एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230923 WA0004
बिल्ला की पत्नी ने मुखे, अंबे और शूटरों की पहचान की, गुरप्रीत की तबीयत बिगड़ी, प्रतिपरीक्षण अधूरा

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला जानलेवा हमले प्रकरण में शनिवार को उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिंह के न्यायालय में गवाही देते हुए पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे एवं अमरजीत सिंह अंबे के साथ ही शूटर राजकिशोर महतो एवं उत्तम पंडा की पहचान की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

मुखे की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से और अंबे ने सशरीर पेशी दी जबकि कथित शूटरों की ओर से उनके वकीलों ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने 9 नवंबर 2019 के भोर सवा चार बजे की घटना का जिक्र किया और बताया कि आकाशदीप प्लाजा के सामने अमरजीत सिंह अंबे गाड़ी चला रहा था और गुरमुख सिंह मुखे बैठा था। आदिवासी स्कूल के सामने तीन मोटरसाइकिल पर दो दो आदमी सवार थे। उनमें से एक ने पति के सर पर पिस्टल सटाया। पति ने झटका तो पिस्टल गिर गया और वे आगे भागे। किसी के घर में घुसने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद था। पीछे से आ रहे हमलावरों ने उन पर चार-पांच गोलियां दागी। पति जमीन पर गिर पड़े तो उन लोगों ने कहा कि मुखे और अंबे से पंगा लेने वाले का यही अंजाम होता है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

इसके साथी उसने एफआईआर तथा 164 के दिए बयान की पहचान की और उसके साथ ही उसने कोर्ट को बताया कि अखबार में पढ़ा कि हमलावर गिरफ्तार हुए हैं और फिर जेल में हुए टीआई परेड में दोनों हमलावरों की पहचान की थी। गुरप्रीत कौर ने यह भी बताया कि पति झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष बने तो मुखे और अंबे उनसे खार खाते थे। उसके पति गुरु चरण सिंह टिनप्लैट गुरुद्वारा के प्रधान थे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

एक बार पति के साथ अंबे का झगड़ा हुआ था तो अंबे की पगड़ी गिर गई। तब अंबे ने कहा था पगड़ी तब बांधूंगा जब बिल्ला को जान से मार दूंगा।
न्यायालय में शनिवार को आरोपी राज किशोर महतो एवं उत्तम पंडा की ओर से प्रति परीक्षण किया गया और इसी क्रम में गुरप्रीत कौर की तबीयत बिगड़ गई तो न्यायालय ने सुनवाई की तारीख अगली तिथि तक के लिए टाल दी।

IMG 20230923 WA0003 1
गुरमत सिख्या कैंप के लिए जमशेदपुर के बच्चों को शामिल होने के अपील
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के बच्चों को रांची में आयोजित होने वाले गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के अपील की है। शनिवार को सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के साथ मुलाकात कर फोरम के सदस्यों ने गुरमत सिख्या कैंप का पोस्टर भी जारी किया।

शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अर्जित करें जमशेदपुर के नौनिहाल: भगवान सिंह

1000081860
IMG 20230708 WA00573

सिख्या कैंप के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि आगामी 20 से 26 अक्टूबर तक कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और श्री गुरु सिंह सभा व गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, रांची के संयुक्त तत्वाधान में गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) आयोजित किया जा रहा जहाँ पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों से बच्चों के शामिल होने के सम्भावना है। (जारी)

AddText 09 19 03.49.44 1

सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और श्री गुरु सिंह सभा का एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह, जसमोहन सिंह, अवतार सिंह और राजेंद्र सिंह राजू ने इस बाबत सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह समेत कमिटी के अन्य सदस्यों संग मुलाकात कर जमशेदपुर में शिविर के प्रचार-प्रसार के निवेदन कमिटी सदस्यों से किया। भगवान सिंह ने जमशेदपुर के बच्चों को आह्वान किया है कि शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अवश्य अर्जित करें। (जारी)

IMG 20230802 WA00752

सीजीपीसी के प्रधान भगवान, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, ज्ञानी गुरप्रताप सिंह, जगतार सिंह नागी समेत अन्य सदस्यों ने पोस्टर जारी किया।

IMG 20230923 WA0000
टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज : भाजपा सिख नेताओं के आवाज़ उठाने के बाद आज से गड्ढे भरने का कार्य शुरू, देखें वीडियो

