जमशेदपुर : 18 फरवरी को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् कमेटी का चुनाव 18 फरवरी को होना है. इसके पूर्व शुक्रवार को एम भाष्कर राव टीम ने एक प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाई. एम भाष्कर राव ने कहा कि उनकी टीम के चुनाव जीतने के बाद पहली प्राथमिकता परिसर में बने स्कूल भवन का जीर्णोधार करना होगा, जो पिछले 25 सालों से लंबित है. स्कूल भवन की हालत काफी जर्जर है जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया. इसके अलावा मंदिर परिसर के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराना भी प्राथमिकता में शामिल है.
उन्होंने बताया कि मंदिर की लंबित परियोजना जैसे कि गोपुरम निर्माण, तिरुमालातिरूपति दर्शन काउंटर को फिर से शुरू करना, अतिरिक्त कमरे के निर्माण द्वारा जमशेदपुर आने वाले आउट स्टेशन सदस्यों के लिए आवास प्रदान करना, मौजूदा कल्याण मंडपम मे अधिक कमरो का निर्माण कराया जाएगा ताकि वह अधिक सुविधाजनक हो. मंदिर से जुड़े बुजुर्ग सदस्यों का भी आदर-सम्मान किया जाएगा.
एम भास्कर राव ने बताया कि फिलहाल मंदिर में सदस्यों की संख्या लगभग 2300 है जिसमें 700 सदस्य शहर के बाहर है. इसके अलावा मंदिर कमेटी में एक महिला विंग का भी निर्माण किया जाएगा जिसमें सिर्फ महिलाएं ही शामिल रहेगी. उन्होंने बताया कि हम लोग राम मंदिरम और तेलुगु समुदाय के प्रति पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राम मंदिरम चुनाव मे भाग ले रहे हैं. राम मंदिरम तेलुगु समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण और पवित्र स्थान है जिसका इतिहास 100 वर्षो से अधिक पुराना है और हमारा उद्देश्य ऊर्जावान युवाओं को मंदिरम गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि मन्दिरम के इतिहास, हमारी संस्कृति और परंपराओं को पूरी तरह से समझ सके और उनका पालन करे.उन्होनें सभी सदस्यों ने निवेदन किया कि उनकी टीम को एक मौका दिया जाए.
जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में रेलवे के यात्री सेवा केंद्र से टिकट बुक होने लगा। बुधवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अंजनी राय और आरक्षण सुपरवाइजर एसके पति ने लिंक जोड़ दिया।
इससे आसपास के यात्रियों को रेलवे टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व जोन के आदेश पर इससे पूर्व यात्री टिकट सेवा केंद्र साकची व गोलमुरी में खुला था जबकि सोनारी के यात्रियों को रेलवे यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। बताया जाता है कि रेलवे जुगसलाई, मानगो, आदित्यपुर व बारीडीह समेत जमशेदपुर के विभिन्न इलाके में यात्री टिकट सेवा केंद्र खोलेगा।
जमशेदपुर : धन-धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी समागम को समर्पित पंथ के महान कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह जी का जमशेदपुर में आगमन हुआ सबसे पहले इन्होंने जेम्को गुरुद्वारे में आकर माथा टेका और इनके साथ जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर उपस्थित थे। कल और परसों ये अपनी कथा विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे। जेम्को आजाद बस्ती की संगत ने इनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया। मौके पर उपस्थित जगदीश सिंह, जोरावर सिंह, शरणजीत, गुरमुख, लाडी, राजेंद्र, करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।
राँची : पिछले साल दिसंबर में सुर्खियों में आए झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू इनकम टैक्स भरने में भी नंबर वन बने. उन्होंने 150 करोड़ रुपए इनकम टैक्स के रूप में जमा किए हैं. धीरज साहू उस समय चर्चा में आए थे, जब पिछले साल दिसंबर में आइटी डिपार्टमेंट ने उनके ओड़िशा, रांची सहित कई ठिकानों पर रेड किया था.
जिसमें 350 करोड़ रुपये नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए थे. यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना रहा था.सूत्रों के अनुसार, उन्हें शेष राशि में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस पर आयकर विभाग पेनाल्टी भी लगा सकता है. हाल ही में धीरज साहू से ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े मामलों में पूछताछ की थी. जिसमें उनसे सीएम हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से जब्त बीएमडब्ल्यू कार के बारे में भी पूछताछ हुई थी.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ कैश जब्त किया था. यह कंपनी उनके परिवार द्वारा चलाई जाती है. सूत्रों के मुताबिक, एक वाट्सएप ग्रुप प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गया है, जिससे जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली में जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार के मालिकाना हक को लेकर चर्चा हुई थी.
