एक नई सोच, एक नई धारा

n578864580170663077453957611861bc3a541318e95613d3cf3bca70a83a01ecdae3b31537b3b35792d4e2
तेजस्वी यादव की आज से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’

बिहार की सत्ता से बाहर होकर विपक्षी पार्टी बनी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों से संपर्क साधने का मन बना लिया है. इसी के तहत उन्होंने जन विश्वास यात्रा निकालने का फैसला किया है.

यह यात्रा मंगलवार (20 फरवरी) यानी आज से शुरू होगी और 29 फरवरी को समाप्त होगी. तेजस्वी यादव 20 फरवरी को पटना से सुबह नौ बजे मुजफ्फरपुर के लिए निकल चुके हैं. मुजफ्फरपुर में सुबह 11 बजे उनकी जनसभा होगी.

तेजस्वी यादव मंगलवार को सीतामढ़ी, शिवहर में भी जनसभा करेंगे. वौ रोड शो भी करेंगे. तेजस्वी यादव मोतिहारी में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 21 फरवरी को वह मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज का दौरा कर फिर रात में सीवान में रुकेंगे. 22 फरवरी को जन विश्वास यात्रा सीवान, छपरा और आरा में रहेगी. फिर बक्सर में यात्रा का रात में ठहराव होगा. 23 फरवरी को यह यात्रा बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में आयोजित होगी. फिर तेजस्वी यादव रात को गया में ठहरेंगे.

IMG 20240102 WA00521

25 फरवरी को इन जिलों में होगी तेजस्वी यादव की यात्रा
अगले दिन 24 फरवरी को तेजस्वी यादव गया, नवादा, नालंदा और जहानाबाद की यात्रा करेंगे और रात में पटना में रुकेंगे. 25 फरवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में यात्रा करेंगे. रात में वह सुपौल में रुकेंगे. फिर 26 फरवरी को सुपौल से ही वो यात्रा की शुरुआत करेंगे और वह अररिया, पूर्णियां और मधेपुरा से गुजरेंगे. 27 फरवरी को जन विश्वास यात्रा सहरसा से शुरू होगी और खगड़िया, मुंगेर और बेगुसराय से गुजरते हुए पटना वापस लौटेगी.

लोकसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही यात्रा
इसके बाद अगले दिन 28 फरवरी को ट्रेन के जरिए जन विश्वास यात्रा कटिहार के लिए निकलेगी. 29 फरवरी को ये यात्रा कटिहार से भागलपुर, बांका और जमुई जाएगी. पूरे बिहार में ये यात्रा जाएगी. महागठबंधन सरकार जाने और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी यात्रा अहम मानी जा रही है. महागठबंधन सरकार के दौरान उन्होंने और आरजेडी कोटे के मंत्रियों ने जो कामकाज किए, खासकर रोजगार को लेकर उसको वो जनता को बताएंगे.

हर दिन तीन से चार जिलों में यात्रा करेंगे तेजस्वी यादव
साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन का एजेंडाभी वो जनता को बतायेंगे. इस यात्रा में वो केंद्र सरकार की नाकामियों को जोर शोर से उठायेंगे. बिहार की एनडीए सरकार को घेरेंगे. जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव प्रत्येक दिन 3-4 चार जिलों का दौरा करेंगे. महागठबंधन के अन्य दलों का यात्रा का समर्थन है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा “नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं. यात्रा का 29 फरवरी को समापन होगा. पूरे बिहार में यात्रा जाएगी. 17 महीने में महागठबंधन सरकार के दौरान तेजस्वी यादव और आरजेडी कोटे के मंत्रियों ने जो कामकाज किया, उसको वह जनता को बताएंगे. 10 लाख रोजगार का वादा था, उसमें से चार लाख रोजगार दे दिया गया था.”

विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि, तेजस्वी यादव इस यात्रा में केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता को बताएंगे. सीएम नीतीश कुमार ने काम करने वाली महागठबंधन सरकार को कैसे खत्म कर दिया. इससे भी जनता को अवगत करायेंगे. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं ज्यादातर सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. इस यात्रा से महागठबंधन को लोक सभा चुनाव में भी लाभ होगा. यात्रा को महागठबंधन के सभी दलों का समर्थन है.

