एक नई सोच, एक नई धारा

n5406513381695534987676460c62fc84999e0eff30276167cc565460e82f41565da188137376b3e33db97d
टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, यात्रियों के साथ मारपीट

पलामू : लातेहार के छिपादोहर और बरवाडीह स्टेशन के बीच संबलपुर से दिल्ली जा रही टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैतों ने धावा बोल दिया। 8 से 10 की संख्या में आये डकैतों ने 18309 ट्रेन संख्या के S9 बोगी में यात्रियों के साथ लाठी-डंडे और बंदूक की बट से मारपीट की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

डकैतों ने यात्रियों को डराने के लिए ट्रेन में हवाई फायरिंग भी की। इस घटना में 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। वारदात के बाद जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
n540651338169553499916978ed0d7341ca34f83755c117ca76f1a612e907dfaf9f7b775ba4abfa7cfec1ef

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लातेहार स्टेशन से करीब 8-10 की संख्या में डकैत चढ़े थे। ट्रेन जब छिपादोहर स्टेशन पहुंची तो डकैतों ने हवाई फायरिंग की और यात्रियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बंदूक की बट से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में करीब 8 से 10 यात्री घायल हो गये। इसके बाद डकैत गहने, पैसे और कई सामान लूट कर बरवाडीह स्टेशन से पहले ट्रेन को रोककर उतर गये। जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी और जमकर हंगामा किया। उन्होंने रेल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

रेल निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि सभी घायल यात्रियों का इलाज एमएचसीएच से डॉक्टर बुलवाकर किया गया। इलाज के बाद जीआरपीएफ पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट कर सभी को जम्मू तक छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलायी जा रही है।

n5406679921695534538611ffe92d0a67c7cc82d4fd39b6e61d284efe324d48223b8db72c20a38a4292df9f
युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल का निधन, पार्टी नेताओं में शोक

राँची : युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह उड़ीसा के प्रभारी युवा नेता विशु विशाल का इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

पार्टी नेताओं ने विशु विशाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि हम सब ने एक तेज तर्रार और युवा नेता खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुख के विकट क्षण में उनके समस्त परिवार व चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दें। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

विशु के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम, राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कल्पना देवी, श्यामदास सिंह, अनीता यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, रामकुमार यादव, हरदेव साहू, घनश्याम चौधरी, चंद्रशेखर भगत, साहिल साहनी, बिनोद भोक्ता ने दुख जताया है।

IMG 20230802 WA00752
n54051734016954958467289510f3ecc94b50821455efae72525ddff3f6e9e6caf08724daed61d20c1de42e
“माँ का हुआ देहांत, लेकिन अपने कर्तव्य को निभाता रहा जवान” सुनकर पीएम मोदी भी हुए भावुक, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के दौरान बेहतरीन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व दिल्ली पुलिस के जवानों को प्रगति मैदान में शनिवार को डिनर दिया था। डिनर में सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाया गया था। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रेंक के दिल्ली पुलिस के 275 जवानों को बुलाया गया था। डिनर के दौरान प्रधानमंत्री ने भी विभागों के लोगों ने उनका ड्यूटी के अनुभव बताने को कहा। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उनकी ड्यूटी भारत मंडपम में उस जगह थी जहां देशो की द्विपक्षीय वार्ता हो रही थी। नौ सितंबर को उनके परिजनों ने बताया कि उनकी मां फूलपति देवी (74) को हार्टअटैक आया है। थोड़ी ही देर बाद उनका निधन हो गया। ये सुनने के बाद भी वह अस्पताल नहीं गए और ड्यूटी करते रहे। उन पर मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कर्तव्य था। उन्होंने अपने परिवार से पहले देश को चुना और घर जाने से पहले अपनी ज़िम्मेदारी जारी रखी। वह ड्यूटी करते रहे। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उसकी जगह ऐसी संवेदनशील जगह पर थी कि वह ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ सकते थे। अनुभव सुनने के बाद भावुक हुए प्रधानमंत्री ने सुरेश कुमार को कहा कि उनकी मां स्वर्ग में गई हैं। उनकी मां को गर्व होगा कि उसने ऐसे बेटे का जन्म दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए ड्यूटी को प्राथमिकता देने पर गर्व है।

174dd890e2ec4a8e18442df8fcb26bef9b0675e0269c5e77697ceb9f9d7b7d7a.0
न एकाउंट की जानकारी दी, न ओटीपी आया और खाते से उड़ गए 9 लाख रुपये, बिष्टुपुर साइबर थाना में मामला दर्ज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनागड़िया थाना गुड़ाबांधा निवासी भोगेन बास्के की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) खाता संख्या 31156542093 से 9 सितंबर से 20 सितंबर तक कुल 9 लाख 56 हजार 801 रूपए की अवैध निकासी हो गई। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह बैंक से रूपए निकालने के लिए गए थे। इस संबंध में भोगेन बास्के ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

