एक नई सोच, एक नई धारा

n5399496541695323142880270d00cac5d32ef62d1527f93fe5ef3970dc771a83baea9bbdfe8569780d926b
राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल, विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम गुरुवार को पारित हो गया। इस बिल के विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा।

यानी बिल के समर्थन में सभी 215 वोट पड़े। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।लोकसभा में भी पारित हुआ बिल

IMG 20230919 WA0000

इससे पहले, बुधवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित हुआ, जिसमें महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 33% का आरक्षण का प्रावधान है। इस बिल को लेकर मतदान पर्चियों के जरिए किया गया। निचले सदन में बिल के पक्ष में 454 और खिलाफ में 2 मत डाले गए। इस विधेयक का कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया।

IMG 20230708 WA00573

PM मोदी ने जताया आभार

सदन में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल पर दो दिनों से अहम चर्चा हो रही है। सभी साथियों ने सार्थक चर्चा की है। भविष्य में भी इस चर्चा का एक-एक शब्द हमारी यात्रा में काम आने वाला है। हर शब्द का अपना मूल्य है, महत्व है। इस बिल का समर्थन करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। यह इससे देश के जन-जन में आत्मविश्वास पैदा करेगा। सभी सांसदों और दलों ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि सर्व सम्मति से इसे पास करें।

AddText 09 19 03.49.44 1

तुरंत लागू करें बिल

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि मैं दिल से इस बिल को पूर्ण समर्थन देता हूं। इंडिया गठबंधन के दल भी इसे सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा, इस बिल को अभी लागू किया जाना चाहिए। हम बिना कोई शर्त समर्थन दे रहे हैं। इसमें परिसीमन और जनगणना की कोई जरूरत नहीं है। कृषि बिल भी तो पास किया गया था, नोटबंदी की थी, तो इसी भी कर सकते हैं।

IMG 20230802 WA00752

OBC को भी दें आरक्षण
खरगे ने OBC महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण बिल में OBC के लिए भी आरक्षण नहीं है। आप इसमें संशोधन कर सकते हैं, OCB को आरक्षण दे सकते हैं। आप OCB महिलाओं को पीछे क्यों छोड़ रहे हैं? क्या आप उन्हें साथ नहीं लेना चाहते? आप साफ कीजिए कि इस बिल को कब लागू करने वाले हैं, हमें तारीख और साल बताइए।

n5399496541695323142880270d00cac5d32ef62d1527f93fe5ef3970dc771a83baea9bbdfe8569780d926b
“नारीशक्ति वंदन अधिनियम” ने बनाया इतिहास, राज्यसभा में बिना किसी विरोध के पारित हुआ महिला आरक्षण बिल

नई दिल्ली : लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम गुरुवार को पारित हो गया। इस बिल के विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा। यानी बिल के समर्थन में सभी 215 वोट पड़े। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।

लोकसभा में भी पारित हुआ बिल

IMG 20230920 WA0008

इससे पहले, बुधवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित हुआ, जिसमें महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 33% का आरक्षण का प्रावधान है। इस बिल को लेकर मतदान पर्चियों के जरिए किया गया। निचले सदन में बिल के पक्ष में 454 और खिलाफ में 2 मत डाले गए। इस विधेयक का कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार

IMG 20230708 WA00573

सदन में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल पर दो दिनों से अहम चर्चा हो रही है। सभी साथियों ने सार्थक चर्चा की है। भविष्य में भी इस चर्चा का एक-एक शब्द हमारी यात्रा में काम आने वाला है। हर शब्द का अपना मूल्य है, महत्व है। इस बिल का समर्थन करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। यह इससे देश के जन-जन में आत्मविश्वास पैदा करेगा। सभी सांसदों और दलों ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि सर्व सम्मति से इसे पास करें।

तुरंत लागू करें बिल

AddText 09 19 03.49.44 1

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि मैं दिल से इस बिल को पूर्ण समर्थन देता हूं। इंडिया गठबंधन के दल भी इसे सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा, इस बिल को अभी लागू किया जाना चाहिए। हम बिना कोई शर्त समर्थन दे रहे हैं। इसमें परिसीमन और जनगणना की कोई जरूरत नहीं है। कृषि बिल भी तो पास किया गया था, नोटबंदी की थी, तो इसी भी कर सकते हैं।

