जमशेदपुर : कल 14 फरवरी 2024 को होने वाले बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर विधि व्यवस्था और शांतिपूर्ण तरीके से किस तरह पूजा को संपन्न करवाया जाए इस विषय में सोनारी थाना प्रांगण में सोनारी थाना में नए पदस्थापित थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद, सोनारी शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमल पात्रो,सोनारी शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सभी सम्मानित शांति समिति के सदस्य गणों की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें बसंत पंचमी उत्सव को लेकर और सोनारी थाना क्षेत्र के जन समस्याओं का कैसे निदान सुचारू रूप से किया जाए इस पर सभी ने अपना सुझाव और मार्गदर्शन प्रकट किया। सोनारी शांति समिति के अध्यक्ष महोदय ने थाना प्रभारी को पूर्ण आश्वासन दिया है कि सोनारी शांति समिति के सभी आदरणीय सदस्य गण हर जगह, हर कदम, हर समय सोनारी थाना क्षेत्र के हर एक समस्या के निदान के लिए हमेशा सोनारी थाने के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा।
मानगो दाईगुट्टू के प्राचीन शिव मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय चलने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नियमित आज प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण से हजारों की संख्या में महिलाओं के द्वारा पैदल कलश लेकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर जाकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर संकल्प कर कलश में जल भरकर मंदिर प्रांगण में लाया गया । बोल बम के नारों के साथ महिलाएं नाचते झूमती कलश यात्रा में शामिल हुई । कलश यात्रा में शिव पार्वती एवं शिव परिवार की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा ।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश सिंह ने बताया की दाईगुट्टू प्राचीन शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित हो गई था । मध्य प्रदेश के उज्जैन के समीप नर्मदा नदी से निकलने वाले नर्मदेश्वर शिवलिंग को पांच सदस्य कमेटी के लोगों ने जाकर लाया जिसका पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में ही प्रांगण में बजरंगबली, और मां दुर्गा के मंदिर का नव निर्माण कराया गया । जिसमें मां दुर्गा एवं बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा कर किया जाएगा । बनारस से आए महा पंडितो के द्वारा तीन दिवसीय अनुष्ठान का कार्यक्रम आरंभ हो गया दूसरे दिन भगवान को नगर भ्रमण कराया जाएगा तीसरे दिन हवन के बाद महा भंडारे का आयोजन होगा कार्यक्रम में पूरे बस्ती वासियों को आमंत्रित किया गया है । कलश यात्रा में मुख्य रूप से विकास सिंह, गिरीश सिंह, राम अवतार यशवाल,अनिरुद्ध सिंह,राजेंद्र राम, अवधेश कुमार सिंह, शेखर यादव , नुनु बाबु गुप्ता,मिथलेश कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, एस के सिंह, मनोज सिंह , हिमांशु गिरी, भीम सिंह, राम प्रताप सिंह, डॉ अरुण कुमार सहित हजारों लोग कलश यात्रा में शामिल हुए ।
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अन्नदाता दस्तक देने को तैयार हैं. दिल्ली की दहलीज पर अपना विशाल विरोध प्रदर्शन खत्म करने के करीब दो साल से कुछ अधिक समय बाद हजारों किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने को तैयार हैं. ‘दिल्ली चलो’ मार्च रोकने के लिए चंडीगढ़ में सोमवार रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई, जो बेनतीजा रही. अब आज यानी मंगलवार को किसान मंगलवार से ‘दिल्ली मार्च’ शुरू करेंगे.
इस बार का किसान आंदोलन पिछली बार के आंदोलन से काफी अलग है. साल 2020-21 के आंदोलन की तुलना में इस बार किसानों की मांगें और नेतृत्व दोनों अलग हैं. पिछली बार का किसान आंदोलन कृषि कानूनों के खिलाफ था, जिसके दौरान किसान केंद्र सरकार को अपने कृषि सुधार एजेंडे को वापस लेने के लिए मजबूर करने के अपने मुख्य लक्ष्य में सफल रहे थे.
