एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230925 WA0017
डेंगू रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की टास्क फोर्स के साथ वीसी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर : जिले में डेंगू रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सजग प्रयास किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम श्री पीयूष सिन्हा द्वारा डेंगू टास्क फोर्स के साथ समीक्षा बैठक की गई । ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, स्वास्थ विभाग के अन्य पदाधिकारी, सभी नगर निकाय पदाधिकारी, जुस्को एवं सभी अन्य संबंधित ऑनलाइन जुड़े। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि डेंगू के विरुद्ध सघन अभियान में तेजी लाने और व्यवस्थित रूप से अभियान को कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नगर निकाय को निर्देश दिया कि क्षेत्र में एक हेल्पलाइन नंबर निश्चित रूप से रहे जिस पर डेंगू संबंधित जानकारी या परेशानी लोगों द्वारा साझा किया जा सके। लोगो द्वारा कोई भी डेंगू संबंधित शिकायत मिलने पर त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू के संदिग्ध मामलों के लिए एक डेडीकेटेड हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए ताकि उक्त नंबर पर संपर्क कर मरीज जरूरी चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर पाएं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र में डेंगू का कोई भी पॉजिटिव केस पाया जाता है तो उस व्यक्ति के घर में और उसके आसपास एंटी लार्वा एक्टिविटीज, साफ सफाई और साथ ही साथ इंडोर फॉगिंग अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही कदमा और धातकीडीह क्षेत्र में कांटेक्ट ट्रेसिंग त्वरित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

एंटी लार्वा एक्टिविटी से जुड़े सभी संबंधित सुपरवाइजर के लिए डेंगू रोकथाम संबंधित ट्रेनिंग करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर में एक्सपर्टीज डेवलप करने की आवश्यकता है ताकि जब भी वे निरीक्षण के क्रम में किसी घर में डेंगू लार्वा निरीक्षण के लिए जाते हैं तो उक्त स्थान में पूर्ण तरीके से निरीक्षण कर डेंगू लार्वा ढूंढ पाने में सक्षम हो पाएं। गोलमुरी क्षेत्र में निरीक्षण कार्य और डेंगू रोकथाम की कार्रवाई तत्वरित रूप से करने का निर्देश दिया। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी नगर निकाय और स्वास्थ विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी क्षेत्र में डेंगू रोधी अभियान मिशन मोड में संचालित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में भी डेंगू संबंधित जानकारी का विस्तार करने के उद्देश्य से नियमित रूप से स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन किया जाए और डेंगू रोकथाम में अनिवार्य सुरक्षात्मक कदमों के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाए।

n5410753181695664561655001382019c9148fd5fa69c20b93906db429200c2c24a1e41fb7fe9e2ecd986bc
घाटशिला : वंदे भारत ट्रेन के स्वागत का कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध

घाटशिला : वंदे भारत ट्रेन का घाटशिला रेलवे स्टेशन में रविवार को स्वागत किए जाने का सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। विरोध के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव कॉल्टू चक्रवर्ती ने बताया कि घाटशिला रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 27 सितंबर के लिए टिकट लेने गए तब काउंटर पर बताया गया कि यहां स्टॉपेज नहीं है टिकट नहीं मिलेगा। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

इस पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर विरोध किया और कहा कि भाजपा नेताओं का यह चुनावी स्टंट है। जिसके कारण रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला में कराकर स्वागत किया गया, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। चुनाव से पहले हो सकता है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर उतार कर कहा जाएगा की एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। जिसका कांग्रेसी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

केंद्र सरकार का रेल मंत्रालय स्वागत समारोह में किए गए खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि घाटशिला की कॉपर माइंस वर्षों से बंद पड़ी है इसे खुलवाने के लिए सांसद द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। माइंस खुल जाता तो यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध होता। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

इस तरह का आयोजन करके भाजपा यहां की जनता को गुमराह कर रही है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, गोपाल शर्मा, शमशाद खान, विश्वनाथ कालिंदी, गोपाल राय, अशोक दास, राजा दत्ता, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सकलेन, आफताब खान, रमन मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

n5411754401695663859190a10b4a378126a3acd07c8d7aa73bdf4545774d37385287c5e59365e5b7d1d561
चैंबर चुनाव में दोनों गुट कर रहे हैं जीत के दावे, 1059 रिमोट वोटिंग हुई