OBC को भी दें आरक्षण

IMG 20230802 WA00752

खरगे ने OBC महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण बिल में OBC के लिए भी आरक्षण नहीं है। आप इसमें संशोधन कर सकते हैं, OBC को आरक्षण दे सकते हैं। आप OBC महिलाओं को पीछे क्यों छोड़ रहे हैं? क्या आप उन्हें साथ नहीं लेना चाहते? आप साफ कीजिए कि इस बिल को कब लागू करने वाले हैं, हमें तारीख और साल बताइए।

IMG 20230922 WA0000
नारीशक्ति को सशक्त करते हुए विशेष सम्मान दिए हैं प्रधानमंत्री मोदी ने -अजीत सिंह चंद्रवंशी
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर देश भर में खुशी देखने को मिल रही है और इसका पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। यह कथन है भाजपा नेता अजीत सिंह चंद्रवंशी का। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पारित होने पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से राष्ट्र के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है वह काबिल ए तारीफ़ है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

यह बिल देश की आधी आबादी को समर्पित है जो हमारी माँ और बहनें हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारीशक्ति को सशक्त करते हुए इस बिल के माध्यम से विशेष सम्मान भी दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश की महिलाओं के प्रति जो कार्य किये है वह अपने आप मे मिशाल है और महिलाएं उनकी योजनाओं से लाभान्वित भी हो रहीं हैं। भाजपा के शासन में हमारी माताएं और बहनें सशक्त होने के साथ साथ स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहीं हैं।

IMG 20230802 WA00752
Screenshot 2023 0922 000050
भाजयुमो ने सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 113 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष गुंजन यादव की विशेष उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक में लगाया गया। जिसमे काफी संख्या में युवा शिविर में सम्मिलित हुए। इस दौरान 113 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाड़ा के तहत जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया रक्तदान महादान होता है। धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे। हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वीं जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज हम लोग रक्तदान शिविर का आयोजन किए जिसमे युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी हमारे जैसे भाग्यशाली नहीं हैं। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। रक्तदान समाज में अपना योगदान देने का सबसे अच्छा और सबसे सुविधाजनक तरीका है। इंसान तभी आगे बढ़ेगा जब वह एक-दूसरे की मदद करना ही हमारा नैतिकता जिम्मेवारी है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश के कार्यक्रम समन्वय प्रभारी उमेश पांडे, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, जिला मंत्री गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, विकास सिंह, अमित सिंह, अभिषेक डे, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, ऋतुराज श्रीवास्तव, द्विपल विश्वास, नवजोत सिंह सोहल, कंचन दत्ता, उमेश साव, राहुल कुमार, सुशील पांडे, मानेश्वर गौड़, विवेक सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सौरव श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20230823 WA0007
प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिला शक्ति को यह अनुपम और उल्लेखनीय तोहफ़ा है – कुमार विश्वजीत

जमशेदपुर : हमारा पुरातन सनातन धर्म यह कहता है कि “जहां नारी की पूजा(सम्मान) होती है वहां देवताओं का वास होता है” इस सनातनी कथन को चरितार्थ करते हुए भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अनवरत प्रयास के फलस्वरूप सदन में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” नामक बिल पेश किया गया और सर्वाधिक मतों से पारित भी हो गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इस अधिनियम के जरिए मोदी सरकार ने देश की महिला शक्ति के प्रति किए गए अपने वादे को पूर्ण किया जिसकी बदौलत अब भारतीय महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा। समस्त नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश की महिला शक्ति को यह अनुपम और उल्लेखनीय तोहफ़ा है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

अब हमारे देश की “आधी आबादी” कही गई महिलाएं अपनी योग्यता का परिचय देते हुए, आरक्षण के इस अधिनियम का लाभ उठाकर राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगी। देश की महिला शक्ति की ओर से मैं माननीय प्रधानमंत्री, भारत की केंद्र सरकार और इस अधिनियम के पक्ष में अपना मत देने वाले समस्त नेतागण का आभार व्यक्त करता हूं।

n53986464416953101982084f3c89e5e9781b25736f77274c1ec4bcaace7e9402c14f4064fe9da296adc093
बुर्का पर लगा प्रतिबंध, कानून तोड़ने पर देना होगा इतना जुर्माना