भोगेन बास्के का कहना है कि उनका बहरागोड़ा एसबीआई शाखा में बैंक खाता संख्या 31156542093 हैं खाते से मोबाइल नंबर 9931679814 लिंक हैं। 15 सितंबर को वह बैंक से रूपए की निकासी करने के लिए गए थे। तब उन्हें पता चला कि 8 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक उनकी खाते से पांच-पांच हजार रुपए कि निकासी की गई हैं। 12 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक एक – एक लाख रूपए और 20 सितंबर को 46,800 रूपए की निकासी कुल 9 लाख 56 हजार 801 रूपए की निकासी हो गई। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

15 सितंबर को निकासी की जानकारी मिलने पर घर पहुंच कर परिवार के लोगों से बातचीत कर ही रहा था कि अचानक खाते से एक लाख की निकासी हो गई। इस प्रकार 19 सितंबर तक निकासी होती रही। उनका कहना हैं कि एकाउंट का डिटेल्स किसी के साथ शेयर नहीं किया था और न ही ओटीपी ही आया था। फिर भी खाते से रूपए की निकासी हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

Screenshot 2023 0923 234730
पुरुलिया से जमशेदपुर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल, एमजीएम में इलाजरत
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे पुरुलिया से जमशेदपुर आ रही मजदूर से भरी बस बोड़ाम मोड़ में दुर्घटना का शिकार हो गई। बोड़ाम मोड में मजदूरों से भरी बस पलटी हो गई। इस कारण बस में सवार 6 मजदूर घायल हो गए, बस में कुल 40 लोग सवार थे। जिनमें ज्यादातर जमशेदपुर आकर काम करने वाले मजदूर शामिल थे। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

कुल 6 घायल लोगों को बोड़ाम पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायलों में सनत सरदार, जीवन सरदार, जोखू सरदार, रामपतिक और जानुम सरदार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20230802 WA00752
Screenshot 2023 0923 233930
बेटी के घर सकुशल लौटने पर माँ ने एसपी और भाजपा नेता का किया धन्यवाद
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत परसुडीह कालिंदी बस्ती में छोटी बेटी के सकुशल घर लौटने पर मां ने एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और भाजपा नेता विमल बैठा का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने एसपी सुमित कुमार को बुके के देकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एसपी ने मां की पीड़ा को समझी। और महिम चलाते हुए छोटी बेटी को सकुशल घर वापस लौटाया। इसके लिए उन्होंने जमशेदपुर पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद दी है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

गौरतलब है कि एक महीना पूर्व दो बच्चियों को अपहरण करके गुजरात और राजस्थान में बेचा गया था। दोनों ही बच्ची अपने घर लौट गई है। बड़ी बच्ची पहले ही लौट गई थी और जमशेदपुर पुलिस के प्रयास से गुरुवार को दूसरी बच्ची भी घर वापस आ गई। वही बच्ची के माता ने रो रो कर भाजपा नेता विमल बैठा को धन्यवाद किया। साथ ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को बुके देकर खुशी जाहिर की।

IMG 20230802 WA00752
22dc27b31b8bb4fddab8d12ccd6d8ea98baa7aaf2103e0cce6c5a2b79f015a3c.0
राष्ट्रकवि दिनकर जयंती स्पेशल : किसान परिवार में जन्में बालक से राष्ट्रकवि तक का सफर, जाने पूरी कहानी

राष्ट्रकवि दिनकर जयंती स्पेशल : रामधारी सिंह दिनकर की आज 115वीं जयंती है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था। राष्ट्रकवि के बारे में कई दिलचस्प बातें है। उनका बचपन संघर्षों से भरपूर था। वह स्कूल जाने के लिए पैदल चलकर गंगा घाट तक का सफर तय किया करते थे। इसके बाद फिर गंगा के पार उतरकर यह पैदल चलते थे। “राष्ट्रकवि” रामधारी सिंह दिनकर का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। ओज, विद्रोह, आक्रोश के साथ ही कोमल शृंगारिक भावनाओं के कवि रामधारी सिंह दिनकर का पहला काव्य संग्रह 1928 में प्रकाशित “बारदोली – विजय” संदेश था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवि ने हिन्दी को दिलाई थी पहचान