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 26 सितंबर को ई वोटिंग के माध्मय से वोटिंग होगी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ई- वोटिंग के लिए चैंबर में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। चुनाव अधिकारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि चैंबर के कुल 1960 सदस्य हैं। कुछ सदस्यों द्वारा अपनी सदस्यता शुल्क जमा नहीं किए जाने कारण उन्हें वोटिंग करने के अधिकार से वंचित रखा गया है। इस वर्ष निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से मतदान ई-वोटिंग के माध्यम से कराने की व्यवस्था की गई है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम 5 बजे तक रिमोट वोटिंग का टाइम था। रिमोट वोटिंग के माध्यम से 1059 सदस्यों में अपना मतदान किया है। चैंबर चुनाव में अभी तक 80 से 85 प्रतिशत ही वोटिंग की परंपरा रही है। उस दृष्टिकोण से मंगलवार को लगभग 30 से 35 प्रतिशत वोटिंग की संभावना है। इस बार ई-वोटिंग के कारण मतगणना भी जल्दी हो जाएगा और जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

वहीं दूसरी ओर मुनका केडिया और सोंथालिया दोनों गुट द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे है। वहीं महासचिव पद के लिए मुकेश मित्तल द्वारा अपनी उम्मीदवारी किए जाने से महासचिव पद का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। कल मतगणना के पश्चात यह साफ हो जाएगा की व्यापारियों का समर्थन किसको मिला।

IMG 20230802 WA00752
c0b8061e5debadf42f5523a3535b74a3d777a8b5d2496295ef38a216b02f123c.0
मानगो में दो अलग-अलग मामलों में कंपनी के स्टाफ पर चोरी का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : मानगो थाना में दो अलग-अलग मामलों में कंपनी से स्टाफ पर चोरी करने का आरोप लगा है। पहला मामला मानगो बाजार निवासी रीता देवी का है। रीता देवी ने अपने स्टाफ दिलीप गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

प्राथमिकी में रीता ने बताया कि आकाश गुप्ता उसकी कंपनी में काम करता है। आकाश को सेन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक फ्लैट रहने के लिए दिया था। इस दौरान 8 सितंबर को वह फ्लैट का सारा सामान अपने साथ ले गया, जिसमें फर्नीचर और अन्य सामान शामिल है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

दूसरा मामला जवाहरनगर रोड नंबर 13 ए का है। वहां वसीम रजा अंसारी ने अपनी कंपनी में काम करने वाले मो. अली उर्फ राजा और मो. वसीम पर कंपनी के समान की चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वसीम के अनुसार दोनों आरोपी उनकी कंपनी विशाल प्रेस क्राफ्ट में काम करते हैं। काम करने के दौरान दोनों ने कंपनी से सामान की चोरी की है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20230802 WA00752
n54118627216956627094085e82711be7771a3c61c36d7a5b8eb664103e66d4818b3838b535ce4da2aa247b
अब हॉस्टल के बच्चों को खाने-पीने का समान घर से नहीं लाना होगा, सरकार देगी : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को करमा पूजा पर वीमेंस कॉलेज में बालक-बालिका आदिवासी छात्रावास द्वारा आयोजित करमा पर्व में शामिल हुए। उन्होंने सभी को करमा की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आदिवासी समाज का यह परंपरागत त्योहार है, जो हमारे पूर्वज भी करते आए हैं, हम भी कर रहे हैं और हमारी आने वाली पीढ़ी भी करती रहेगी।

बस इसका ध्यान रखना होगा कि हम आगे कैसे इसे सामूहिक रूप से सभी के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग के जितने भी हॉस्टल हैं, उनका जीर्णोद्धार होगा। सरकार सभी छात्रावास में रहनेवाले विद्यार्थियों को सुरक्षा देने के साथ ही खाने के लिए अनाज भी देगी। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा पर आस्था रखने वाला समाज है। नदी, नाला, पहाड़, पर्वत इन्हीं का उपासक आदिवासी समाज है। लेकिन वर्तमान भौतिकवादी युग में इन सभी पहाड़-पर्वत, नदी नाले के ऊपर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है। विशेष कर आदिवासी समाज के लिए. हमलोग आज विकास काे और गति देने के प्रयास में हैं, जहां कहीं न कहीं बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ हो रहा है। यह न केवल आदिवासी के लिए बल्कि पूरे मानव समाज के लिए चिंता का विषय है। आज पूरी दुनिया में पर्यावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पहाड़ धंस रहे हैं, रेगिस्तान में बाढ़ आ रहा है, कहीं सूखा पड़ रहा है। इसलिए हम पूजा के साथ-साथ इस मानव जीवन को भी कैसे संरक्षित करें, यह हमलोगों पर ही निर्भर करता है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

