एक नई सोच, एक नई धारा

अनन्य मित्तल ने संभाला पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त का पदभार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के 24 वें उपायुक्त के रूप में अनन्य मित्तल ने बुधवार को प्रभार ग्रहण किया. अनन्य मित्तल उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला. इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार और एसडीओ पीयूष मिश्रा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.

कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि निष्पक्ष लोकसभा विधानसभा चुनाव संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा, सरकार की जो जनहित की योजनाएं हैं, उनका सही तरह से क्रियान्वयन हो. उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। इस पर भी वह काम करेंगे.

IMG 20240102 WA00521

निर्वाचन आयोग ने जमशेदपुर के पूर्व डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को निर्वाचन कार्य से अलग रखने का आदेश दिया है. इसीलिए जब-जब चुनाव होता है तो मंजूनाथ भजन्त्री को चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा जाता है. आमतौर से जिले के डीसी ही जिला निर्वाचन अधिकारी होते हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में निर्वाचन अधिकारी का काम डीसी मंजू नाथ भजन्त्री नहीं देख रहे थे. उनकी जगह डीडीसी मनीष कुमार को जिला निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार दिया गया था. इसी के चलते डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को पूर्वी सिंहभूम के डीसी पद से हटाया गया है, ताकि जो नये डीसी आए वह निर्वाचन का काम भी देख सकें. डीसी मंजू नाथ भजन्त्री पहले भी मधुपुर उपचुनाव में डीसी के पद से हटा दिए गए थे. बाद में उन्हें फिर डीसी बनाया गया था.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
15 फरवरी को एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति की रैली

राँची : हैवी इंजीनियरिंग कॉपरेशन लि. रांची झारखंड (एचईसी) में कार्यरत 2700 कर्मियों एवं ठेका मजदूरों का पिछले 20 माह से वेतन बकाया है. मजदूरों ने कहा हमारी स्थित बहुत खराब हो गई है. कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं, अब तो कोई कर्ज देना भी नहीं चाहता है. उनका कहना है हमें कुछ नहीं चाहिये, हमारा बकाया वेतन मिले और काम मिले. एचईसी मजदूरों का आंदोलन लगातार जारी है. इस आंदोलन में करीब आठ संगठन साथ हैं. सारे कर्मचारी अपने काम व बकाये वेतन के लिये रोजाना एचईसी मुख्यालय के पास अपनी ड्यूटी देने पहुंचते हैं. दिन के 8 बजे से संध्या 5 बजे तक लोग वहीं जमे रहते हैं. कैंटीन में लोगों के सहयोग से खाना बनता है, जिससे कर्मी दोपहर में भोजन करते हैं.

IMG 20240102 WA00521

एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के भवन सिंह ने बताया कि समिति की ओर से निर्णय लिया गया है कि 16 फरवरी को एचईसी बचाओ देश बचाओ रैली निकाली जायेगी. इस रैली में एचईसी के कर्मचारी, कर्मी, मजदूर सभी अपने पूरे परिवार बाल बच्चों के साथ शामिल होंगे. रैली एचईसी मुख्यलाय से निकलकर बिरसा चौक तक जायेगी. वहां सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्ण कर एचईसी को बचाने का संकल्प लिया जायेगा, इस आंदोलन में सारे कामगार साथ हैं. इस आंदोलन में हरेंद्र यादव, दिलीप सिंह, मनोज पाठक, लालदेव सिंह, अर्जुन राम, राम कुमार नायक, विनय महली, समीर सिंह, एसके मुखर्जी, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजकुमार रजक, प्रमोद कुमार, हिमेश पांडे, उद्देश कुमार, अमर कुमार, अमरेंद्र कुमार, सिराज बारला के अलावा अन्य बड़ी संख्या में शामिल थे.

