जमशेदपुर : अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के संस्थापक भाई अरुण शर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय रक्तदान शिविर भारत रत्न सम्मानित स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 101 युनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर जी को माला पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता भाई अरुण शर्मा ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ग़रीब दबे कुचलों के आवाज थे। राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना एवं अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति उनके मार्गदर्शन पर चलने पर पहल कर रही है। अभी तक 121 गरीब परिवार को आदर्श विवाह बिना दहेज के कराय, 85 गरीब परिवार को श्राद्धकर्म करने में मदद किया गया, 95 गरीब परिवार को गम्भीर बिमारी में इलाज करने में सफलता हासिल किया, हजारों लोगों को रक्त देकर जीवन बचाने में सफलता हासिल किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति के महिला अध्यक्ष रितु शर्मा, संगिता कुमारी, बबिता शर्मा, नगेन्द्र कुमार कुशवाह, जितेंद्र, अजय, मुकेश, नन्दु सिंह, उतम चक्रवर्ती, उदय, प्रकाश, पप्पू कुमार, अजय, राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के अध्यक्ष सदन ठाकुर, मुकेश ठाकुर, पवन शर्मा, अनुज शर्मा उमेश, सुर्यनारायण ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, आंनद ठाकुर, उपेन्द्र ठाकुर, अर्बिन्द ठाकुर, संतोष ठाकुर, निरज ठाकुर, फन्टुस, धर्मेन्द्र, मनोहर, राजु ठाकुर, अनिल यादव, अनिल ठाकुर, शिवबिनय ठाकुर शिपुजन ठाकुर अन्य सभी भाईयों का सहयोग रहा।
जमशेदपुर : टेल्को महिला मंडली के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैष्णो माता की स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में की गई माता वैष्णो देवी की स्थापना दिवस और वर्षगांठ हर साल 17 फरवरी को शहर के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन कर गरीबों को भोजन करा कर महिला मंडली माता का वर्षगांठ मनाती है।
इस बार यह कार्यक्रम तीन प्लेट काली मंदिर में मां काली को साड़ी पहना करके माता का भजन कीर्तन कर गरीबों के बीच भोग खिलाकर किया गया। कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गय। यह सिलसिला महिला मंडली के द्वारा 8 वर्ष से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 2016 से आयोजित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा एवं यह सिलसिला जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थी रानी यादव, निशा सिंह, माला देवी,रीना देवी, पूनम कुमारी, रिंकू सिंह, अंजू देवी इत्यादि।
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 11,500 भाजपा कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का मंत्र देंगे।
अधिवेशन के पहले दिन एक राजनीतिक प्रस्ताव ‘विकसित भारत- मोदी की गारंटी’ पारित हुआ। प्रस्ताव में कहा गया कि मोदी सरकार के 10 वर्षों ने राम राज्य के विचार को जमीन पर साकार कर दिया है।
पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पीएम ने किया संबोधित शनिवार को अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के साथ हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ संदेश दिया कि भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी। पीएम मोदी ने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर को 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत में फर्क बताएं और उन्हें बताएं कि कैसे भारत का गौरव बढ़ा है। महिला वोटर हमारे लिए सिर्फ वोटर नहीं हैं। जिस तरह का काम पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने किया है, वह देखते हुए माता-बहनों का आशीर्वाद हमें इस चुनाव में प्राप्त करना है, इसके लिए ज्यादा सक्रिय रहें। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल पार्टी का उम्मीदवार होगा। पीएम ने इसी के साथ सभी से अपनी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अधिवेशन में किसानों का भी हुआ जिक्र अधिवेशन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र की पिछली सभी सरकारों की तुलना में अधिक काम किया है। किसानों के हित में इस सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ किया है। किसानों को सबसे अधिक उर्वरकों पर खर्च करना पडता है। आज दुनिया भर में यूरिया की एक बोरी की कीमत 3,000 रुपये है लेकिन हमारे देश में यह 300 रुपये प्रति बैग के भाव पर उपलब्ध है। 2014 से पहले कृषि क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 25,000 करोड़ रुपये हुआ करता था। हालांकि, तब से इसे बढ़ाकर 1,25,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले 10 वर्षों में एमएसपी के रूप में किसानों को लगभग 18 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20 फरवरी को जम्मू के दौरे पर जाने वाले हैं. इससे पहले अधिकारियों ने शनिवार को अस्थायी रूप से ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट-नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट्स को उड़ाने पर बैन लगा दिया है.
यह जानकारी देने वाले प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य को संभावित सुरक्षा खतरों से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट्स मिली हैं, जिसके बाद उन्होंने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत यह आदेश जारी किया है.
प्रवक्ता ने कहा कि यह आदेश तत्काल रूप से प्रभावी हुआ है, जो 20 फरवरी तक जारी रहेगा. आदेश का हवाला देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि जिले (जम्मू) के अंदर ड्रोन, रिमोट-नियंत्रित माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट्स, पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंड ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर प्रतिबंध रहेगा.