बीजेपी ने घेरा
वहीं बिहार से बीजेपी के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने कहा कि जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव को लूट का हिसाब जनता को देना चाहिए. बिहार में 17 महीने महागठबंधन की सरकार थी. इस दौरान आरजेडी ने जमकर बिहार की सम्पदा और खजाने को लूटा. तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा निकाल लें, वो जनता को गुमराह और भ्रमित नहीं कर पाएंगे. वह इस कोशिश में हैं कि जनता को गुमराह कर फिर से सत्ता में आ जाएं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन का सुपड़ा साफ होगा. सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की हार होगी.

IMG 20230708 WA00575

जन विश्वास यात्रा का शेड्यूल

20 फरवरी
10.30 बजे सकरी मोड़ मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम
1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में प्रोग्राम
3 बजे शिवहर के किसान मैदान में रैली का कार्यक्रम

21 फरवरी
10.30 बजे मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम में सभा
1 बजे बेतिया के साहुजन हाई स्कूल मैदान जन विश्वास यात्रा
3 बजे तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा गोपालगंज पहुंचेगी

22 फरवरी
10.30 बजे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत सीवान से होगी
1 बजे छपरा और 3 बजे काफिले को लेकर आरा पहुंचेंगे

23 फरवरी
10.30 बजे बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे तेजस्वी
1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी यात्रा

24 फरवरी
10.30 बजे गया में रैली और 12.30 बजे नवादा में कार्यक्रम
2.40 बजे नालंदा और 4.20 बजे जहानाबाद पहुंचेंगे तेजस्वी

25 फरवरी
10.30 बजे वैशाली और 12.30 बजे समस्तीपुर में प्रोग्राम
2.30 बजे दरभंगा और 4.30 बजे मधुबनी तेजस्वी का कार्यक्रम

26 फरवरी
10.30 बजे सुपौल और 12.30 बजे अररिया में तेजस्वी
2.30 बजे पूर्णिया और 4.30 बजे मधेपुरा में प्रोग्राम

27 फरवरी
10.30 बजे सहरसा में रैली और 12.30 बजे खगड़िया
2.30 बजे मुंगेर और 4.30 बजे बेगूसराय में तेजस्वी

28 फरवरी
रात में पटना से ट्रेन के जरिए कटिहार जाने के कारण रैली नहीं होगी।

29 फरवरी
10.30 बजे कटिहार और 12.30 बजे भागलपुर
2.30 बजे बांका और 4.30 बजे जमुई पहुंचेगी यात्रा

IMG 20230802 WA00755
n584697408170840581837400dc0a6199662501cd153648cfe1be3e02c2c5b35b5158a881b78c5c7f840ec6
टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी।

अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

IMG 20240102 WA00521

अनुपमा में आ रहे थे नजर
ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

अभिनय के लिए आए मुंबई
ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया है।

IMG 20230708 WA00575

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।’

IMG 20230802 WA00755
n5846643421708394832835674dacc423b81072c134127a1e34cba92d0b7f627d25ac3fad4a43f819380583
अमेठी में राहुल गांधी के सामने ‘गो बैक’ के लगे नारे, स्मृति ईरानी बोलीं- सूनी सड़कों ने किया स्वागत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंची. अमेठी के गांधी चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ‘राहुल गो बैक’ के नारे लगाए.

‘जय श्रीराम’ का झंडा लेकर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि, पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चौक से करीब 30 मीटर दूर ही रोक दिया. उधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा नहीं लिया. सूनी सड़कों ने उनका स्वागत किया.

IMG 20240102 WA00521

स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि जिसे खुद सहारे की जरूरत है वो दूसरों के लिए सहारा कैसे बन सकता है. स्मृति चार दिन के दौरे पर अमेठी पहुंची हैं.