वहीं एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के तत्वावधान पर अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिये 22 फरवरी को भाजपा कार्यालय हरमू का घेराव करने की तैयारी है. घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एचईसी कर्मी जुटेंगे.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
मोदी सरकार खत्म करना चाहती है मनरेगा : जयराम रमेश

गढ़वा : राहुल गाँधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित होने के बाद गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय मनरेगा जनसुनवाई का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कन्हैया कुमार मौजूद रहे. मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को मारना चाहता है. कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान राज्यों से मनरेगा मजदूरों, गैर-पार्टी ट्रेड यूनियन, जन संगठन और ज़मीनी स्तर के जन आन्दोलनों से जुड़े कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया. जनसुनवाई में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और युव नेता कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

IMG 20240102 WA00521

अलग-अलग राज्यों से आये हुए 20 से अधिक मज़दूरों ने अपने इलाकों में मनरेगा से संबंधित समस्याओं और चुनौतियों को जनता के समक्ष रखा लातेहार के मज़दूर महावीर परहैया ने बताया कि पिछले दो सालों से उनके गाँव में नियमित रूप से मनरेगा में काम नहीं मिल रहा है. काम का भुगतान भी समय पर नहीं हुआ. बिहार के कटिहार की फूल कुमारी का कहना था कि यहाँ अगर 76 लोग काम की मांग करते हैं तो मुश्किल से 7 लोगों को काम मिलता है. छत्तीसगढ़ से भोलू पंडो और सेवक लकड़ा का कहना है कि मनरेगा आने से उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आये लेकिन पिछले 10 सालों से लगातार बजट की कटौती और मोबाइल हाज़िरी की वजह से मनरेगा में काम करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है.

IMG 20230708 WA00575

जन सुनवाई में जयराम रमेश ने मनरेगा कानून के पीछे के संघर्ष को याद किया तथा इसके उद्देश्यों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार पारदर्शिता के नाम पर मनरेगा में अनावश्यक तकनीकी जटिलता ला रही है, जिससे लोगों के काम के अधिकार का हनन हो रहा है. असल में सरकार का मुख्य उद्देश्य मनरेगा को ख़त्म करना है. यह भी कहा कि राजस्थान के बाद झारखण्ड दूसरा राज्य हो सकता है जहाँ शहरी रोज़गार गारंटी लागू होना चाहिए. उन्होंने इस बात पर ज़ोर डाला कि जन प्रतिनिधियों का कर्त्तव्य है की ऐसे जन सुनवाई में भाग लें. ज़मीनी सच्चाई पर नज़र रखते हुए नीतियों को लोकतांत्रिक तरीके से पारित करें. जन सुनवाई के दौरान युवा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि इस देश को मज़दूरों ने बनाया है और मज़दूरों के बिना देश एक कदम भी नहीं चल सकता. उन्होंने यह भी कहा कि गारंटी शब्द देश के श्रमिक आंदोलन से निकला हुआ है. अगर मौजूदा केंद्र सरकार पूंजीपति के 14 लाख करोड़ का कर्ज़ माफ़ कर सकती है तो उसे मनरेगा मज़दूरों का काम और मज़दूरी की गारंटी सुनिश्चित करना होगा. मशहूर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने नरेगा मज़दूरों द्वारा बनाये गए तालाब से एक मछली दिखाते हुए जयराम रमेश से कहा कि मनरेगा ऐसा निवेश है जो ग्रामीण गरीबों के बीच समृद्धि लेकर आया. मनरेगा संघर्ष मोर्चा और झारखण्ड मनरेगा वॉच की तरफ से बलराम और जेम्स हेरेंज ने मांग पत्र सामने रखा.

IMG 20230802 WA00755

नरेगा का मज़दूरी दर 800 रुपया होना चाहिए. केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाये नरेगा कानून के अनुसार 15 दिन के भीतर मज़दूरी का भुगतान हो. केंद्र सरकार को स्वराज अभियान केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए लंबित भुगतान का मुआवज़ा भरना चाहिए. भुगतान के लिए आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) को अनिवार्य न करें. नरेगा में डिजिटल हाज़िरी (NMMS) को तत्काल बंद किया जाये. सामाजिक अंकेक्षण के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन हो और सामाजिक अंकेक्षण विभाग के स्वायत्तता को कायम रखा जाए. हर काम के सामाजिक अंकेक्षण में ग्राम सभा के समक्ष, समस्त जानकारी को रखते हुए CAG के नियामवली के अनुसार किया जाए. मनरेगा कानून के धारा 27 के नाम पर पश्चिम बंगाल के नरेगा मज़दूरों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए. धारा 27 का संशोधन हो ताकि दूसरे राज्यों के साथ इस तरह का अन्याय न हो.

