एक नई सोच, एक नई धारा

आजादनगर थाना शांति समिति ने वरीय पुलिस अधिकारी का किया स्वागत
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम एवं आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों और दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से उनके कार्यलय में मिल कर आने वाले त्योहार 12 रबीउल अव्वल जश्न ए ईद मिलाद उन नबी एवं दुर्गा पूजा के त्योहार के बारे में बैठक की और त्योहार शांति पूर्वक मानने की लिए चर्चा की गई। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

इस दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के पत्रों सैयद आसिफ अख्तर,आजादंगार थाना शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, मानगो निगम निगम के ब्रांड एंबेसेडर एवं शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, दाईगुट्टू दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा एवं शाहिद परवेज, समाज सेवी मोइउद्दीन अंसारी, सररोज शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और 12 रबीउल अव्वल के दिन ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जमशेदपुर के सामाजिक संस्था की ओर से शहर में बढ़ते हुए डेंगू मरीजों को देखते हुए मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद मैरेज हाल में रखा गया है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आकर और रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाए।

IMG 20230802 WA00752
सिंहपुरा पंचायत भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुश्री स्मिता नगेसिया द्वारा जनता दरबार का हुआ आयोजन

झारखण्ड : सिंहपुरा पंचायत भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुश्री स्मिता नगेसिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें चिकित्सा, जॉब कार्ड, पेंशन, केसीसी, पशुपालन, जन्म/मृत्यु, मनरेगा व अन्य विभाग शामिल थे। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

उक्त जनता दरबार में चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें कुल 12 लोगों ने अपनी स्वास्थ जांच करवाई। जनता दरबार में लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी जमा किए गए। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

जिसके तहत कूल 02 जॉब कार्ड के आवेदन, मनरेगा अंतर्गत दीदी बड़ी योजना के लिए कुल 01 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत कुल 01 आवेदन, पशुधन योजना अंतर्गत कुल 02 आवेदन, राजस्व अंतर्गत पंजी 2 में ऑनलाइन एंट्री के लिए कुल 02 आवेदन, जन्म–मृत्यु के कुल 01 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत कुल 07 लोगों ने पेंशन योजना के लिए आवेदन दिया था। साथ ही 02 लाभुकों द्वारा विद्युत विभाग के स्टॉल में बिजली बिल जमा किया गया।
उक्त मौके पर मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, एवं प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्तिथ थे।

IMG 20230802 WA00752
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की बैठक: गोदामों के नियमित निरीक्षण का आदेश
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : समहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के धान गोदाम की स्थिति, गोदाम की क्षमता व जिले में अन्य गोदामों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न राइस मिलर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20230921 WA0005
IMG 20230708 WA00573

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा पोटका, चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ समेत अन्य गोदामों के नियमित निरीक्षण का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान गोदामों की सफाई, रखरखाव और खाद्य सामग्री की उपलब्धता और वहां उपलप्ध उपकरणों के सुचारू होने की जांच की जाएगी। उन्होंने पोटका स्तिथ गोदाम के अप्रोच रोड की मरम्मती का भी निर्देश दिया तथा गोदाम में एक अतिरिक्त कर्मी की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर वहां एक कर्मी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जितने भी गोदामों में लीकेज की समस्या है उसे भी ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया की पोटका के गोदाम में धर्मकांटा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

उप विकास आयुक्त ने मिलर द्वारा ससमय सीएमआर को संबंधित गोदामों में भेजने तथा एजीएम द्वारा हर हाल में सीएमआर प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सितंबर का राशन सभी पीडीएस डीलर को डीएसडी के द्वारा दो दिनों के भीतर भेजने का निर्देश दिया। सीएमआर हेतु नए गोदाम को चिन्हित करने व एफसीआई का गोदाम खाली हो तो विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने एफआरके क्रय का भुगतान करने और निजी गोदाम को भाड़े पर लेने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एजीएम सीएमआर के लिए गोदाम में जगह बना कर रखें और किसी भी परिस्थिति में सीएमआर की गाड़ी खड़ी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिया कि सभी मिलर सीएमआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि गोदामों के रखरखाव व गोदामों में खाद्य सामग्री के संग्रहण में किसी भी तरह की लापारवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

जुबली पार्क : कल सुबह 6 बजे की जगह 7:30 बजे से वाहन का आवागमन शुरू होगा, टाटा स्टील ने चिपकाया नोटिस
IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

जमशेदपुर : बिस्टूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबली पार्क एक नंबर गेट से कल 22 सितंबर शुक्रवार सुबह 6.00 बजे की जगह 7.30 बजे से आवागमन शुरू हो सकेगा। दौड़ का आयोजन होने की वजह से डेढ़ घंटे तक इस रोड को बंद रखा गया है। इसके लिए इससे संबंधित टाटा स्टील के अधिकारियों ने नोटिस लगाकर इसकी सूचना दी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी न हो सके। लोग सूचना पढ़ कर अपनी रुट को डेढ़ घंटे के लिए डायवर्ट कर सके।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752
धनबाद : बर्थडे पार्टी मना देर से घर पहुंचा पति, तो पत्नी ने लगा ली फांसी, दोनों ने भागकर की थी शादी