इस बार क्या है किसानों की मुख्य मांग
पिछली बार जहां कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन था, तो इस बार किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून को बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं. किसान चाहते हैं कि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए. किसानों के 12-सूत्रीय एजेंडे में मुख्य मांग सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए एक कानून बनाना और डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसल की कीमतों का निर्धारण करना है.
सबकुछ हो रहा पंजाब से
इस बार किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले 250 से अधिक किसान संघ और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक), जो अन्य 150 यूनियनों का एक मंच है, ने आह्वान किया है. यह विरोध प्रदर्शन पंजाब से कॉर्डिनेट किया जा रहा है. दोनों किसान मोर्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो साल पहले किसानों से किए गए वादों की याद दिलाने के लिए दिसंबर 2023 के अंत में ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था. किसानों का आज यानी मंगलवार को दिल्ली मार्च करने का कार्यक्रम है. ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आगे बढ़ रही हैं और उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स, कीलें और भारी पुलिस उपकरण तैनात किए गए हैं.
इस बार किसके बैनर तले आंदोलन
इस बार किसान आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) कर रहा है. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एक गुट है, जो जुलाई 2022 में मूल संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से अलग हो गया था. इसके समन्वयक पंजाब स्थित भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) सिधुपुर फार्म यूनियन के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल हैं, जो मुख्य संगठन के नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद एसकेएम से अलग हो गए. मौजूदा विरोध प्रदर्शन में दूसरा संगठन केएमएम का गठन पंजाब स्थित यूनियन किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के संयोजक सरवन सिंह पंढेर द्वारा किया गया था. केएमएससी 2020-21 में कृषि कानूनों के खिलाफ मुख्य विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुआ और इसके बजाय कुंडली में दिल्ली सीमा पर एक अलग मंच स्थापित किया था.
इस बार के आंदोलन में नहीं है संयुक्त किसान मोर्चा
पिछली बार का आंदोलन समाप्त होने के बाद केएमएससी यानी किसान मजदूर संघर्ष समिति ने अपना आधार बढ़ाना शुरू कर दिया और जनवरी के अंत में केएमएम के गठन की घोषणा की, जिसमें पूरे भारत से 100 से अधिक यूनियनें शामिल थीं. एसकेएम यानी संयुक्त किसान मोर्चा भारत के 500 से अधिक किसान संघों का प्रमुख निकाय है, जिसने कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-21 आंदोलन का नेतृत्व किया था, मगर इस बार के आंदोलन में वह शामिल नहीं है. एसकेएम ने 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का अपना आह्वान किया है. जबकि एसकेएम दिल्ली चलो आंदोलन का हिस्सा नहीं है. इस किसान मोर्चा ने सोमवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि भाग लेने वाले किसानों का कोई दमन नहीं होना चाहिए. बीकेयू उगराहां ने भी एक बयान जारी कर मार्च को रोकने के हरियाणा सरकार के कदमों की आलोचना की.
इस बार और क्या-क्या हैं मांगें :
-किसानों और मजदूरों की पूर्ण कर्ज माफी. -भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का कार्यान्वयन, जिसमें अधिग्रहण से पहले किसानों से लिखित सहमति और कलेक्टर दर से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान है.- -अक्टूबर 2021 में लखीमपुर खीरी हत्याकांड के अपराधियों को सजा. -भारत को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से हट जाना चाहिए और सभी मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगा देनी चाहिए. -किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन. -दिल्ली विरोध प्रदर्शन के दौरान मरने वाले किसानों के लिए मुआवजा, जिसमें परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी शामिल है. -बिजली संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए. -मनरेगा के तहत प्रति वर्ष 200 (100 के बजाय) दिनों का रोजगार, 700 रुपये की दैनिक मजदूरी और योजना को खेती से जोड़ा जाना चाहिए. -नकली बीज, कीटनाशक, उर्वरक बनाने वाली कंपनियों पर सख्त दंड और जुर्माना; बीज की गुणवत्ता में सुधार. -मिर्च और हल्दी जैसे मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन.
