रोक गए तो कुछ ना कुछ कमी निकालकर लोगों को परेशान करने लगते है। कुछ ऐसा ही मामला मानगो यातायात थाना क्षेत्र का आया है। शनिवार को सिपाही पंकज कुमार यादव ने बाइक सवार से 500 रुपये वसूली कर ली। वो भी नगद नहीं बल्कि पेटीएम से रुपये लिए। विरोध पर उसे वाहन सवार को डराया-धमकाया। मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची।
शिकायत की जांच डीएसपी से कराई गई
शिकायत की जांच डीएसपी संजय कुमार सिंह से एसएसपी ने कराई। आरोप को सत्य पाया गया। जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पहले सब इंस्पेक्टर और दो टाइगर मोबाइल जवान हुए थे निलंबित
इससे पहले एसएसपी ने जुगसलाई में सब इंस्पेक्टर और दो टाइगर मोबाइल जवान को निलंबित किया था। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों की पिटाई कर दी थी। एसएसपी प्रभात कुमार के कार्यकाल में गोविंदपुर में यातायात थाना के एएसआइ को वृद्ध महिला से 50 रुपये लेने के आरोप में निलंबित किया था।
टाटानगर स्टेशन रोड महुआ गली के पास जुगसलाई यातायात थाना की पुलिस ओडिशा और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहन सवारों को चेकिंग के नाम पर परेशान करते है और रुपये की वसूली करते है।
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सफाई का दावा करती है लेकिन जुगसलाई में प्रवेश करते ही लोगों का सामना कचरे के देर से होता है। यह स्थिति नया बाजार वेस्ट रोड में ग्रामीण बैंक के पास की है।
बताया जाता है कि नगर परिषद के कर्मचारी हर एक-दो दिन पर सड़क से कचरा उठाते हैं लेकिन बागबेड़ा के डीबी रोड व बजरंग टेकरी के दुकानदार और निवासी कचरे का ढेर फैला देते हैं। लोगों को कचरा फेंकने से रोकने के लिए नगर परिषद ने बोर्ड भी लगाया है लेकिन जागरूकता नहीं आई और जुगसलाई की छवि आने जाने वालों में खराब हो रही है
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से होने जा रहा है। परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी, 1, 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च को आयोजित की जाएगी।गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 20 फरवरी से देशभर के 128 शहरों में आयोजित होने जा रही है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि परीक्षा में 48 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 26,146 जीडी कॉन्स्टेबल रिक्तियों को भरना है।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों युवा अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग लेंगे और उनकी चयन संभावनाओं में सुधार होगा। इसके परिणामस्वरूप पूरे देश में अभ्यर्थियों के बीच इस परीक्षा की पहुंच बढ़ेगी और सभी को रोजगार का समान अवसर मिलेगा। कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें देश भर से लाखों युवा शामिल होते हैं। गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा उपर्युक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। SSC ने 2024 में कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
नई दिल्ली : पेट्रोनेट द्वारा 2029 से 20 साल के लिए कतर से सालाना 75 लाख टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) खरीद अनुबंध का नवीकरण संभवत: दुनिया में इस ईंधन की खरीद का सबसे बड़ा सौदा है। इससे भारत को स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने यह बात कही है। पेट्रोनेट के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि मूल 25-वर्षीय समझौते पर 1999 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसमें आपूर्ति 2004 में शुरू हुई थी। तब से कतर ने कभी एक भी खेप में चूक नहीं की है और न ही उसने दाम काफी ऊंचे होने के दौरान भारतीय कंपनी द्वारा आपूर्ति नहीं लेने की वजह से ‘खरीदों या भुगतान करो’ प्रावधान के तहत कोई जुर्माना लगाया है।
विस्तारित अनुबंध के तहत आपूर्ति पेट्रोनेट द्वारा उन 52 खेप (कार्गो) की डिलिवरी लेने के बाद शुरू होगी जो वह 2015-16 में कीमतों में उछाल की वजह से लेने में विफल रही थी। हालांकि, अनुबंध की मात्रा कभी नहीं बदली है, लेकिन कीमत में चार बार बदलाव हुआ है। इसमें ताजा मामला भी शामिल है, जिसमें अनुबंध विस्तार पर नए सिरे से बातचीत हुई है। इसके अलावा जिस गैस की आपूर्ति का वादा किया गया था उसकी संरचना भी बदल गई है।