Dhanbad News:धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र की टाटा सिजुआ न्यू कॉलोनी रूसी विहार में विवाहिता सरिता देवी (20) ने अपने दुपट्टे से पंखा में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बारे में पति आदित्य का कहना है कि वह दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन मनाने मोदीडीह श्याम बाजार गया हुआ था, जहां से उसे लौटने में काफी देर हो गयी. (जारी…)

IMG 20230919 WA0000

जब घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. आवाज लगाने के बावजूद जब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो देखा कि सरिता दुपट्टे से झूल रही थी.

दो साल पहले घर से भाग कर दोनों ने की थी शादी

IMG 20230625 WA0000

परिजनों के सहयोग से घर का दरवाजा तोडकर उसे टाटा भेलाटांड हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जोगता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतका टाटा सिजुआ एक नंबर काॅलोनी निवासी राम रतन राम की पुत्री थी. आदित्य नोनिया से घर से भाग कर वर्ष 2021 में प्रेम-विवाह किया था.

पुलिस कर रह है छानबीन

AddText 09 19 03.49.44

इधर, पिता रामरतन राम ने पुलिस को शिकायत देकर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. उसमें दामाद आदित्य नोनिया, ससुर कृष्णा नोनिया तथा सास सीमा देवी पर आरोप लगाया है. कहा है कि हत्या कर उसे फांसी में झुलाया गया है, ताकि उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. कहा कि उसकी बेटी पहले ही हत्या की आशंका जता चुकी थी. जोगता पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

IMG 20230802 WA00751
टाटानगर को मिलेगी नई ट्रेनों की सौगात, अमृतसर ट्रेन का बढ़ेगा फेरा

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन को ओडिशा, यूपी और बिहार मार्ग में कई ट्रेनों की सौगात जल्द मिलेगी। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से टाटानगर होकर पूरी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। गोरखपुर और बनारस होकर प्रस्तावित नई ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिला के निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। (जारी…)

IMG 20230919 WA0000

जानकारी के अनुसार लखनऊ की योजना को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। कोच की व्यवस्था होने पर ट्रेन को गोमतीनगर से पुरी के लिए सिग्नल मिलेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुछ ट्रेनों का परिचालन अगले माह से शुरू हो सकता है।
दूसरी और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन भुवनेश्वर में पुरी से टाटानगर होकर मुंबई के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी में है।में मुजफ्फरपुर से टाटानगर एवं जयनगर तक नई ट्रेन चलाने की योजना पर पहले से काम हो रहा है क्योंकि कोल्हान के मिथिला निवासी टाटानगर से जयनगर ट्रेन की मांग वर्षों से उठा रहे हैं। पूर्व में दरभंगा-पुरी ट्रेन को टाटानगर होकर चलाने का सर्वे हुआ था लेकिन सिग्नल नहीं मिला। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000

टाटानगर में पांच दिन खड़ी रहने वाली गोड्डा ट्रेन की बोगियों को हैदराबाद या भाया गया होकर पटना तक चलाने का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल से रेलवे बोर्ड में भेजा गया है, जबकि बेंगलुरु आईआरटीटीसी की बैठक में टाटानगर विशाखापट्टनम का मुद्दा उठा था। रेलवे की योजना सफल होने पर झारखंड, बिहार, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को आवागमन की एक नई सुविधा मिलेगी।

एर्नाकुलम व अमृतसर ट्रेन का बढ़ेगा फेरा

AddText 09 19 03.49.44

दक्षिण पूर्व जोन में टाटानगर एर्नाकुलम, जम्मूतवी और अमृतसर जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा बढ़ाने की तैयारी शुरू है। जम्मूतवी व जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा विस्तार का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल ने दिया है, जबकि एर्नाकुलम ट्रेन का फेरा बढ़ाने का सर्व पहले हो चुका है। इससे एर्नाकुलम ट्रेन को सप्ताह में चार दिन जलियांवाला बाग ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन और जम्मूतवी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने की तैयारी है।

एक अक्तूबर से बदलेगा ट्रेनों का समय

IMG 20230802 WA00751

रेलवे में एक अक्तूबर से टाटानगर से विभिन्न मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है। इस दौरान ट्रेनों का फेर बढ़ाने और नई ट्रेन चलने की घोषणा होने की उम्मीद है। ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों से रेलवे ने प्रस्ताव मांगा था। जानकारी के अनुसार मुंबई और बिहार मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है।