कल रात चली 5 घंटे की बैठक
बता दें कि ‘दिल्ली चलो’ मार्च रोकने के लिए सोमवार रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक बेनतीजा रही. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग पर गंभीर है. हमें नहीं लगता कि वे हमारी मांगों को पूरा करना चाहते हैं… हम आज यानी मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. वहीं, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि शेष मुद्दों को एक समिति के गठन के माध्यम से सुलझाया जाए.
बैठक में क्या-क्या हुआ
सूत्रों ने बताया कि ऐसा समझा जाता है कि बैठक में केंद्र सरकार ने 2020-21 के आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई है. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि किसान नेता फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून को बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं. खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सेक्टर 26 में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में किसान नेताओं के साथ दूसरे दौर की बैठक की. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर समेत अन्य लोग शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई बैठक में शामिल थे. समझा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने पर भी सहमति जताई है.
दिल्ली में आंदोलन रोकने की क्या है तैयारी?
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च के कारण व्यापक पैमाने पर तनाव और ”सामाजिक अशांति” पैदा होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में एक महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर कंक्रीट के अवरोधक और सड़क पर बिछाए जाने वाले लोहे के नुकीले अवरोधक लगाकर किलेबंदी कर दी गयी है. इन उपायों से सोमवार को सुबह दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात की आवाजाही पर असर पड़ा जिससे यात्रियों को असुविधा हुई.
हरियाणा सीमा पर क्या है व्यवस्था
हरियाणा के प्राधिकारियों ने 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च को रोकने के लिए अंबाला, जींद, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर पंजाब के साथ लगती राज्य की सीमा पर कंक्रीट के अवरोधक और लोहे की कील और कंटीले तार लगाकर किलेबंदी कर दी है. हरियाणा सरकार ने भी दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत 15 जिलों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन जिलों में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन करने या ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मार्च निकालने पर प्रतिबंध है. प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर हरियाणा पुलिस को अलर्ट पर रखते हुए राज्य प्राधिकारियों ने सड़कों पर कंक्रीट के अवरोधक एवं कंटीले तार लगाए गए हैं और दंगा-रोधी वाहन तैनात किए हैं. पुलिस ने जींद, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और सिरसा जिलों में पंजाब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर भी व्यापक इंतजाम किए हैं. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं और बड़ी संख्या में एसएमएस करने की सुविधा 13 फरवरी तक निलंबित कर दी गई है.
दिल्ली में पुलिस सख्त
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से सोमवार को जारी आदेश में किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस निकालने तथा सड़कों एवं मार्गों को अवरुद्ध करने पर रोक लगा दी है. दिल्ली पुलिस के आदेश के तहत ट्रैक्टर रैलियों के राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा की सीमा से लगती ग्रामीण सड़कों को भी सील कर दिया है. दिल्ली-रोहतक और दिल्ली-बहादुरगढ़ मार्गों पर अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है. दिल्ली में जारी एक परामर्श के अनुसार, सोमवार से सिंघू सीमा पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए यातायात पाबंदियां लागू की गयी हैं. मंगलवार से सभी प्रकार के वाहनों पर पाबंदियां लागू होंगी. विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है जबकि सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए क्रेन और अन्य भारी वाहनों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए कई सुरक्षा अवरोधक लगाए गए हैं. सड़कों पर कंटीले अवरोधक बिछाए गए हैं ताकि अगर प्रदर्शनकारी वाहनों पर सवार होकर शहर में प्रवेश करने की कोशिश करें तो उनके वाहनों के टायर पंक्चर हो जाएं.
अदालत भी पहुंचा मामला
वहीं, किसान संगठनों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर सीमाएं सील करने और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने के हरियाणा सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता उदय प्रताप सिंह ने अदालत से किसानों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ हरियाणा और पंजाब की सरकारों और केंद्र की सभी कार्रवाइयों पर रोक लगाने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन कदमों से मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है और ये “असंवैधानिक” हैं. इस मामले पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई होने की उम्मीद है.