कार्यक्रम में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, गढ़वा विधायक मिथिलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बंधु तिर्की, बड़कागाँव विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, विधायक अनूप सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मी,र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित काफ़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.

मानगो फायरिंग मामले में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटु कृष्ण रोड में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास तिवारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास का साथी प्रिंस सिंह, जुगसलाई निवासी संजर अहमद उर्फ आरजू, सागर प्रसाद और अंकित कुमार ठाकुर उर्फ गोलू शामिल है जबकि विकास का भाई शुभम और अतुल समेत दो अन्य अब तक फरार है.
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक हॉकी स्टिक और घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है.

IMG 20240102 WA00521

जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 12 फरवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली की दाई गुटु में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग की गई है. पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आरोपियों को एनएच से उस वक्त गिरफ्तार किया जब सभी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे. पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मारपीट की बात स्वीकार की.

IMG 20240214 WA0023

एसएसपी ने बताया कि घटना में घायल अनिल और शंकर के बच्चों के बीच 10 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर विकास तिवारी ने क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने को लेकर अनिल और शंकर के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. विकास तिवारी पर कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज है. वह छोटू पंडित हत्याकांड में सजायाफ्ता भी है और फिलहाल अपील बेल पर बाहर है.

IMG 20230708 WA00575

इधर, पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में प्रस्तुत करने के पहले सड़कों पर पैदल चलाया. सभी के हाथों में हथकड़ी बांधकर पुलिस ने एमजीएम अस्पताल से लेकर जमशेदपुर न्यायलय तक आरोपियों को पैदल चलाया. हालांकि, पुलिस का कहना था कि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी जिस कारण सभी को पैदल ही न्यायलय के जाया गया.

IMG 20230802 WA00755
औद्योगिक संस्थानों को हर हाल में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देनी होगी : चम्पई सोरेन

राँची : सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि राज्य की बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली-पानी, सड़क समेत तमाम आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा. यहां औद्योगिक समूहों को सरकार की ओर से कई रियायत तथा सुविधाएं दी जाएंगी. लेकिन तमाम कंपनियों और संस्थानों को यह सुनिश्चित करनी होगी कि स्थानीयों को 75 प्रतिशत नौकरी देनी है.

IMG 20240102 WA00521

सरकार ने इस बावत जो कानून बनाया है, उसे हर हाल में पालन करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार समुचित कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री बुधवार को सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के लिए जो नीतियां और योजनाएं बनाई, उसे और प्रभावी एवं बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का काम करेंगे. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड को अगर आगे ले जाना है तो यहां की सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करनी होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जब सत्ता संभाली थी, तब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने झारखंड समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया. 2 वर्ष तो सिर्फ कोरोना से जंग में ही गुजर गए. लेकिन, अगले दो वर्षों में उन्होंने जिस तरह अपनी नीतियों और कार्य योजनाओं के माध्यम से विकास को गति दी, उससे झारखंड को अलग पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है.

IMG 20230708 WA00575

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जो खनिज संसाधनों के मामले में काफी संपन्न है, लेकिन अफसोस इस बात की है कि इसका फायदा इस राज्य को नहीं मिल रहा है. आज भी यहां के ग्रामीण इलाकों की स्थित अच्छी नहीं है. ग्रामीण वर्षों से तरह-तरह की समस्याओं और परेशानियों को झेलते आ रहे हैं. यही वजह है कि जब हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री का पद संभाला तो तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए. हमारा प्रयास है कि शहरों की तरह गांवों में भी सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में काम हो रहा है. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के माध्यम से शहर और गांवों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है.