स्विट्जरलैंड में मुस्लिम समुदाय को बड़ा झटका देते हुए संसद के निचले सदन ने बुधवार को बुर्का प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के जैसे चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध का बिल था। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

नियम का उल्लंघन करने पर 1,000 फ़्रैंक (लगभग $1,100) तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। नेशनल काउंसिल ने इस कानून के पक्ष में 151-29 से मतदान किया, जिसे सीनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। जनमत संग्रह दक्षिणपंथी, लोकलुभावन स्विस पीपुल्स पार्टी द्वारा पारित किया गया और मध्यमार्गियों और ग्रीन्स की आपत्तियां खारिज हो गईं।

सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में प्रतिबंध

IMG 20230708 WA00573

यह स्विस कानून अब लोगों को पूजा स्थलों जैसे कुछ अपवादों को छोड़ दें तो सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में नाक, मुंह और आंखों को ढंकने से रोकता है। स्विट्जरलैंड में कुछ महिलाएं बुर्का की तरह पूरा चेहरा ढंकती हैं, जिसे कई मुस्लिम देशों में पहना जाता है।

नारीवादी संगठनों ने किया था विरोध

AddText 09 19 03.49.44 1

2021 में स्विस मतदाताओं ने देश में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले नकाब और बुर्के से चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारी स्की मास्क और बंदना पहनकर सड़कों पर उतर आए थे। कई नारीवादी संगठनों ने प्रतिबंध का विरोध किया था। उनका तर्क था कि इस पर वोट देना जनता पर निर्भर है। पर्पल हेडस्कार्व्स फेमिनिस्ट मुस्लिम वूमेन ग्रुप की प्रवक्ता इनेस एल-शिख ने कहा कि यह बेकार, नस्लवादी और लिंगवादी है। उन्होंने एएफपी को बताया कि 2021 में स्विस संविधान में महिलाओं को उनकी इच्छानुसार कुछ भी पहनने से रोकने अस्वीकार्य माना गया था। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बुर्के पर प्रतिबंध महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि उनके खिलाफ लगाया गया है। चाहे हम मिनी स्कर्ट में हों, बुर्के में हों या टॉपलेस हों, हम जो चाहते हैं वह खुद के लिए चुनने में सक्षम होना है। राष्ट्रीय कानून स्विट्जरलैंड को बेल्जियम और फ्रांस जैसे देशों की कतार में खड़ा कर देगा जिन्होंने इसी तरह के कानून लागू किए हैं।

n53990471416953096738531a041598b66d4376c2ae50e147fa99ba984ca3ebbe4c305134f226c9db0a6095
जमशेदपुर : जोजोबेड़ा चेचिस यार्ड गेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स के जोजोबेड़ाचेचीस यार्ड में गुरुवार को ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया और मुख्य गेट को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जोजोबेड़ा स्थिति खाता नंबर 6 और 27 उनके पूर्वजों की जमीन है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

1986-87 में भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा ग्रामीणों को दखल दिहानी दिलाई गई थी, तब से ग्रामीण अपनी जमीन पर ही रह रहे हैं। अब लगातार टाटा मोटर्स के द्वारा उनकी जमीन की चहारदीवारी को तोड़ दिया जा रहा है और टाटा मोटर्स द्वारा जमीन को लीज पर लेने की बात कही जा रही है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

सुरेंद्र भूमिज ने बताया कि उनको खाता नंबर 6 और खाता नंबर 27 में दखल दिहानी दिलाई गई है। जमीन मुंशी भूमिज और आनंद भूमिज के नाम पर है। बावजूद इसके टाटा मोटर्स जोर जबरदस्ती जमीन का अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित भी है, बावजूद इसके टाटा मोटर्स द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की जमीन टाटा मोटर्स लौटा नहीं देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