जमशेदपुर : बर्मामाइंस के बीपीएम +2 में हुई चोरी। सुबह आकर देखा गया तो चोरों द्वारा सभी वायरिंग को उखाड़ कर ले जाया गया और स्कूल की मेन बिजली वाली तार को भी काट कर ले गया। दिन प्रतिदिन वहां चोरों का मनोबल बढ़ाते जा रहा है। हाई मास्क लाइट जो परिसर के अंदर लगी हुई थी उसको भी चोरों ने काट दिया। जिसके कारण लाइट बंद हो गई और विधायक फंड से लगी हुई सोलर लाइट को भी काट कर ले भागे चोर।
बताया गया कि सभी प्रकार की कॉपर की तार को चोरों ने चोरी कर लिया। मेंन लाइन वाली तार काट देने के कारण आज पूरे विद्यालय के परिसर में लाइन बंद रही और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक काम नहीं हो पाया। इसकी सूचना स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने थाने में की और सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी। कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए आज स्कूल प्रबंधन विधायक सरयू राय से मिला और कार्रवाई की भी मांग की है।
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटु कृष्णा रोड में दो पक्षों में विवाद हो गया. इस घटना में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी. हालांकि घटना में किसी को गोली नही लगी पर मारपीट में दो युवक घायल हो गए.
घायलों में स्थानीय निवासी शंकर सिंह और उसका साथी अनिल साहू शामिल है. दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनो का इलाज चल रहा है. दोनो के सिर पर पिस्टल की बट ने वार दिया गया है. घायल शंकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कैंटीन चलाता है. इधर घटना के बाद मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा गोली बरामद की है.
घटना के संबंध में शंकर ने बताया कि वह अपने साथी अनिल के साथ घर के बाहर खड़ा था. इसी बीच विकास अन्य युवकों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर विकास ने पिस्टल निकाला और गोली चला दी. गोली किसी को नहीं लगी. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. विकास मानगो छोटू पंडित हत्या के मामले में सजायाफ्ता है. फिलहाल वह अपील बेल पर जेल से बाहर है.
राँची : छोटू खरवार के दस्ते को लीड करने वाले माओवादी प्रदीप सिंह चेरो (खरवार)से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए )ने पूछताछ की. खबर है कि रांची की एनआईए ब्रांच ने प्रदीप सिंह से चार दिनों तक पूछताछ की है. इस दौरान एनआईए को कई अहम जानकारियां मिली हैं. जान लें कि लातेहार पुलिस ने छह दिसंबर 2023 को सदर थाना क्षेत्र के बरियातू जागीर जंगल से पांच लाख के इनामी भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया था.
दरअसल टॉप माओवादी कमांडर प्रदीप सिंह खरवार को नक्सली कमांडरों ने जीपीएस नाम दिया है. प्रदीप सिंह खरवार को लातेहार, लोहरदगा और बूढ़ापहाड़ के इलाके के एक-एक पहाड़ और जंगल की जानकारी है. उसने माओवादी के टॉप कमांडर रवींद्र गंझू और छोटू खरवार के बारे में पुलिस को कई जानकारियां दी हैं. प्रदीप सिंह पर लातेहार, लोहरदगा और बूढ़ापहाड़ के इलाके में कई हमलों को अंजाम देने का आरोप है.