सुलतानपुर और प्रतापगढ़ से बुलाए गए कार्यकर्ता- स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा, राहुल गांधी अमेठी यात्रा लेकर पहुंचे. उन्होंने अमेठी को सत्ता का केंद्र तो माना मगर उसकी सेवा नहीं की. यही कारण है कि उनका स्वागत अमेठी की सूनी सड़कों ने किया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा नहीं लिया. यही वजह है कि कांग्रेस को सुलतानपुर और प्रतापगढ़ से कार्यकर्ता बुलाने पड़े.

IMG 20230708 WA00575

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला (अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम) का निमंत्रण ठुकरा दिया था. इससे अमेठी के नागरिक व्यथित हैं. यही कारण है कि आज जब राहुल गांधी अमेठी आए हैं तो यहां के लोगों का सहयोग उन्हें नहीं मिला है. स्मृति ने रायबरेली से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा चुनाव नहीं लड़े जाने और राज्यसभा जाने के ऐलान की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी ने बदलाव करके इस परिवार को यहां से विदा कर दिया और यही कारण है कि 2024 में यह परिवार रायबरेली से भी भाग निकला.”

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240220 WA0001
बिरसानगर में सार्वजनिक साई मंदिर में साई महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
IMG 20240220 WA0000

जमशेदपुर : बिरसा नगर जोन नंबर 5 में सार्वजनिक साई मंदिर में साई महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गय। भक्तजनों द्वारा साई पालकी निकालकर गाजे बाजे के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। ज्ञात हो कि विगत 19 फरवरी 2013 से साई पालकी निकालकर धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाता आ रहा है। साई मंदिर के मुख्य पुरोहित सुनील उपाध्याय द्वारा मंत्रोच्चारण विधि विधान से पूजा की गयी। इस दौरान संस्थापक श्रीमती भवानी पात्रों, शिवा पात्रों, बिशा पात्रों, सुरेश कारूवा, रंजन कारूवा, मनोज सिंह, अमीत कारूवा, अमन राव, गिरिधर नायर, सौरभ राय, श्याम राव सहित साई परिवार हजारों की संख्या में क्षेत्र भ्रमण में शामिल हुए।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 फरवरी 2024

मेष राशि

यह हंसी की चमक से उजला दिन है, जब ज्यादातर चीजें आपके मन के मुताबिक होंगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीजों को बदलना असंभव है। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल है। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ायेंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर विशेष ध्यान देंगे।

वृष राशि

स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नचितता ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावना से परिचित कराना चाहिए। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखायेगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

मिथुन राशि

कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का विशेष ध्यान रखें, जो उम्मीद के अनुसार चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जायेगा। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप स्वयं को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।

कन्या राशि

अवांछित यात्राएं थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखायेगा।

तुला राशि

आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न लें, खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो सिर्फ प्यार हो।

वृश्चिक राशि

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और आवश्यकता से अधिक वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आयेंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा है। माली सुधार की वजह से आवश्यक खरीदारी करना आसान रहेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूयेगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ। यही खास है आज।

मकर राशि

आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे स्वार्थी और क्रोधी इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी कर सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

मीन राशि

कामकाम में आपकी तेजी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लायेगा। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे।

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240219 WA0010
भाजपा पूर्व जिला महामंत्री की पत्नी के निधन पर भाजपा नेता अभय सिंह ने किया शोक प्रकट

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री गंगा प्रसाद साहू की धर्मपत्नी श्रीमती ईश्वरी देवी का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ कर गई है। उनका अंतिम संस्कार आज स्वर्णरेखा घाट में संपन्न हुआ। इस दुःखद परिस्थिति में भाजपा नेता अभय सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को आत्मबल दे साथ ही पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240219 WA0009
ज्ञानी पिंदरपाल से मिली सोमू को सीख, सेवा करें

जमशेदपुर : सिख पंथ के महान कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने कहा कि झारखंड में सिखी का निशान (ध्वज) बुलंद है और यहां गुरु महाराज की अपार कृपा है। यहां के लोग बहुत ही सीधे सरल है और प्रकृति के साथ जुड़े हुए हैं जो सिख धर्म का मूल आधार भी है। यहां उनके हित में काम करने के वाहेगुरु ने अनेक अवसर दिए हैं। उक्त बातें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू से कही।
युवा सिख नेता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और झारखंड में रहनेवाले सिखों के धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में जानकारियां दी।