IMG 20230920 WA0008

रामधारी सिंह दिनकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी को पहचान दिलाई थी। बीसवीं सदी में जिन लेखकों ने हिंदी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीयस्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी, उनमें रामधारी सिंह दिनकर का नाम सर्वोपरि है। वह एक ऐसे लेखक थे, जिनमें राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ साथ सांस्कृतिक चेतना भी गहरे रूप से मौजूद थी। वह उद्घोष और उद्बोधन के कवि थे, तो प्रेम और सौंदर्य के भी कवि थे। वह सत्ता के करीब थे, तो व्यवस्था के एक आलोचक भी थे। दिनकर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से हाल ही में एक पुस्तक आयी है। उनके गृह जिले बेगूसराय में जन्में वरिष्ठ पत्रकार और प्रसार भारती के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी सुधांशु रंजन ने इस किताब को लिखा है। पत्रकार अरविंद कुमार ने इस किताब के बहाने दिनकर को उनकी 115वीं जयंती पर याद किया है।

दिनकर ने लिखी “विपथगा” जैसी क्रांतिकारी कविता

IMG 20230708 WA00573

1935 में दिनकर का कविता संग्रह रेणुका प्रकाशित हुआ था। इसमें उसकी भूमिका माखनलाल चतुर्वेदी ने लिखी थी। हालांकि, उसमें देशभक्ति की कविताओं के कारण सरकार ने उनकी दरियाफ्त की और चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इससे पहले 26 दिसम्बर 1933 को वह तांडव कविता लिख चुके थे। इसमें उग्र राष्ट्रीयता है और इसका पाठ उन्होंने वैद्यनाथ मंदिर (देवघर) में सांध्य श्रृंगार के समय किया था। 1931 में वह कसमें देवाय जैसी कविता लिख चुके थे, जिसमें लेखक के शब्दों में “शोषण और अन्याय के प्रति महाविद्रोह है।” (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

1934 में बोधिसत्व नामक कविता लिखी, जिसमें सामाजिक भेदभाव, द्वेष और असहिष्णुता के विरुद्ध चीत्कार है, जहां अछूत गरीबों को मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलता। दिनकर ने “विपथगा” जैसी क्रांतिकारी कविता लिखी, जिसके बारे में बेनीपुरी की राय थी कि वह दुनिया की किसी श्रेष्ठ क्रांतिकारी कविता के समकक्ष है। “श्वानों को मिलते दुग्ध वस्त्र भूखे बच्चे अकुलाते हैं, मां की हड्डी से चिपक ठिठुर जाड़ों की रात बितातें हैं।”

प्रसिद्ध आलोचक डॉक्टर कुमार विमल के अनुसार, ”दिनकर की तुलना ” अग्निवीणा के कवि नजरुल इस्लाम के साथ की जा सकती है। लेकिन, दिनकर सौंदर्य प्रेम और काम के भी कवि थे। ऊर्वशी इसका प्रमाण है लेकिन, उनके जीवन काल में ही ऊर्वशी को लेकर विवाद हुआ। वामपंथी आलोचकों ने उसके विरोध में तीखा लिखा। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

भगवत शरण उपाध्याय जैसे प्रसिद्ध इतिहासकार और आलोचक ने “कल्पना” जैसी प्रसिद्ध पत्रिका में इस किताब के खिलाफ 40 पेज का लेख लिखा। कल्पना का ऊर्वशी विवाद पर अंक ही आया था। अब वह किताब के रूप में आ गया है। सुधांशु का कहना है कि दिनकर को समग्रता में नहीं देखा गया है, इसलिए उनका सम्यक मूल्यांकन साहित्य में नहीं किया गया। पाठकों में वे लोकप्रिय बहुत हुए पर वामपंथी आलोचना ने उनके साथ न्याय नहीं किया, क्योंकि उनकी दृष्टि में दिनकर का राष्ट्रवाद उग्र रूप लिये हुए था।

1933 में जब दिनकर 26 वर्ष के थे। इस दौरान उन्होंने “हिमालय के प्रति” कविता, जो बाद में उनकी बहुचर्चित कविता बन गयी और पाठ्यक्रमों में भी लगी। भागलपुर के कवि सम्मेलन में इन्होंने यह कविता सुनायी, तो श्रोताओं में काशी प्रसाद जायसवाल भी झूम उठे।

n54055445816954892012506e1df67453ee38e32d4868215ef47d33ea9220590652d36e8ce08b0cb1d721ea
ग्रेजुएट कॉलेज में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की मनाई गई जयंती

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी और विभागाध्यक्ष डॉ भारतीय कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा दिनकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर ओज के कवि थे। उन्होंने अपनी कविताओं में भारतीय जनमानस में चल रही परिस्थितियों का चित्र उकेरा। बिना लाग-लपेट के स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखते थे। मौके पर हिन्दी विभाग के प्राध्यापक राकेश कुमार पांडे ने कहा कि दिनकर अपनी कविताओं में भारतीय चिंतन को व्यक्त करते हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