IMG 20230802 WA00755
संत नन्दलाल के सात बच्चों ने क्वालिफाइ किया जेईई मेंस

घाटशिला : घाटशिला के संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है. मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित किया गया. इसमें विद्यालय के सात छात्रों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है.

IMG 20240102 WA00521

विकास मोहरी, अकरम हैदर, पीयूष प्रधान, शुभेच्छा दत्ता, भवानी मंडल, संदीप दत्ता तथा त्रिदेव महतो ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जेईई मेंस के पहले चरण की परीक्षा क्वालीफाईकी. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, मैनेजर डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्रधानाचार्या नीलकमल सिन्हा तथा समस्त विद्यालय परिवार ने बुधवार को सभी को बधाई देते हुए अगले चरण की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
दुमका में गांव- गांव घूम रही फ्रांसीसी कंपनी हर्मेस की टीम, महिलाओं से सीख रहे इस तकनीक के गुर

फ्रांसीसी कंपनी हर्मेस इंटरनेशनल के चार देशों इटली, फ़्रांस, जर्मनी और जापान से जुड़ी कर्मचारी मैक्सीमो, रोबेरता, जूलिया, मेलिनी, हीरोको मीकाजोकि, सुबार्न, जूली, अमेनवेल मीकाजोकि, प्रेतेशिया सहित अन्य कर्मचारी इन दिनों झारखंड के गांव में घूम-घूमकर यहां के महिलाओं से भारतीय उत्पादों के तकनीक को सिख रही है.

IMG 20240102 WA00521

मंगलवार को कंपनी के ग्यारह सदस्यीय टीम हंसडीहा पहुंच कर प्रदान संस्था से जुड़ी महिलाओं से तसर उत्पादन और उसके उपयोग को बारीकियों से जाना. हर्मेस इंटरनेशनल के महिला कर्मचारियों ने तसर से देशी तकनीक द्वारा स्पीनिंग धागा तैयार करना सिखा. हर्मेस इंटरनेशनल के महिला कर्मचारियों का अलग अलग जत्था दो दिनों से झारखंड के दुमका और गोड्डा जिला में प्रदान और जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं जो स्वरोजगार से जुड़ी है, उनसे मिलकर उनके तकनीक की जानकारी ले रही है. तसर धागा से पूर्व इन इन महिलाओं ने अलग अलग जगहों पर जाकर गोबर और लकड़ी के उत्पादों की भी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान प्रदान संस्था के स्टेट कॉर्डिंनेटर शमशाद आलम, सिल्क यार्न प्रदान के प्रोडक्शन मैनेजर मिथलेश कुमार भी मौजूद थे.

IMG 20230708 WA00575

रानीश्वर प्रखंड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय का हुआ उदघाटन

ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने मंगलवार को रानीश्वर प्रखंड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के रघुनाथपुर मोड़ स्थित कार्यालय का उदघाटन किया. लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को जोड़कर उन्हें लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया गया. समिति के अध्यक्ष शिव शंकर टुडू ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को उचित दर पर खाद, बीज उपलब्ध कराने व किसानों द्वारा उत्पादित फसलों को खरीद कर उन्हें उचित दाम देने का लक्ष्य है. इसमें बिचौलिए की कोई जगह नहीं है. श्री टुडू ने बताया कि आज उदघाटन के मौके पर 185 किसान मौजूद थे. वर्तमान में 300 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से किसानों को जोड़ने की बात कहीं. मौके पर सीइओ अवधेश कापरी, कोषाध्यक्ष अरमेल मरांडी सहित अन्य सदस्य व किसान मौजूद थे.

IMG 20230802 WA00755
कुर्ता, पायजामा और सदरी… इस ख़ास ड्रेस में नज़र आएगी भारतीय नौसेना, ऑफिसर्स मेस में नया ड्रेस कोड लागू

भारतीय नौसेना के ऑफिसर्स मेस में नया ड्रेस कोड लागू हो गया है. अब जल्द ही भारतीय नौसेना भी वॉर्डरूम और ऑफिसर्स मेस (भोजनालय) में पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आएंगे. भारतीय नौसेना ने इसकी मंजूरी दे दी है.