IMG 20230802 WA00752
b8fcbb810f86e257fba8bba97a00adca65de50491c50f90f9cd63d9e47c43265.0
आजादनगर में चोरी के आरोप में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : आजादनगर के बागानशाही रोड नंबर 11 में 19 अगस्त को दिनदहाड़े हुई चोरी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। चोरी अंजुम नामक व्यक्ति के घर में हुइ थी। उस वक्त उसके मकान में केवल दो बच्चे थे। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

बताया गया था कि 2 हजार नगद और 3.30 लाख के जेवर की चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी थी कि दो महिलाएं उनके घर के बाहर खड़ी थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन महिलाओं ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आजादनगर पुलिस ने मामले की जांच की और दो लोगों को पकड़ लिया।

IMG 20230802 WA00752
n5398768001695308382025b006b5b9f8f3af1969e7e0d12298c8ccef2c022fac49cfc0675ba8524b597cbf
वर्कर्स कॉलेज में छज्जा गिरा, बाल बाल बचे छात्र, आजसू छात्र संघ ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज भवन की दीवारों के साथ ही छत व छज्जा भी जर्जर हो चुका है। कॉलेज के बाहरी हिस्से में गुरुवार को छज्जा टूट कर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद छात्र बाल-बाल बच गये। इसे लेकर छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए कॉलेज भवन की समुचित मरम्मत कराने की मांग की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

बता दें कि आज आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में प्राचार्य एसपी महालिक से औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी अचानक शोर सुनायी दी। इस पर संघ के सभी कार्यकर्ता बाहर पहुंचे तो देखा कि प्राचार्य कक्ष के बाहर से सट कर शौचालय की तरफ जाने वाले रास्ते में छज्जे का प्लास्टर टूट कर एक छात्र के बगल में गिरा था। छात्र शौचालय की तरफ जा रहा था। यह देख कर आजसू छात्र संघ ने अक्रोश जताते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

प्रदर्शन का नेतृत्व कामेश्वर प्रसाद ने किया। इस दौरान संघ के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने कहा कि 1- 2 वर्ष पूर्व की लाखों रुपए लगाकर कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा सिर्फ थूक पॉलिश कर दिया गया, इसका संघ विरोध करता है। अगर यह मालवा छात्र के सिर पर गिर जाता तो क्या स्थिति होती, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इसलिए आज एक मांग पत्र सौंप विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है कि कैम्पस में आए हर एक छात्र की बीमा विश्वविद्यालय करवाए। क्योंकि इस सरकारी व्यवस्था में हमेशा इस तरह की घटनाएं होते रहती हैं। पिछले दिनों रांची विश्व विद्यालय में भी एक छात्र की मौत हो चुकी है। क्या कोल्हान विश्वविद्यालय भी ऐसी ही किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है। इस दौरान राजेश महतो, कामेश्वर प्रसाद, मौसमी कुमारी, इशिता कुमारी, आइसा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

3262ebfa89bc05aa2d4eb8f520ba1d81d136a3b5255c9b252c40cf23cc446629.0
झारखण्ड की लेडी टार्जन पद्मश्री जमुना टुडू का टीआरएफ ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर : टीआरएफ लिमिटेड ने प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वन संरक्षण की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता और “झारखंड की लेडी टार्ज़न” के रूप में प्रसिद्ध श्रीमती जमुना टुडू को आमंत्रित किया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

श्रीमती जमुना टुडू ने झारखंड और उसके आस पास के क्षेत्रों में वनों की कटाई को रोकने के लिए अपने नेतृत्व के प्रयासों और वन भूमि के संरक्षण में अपने सकारात्मक प्रभाव के बारे में अपना अनुभव साझा किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

उन्होंने कुछ समान विचारधारा वाली महिलाओं के साथ मिलकर एक वन सुरक्षा समिति बनाई। इस अवसर पर सीएफओ श्री आनंद चंद, सीएचआरओ श्री अभिजीत सिंह, टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के महासचिव श्री एम एच हीरामणिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित थे और उनके अनुभव से लाभ उठाया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

इस अवसर पर सीएफओ श्री आनंद चंद ने श्रीमती टुडू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सीएचआरओ श्री अभिजीत सिंह ने उन्हें टीआरएफ परिवार की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री एम एच उस्मानी ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री कौशिक दत्ता एवं श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा की गई।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!