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर सड़क के लिए आवाज़ उठा रहे भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू एवं अन्य भाजपा सिख नेताओं की आवाज़ को सुन लिया गया। आज सुबह से ही उक्त स्थान में गड्ढे भरने का कार्य लग गया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसकी पूरी तरह से मरम्मत करके सड़क भी बना दी जाएगी। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों ने भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू मीडिया एवं सोशल मीडिया के जरिये सड़क की बदतर स्थिति को लेकर और उससे लोगों को रही परेशानियों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे थे। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्री तक को इस बात से अवगत कराया था। जहाँ उन्हें सकारात्मक रूप से जवाब भी मिला था और संबंधित विभाग को इस पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश भी दिया गया था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

आपको बता दें कि शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चक्रधरपुर डिविशन के डीआरएम जब निरीक्षण में तब भी भाजपा नेता सोमू सरदार भाजपा के अन्य सिख नेता रविंदर सिंह रिंकू, चंचल भाटिया एवं तविन्दर भाटिया के साथ उनसे मिले। जहाँ कुछ गर्मागर्मी माहौल के बाद डीआरएम ने इस मुद्दे पर जल्द ही काम शुरू करने की बात कही थी। (जारी…)

IMG 20230923 WA0003
IMG 20230802 WA00752

जिसका नतीजा यह निकला कि आज सुबह से ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया। इसके बाद भाजपा के सिख नेताओं के तरफ से सोमू सरदार ने कहा कि सोमवार से शहर में जन समस्या एवं सड़कों की स्थिति के मुद्दे पर कानूनी तरीके से जन आंदोलन का मुहिम चलाया जाएगा और जनमानस की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया जाएगा।

n54025309616954074925926e4a4a03f65494c5246b02f66e7c6797ffdea3854f320ed14dca909e1dee4e89
ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराकर भारत तीनों फॉर्मेट में बना नंबर-वन

मोहाली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की। 22 सितंबर (शुक्रवार) को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट था, जिसे उसने 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

रनचेज में भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 71, केएल राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए। गिल और ऋतुराज ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

IMG 20230708 WA00573

इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई। भारत आईसीसी की टी20 और टेस्ट रैंकिग में पहले ही नंबर-1 पर थी। अब उसने वनडे रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल करके यह खास उपलब्धि हासिल की। भारत ऐसी दूसरी टीम है जिसने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 का तमगा हासिल किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ही ऐसा कर पाई थी। साउथ अफ्रीका ने 28 अगस्त 2012 को यह उपलब्धि हासिल की थी। (जारी…)

• टी-20 रैंकिंग: भारत नंबर-1, 264 रेटिंग्स
• वनडे रैंकिंग: भारत नंबर-1, 116 रेटिंग्स
• टेस्ट रैंकिंग: भारत नंबर-1, 118 रेटिंग्स

रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का भी जलवा

AddText 09 19 03.49.44 1

देखा जाए तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कोई ना कोई खिलाड़ी किसी एक रैंकिंग में नंबर-1 जरूर है। टी20 में सूर्यकुमार यादव टॉप बल्लेबाज हैं, वनडे में मोहम्मद सिराज टॉप बॉलर हैं और टेस्ट में आर. अश्विन नंबर-1 गेंदबाज हैं। वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर-2 बल्लेबाज हैं। वहीं रवींद्र जडेजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।

वनडे रैंकिंग-

• शुभमन गिल- नंबर-2, बल्लेबाज
• विराट कोहली- नंबर-8, बल्लेबाज
• रोहित शर्मा- नंबर-10, बल्लेबाज
• मोहम्मद सिराज- नंबर-1, गेंदबाज
• कुलदीप यादव- नंबर-9, गेंदबाज
• हार्दिक पंड्या- नंबर-6, ऑलराउंडर

टेस्ट रैंकिंग-

• रोहित शर्मा- नंबर-10, बल्लेबाज
• रविचंद्रन अश्विन- नंबर-1, गेंदबाज
• रवींद्र जडेजा- नंबर-3, गेंदबाज
• जसप्रीत बुमराह- नंबर-10, गेंदबाज
• रवींद्र जडेजा- नंबर-1, ऑलराउंडर
• रविचंद्रन अश्विन- नंबर-2, ऑलराउंडर
• अक्षर पटेल- नंबर-5, ऑलराउंडर