प्रतिबंधों से किसे मिलेगी छूट प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी और राष्ट्र-विरोधी तत्वों की संभावित गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिबंध के अपवादों में वीवीआईपी यात्राओं के दौरान या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से विशेष लिखित अनुमति के साथ सुरक्षा बलों द्वारा की जाने वाली हवाई निगरानी शामिल है. उन्होंने आगे कहा कि रक्षा और अर्धसैनिक बलों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है. इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.
पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने यह बात उस वक्त कही थी जब वो शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर कटरा-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को देखने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर गए हुए थे. उधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशन पर मध्यम दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव की शुरुआत क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए की गई है.
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आयेगा। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती, आज आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्नता देने का हर प्रयास करेगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलाएंगी। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। टीवी पर फिल्म देखना और अपने नजदीकी लोगों के साथ गप्पें मारना। इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुजरेगा।
वृष राशि
अगर आप पिछले कुछ वक्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आयेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। लोगों की अनावश्यक हस्तक्षेप वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आज किसी बुजुर्ग के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है ऐसे में अपने गुस्से को काबू में रखें।
मिथुन राशि
चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में बढ़ोतरी संभव है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। संभव है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूयेगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।
कर्क राशि
आपका स्पष्ट और निडर नजरिया आपके दोस्त के सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। भावनात्मक तौर पर खतरा उठाना आपके पक्ष में जायेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही व्यवहार देखने को मिल सकता है। आपका चुम्बकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। जीवनसाथी से निकटता आज आपको प्रसन्नता देगी। आज आपका कोई सहकर्मी आपको सलाह दे सकता है, हालांकि आपको यह सलाह पसंद नहीं आयेगी।
सिंह राशि
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। किसी अच्छे स्पा में जाकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख्याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। पैसे की महत्ता को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आज आपको दूसरों की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलो-दिमाग पर छा सकता है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।
तुला राशि
आज स्वयं को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी सामाग्री से दूर रहें। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पायेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। सितारे इशारा कर रहे हैं कि आज आप अपना दिन टीवी देखने में गुजार सकते हैं।
वृश्चिक राशि
अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। दीर्घावधि निवेश से बचिये और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ प्रसन्नता के पल बिताएं। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।
धनु राशि
अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। विशेष तौर पर माइग्रेन के मरीजों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। खास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।
मकर राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को प्रसन्नचित बना देगा। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पायेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। कारोबारियों को रुकी हुई योजनाओं को फिर से चालू करने के लिए आज सोचना चाहिए।
कुंभ राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक भेंट और साथ में कहीं स्वादिष्ट खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। मानसिक शांति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं।
मीन राशि
आपका सकारात्मक व्यवहार आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। नाती-पोतों से आज काफी प्रसन्नता मिल सकती है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है।
इंदौर : मौत की एक ऐसी दास्तान जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. वैलेंटाइन डे के दिन ही पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या करवा दी. वह भी अपने से 13 साल छोटे भांजे के इश्क में. प्यार एक तरफ नहीं था. जितना ही प्यार शुभम अपनी मामी पूजा से करता था उतना ही प्यार पूजा भी अपने भांजे शुभम से भी करती थी. नाजायज रिश्तों के अवैध संबंध के खेल में अपनों ने ही अपनों की हत्या कर दी. शुभम ने 20 हजार में अपने ही मामा की मौत का साजिश रच डाली. शुभम के साथ उसकी मामी भी इस कांड में शामिल रही. हत्या को हादसा दिखाने के लिए षड्यंत्र रचा गया.
मामा की पहले शुभम के चार नाबालिग दोस्तों ने उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर डाली और उसके बाद मृतक की एक्टिवा में उसे बीच में बैठकर सुनसान इलाके अहिर खेड़ी काकड़ पुलिया के पास फेंक दिया. गाड़ी के आसपास सामान बिखेर दिया, जिससे ऐसा लगे कि यह हादसा है. रिश्तों को तार-तार करते हुए 35 वर्ष मामी की मोहब्बत में भांजे ने अपने ही सगे मामा को मौत के घाट उतार दिया. भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो दिन पहले साजिश रची और घटना को अंजाम दे दिया.
मर्डर के पहले आरोपी भांजे शुभम ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था कि ‘मेरा इश्क औरों जैसा नहीं है, अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे.’ भांजे शुभम ने अपने ही मामा रूप सिंह राठौड़ को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, घटना 14 फरवरी की है. वैलेंटाइन डे के दिन मामी को तोहफे के रूप में भांजे शुभम ने अपने ही मामा को मौत के घाट उतार कर हमेशा के लिए दूर कर दिया. बताया जा रहा है कि रूप सिंह नशे का भी आदी था और आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था.