रासगैस (अब कतरएनर्जी) ने मूल रूप से ईथेन और प्रोपेन तत्वों वाली ‘रिच’ गैस की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया था, जिसका इस्तेमाल पेट्रोरसायन परिसरों में किया जाता है। इसने सालाना 50 लाख टन (एमटी) एलएनजी की आपूर्ति की है जिसमें मीथेन (बिजली उत्पादन, उर्वरक बनाने, सीएनजी या खाना पकाने के ईंधन के उत्पादन के लिए इस्तेमाल होता है) के साथ-साथ ईथेन और प्रोपेन युक्त गैस की आपूर्ति शामिल है। पिछले सप्ताह हुए संशोधित अनुबंध के तहत दाम कम है। इसमें कतरएनर्जी इथेन और प्रोपेन रहित ‘लीन’ या गैस की आपूर्ति करेगी। हालांकि, पेट्रोनेट के अधिकारियों ने कहा कि कतर तबतक ‘रिच’ गैस की आपूर्ति जारी रखेगा जबतक उनके पास ईथेन और प्रोपेन का उपयोग करने की सुविधा नहीं है।
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, “हमें ‘रिच’ एलएनजी प्राप्त होती रहेगी।” सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने कतर से आने वाली एलएनजी से ईथेन और प्रोपेन का उपयोग करने के लिए गुजरात के दहेज में एक पेट्रोरसायन परिसर के निर्माण पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इससे ऐसे उत्पाद बनाए जा सकेंगे जिनका इस्तेमाल प्लास्टिक और डिटर्जेंट विनिर्माण में होता है।
‘वुड मैकेंजी’ के अनुसार, कतरएनर्जी और पेट्रोनेट के बीच 20 साल के लिए बिक्री और खरीद समझौते का विस्तार करीब 15 करोड़ टन की मात्रा को ‘कवर’ करता है। यह पिछले दो साल के दौरान चीन की नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और सिनोपेक के साथ कतरएनर्जी द्वारा किए गए 10.8 करोड़ टन के दो समझौतों से बड़ा अनुबंध है। वुड मैकेंजी के निदेशक, वैश्विक एलएनजी (एशिया) डैनियल टोलमैन ने कहा, “यह समझौता भारत को अपने ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस के अनुपात को 2030 तक 15 प्रतिशत तक करने के लक्ष्य तक पहुंचने में मददगार साबित होगा। अभी भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस का हिस्सा 6.3 प्रतिशत है।”
भारतीय वायुसेना (IAF) में अग्निवीरवायु की नौकरी पाने का आज आखिरी मौका है. इसके बाद आप इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
इससे पहले इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी थी.
अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई पदों पर बहाली की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.
अग्निवीरवायु के लिए चाहिए इतनी आयु सीमा उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. 02 जनवरी 2004 और 02 जुलाई 2007 (तारीखें शामिल) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं.
अग्निवीरवायु बनने की योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैथ, फिजिक्स और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी) में 50% अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में कुल 50% अंक होने चाहिए. देखें यहां आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन IAF Agniveervayu Recruitment 2024 अप्लाई करने का लिंक IAF Agniveervayu Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं. उस लिंक पर क्लिक करें, जहां IAF Agniveervayu Recruitment 2024 लिखा हो. एक नया टैब पेज ओपेन होगा. आवेदन फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करें. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके पेज डाउनलोड करें. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में आज रविवार को पहली बार मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इस साल की उनकी यह ऐसी पहली यात्रा होगी. वे झाबुआ जिले के गोपालपुरा में आदिवासी समुदाय से रूबरू होकर प्रदेश के एक बड़े वर्ग को साधने का प्रयास करेंगे.
इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही आदिवासियों और महिलाओं के लिए कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जिले में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. राज्य भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने बताया कि गोपालपुरा में होने वाले सम्मेलन में देश भर से आदिवासी हिस्सा लेंगे. उनकी इस यात्रा को लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिस्से के तौर पर भी देखा जा रहा है.
लोकसभा चुनाव से पहले इस साल राज्य में मोदी की यह पहली यात्रा होगी. राज्यों में सबसे अधिक मध्य प्रदेश में आदिवासियों के छह लोकसभा सीटें आरक्षित हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी देंगे.
प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लोकसभा चुनाव के नजरिये से भी देखा जा रहा है. (फाइल फोटो)
योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख ‘अधिकार अभिलेख’ (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित करेंगे.