आज समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और मनमाफिक फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को उन्नति का आधार बनाएं। मुश्किल हालात में रिश्तेदार भी काम आयेंगे। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पायेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। अपने दिल की बात उजागर करके आप स्वयं को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पायेंगे। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।
वृष राशि
अपने वजन पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खाने से बचें। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता है लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जायेगी। चीजों और लोगों को तेजी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखायेगा।
मिथुन राशि
अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए संतुलित आहर लें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे समय की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। उनके साथ वक्त गुजार के आपको महसूस हो सकता है कि आपने जीवन के कई जरुरी पल गवां दिए हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
कर्क राशि
आपका स्पष्ट और निडर नजरिया आपके दोस्त के सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कही अधिक करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको लाभ नहीं पहुंचायेगा। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
सिंह राशि
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका मन प्रसन्न कर देगी। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज काफी संयमित होकर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पायेगा। रिश्तेदारों का अनावश्यक हस्तक्षेप शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा कर सकता है।
कन्या राशि
बहुत अधिक चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि थोड़ी-सी चिंता और मानसिक तनाव भी शरीर पर बुरा असर डालते हैं। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पायेगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताजा कर सकता है।
तुला राशि
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। आपका जीवनसाथी आपकी आवश्यकताओं को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आयेगी। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आज खाली समय किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।
धनु राशि
बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पायेंगे। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जायेगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पायेंगे। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
मकर राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलायेंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलायेगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।
कुंभ राशि
आप जब कोई निर्णय लें, तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उनपर खराब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आपकी मनोकामनाएं दुवाओं के माध्यम से पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी ओर आयेगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लायेगी। तल्ख बर्ताव के बावजूद आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मजा चखते रहें। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने इच्छाओं को पूरे करने का पर्याप्त खाली समय है। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।
मीन राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार दोस्तों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाये, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। अपनी दीवानगी को कंट्रोल में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। नौकरी-पेशे के हिसाब से की गयी यात्रा सकारात्मक फल देगी। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग ठंडा रखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने की आवश्यकता है। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो और धन की हानि हो सकती है। पड़ोसियों का दखल वैवाहिक जीवन में समस्या उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे बंधन को तोड़ना आसान नहीं है।
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर से पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ लालू सिंह और उसका साथी मनोज ठाकुर शामिल है. लालू सिंह के पास से पुलिस ने एक हथियार और जो गोली जबकि मनोज के पास से दो जिंदा गोली बरामद किया है. सोमवार को पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर घूम रहे है. सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी शुरु की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजय सिंह और मनोज को पकड़ा. तलाशी के दौरान पुलिस ने मनोज की जेब से दो जिंदा गोली और अजय के पास के एक देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की है.
सिटी एसपी ने बताया कि अजय उर्फ लालू सिंह बिष्टुपुर में 5 सितंबर 2022 को हुए सौकीत सिंह उर्फ किट्टू के हत्या का आरोपी है.सौकीत की हत्या में उसने सरेंडर किया था जिसके बाद वह जमानत पर बाहर था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लालू सिंह क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसे शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया. वहीं मनोज का भी अपराधिक इतिहास रहा है.
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सालगाझरी में एक पिता ने गुस्से में आकर अपने एक साल के बच्चे तनीश सरदार का गला दबा दिया. इस घटना में जब तनीश की स्थिति बिगड़ गई तब माता-पिता ने तनीश को तत्काल एमजीएम पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तनीश को मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है.
अस्पताल में तनीश के पिता से जब डॉक्टरों ने घटना के बारे में पूछा तो पहले माता-पिता बहाना बनाने लगे. जब कड़ाई से पूछताछ की तो पिता ने बताया कि गुस्से में आकर उसने बच्चे का गला दबा दिया जिससे तनीश की मौत हो गई. पुलिस के डर से परिजन तनीश के शव को अपने साथ घर ले गए. इस मामले में पुलिस को किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई. हालांकि सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी. मामला सही होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
जमशेदपुर : सिदगोड़ा में चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला के पास सोमवार तड़के चार बजे की है.भीड़ ने चोरी के दो आरोपियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान अमन मुंडा की मौत हो गई, जबकि घायल संजीत धान का इलाज चल रहा है.संजीत का दायां हाथ टूट गया है.
घायल संजीत ने बताया कि सुबह अमन ने उसे फोन किया और कहा कि सिलेंडर को बेचकर पैसे ले लेते हैं. दोनों सुबह चार बजे चोरी का सिलेंडर बेचने निकले थे. इतने में जाहेर टोला के पास 20 से 25 की संख्या में बस्ती वालों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी. सभी लाठी डंडे से पिटाई कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को बचाया और इलाज के लिया अस्पताल पहुंचाया. इधर सूचना पाकर डीएसपी सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी है.