आज इस परिसर में करम उत्सव के लिए एकत्रित हुए हैं। मगर रांची शहर की हरियाली धीरे-धीरे खत्म हो रही है। इसे हम हल्के में ले रहे हैं, जिसके कारण कई ऐसी समस्याओं से हम जूझने लगते हैं, जो हमारे पूर्वजों के बीच में कभी नहीं रही। यह मानव विचार और सोच में भी बदलाव होता है। इसलिए हमें प्रकृति के साथ रिश्ता बनाते हुए विकास का पैमाना तय करना होगा।

चलते-चलते कई विषयों को देखता हूं। इसके आधार पर मैं निर्णय भी लेता हूं। हमने एक निर्णय लिया है. कल्याण विभाग के जितने भी हॉस्टल हैं, उनका जीर्णोद्धार होगा। यहां भी एक हॉस्टल तैयार हुआ। आज भी हमारे छात्र जर्जर व्यवस्था में रहने काे मजबूर हैं। यहां लड़कियों एवं लड़कों के लिए दो भव्य मल्टी स्टोरेज हॉस्टल बनेंगे। जो बच्चे हॉस्टल में आते हैं, वह गरीब परिवार के होते हैं, मिल बांटकर खाना पड़ता है। इसलिए सरकार सभी छात्रावास में रहनेवाले विद्यार्थियों को सुरक्षा देने के साथ ही खाने के लिए अनाज भी देगी। आपको घर से चावल- दाल लाने की जरूरत नहीं है। आपके खाने-पीने और रहने के साथ ही साथ पढ़ाई तक का खर्च सरकार उठायेगी। आप कभी सोचते थे कि आदिवासी, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश में पढ़ेंगे। यह काम हमारी सरकार कर रही है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

हमारे बीच कई बहुत गरीब आदिम जनजाति के हैं, उन परिवारों को गुम होने नहीं देंगे। कई ऐसे वर्ग हैं जिनकी संख्या दो -तीन हजार हैं। 2000 आदिम जनजाति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है। हर तरह का काम हमलोग कर रहे हैं। मगर इस पर चलने की जिम्मेवारी आपकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज कई तरह के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में हमें एकजुट होना होगा। एकजुटता बनाए रखते हुए आगे बढ़ना होगा।

इस मौके पर भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर ने कहा कि भादो एकादशी के दिन करमा पर्व पर आदिवासी छात्रावास में सामूहिक पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। यह बहुत शुभ अवसर है। ऐसे समय में जो करम पूजा होती है।आपने कथा भी सुना जो सच्चा कर्म है, वही धर्म है। सभी छात्र-छात्राओं को भी अपना कर्म करना चाहिए। आप जो कर्म करोगे, उसका फल आपको मिलेगा। कर्म के साथ-साथ अपना धर्म का भी पालन करना चाहिए। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

इस मौके पर कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ी को मार्गदर्शन दिया। हमें धर्म के रास्ते में चलने का अवसर दिया। कर्म और धर्म भाई थे। कर्म और धर्म भी हमें यही सिखाता है। अपने स्वार्थ से बचते हुए अपना कर्म और धर्म पर चलना चाहिए। ताकि कर्म ही धर्म और धर्म ही कर्म बने। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आनंद भगत, संजय महली, नवनीत भगत सहित कई शामिल थे।

n5411776461695660886958453b24f73161c7c6a7ff78cca4e654d4c1fc5d3a874b9e41b1beecb892ecc7b8
जमशेदपुर : इनकम टैक्स अधिकारी बन लाखों के गहने और 8000 रुपये ले उड़े अपराधी

जमशेदपुर : थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर साजिश के तहत बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश फर्जी इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर पहले घर में घुसे फिर घर के लोगों को 30 मिनट से ज्यादा समय तक बंधक बनाया। इस दौरान आठ हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख मूल्य के आभूषण लेकर चलते बने। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