IMG 20240219 WA0008

इसके साथ ही झारखंड शिल्प कला उद्योग निर्मित लकड़ी का ब्रश एवं बिरु शॉल तथा डोगरा पेंटिंग उन्हें भेंट की गई। ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने गुरु नानक देव जी को उद्धृत करते हुए कहा कि वे जहां भी रहे अपनी खुशबू फैला आडंबर, कर्मकांड, कुरीतियों, पाखंड से दूर रहने को लोगों को प्रेरित करते रहे और उन्हें नेक कमाई कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने पर बल दिया और हमें भी उस रास्ते पर चलने की जरूरत है। सेवा करने वाले सामने वाले का धर्म जाति भाषा रंग रूप नहीं देखते हैं क्योंकि हर इंसान में खुदा अल्लाह ईश्वर वाहेगुरु है और हमें उसकी सेवा कर खुद की आत्मा को प्रफुल्लित और प्रसन्न रखना है।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240219 WA0005
जमशेदपुर लोकसभा सीट से आस्तिक महतो को झामुमो प्रत्याशी बनाने की मांग

जमशेदपुर:– जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी के तौर पर आस्तिक महतो को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर एक बैठक हुई। राष्ट्रीय जनता दल के नेता व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की अध्यक्षता में गैर भाजपा दलों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस झामुमो और वामदलों के समर्थक कविंद्र सुरेश गुप्ता प्रदीप लाल त्रिभुवन यादव अरुण जॉन मौजूद थे। सोनारी स्थित अधिवक्ता के आवासीय कार्यालय में सभी जुटे थे।

IMG 20240102 WA00521

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट झामुमो की दमदार सीट रही है इसी सीट से शैलेंद्र महतो, सुनील महतो, सुमन महतो और भाजपा के आभा महतो और विद्युत वरण महतो सांसद बने। इस तरह देखा जाए तो महतो प्रत्याशी की दमदार उपस्थिति रही है। झामुमो में सबसे दमदार प्रत्याशी के तौर पर आस्तिक महतो को देखा जा रहा है। पप्पू ने झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि लोकप्रियता की दृष्टि से और सभी वर्ग पर पकड़ रखने वाले आस्तिक महतो को पार्टी प्रत्याशी बनाएं। उन्होंने कहा कि आस्तिक महतो के मुकाबले कोई दूसरे दल के प्रत्याशी नहीं टिकेंगे।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240218 WA0006
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, थाईलैंड को हराकर पहली बार जीता खिताब

भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है भारत की कोई टीम यह खिताब जीतने में कामयाब रही है। पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम ने खिताबी मुकाबले में थाईलैंड को 3-1 से मात दी।

batc 2024 india women 2024 02 a1951a94b3c3a8c208695697a376e4b4 3x2 1

भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर दमदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद थाईलैंड ने 2-2 से स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक मुकाबले में 17 साल की अनमोल खरब ने खुद से ऊंची रैंक वाली खिलाड़ी को हराकर जीत तय की।

स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भारतीय महिला टीम को बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई। पहले एकल मुकाबले में सिंधु ने विश्व की 17वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी सुपानिदा कटेथोंग को 21-12, 21-12 से हरा दिया। इसके बाद गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की टीम डबल्स मुकाबला खेलने उतरी।

IMG 20240102 WA00521

उनका सामना थाईलैंड की किटिठारकुल और प्रासजोंगजई से था। इस जोड़ी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 1-4 था। इसके बाजवूद इस जोड़ी ने रोमांचक मुकाबला 21-16 18-21 21-16 से अपने नाम किया। भारत की लीड अब तक 2-0 हो चुकी थी और उन्हें केवल एक और जीत की जरूरत थी।