इस ड्रेस की खासियत है कि इसे भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखकर शामिल किया गया है. ड्रेस कोड में कुर्ता, पायजामा और सदरी को शामिल किया गया है. कुर्ते का रंग आसमानी है, पायजामा का रंग सफेद और सदरी का रंग नेवी ब्लू है.

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारतीय नौसेना में ऑफिसर्स मेस में नया ड्रेस कोड लागू हो गया है. अब बहुत जल्द ही भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में भी यह लागू किया जाएगा. दरअसल अभी तक नौसेना में पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनने की मनाही रही है. लेकिन अब नौसेना के अधिकारी और जवान कुर्ता, पायजामा और सदरी में नज़र आएंगे.

IMG 20240102 WA00521

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रिगेडियर हरदीप सिंह सोही ने इस तस्वीर को शेयर की है, जिसपर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही शानदार ड्रेस है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे जवान और शानदार दिखेंगे.

इस ड्रेस को भारत की संस्कृति से जोड़कर बनाया गया है. फिलहाल के लिए ये ड्रेस ड्रोस कोड भारतीय नौसेना के ऑफिसर्स मेस के लिए लागू किया गया है. आने वाले दिनों में इसे थलसेना और वायुसेना के ऑफिसर्स मेस में लागू किया जाएगा.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
भजपा के संसदीय चुनावी कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, हेमंत सोरेन पार्ट 2 बनने को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को किया सावधान

जमशेदपुर : साकची में बुधवार को भाजपा के संसदीय चुनाव कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर फीता काटकर बाबूलाल मरांडी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजा अर्चना भी की। पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मिशन 24 की तैयारी में जुटी है।

IMG 20240102 WA00521


भाजपा को लोकसभा चुनाव में सभी 24 सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन दल से वार्ता कर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को चेताते हुए कहा कि अगर चंपई सोरेन भी हेमंत के नक्शे कदम पर चलते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब वर्तमान मुख्यमंत्री को भी केंद्रीय एजेंसियों का सामना करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 फरवरी 2024

मेष राशि

आज ज्यादा कैलोरी की भोज्य पदार्थ खाने से बचिए। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। आपको ऐसी परियोजनाएं शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

वृष राशि

घर पर तनाव का माहौल आपको दुखी कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके लिए योगाभ्यास व शारीरिक मेहनत करें। जिससे आप छुटकारा पा सकते हैं। खराब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आप जीवन में पैसे की महत्व को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की महत्ता समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का खतरा है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता/सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आयेंगी। खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो, मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता हे।

मिथुन राशि

अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत अधिक थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की आवश्यकता होगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आयेगा। आपके प्रिय की खराब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है।

कर्क राशि

अपना धैर्य न खोएं, विशेष तौर पर मुश्किल हालात में, अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

आपको जल्द-से-जल्द अपने भावनाओं को कंट्रोल में करने और डर से आजादी पाने की आवश्यकता है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का आनंद लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पायेंगे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आयेगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आयेगी।

कन्या राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। आवश्यकता से अधिक आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पायेंगे। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

तुला राशि

आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुवाओं के माध्यम से पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी ओर आयेगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लायेगी। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।

वृश्चिक राशि

अच्छी स्वास्थ्य के लिए दूर तक पैदल घूमें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अपने साथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का अवसर दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में विश्वास और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और चॉकलेट दें। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

मकर राशि

दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आवश्यकता से अधिक खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। एक नजदीकी रिश्तेदार स्वयं के लिए आपका ज्यादा ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ध्यान रखने वाला होगा। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीजें सुलझाई जा सकती हैं।

कुंभ राशि

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आयेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक आवश्यकताओं को समझें। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

मीन राशि

अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख्याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आप दुनिया में स्वयं को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा अनुभव करायेगा।

IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!