एक ओर वे युद्ध को अनिवार्य बतलाते हैं तो दूसरी ओर उसके भयंकर परिणाम से भी अवगत कराते हैं। रश्मिरथी में जहां उन्होंने न्याय अन्याय की बात कही है तो परशुराम की प्रतीक्षा में उन्होंने भारतीय जनमानस को उनकी पौरुषता को जगाने का कार्य किया है। दिनकर अपनी रचनाओं में कलम और तलवार के महत्व बताते हैं तो लोकतंत्र की शक्ति का भी आभास कराते है। कहा जाय तो दिनकर लोकतंत्र के कवि हैं। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

कार्यक्रम में स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुमारी ने, संचालन सुष्मिता महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोषी कुमारी ने किया। इस अवसर पर स्नेहा मुर्मू, संतोषी, लक्ष्मी कालिंदी ने नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि श्रुति कुमारी,ने दिनकर की कविता पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन कुमारी, आशा गोप, जयश्री महतो, शकुंतला सरदार, कविता महतो, संगीता महतो, सोनी कुमारी, खुशी मंडल, संतोषी बेसरा, शिवानी प्रधान, सहित सेमेस्टर 6, सेमेस्टर 4, सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर,1 की छात्राएं उपस्थित थी।

n5404497921695488537781f5ab099e0a579b321d1c4d63a654f6b635020ebdc5089800003168f0bffb6aaf
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 और बैंकों का लाइसेंस किया कैंसिल, कैश नहीं ले सकते ग्राहक, चेक करें नाम

भारतीय रिजर्व बैंक लगातार बैंकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो नियमों को नहीं मानते। RBI ने 21 सितंबर को तिरुवनंतपुरम को अनंतशयनम सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था।

IMG 20230920 WA0008

अब केंद्रीय बैंक ने दो अन्य बैंकों के लाइसेंस भी कैंसिल कर दिये हैं। उनके बैंकिंग कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आरबीआई के मुताबिक अगर बैंकों को अपने बैंकिंग कारोबार जारी रखने की इजाजत दी गई तो इससे आम जनता के हित प्रभावित होंगे। अब आरबीआई ने 2 और बैंकों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। इमें कर्नाटक का मल्लिकार्जुन पट्टाना सहकारी बैंक और यूपी के बहराइच का नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शामिल है।

IMG 20230708 WA00573

RBI ने इस कारण कैंसिल किया लाइसेंस

आरबीआई ने कहा कि इन बैंकों के पास कैपिटल और कमाई की कैपेसिटी नहीं है। ये दोनों बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 56 के सेक्शन 11 (1) और सेक्शन 22 (3) (D) के प्रावधानों का पालन करने में विफल रहे। ये बैंक अपनी फाइनेंशियल स्थिति के कारण ग्राहकों को पूरा पेमेंट करने में भी असमर्थ है। जिसके कारण RBI ने इन बैंकों की पब्लिक डीलिंग पर रोक लगा दी है।

AddText 09 19 03.49.44 1

ग्राहकों पर पड़ेगा असर

रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर से मल्लिकार्जुन पट्टाना सहकारी बैंक नियामिता और नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के बैंकिंग कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैंक अब कैश नहीं ले सकता और न ही पेमेंट कर सकता है। जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) नियमों के तहत बैंक 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा पर पैसा क्लेम करने के हकदार हैं।

IMG 20230802 WA00752
n5405620461695488553879f20d816d4de4ac54e86d6cbb668ca098dd7b63d1a3f34aa6ff95b78c65c83441
बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा महानगर की बैठक संपन्न

जमशेदपुर : भाजपा महानगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक-एक बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को किशोर संघ में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह ने कहा बूथ सशक्तीकरण अभियान के दूसरे चरण के कार्यों को बिन्दुवार बारीकियों से विस्तारपूर्वक बताया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर की सभी बूथ मजबूत हो इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने हैं। सभी मंडलों में प्रभारी एवं प्रवासी नियुक्त किये गए हैं जो आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथों पर प्रवास कर एवं बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तीकरण एवं सत्यापन की दिशा में कार्य करेंगे। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क को तेज करेंगे। इसके साथ ही, जनता के बीच पहुंचकर राज्य की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और विफलता को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बैठक के प्रभारी कालीचरण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत कई नेतागण मौजूद रहे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बैठक में चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अभिमन्यु सिंह, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोचीराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, नारायण प्रसाद, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!