टी-20 रैंकिंग-

IMG 20230802 WA00752

• सूर्यकुमार यादव- नंबर-1, बल्लेबाज
• हार्दिक पंड्या- नंबर-2, ऑलराउंडर

पहले वनडे मुकाबले में भारतीय केएल राहुल ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका शुरुआती ओवर ही ओवर में लग गया, जब मोहम्मद शमी ने एक खूबसूरत गेंद पर मिचेल मार्श (4) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की, जिसे रवींद्र जडेजा ने 19वें ओवर में तोड़ा। जडेजा ने गिल को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

शमी ने चटकाए पांच विकेट

वॉर्नर ने 53 गेंद पर 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। फिर शमी ने अपने दूसरे स्पैल में क्रीज पर अच्छा समय बिता चुके स्टीव स्मिथ (41 रन) को चलता कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को दबाव में ला दिया। बाद में विकेटकीपर जोस इंगलिस (45 रन) और मार्कस स्टोइनिस (29 रन) ने छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर टीम को 250 के करीब पहुंचाया।

इस साझेदारी को शमी ने 47वें ओवर में स्टोइनिस को बोल्ड कर तोड़ा। अगले ओवर में बुमराह ने इंगलिस को अय्यर के हाथों कैच कराया। शमी ने आखिरी ओवरों में स्टोइनिस के अलावा मैथ्यू शॉट और सीन एबॉट को भी पवेलियन की राह दिखाई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने नौ गेंद में नाबाद 21 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए। वहीं बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

वॉर्नर, स्मिथ, इंगलिस के अलावा मार्नस लाबुशेन (49 गेंद में 39 रन) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। भारतीय प्रशंसकों की नजरें ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर थी। इस गेंदबाज को पहले स्पैल में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने दूसरे स्पैल में लय हासिल कर ली। अश्विन ने 10 ओवरों में 47 रन देकर मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर 27 साल बाद जीत हासिल की है। इससे पहले इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में भारत की आखिरी जीत नवंबर 1996 में आई थी। तब उसने कंगारू टीम को पांच रन से पराजित किया था। उसके बाद अब भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार वनडे इंटरनेशनल में पराजित किया है।

n54020492616953996156726ce779e77338bd81d4a68f5bf0e107cd49bcd618b22cad89e08e89e1c036ec4a
टाटानगर रेलवे : जनता के मसले को लेकर पहुँचे भाजपा नेता पर बिफरे डीआरएम, भाजपा नेता ने कहा रेलमंत्री से की जाएगी शिकायत, देखें वीडियो

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज की हालत बद से बदतर हो गई है जिसके मामले को विगत कई दिनों से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू उठा रहे थे। इसी बाबत आज टाटानगर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए स्थल निरीक्षण में आये डीआरएम अरुण जे राठोर से मिलकर उनसे इस समस्या को लेकर बात करने पहुंचे भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू एवं पार्टी कार्यकर्ताओं पर डीआरएम बिफर गए। डीआरएम के इस व्यवहार से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री से इसकी शिकायत करने की बात कही है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

बता दें कि टाटानगर को ग्रेड वन रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। डीआरएम श्री राठौर आज इसके लिए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज सड़क की दुरवस्था से उन्हें अवगत कराते हुए उसकी मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग एक नंबर प्लेटफॉर्म के मुख्य द्वार के सामने डीआरएम को रोक कर उन्हें रेल ओवरब्रिज की सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानी एवं हो रहे दुर्घटना से अवगत करा रहे थे तभी आरपीएफ ओपी प्रभारी एसके तिवारी ने भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू को डीआरएम से दूर रहने की हिदायत देते हुए हाथ से पीछे खींचा, जिस पर भाजपा नेता सोमू ने उन्हें प्रोटोकॉल के नाम पर बात करने से रोकने के लिए फटकार लगा दी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

सतबीर सिंह सोमू का तर्क था कि वे अधिकारी से बात कर रहे हैं तो वह बीच में क्यों रोक रहें हैं, लेकिन अपने कनीय कर्मचारी को इस तरह झिड़के जाते देख डीआरएम गुस्से में आ गए और भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं पर बरस पड़े। जब सोमू सरदार ने यह कहा कि वह जनता हैं और जनता की तरफ से बात कर रहें हैं तब डीआरएम साहब ने यहाँ तक कह दिया कि क्या हम हर जनता को चाँस देते रहेंगे और बात करते रहेंगे। भाजपा नेता सोमू सरदार के यह कहने पर कि केंद्र में हमारी सरकार होने के वजह से जनता हमसे सवाल करती हैं बोलती हैं कि रेल आपकी है जिस बात पर डीआरएम ने यह कह दिया कि रेल आपकी नहीं है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