भांजे शुभम ने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई
जब भांजा घर आकर रहने लगा तो मामी पूजा से उसे लगाव हो गया और यह लगाव प्यार में बदल गया. इसके बाद भांजे शुभम ने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस योजना में मामी ने साथ दिया. आरोपी शुभम ने सबसे पहले अपने दोस्तों को लालच दिया. शुभम अपने दोस्तों के साथ मामा के घर पहुंचा. इस दौरान अंदर घुसने के लिए शुभम की मामी ने ही गेट खोला. शुभम अपने चार अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ घर में दस्तक देता है. सोते हुए ही मामा रूप सिंह का मुंह कपड़े से बांधकर उसके सिर पर बड़ा पत्थर मारकर उसकी हत्या कर देता है. हत्या की बात छुपाने के लिए इस घटनाक्रम को एक्सीडेंट का रूप भी दिया जाता है, ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंक सके.
पूजा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
घटना में पुलिस के द्वारा जब जांच शुरू हुई तो पोस्टमार्टम में चोट की बात सामने आई. पुलिस ने तत्काल मृतक और मृतक की पत्नी के कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैटिंग खंगाली. शुभम और मामी पूजा की वह प्रेम की दास्तान सामने आई. वीडियो कॉल पर दोनों की बात होती थी और चैटिंग भी पुलिस ने बरादम कर ली. पुलिस ने भांजा शुभम राठौर और उसके नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पूजा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में आज शनिवार सुबह चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. शव चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन पर मिले हैं. सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं. जिसके बाद तीसरी लाइन का संचालन रोक दिया गया है. सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी के रेंज में मिले हैं.
इससे इलाके के लोगों में दहशत है. घटना शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि चारों लोगों की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, जिस तरह से शव बरामद हुए हैं, उससे हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास लग रहा है.
जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे समेत तीन लोगों के शव मिले. वहीं एक शव को बोरे में बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है. सभी शव एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी के रेंज में मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांव के लोगों ने ही उनकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिये हैं. ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. फिलहाल, रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मुआयना कर रही है.
नई दिल्ली : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह 19 साल की थी। इसका कारण उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
राँची : जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार बड़गाईं अंचल का निलंबित उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई। जिसके बाद उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने 22 फरवरी तक के लिए भानु को न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया.
ईडी ने भानु प्रताप को रिमांड पर लेकर कुल 12 दिनों तक पूछताछ की. भानु प्रताप पहले से ही बरियातू की सेना की जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है. ईडी ने उन्हें इस मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल ईडी हेमंत सोरेन एवं भानु प्रताप को आमने-सामने बैठकर पूछताछ कर रही थी, क्योंकि भानु प्रताप के आवास से ही बरामद दस्तावेज व उसके मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6 /2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है. इस मामले भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.
आपको काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। ताजा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजगी बनाए रखें। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। आज आपका कोई सहकर्मी आपको सलाह दे सकता है, हालांकि आपको यह सलाह पसंद नहीं आयेगी।
वृष राशि
प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए स्वयं को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएं, तो हर हालात में वे स्वयं ही सकारात्मक तरीके से उभर आयेंगे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की आवश्यकता हो सकती है। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पायेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। अपनी खुशी को जाहिर करें इससे आपसे जुडे लोगों को भी खुशी मिलती है।
मिथुन राशि
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज आप स्वयं को लोगों के ध्यान के केंद्र में पायेंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जायेगा। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मोहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।
कर्क राशि
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर प्रसन्नता से चौंक जायेंगे। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।
सिंह राशि
जिंदगी का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को कंट्रोल में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें।
कन्या राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आयेगा। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पायेंगे। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। आज आपके पास पर्याप्त समय होने की संभावना है, लेकिन इन अनमोल पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएं। कुछ अच्छा करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा।
तुला राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर अधिक सिखाता है। उदासी के भंवर में स्वयं को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक संभव हो बात को बढ़ने न दें। आज का दिन उन चंद दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयां बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद स्वयं को तरोताजा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफी आवश्यकता भी है।
वृश्चिक राशि
अपनी प्रसन्नता को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जायेंगे । आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे। छुट्टी बर्बाद हो गयी। इस पर सोचने की बजाय बाकी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।
धनु राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। एक लंबा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, समाप्त हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।
मकर राशि
अकेलेपन और तंहाई की भावना से बाहर आएं और परिवार के साथ कुछ पल बिताएं। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। रोमांस के नजरिए से आज जिंदगी बहुत जटिल रहेगी। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जायेंगी। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पायेगा। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है, वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे। अगर आज कुछ ज्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
मीन राशि
सेहत पर ध्यान करने की आवश्यकता है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके जीवनसाथी की नकारात्मकता व्यवहार दिन भर आपको उदास रख सकती है। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।