आयकर नियम के अनुसार, अघोषित आय पकड़े जाने पर टैक्स के साथ-साथ पेनल्टी का भी प्रावधान है.
टैक्स स्लैब के हिसाब से 300 फीसदी तक टैक्स और पेनल्टी लगाया जा सकता है.
अघोषित संपत्ति के मामले में आयकर विभाग की ओर से अधिकतम 33 फीसदी का टैक्स लगता है. जिसमें 3 फीसदी सरचार्ज होता है. इसके बाद 200 फीसदी तक पेनल्टी लगाई जा सकती है
नियमों के मुताबिक, अगर पकड़ी गई संपत्ति चालू वित्त में अर्जित की गई है तो फिर उस पर कुल 84 फीसदी टैक्स और पेनल्टी वसूली जाएगी.
लेकिन अगर यह काली कमाई बीते वर्षों की है, तो फिर उस पर 99 फीसदी तक टैक्स और पेनल्टी वसूली जा सकती है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड और सुपर सॉनिक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है. इसको लेकर गुरुवार को मानगो चौक पर बिना हेलमेट दो दोपहिया वाहन चलाने वालों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया वहीं लोगों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई. इस दौरान मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत ने बताया कि आज यातायात नियम तोड़ने वालों को रोककर उन्हे जागरूक किया गया है. लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग करे और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करे ताकि दुर्घटना होने पर लोगों की जान बच सके. सभी अपने जीवन को सुरक्षित रखे और अपने जीवन को भी सुरक्षित बनाए।
मौके पर सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड के सीनियर सेफ्टी मैनेजर विकास नारायण ने बताया कि यह सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है. इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है वहीं सभी के बीच हेलमेट का भी वितरण किया जा रहा है ताकि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सके. मौके पर सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर सेफ्टी संदीप सिंह, दीपक तिवारी, सौरव सिंह, सुपर सॉनिक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कपिल अग्रवाल, बीके तिवारी और हरी साहू समेत मानगो यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे.
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच इंस्पेक्टरों को पोस्टिंग दी गई है. इसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के थाना प्रभारी राजन कुमार को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बंधन भगत को मानगो यातायात का प्रभारी बनाया गया है.
इसके अलावा विनय प्रसाद मंडल को गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. उन्हें टेल्को अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. श्रीनिवास कुमार साइबर थाना प्रभारी के साथ-साथ बिष्टुपुर यातायात के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. कौशलेंद्र कुमार सिंह को पटमदा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे को घाटशिला अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
जमशेदपुर : हर साल की तरह इस साल भी धन-धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दहाड़े को समर्पित जेम्को मैदान में दिनांक 17 और 18 फरवरी को समूह साथ संगत के सहयोग से और सिख नौजवान सभा जेम्को आजाद बस्ती के सहयोग से मनाया जा रहा है। वहीं नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह गोलू ने बताया कि आज दिनांक 15.02. 2024 को गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ हो गए हैं और 17.02.2024 को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी और शोभा यात्रा सुबह 9:00 बजे गुरुद्वारा साहिब से चलकर सजे पंडाल तक जाएगी।
जिसमें पंथ के महान कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह जी उपस्थित होंगे और अपनी कथा विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे। भाई रविंदर सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहिब वाले भी उपस्थित होंगे। कौर खालसा ढाढी जथा नकोदर पंजाब से भी उपस्थित होंगे। गुरु का अटूट लंगर दोनों दिन वरतेगा। मौके पर उपस्थित सरदूल सिंह, निरंजन सिंह, जोरावर, सरजीत, लाडी, राजेंद्र, करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर:- शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहां है कि यह लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में पहला कदम है। यह फैसला तभी सार्थक माना जाएगा जब करोड़ो रुपए का दान राजनीतिक दल को देने वाले दानकर्ताओं और सरकार के मंत्रियों तथा राजनीतिक दल का नापाक इरादे एवम इनसे देश और राज्य की आर्थिक संपति के लूट के मामले उजागर होंगे। केन्द्र सरकार विशेषकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ईमानदार हैं तथा लोकतन्त्र में शुचिता को बढ़ावा देना चाहते हैं तो ऐसे मामलों की जांच ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जांच करने का आदेश जारी किया जाना चाहिए। लालू यादव परिवार को जिस तरह से जमीन एवं होटल मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली शराब घोटाले की जांच चल रही है।
इलेक्टरल बॉन्ड मामला उससे कहीं से कम नहीं है। आखिरकार क्यों कोई उद्योगपति घराना करोड़ों रुपए का दान राजनीतिक दल को दे रहा है। इस कलयुग में जब बाप बेटे की और बेटा बाप की परवरिश में बिना लाभ ही मंशा से नहीं करता है तो राजनीतिक दल को दान क्यों दे रहा है। इस जांच से सामने आएगा कि कितने औद्योगिक घरानों और कितने व्यापारियों का करोड़ों रुपए का ऋण माफ किया गया है और कितने खदान और भूमि का आवंटन किया गया है। यदि दानकर्ताओं के नाम सार्वजानिक नहीं होते हैं और दान का मकसद की जांच नहीं होती है तो सुप्रीम कोर्ट के फैसला से लोकतंत्र को कोई फायदा होने वाला नहीं है। आम आदमी का भरोसा जीतने के लिए इन सब मामलों की जांच अवश्य होनी चाहिए और आपराधिक दंड प्रक्रिया के तहत दोषियों को जेल भी भेजा जाना चाहिए। इस मकसद के लिए केंद्र सरकार एक एसआईटी का गठन करें और राज्य स्तर पर विशेष न्यायालय की स्थापना करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट दे और सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग करे।
उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके बाद आज खाली समय नहीं मिल पायेगा। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।
वृष राशि
सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। पैसा अचानक आपके पास आयेगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संहाल लेगा। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद समाप्त कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की आवश्यकताओं को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप स्वयं को अभिव्यक्त करने पर अधिक जोर देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
मिथुन राशि
अपनी प्रसन्नता को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा, लेकिन ध्यान रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपके प्रियजन प्रसन्न हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। नये विचार लाभदायक साबित होंगे। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।
कर्क राशि
योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का आनंद ले पायेंगे। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। आपका चुम्बकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।
सिंह राशि
सामाजिक मेलजोल से अधिक सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। काम-काज में आवश्यकता से अधिक तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावनाओं से परिचित कराना चाहिए। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति की काफी संभावना है। आप अपनी प्रसन्नता दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
कन्या राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आप फिर पा सकें। सबको अपनी पार्टी में दावत दें, क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रसन्नता के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी का सोच आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
तुला राशि
हृदय-रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका जरा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जिंदगी से अधिक चाहता होगा। कार्यक्षेत्र में आप खुद को खास महसूस करेंगे। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन प्रसन्नता, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है।
वृश्चिक राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया समय है। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का विशेष ध्यान रखें, जो उम्मीद के अनुसार चीज न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
धनु राशि
तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। माता-पिता के साथ अपनी प्रसन्नता साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी महत्व है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप समाप्त हो जायेगा। हमारी जीवन का क्या लाभ, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। आप इस दिन को अपनी जीवन में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के अवसर को आज यूं ही न गवाएं तो, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक्की साफ नजर आ रही है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।
मकर राशि
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख्याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जायेंगे। पुरानी यादों को दिमाग में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का समय है। कार्यालय में स्नेह का माहौल बना रहेगा। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है।
कुंभ राशि
आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने की कला है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक्की साफ नजर आ रही है। खाली वक्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।
मीन राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही समय है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को कम कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पायेंगे कि चीजें सुधर रही हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। कोई अच्छी खबर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पायेगा। संभव है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आयेगा।
जमशेदपुर : कदमा स्थित रंकिनी मंदिर द्वारा माँ रंकिनी की 60वीं प्रतिष्ठा दिवस मनायी गयी। इस मंदिर में 1964 से ही माँ रंकिनी का प्रतिष्ठा दिवस प्रतिवर्ष मनायी जाती है। जिसमें माँ काली की स्थापना दिवस को एक वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव के रूप में मनायी जाती है। उक्त अवसर पर माँ का महास्नान, पंचामृत स्नान, श्रृंगार, के अलावा नये वस्त्र से सज्जित करने के पश्चात् पूजा, हवन एवं माँ रंकिणी (काली माँ) को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, तत्पश्चात् दरिद्र नारायण भोज आयोजित की जाती है।
उक्त भोज में गरीब श्रद्धालुओं के बीच वस्त्र (साड़ी, धोती) के अलावा नगद रूपये भी दान स्वरूप बाँटी गयी। उक्त भोज में लगभग 300 से अधिक गरीबों को भोजन कराई गई। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष श्री दिलीप दास एवं महासचिव श्री जर्नादन पांडेय ने कहा कि उक्त पूजा के अवसर पर रंकिनी मंदिर पूजा कमिटी के उपाध्यक्ष श्री के.जी. गोविन्द, एन. कुमार, पी.के. सिंह, एस. रमेश, दिपक विश्वास, हरभजन सिंह, संजय कुमार, सुभाष, कार्तिक, गोपाल, मनीन्दर सिंह, मनोज, बालक दा सहित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों के संयुक्त प्रयास से उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ज्ञात रहे कि कदमा स्थित रंकिनी मंदिर कदमा की सबसे पुरानी मंदिर है इस मंदिर की जमशेदपुर एवं आस-पास के श्रद्धालुओं में काफी आस्था है और इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चन हेतु आते है।