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वह टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे जो राज्य के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा. 170 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करेगाण
कांग्रेस ने अपने नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
प्रमोद कृष्णम हाल के दिनों में कई बार कांग्रेस के खिलाफ की बयान दे चुके थे। साथ ही कुछ दिनों से बीजेपी की जमकर तारीफ कर रहे थे। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके थे।
क्यों कांग्रेस से बाहर हुए प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम पर आरोप है कि वो पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे, अनुशासनहीनता दिखा रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया- “पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता और बार-बार बयानबाजी की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”
पीएम मोदी से की थी मुलाकात
कृष्णम ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर “श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। इसके अलावा प्रमोद कृष्णम स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से प्रमोद कृष्णम पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे।
पीएम मोदी की जमकर तारीफ
आचार्य प्रमोद ने इस महीने शिलान्यास समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार भी जताया था। प्रमोद ने एक्स पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा था कि उनपर दिव्य शक्ति का आशीर्वाद है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- “मैं पीएम मोदी से पहली बार मिला। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि पीएम पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद जरूर है। मुलाकात के बाद मुझे जो महसूस हुआ उसे, मैं कह सकता हूं कि वह दैवीय शक्ति का प्रतीक है। मैं उन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। इसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।”
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. बीते दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे केंद्रीय एजेंसी ने रांची में 11 घंटे तक पूछताछ की.
ये पूछताछ सोरेन के घर से मिली BMW कार को लेकर हुई. बताया जा रहा है कि साहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि उन्होंने दावा किया है कि वह कार उनकी नहीं है और न ही उससे उनका कोई संबंध है.
दक्षिण दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में स्थित हेमंत सोरेन के घर से लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू बरामद की गई थी. ईडी ने बताया था कि कार धीरज साहू की मानेसर स्थित कंपनी भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर थी. इस कार को 16 अक्टूबर 2023 को खरीदा गया था और हेमंत सोरेन अपने दिल्ली दौरे के दौरान कार का इस्तेमाल करते थे. कार की बरामदगी के बाद ईडी का शक गहरा गया था कि दोनों के बीच कोई कनेक्शन है, जिसके बाद उसने साहू से पूछताछ की ठानी.
धीरज साहू के घर से मिली थी अकूत संपत्ति
ईडी जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन को धीरज साहू ने लाखों रुपए की कार क्यों गिफ्ट कर दी? दोनों नेताओं के बीच किस बात को लेकर इतने गहरे संबंध हैं? कुछ इसी तरह के सवालों के जवाब जानने के लिए ईडी पूछताछ करने में जुटी हुई है. धीरज साहू वही कांग्रेस नेता हैं जिनके घर से इनकम टैक्स की रेड में अरबों रुपए की अकूत संपत्ति मिली थी और आयकर विभाग के कैश गिनने में हाथ-पैर फूल गए थे.
इनकम टैक्स की टीम ने धीरज साहू के उड़ीसा सहित कई अन्य शहरों में मौजूद ठिकानों पर रेड मारी थी. इस दौरान उनके घर से 351 करोड़ रुपए का कैश मिला था. साथ ही साथ अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे. इनकम टैक्स की टीम को कैश गिनने में 10 दिन लग गए थे और नोट गिनने के लिए 40 मशीने लगाई गई थीं. नोटों की गिनती करते-करते मशीने गर्म हो गई थीं. इसके अलावा 400 अधिकारियों ने अलग-अलग शिफ्ट में काम किया था.
BMW कार हेमंत सोरेन की नहीं है- धीरज साहू
BMW कार मिलने के मामले में राज्यसभा सांसद साहू ने कहा कि यह पूछताछ BMW के बारे में थी. यह कोई मामला ही नहीं है. गाड़ी हेमंत सोरेन की नहीं है. यह किसी और की है. उसी को लेकर जांच की जा रही है. जब उनसे उन पूछा गया कि BMW उनकी है, तो उन्होंने कहा कि यह झूठ है, वह मेरी कार नहीं है. इससे पहले ईडी ने बताया था कि उसने दिल्ली स्थित जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन के घर से 36 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की. साथ ही ‘धोखाधड़ी तरीकों’ से भूमि के कथित अधिग्रहण की चल रही जांच से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए है. फिलहाल सोरेन ईडी की हिरासत में हैं.