हालांकि डीआरएम ने यह आश्वस्त किया कि वे रेल ओवरब्रिज को लेकर गंभीर हैं, उन्हें सड़क खराब होने की सूचना है। इस मामले में वह जिले के उपायुक्त के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाएगा जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

डीआरएम के इस रवैये पर भाजपा नेता सोमू सरदार ने मीडिया में कहा कि वह जनता की समस्या लेकर डीआरएम से मिलने आये थे। किसी बड़े पद पर कार्यरत अफसर को यह लगता है कि वह ही सर्वेसर्वा हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। डीआरएम का यह रवैया अफसरशाही वाला है और इस बात को लेकर मैं आलाकमान तक जाऊंगा। जनता के साथ उनका यह व्यवहार नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में रेल मंत्री तक शिकायत करेंगे। उन्होंने सड़क के मुद्दे में बोला कि यदि 2-3 दिन में इसका कार्य शुरू नहीं होता है तो हम अपनी ओर से इसे करेंगे और आगे आंदोलन कैसे करना है यह हमें पता है।

IMG 20230922 WA0025
अमर बॉयज क्लब द्वारा गणेश पूजा महोत्सव पर महाभोग का आयोजन किया गया
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर बॉयज क्लब, गणेश पूजा कमिटी, जरुल रोड, न्यू केबल टाउन में तीन दिवसीय गणेश पूजा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पूरे टाउन वासियों के लिए महाभोग का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, बृजभूषण सिंह, जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, जुगुण पांडे, रणवीर मंडल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अमरजीत राजा, मिथलेश सिंह यादव, चंचल भाटिया, सतवीर सिंह गिल, बिट्टू तिवारी, अजय सिंह, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, शिवराम झा, राहुल तिवारी, खोखन कुमार आदि अथिति गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश दास, देवाशीष झा, अभिष्केक कुमार, रमेश दास, नरेश दास, मुकेश कुमार, गुंजन श्रीवास्तव, रोहित कुमार, गौतम कुणाल आदि का योगदान रहा।

IMG 20230802 WA00752
IMG 20230912 WA0015
कार्यपालक पदाधिकारी को रिवाइटल की गोली देने वाले मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को न्यायलय से मिली अग्रिम जमानत

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को रिवाइटल गोली देने के मामले में दर्ज मुकदमे में भाजपा नेता विकास सिंह को प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए आज अग्रिम जमानत दे दिया। जमानत मिलने के पुर्व प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने केस डायरी की मांग करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखा था। मानगो के उलीडीह थाना के द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव सहित नगर निगम कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ-साथ गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का बयान कलमवद्ध करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह को न्यायालय में डायरी जमा करते हुए मामले में दोषी बनाया गया था। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

अपर लोक अभियोजक ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का पक्ष रखते हुए कहा कि विकास सिंह अपराधी प्रवृत्ति का आदमी है, विकास सिंह के भय से मानगो नगर निगम का कार्य दो दिनों तक पुरी तरह प्रभावित रहा। कर्मचारी डरे और सहमे हुए रहते हैं। विकास सिंह ने गृह रक्षा वाहिनी के जवानों से हाथापाई करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव बदतमीजी करते हुए धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया है, इसीलिए विकास सिंह को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

विकास सिंह के बचाव पक्ष के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि विकास सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी नहीं है। किसी भी थाने में विकास सिंह के ऊपर पूर्व में आपराधिक मुकदमा दर्ज आज तक हुआ ही नहीं है। विकास सिंह विगत दस महीने से लगातार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आप्त सचिव को आगे करके आदिवासी जमीन में बनाए जा रहे बहूमंजली इमारत की लिखित शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी को कर रहे थे लेकिन कार्यपालिका विधायिका का गुलाम बन गई है। विकास सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने रद्दी पेपर समझ कर कूड़ेदान में फेंकने का कार्य किया था। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के घर के मात्र पचास मीटर की दूरी में आदिवासी जमीन में अवैध तरीके से बहूमंजली ईमारत खड़ी हो गई। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