बप्पा बॉयज क्लब द्वारा गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में किया गया भजन संध्या का आयोजन
IMG 20230919 WA0000
IMG 20230920 WA0012

जमशेदपुर : बप्पा बॉयज क्लब, न्यू बारीडीह, जमशेदपुर के सौजन्य से श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, स्थानीय प्रसिद्ध समाचार पत्र “चमकता आईना” के प्रमुख विनोद शुक्ला के संग विजय सिंह, अमलेश सिंह, अजय सिंह आदि जैसे कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
AddText 09 19 03.49.44

इस अवसर पर पूजा पंडाल के समीप निवास करने वाले श्रद्धालु सनातनी महिला और पुरुष वर्ग भी शामिल होकर शहर में बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों का आनंद लिए। इस कार्यक्रम में पिंटू सिंह,सावन कुमार, हरेराम राय, उदय सिंह, कुमार विश्वजीत जी की सक्रिय भागीदारी रही।

IMG 20230802 WA00751
मोदी सरकार ने मातृशक्ति को सदा प्राथमिकता दी है और महिला आरक्षण बिल भी इसी का एक रूप है – रविंदर सिंह रिंकू
IMG 20230919 WA0000

जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने मातृशक्ति को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है और देश मे नारी शक्ति के विषय में जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार वचनबद्ध है यह उसी का प्रतिफल है। इस बिल का फैसला इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि इसमें भाजपा के साथ साथ सारे विपक्ष का भी साथ मोदी जी को मिला। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
AddText 09 19 03.49.44

रविंदर सिंह रिंकू ने मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व, आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं से नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने सदा मातृशक्ति को प्राथमिकता दी है और यह बिल भी उसी का एक रूप है। आज देश की जनता मोदी सरकार के इस साहसिक फैसलों से बहुत खुश है।

IMG 20230802 WA00751
समर्थन में 454, विरोध में सिर्फ 2… महिला आरक्षण बिल पास, ऐतिहासिक विधेयक पर लोकसभा ने लगाई मुहर

लोकसभा में दो दिन तक चली लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण विधेयक पर मुहर लग गई है. दो तिहाई बहुमत से इस बिल को पारित कर दिया गया है. विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 2 मत पड़े.

लोकसभा और राज्यसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी-शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में ज्यादातर दलों का समर्थन मिला. इससे पहले दिन में हुई चर्चा में विपक्षी दलों ने विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करने और बिना परिसीमन के ही कानून लागू करने की मांग की. कांग्रेस पार्टी ने विधेयक को राजीव गांधी का सपना बताया तो टीएमसी ने ममता बनर्जी को विधेयक की जननी करार दिया. सभी विपक्षी दलों ने विधेयक का स्वागत भी किया. (जारी…)

IMG 20230919 WA0000

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा से विधेयक पास होने के बाद ट्वीट किया कि इस अभूतपूर्व समर्थन के साथ लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक 2023 पारित होने पर खुशी हुई, मैं सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया. (जारी…)

IMG 20230625 WA0000

वहीं, महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू नहीं करने के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए सभी दलों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की. अमित शाह ने कहा कि बिना जनगणना और परिसीमन के किसी सीट को रिज़र्व करना संभव नहीं है. अमित शाह ने संकेत दिए कि प्रक्रिया पूरी होने में इतना समय लगेगा कि कानून 2029 से पहले लागू नहीं हो पाएगा. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सचिव पद पर तैनात अफसरों में अन्य पिछड़ा वर्ग के अफसरों की तैनाती नहीं होने का सवाल उठाया. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के 85 सांसद ओबीसी, प्रधान मंत्री ओबीसी, 29 केंद्रीय मंत्री ओबीसी और देश भर की विधानसभाओं में करीब 27 प्रतिशत से अधिक बीजेपी विधायक भी ओबीसी समुदाय के हैं.

IMG 20230802 WA00751

उधर, महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान AIMIM ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की. बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण कानून में एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण में अलग से कोटा दिया जाए.

मातृशक्ति को सम्मान देकर मोदी जी ने इतिहास रच डाला- अमरप्रीत सिंह काले
IMG 20230919 WA0000

जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लोक सभा में पारित किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। लोकसभा में प्रचंड मतों के साथ इस बिल को पारित कराकर मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के मार्ग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। कल राज्यसभा में भी इसी तरह प्रचंड बहुमत के साथ यह बिल पारित हो जाएगा। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
AddText 09 19 03.49.44

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे साहसिक एवं बड़े फैसलों के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं और आज का दिन इसी कड़ी में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया है। शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना के तहत उन्होंने महिलाओं को बड़ा सम्मान प्रदान किया है। मोदी सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश की जनता की ओर से बहुत-बहुत बधाई।

IMG 20230802 WA00751
error: Content is protected !!