बिहार में पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 28 जनवरी को एनडीए की सरकार बनी और सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राजद के साथ अपना नाता तोड़ लिया। लेकिन, उसके बाद सूबे में जो राजनीतिक दुविधा बनी हुई है वो यह है की इस नई सरकार को 12 फरवरी के दिन विधानमंडल में अपना बहुमत साबित करना है और इसको लेकर राजद खेला होने की बात कह रही है।
इन सबके के बीच जो सबसे अहम बातें हैं वो यह है की राज्य की सभी मुख्य राजनीतिक पार्टी अपने विधायकों को एकजूट करने के लिए बैठक कर रही है तो कुछ लोग राजधानी से बाहर भी जाकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसमें एक बड़ा नाम देश की सबसे बड़ी पार्टी के भाजपा के बिहार प्रदेश की भी है। भाजपा अपने सभी विधायकों को गया में रखकर फ्लोर टेस्ट हो लेकर रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि, भाजपा इस बैठक को पार्टी का एक कार्यक्रम बता रही है। लेकिन, अंदरखाने में सियासी खिचड़ी भी जरूर पक रही है।
दरअसल, बोधगया में प्रदेश भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने शनिवार की शाम पहुंचे पार्टी विधायकों व विधान पार्षदों ने एकजुटता दिखायी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि सभी विधायक पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। इससे पहले बोधगया में भाजपा ने विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम रख दिया है। विधायकों के आवाभगत की पूरी व्यवस्था की गयी है।अब यहीं से बीजेपी के सभी एमएलए बहुतमत परीक्षण में शामिल होने विधानमंडल पहुंचेंगे।
वहीं, इससे पहले इसके पहले शनिवार को पूरे दिन बारी-बारी से भाजपा के विधायकों व विधान पार्षदों का महाबोधि होटल में पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा और जदयू के 123 और जीनतराम मांझी जी के पार्टी विधायक मिलाकर 128 विधायक हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में लोकसभा चुनाव की तैयारी, गांव तक पहुंच बढ़ाने आदि पर चर्चा होगी। शिविर के लिए बोधगया के 15 अलग-अलग होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
लेकिन, भाजपा के सूत्र बताते हैं की इस बैठक में शामिल हुए विधायकों से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वीसी के माध्यम से बातचीत की है और यह निर्देश दिया है विधानसभा शुरू होने से पहले किन्हीं का भी फोन बंद नहीं होगा सभी लोग एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे और यदि किन्हीं को भी जाना है तो अभीही उसकी सूचना दें, जिसके बाद सभी विधायकों में यह भरोसा दिलाया है की वो लोग एकसाथ हैं और भाजपा से बाहर नहीं जा रहे हैं।
उधर, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टूटने के कगार पर है। राजद के एक दर्जन विधायक रडार से बाहर हैं। मंगल पांडेय ने कहा कि जो खेला होने की बात करते थे वे पार्टी बचाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा है कि राजद नेता के घर में ही खेला हो रहा है। अब उनकी पत्नी मैदान में आ गई है। तेजस्वी ने अपने बड़े भाई व बहन को दरकिनार कर दिया है। वहीं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने दावा किया है कि सोमवार को होनेवाला फ्लोर टेस्ट सिर्फ औपचारिकता है। कहा कि खेला होने का दावा किया जा रहा था जो फुस्स साबित हो चुका है। खेला होने का दावा करने वाले दल पहले अपने दल के अंदर झांकें कि उनके कितने विधायक असंतुष्ट हैं। महागठबंधन के दल असंतुष्ट विधायकों को कितने दिनों तक बांधकर रख सकेंगे।
कोई दोस्त आपकी धैर्य और ज्ञान की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को नजरअंदाज करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जायेगा। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जायेंगे। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।
वृष राशि
आज पूरे दिन दौड़ भाग करने के बावजूद आपका स्वास्थ्य पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। आपके पिता आज आपके लिए कोई उपहार ला सकते हैं।
मिथुन राशि
स्वयं को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखायेंगी। आप स्वयं को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ अनुभव करेंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा जिंदगी आपके लिए वाकई खुशनसीबी लेकर आई है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।
कर्क राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं। उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ध्यान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। अकेलापन कई बार काफी परेशानी भरा हो सकता है, विशेष तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।
सिंह राशि
जो धुंध आपके चारों ओर छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आज आपको दूसरों की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपका जीवनसाथी की प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।
कन्या राशि
परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपना नजरिया समझाने में भी परेशानी अनुभव होगी। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा करके आप अपने घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।
तुला राशि
मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको प्रसन्नता देगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। जिंदगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।
वृश्चिक राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आपकी अनावश्यक योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएं, लेकिन अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें ताकि उन्हें चोट न पहुंचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी चिंता करते हैं। अपने साथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें, अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो, आपके लिए यह खूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है और आपका मन उदास हो सकता है।
धनु राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। कुछ आवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक लाभ पहुंचायेंगी। यह अच्छा अवसर है जो आपके लिए सफलता और प्रसन्नता लायेगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुजार होना चाहिए। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।
मकर राशि
बहुत अधिक चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएं। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आयेगा। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। आज आप फोटोग्राफी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं; अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।
कुंभ राशि
निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपकी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। शाम का अधिकतर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं स्वादिष्ट खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई अनुभव करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। दिन अच्छा हैै आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।
मीन राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी सूचना लायेगी। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। जरूरत से अधिक सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन स्वयं को सक्रिय रखें।