विकास सिंह के अधिवक्ता ने कहा कि कल नौ लोगों की गवाही हुई है जो सभी नगर निगम के कर्मचारी है। मंत्री के द्वारा किए गए गलत कार्य को प्रसरय देने का कार्य कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव लगातार कर रहे थे। जिससे भारत का संविधान और कानून हाशियें में जा रहा था इसलिए भाजपा नेता विकास सिंह ने रिवाइटल की शक्ति वर्धक गोली देकर मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने ना डरने की नसीहत देते हुए कानून के सम्मान और रक्षा करने की बात कही थी।पूरे प्रकरण में कहीं से भी 353 का मुकदमा विकास सिंह के ऊपर नहीं बनता है इसलिए विकास सिंह को जमानत मिलनी चाहिए। लंबी बहस के बाद प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने आदेश को सुरक्षित रखा था। आज प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश के द्वारा विकास सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत दे दी गई।

कार्यपालिका की तरह न्यायपालिका को मुट्ठी में करना मंत्री बन्ना गुप्ता के बूते में नहीं – विकास सिंह

IMG 20230802 WA00752

जमानत मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि देश न्यायपालिका सर्वोच्चपरी है यहां सत्य की जीत हमेशा होती है गफलत बाजी, झूठ ,फरेब यहां नहीं चलता । न्यायपालिका का परिणाम इस बात को प्रमाणित कर रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कार्यपालिका को मुट्ठी में कर सकते हैं लेकिन न्यायपालिका को अपने बस में करना स्वास्थ्य मंत्र बन्ना गुप्ता के बूते की बात नहीं है ।

9f11baa48ed9501c6a237fb755b2d7db16199154656fc8641994a4b99f7103e6.0
झारखंड : आंखों के ऑपरेशन में आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जीवाड़ा की आशंका, विपक्षियों ने उठाये सवाल

झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत आंखों के ऑपरेशन में फर्जीवाड़े की आशंका है। राज्य में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां ड्यूटी डॉक्टर नहीं हैं, फिर भी आयुष्मान के तहत इलाज और ऑपरेशन हो रहे हैं। इन सबके बावजूद आंखों के ऑपरेशन में झारखंड देश में दूसरे नंबर पर है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत फरवरी 2022 से जनवरी 23 तक कुल 1.81 लाख लोगों के इलाज के भुगतान का दावा पेश किया गया था। इसमें से 74.66 हजार मामले सिर्फ आंखों के ऑपरेशन से जुड़े थे। यानी 12 महीनों में आयुष्मान के तहत किये गये इलाज का 41 प्रतिशत आंखों के ऑपरेशन से संबंधित था। फरवरी 2023 से अगस्त तक (सिर्फ सात महीने में) आयुष्मान के तहत हुए इलाज में आंखों के इलाज का हिस्सा 33 प्रतिशत तक पहुंच गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

इसकी वजह यह है कि राज्य में कई अस्पतालों में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट और डॉक्टरों के नाम का गलत इस्तेमाल कर इलाज का दावा किया जा रहा है। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।
इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में अगर फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो संबंधित अस्पतालों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विपक्षी दलों ने उठाए सवाल:

AddText 09 19 03.49.44 1

विपक्षी दलों ने इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। सरकार को इस मामले में तुरंत जांच करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

झारखंड जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही है कि राज्य में फर्जीवाड़ा हो रहा है. सरकार को इस मामले में जवाबदेह होना चाहिए।

मुख्य बिंदु:

IMG 20230802 WA00752

◆ झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत आंखों के ऑपरेशन में फर्जीवाड़े की आशंका है।
◆ राज्य में कई अस्पतालों में ड्यूटी डॉक्टर नहीं हैं, फिर भी आयुष्मान के तहत इलाज और ऑपरेशन हो रहे हैं।
◆ राज्य में अभी आयुष्मान योजना के तहत होनेवाले इलाज का 40% हिस्सा सिर्फ आंख के ऑपरेशन का है।
◆ फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट और डॉक्टरों के नाम का गलत इस्तेमाल कर किया जा रहा इलाज का दावा है।

n5399905901695358453746f82e4394ca68c625da8bd0cb16709de9f0df0e780085c175819f33b0ab293aee
भारत निर्वाचन आयोग की टीम का झारखंड दौरा, सभी जिलों के डीसी के साथ करेगी बैठक, चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड आयी हुई है. टीम आज दिन भर तैयारियों की समीक्षा करेगी. रांचीः भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड दौरे पर है. वो गुरुवार रात यहां पहुंची है. आज टीम दिन भर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेगी. जिसमें राज्य से सभी जिलों के डीसी अपना प्रजेंटेशन देंगे.