इस जीत के लिए टीम को आखिरी मैच तक का इंतजार करना पड़ा। दूसरे सिंगल्स मुकाबले में बुसानान ओंनबमरुंगफान ने भारत की अस्मिता चालिहा को 21-11,21-14 से महज 35 मिनट में मात दी। वहीं प्रियंका और श्रुति को थाईलैंड की ऐमसार्ड बहनों के खिलाफ 11-21,9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद एक बार फिर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अनमोल खरब के हिस्से आई। खरब वर्ल्ड रैंकिंग 427वें स्थान पर हैं। उन्होंने 45वें नंबर पर पॉर्नपिचा चोइकवोंग को 21-14,21-9 से मात दी। इसके साथ ही भारत ने 3-2 से यह खिताबी मुकाबला अपने नाम किया।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240218 WA0005
बिहार में ट्रिपल मर्डर, पकड़ौआ शादी मामले को लेकर हुआ खूनी खेल

बेगूसराय : बिहार के लिए पकड़ौआ शादी का इस्तेमाल करना एक काफी नेचुरल टर्म माना जा सकता है। आए दिन यहां पकड़ौआ शादी के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में बिहार के बेगुसराय जिले से पकड़ौआ शादी का खूनी कारनामा सामने आया है। पकड़ौआ शादी से नाराज लड़की के ससुराल वालों ने पिता, बेटा और बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर कांड से इलाके में दहशत का माहौल है।

मामला 17 फरवरी, शनिवार की है, जब पकड़ौआ शादी से नाराज 25 साल की महिला के ससुर ने उसके साथ-साथ पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। ये घटना बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर आहुक गांव की है।

IMG 20240102 WA00521

बेटी के ससुराल में अपनों की बिछी लाश

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिन तीन लोगों की हत्या की गई, उनका नाम पिता उमेश यादव, बेटा राजेश यादव और बेटी नीलू कुमारी है। तीनों बेगुसराय के श्रीलगर इलाके के निवासी थे। मीडिया से बातचीत में साहेबपुर कमाल पुलिस स्टेशन के SHO, दीपक कुमार ने कहा, “घटना शनिवार शाम को हुई जब उमेश यादव अपने बेटे और बेटी के साथ नीलू कुमारी के ससुराल (गोविंदपुर) गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, जब ससुर ने उन्हें देखा तो वह गुस्से से भड़क उठे और हाथापाई शुरू हो गई।”

ससुर ने अपनी ही बहू को मौत के घाट उतारा

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हाथापाई के दौरान ही नीलू कुमारी के ससुर ने अचानक अपनी बंदूक निकाली और उन्हें करीब से गोली मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।” मृतक पिता की उम्र 60 साल, बेटे की 25 और बेटी की 21 साल थी।

IMG 20230708 WA00575

नाराज ससुराल पक्ष दो साल बाद भी नीलू को नहीं ले गए घर

गोविंदपुर में ही बड़ी बहन लूसी कुमारी की भी शादी ललन यादव के साथ हुई थी। लूसी के पति ललन संजय यादव के भतीजे हैं। संजय और उनका परिवार अक्सर जाते रहते थे। वहीं नीलू भी अपनी बहन के घर आया करती थी। इस दौरान नीलू की जान पहचान लूसी के देवर हिमांशु से बढ़ी और कुछ दिनों बाद नीलू की हिमांशु के साथ शादी भी हो गई। एक ग्रामीण के अनुसार यह ‘पकड़ौआ शादी’ का मामला था, और इसी कारण से शादी के दो साल बाद भी नीलू कुमारी के ससुराल वाले उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

जाने क्या है ‘पकड़ौआ शादी’

पकड़ौआ विवाह लड़के की जबरन शादी को कहते हैं. पकड़ौआ विवाह के लिए लड़की के घर वाले लड़के को अगवा करते हैं और जबरदस्ती उसकी अपने घर की लड़की से शादी करा देते हैं. पकड़ौआ विवाह के लिए उन लड़कों को अगवा पकड़ा जाता है जो ठीकठाक नौकरी करते हैं या फिर अच्छे पैसे कमाते हैं. पकड़ौआ विवाह इसलिए लड़की वालों के लिए सुविधाजनक है क्योंकि इसमें तय दहेज देने की मांग पूरी नहीं करनी पड़ती है. बिना दहेज दिए लड़की वालों को मन का माना अच्छी कमाई करने वाला लड़का मिल जाता है.

IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!