IMG 20230920 WA0008

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी चल रही है. आयोग की टीम राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर रही है. इसी के तहत चुनाव आयोग का एक दल झारखंड में है. आज रांची के एक होटल में बैठक है. जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली जाएगी.

IMG 20230708 WA00573

चुनाव आयोग का यह दौरा काफी अहम है. आज होने वाली बैठक में जिलावार प्रजेंटेशन होगा. जिसमें उन जिलों के डीसी मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में बताएंगे. इसके अलावा तैयारियों की समीक्षा करेंगे. कहा जा रहा है कि आयोग के अधिकारी फील्ड विजिट भी कर सकते हैं. पहले चुनाव आयोग का दौरा 16 और 17 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारण से स्थगित हो गया था. बैठक में चुनाव से जुड़े कुछ बुकलेट्स का विमोचन भी किया जा सकता है.

AddText 09 19 03.49.44 1

बता दें कि बैठक आज(22 सितंबर) सुबह 10 बजे से होगी. इसमें भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के साथ-साथ डिप्टी कमिश्नर नीतेश व्यास, मनोज कुमार साहु, प्रिंसिपल सेक्रेट्री अरविंद आनंद, अंडर सेक्रेट्री तनुज कुमारी और सेक्शन ऑफिसर देवश कुमार मौजूद रहेंगे. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री शामिल नहीं होगे, उन्हें आयोग ने चुनावी कार्यों से अलग रखने का निर्देश दे रखा है, उनकी जगह कोई और पदाधिकारी शामिल होगा.

IMG 20230802 WA00752
n5397289161695339948744cb1df06cbfb429984158417f369a61ae55d38f9cb23dbbbd931c2c2eadfca3da
झारखंड में गरीबों का मोहभंग हो रहा है पेट्रोल सब्सिडी योजना से, एक लाख से अधिक बाहर, लाभुक केवल 8 हजार

झारखंड सरकार की ओर से शुरू की गयी पेट्रोल सब्सिडी योजना से गरीबों का मोहभंग होता जा रहा है. अब तक एक लाख से अधिक गरीब बाहर हो गये हैं. आलम यह है कि अगस्त 2023 में सिर्फ आठ हजार गरीबों ने इस योजना का लाभ लिया.

IMG 20230920 WA0008

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए झारखंड सरकार ने जनवरी 2022 में राशन कार्डधारियों को पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने की योजना शुरू की थी. इसके बावजूद लगातार सब्सिडी लेनेवालों की संख्या घटती जा रही है.

IMG 20230708 WA00573

राज्य में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये होने के बावजूद राशनकार्डधारी इस योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं. जनवरी 2022 में जहां पेट्रोल सब्सिडी लेने वालों की संख्या 1.15 लाख थी, जो अगस्त 2023 में आठ हजार तक सिमट कर रह गयी है. सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू करने के बाद री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है. योजना के लाभ लेने वाले को हर माह री-रजिस्ट्रेशन कराना है. लाभुकों को प्रत्येक माह विभागीय पोर्टल या ऐप पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है.

AddText 09 19 03.49.44 1

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी सरल बनाया. साथ ही योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया, लेकिन इसका कोई सकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिला है. सरकार की ओर से जब जनवरी 2022 में योजना शुरू की गयी थी, तो 1,45,197 लोगों ने सब्सिडी के लिए आवेदन दिया था. इसमें से 1,15,536 आवेदन स्वीकृत करने के बाद इन्हें 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी प्रदान की गयी. फरवरी में 73,493 लोगों ने आवेदन, जिसमें 55,223 के आवेदन स्वीकृत हुए. वहीं 11,879 लोगों ने री-रजिस्ट्रेशन कराया था. इसके बाद से लगातार लाभुकों की संख्या घटती गयी. पेट्रोल सब्सिडी योजना को शुरू हुए मात्र डेढ़ वर्ष हुए हैं.

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!