घटना सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित जोंड्रागोड़ा लाइन टोला के सोमवार सुबह आठ बजे की है। एम जेम्स ने सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित बेल्डीह स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई है। वहीं, सुंदरनगर थाना की पुलिस के अनुसार मामला डकैती का नहीं, बल्कि ठगी का है।

क्या है पूरा मामला

IMG 20230708 WA00573

एम जेम्स की मां एम मेरी ने बताया कि सुबह वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। बेटा एम जेम्स ड्यूटी गया था। सोमवार की सुबह आठ बजे छह लोग उनके घर में खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर घुस गए। इनमें से एक महिला भी शामिल थी। इसके बाद सभी ने मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

उन्होंने कहा कि इसके बाद धमकाते हुए कहा कि घर में तलाशी लेनी है। बेटी और उन्हें समेत तीन लोगों ने बंधक बना लिया। तीन लोग सभी कमरे में घुसकर रुपये, आभूषण और सामान खोजने लगे।

कैश और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े

IMG 20230802 WA00752

पीड़िता ने कहा कि सभी बदमाशों ने कमरे में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान घर से लगभग 8 हजार रुपये और आभूषण लेकर निकल गए। आभूषण की कीमत 1.50 लाख रुपये है।

पीड़िता ने बताया कि घर से निकलते समय घटना को अंजाम देने वालों ने एक कागज में हस्ताक्षर भी करवाया और दरवाजा खोलते हुए बाहर चले गए। इसके बाद शोर मचाया। घटना की सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।

IMG 20230925 WA0015
सिखों पर हो रहे हमलों पर सीजीपीसी ने गहरी चिंता जतायी, उत्तर प्रदेश में एक तथाकथित नेता ने सिख युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न किये जाने का मामला
IMG 20230925 WA0016

जमशेदपुर : देश में लगातार सिखों पर हो रहे हमलों पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने गहरी चिंता जतायी है। रविवार को उत्तर प्रदेश में एक तथाकथित नेता ने सिख युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न किये जाने की घटना पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने दोषी पर कार्यवाई कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

भगवान सिंह ने घटना की भर्त्स्ना करते कहा कि आखिर देश के हर क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली सिख कौम के खिलाफ इतनी नफरत क्यों जाहिर की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में सरकार यथाशीघ्र उचित कार्यवाई कर दोषी को सलाखों के पीछे डाले। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य में कानपुर के श्याम नगर निवासी अमोलदीप सिंह उनकी पत्नी गुनीत कौर के साथ देर रात अपनी थार गाड़ी घर वापस आ रहा था। तभी भारतीय जनता पार्टी से वार्ड 95 यशोदा नगर से पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला ने शराब के नशे में ओवरटेक करते समय पास ना मिलने पर अपने बाउंसरों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया है। जिससे उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

वही बीच-बचाव करने पत्नी को भी दबंगों ने नही बख्शा और उसको जमकर पीटा, घायल युवक को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए ले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गम्भीर है। वही पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा नही दर्ज किया है।

IMG 20230925 WA0012
पंजाबी सिने अभिनेता गुरप्रीत घुघ्घी से मिले जमशेदपुरी, घुघ्घी ने जमशेदपुर आने का किया वादा

जमशेदपुर : मशहूर पंजाबी सिने अभिनेता सह कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुघ्घी ने जमशेदपुर के सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को जल्द ही जमशेदपुर आने का वादा किया है। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने रविवार को चंडीगढ़ में गुरप्रीत सिंह घुघ्घी और पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से भी मुलाकात की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

सोमवार को पंजाब से दूरभाष पर जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि पंजाबी फिल्म ‘मस्ताने’ की आपार सफलता पर वे टीम के सदस्यों प्रभजोत सिंह शैंकी, परमजीत सिंह सरली और प्रीत सिंह सहित गुरप्रीत सिंह घुघ्घी से मिलने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। जहाँ पर घुघ्घी ने पूरी आदर सम्मान के साथ उनसे काफी लम्बी मुलाकात की। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

घुघ्घी ने खुशी और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिलकुल जानकारी नहीं थी कि जमशेदपुर में इतनी संख्या में सिख बसते हैं। गुरप्रीत घुघ्घी ने जमशेदपुरी से वादा किया कि यदि अगली बार जमशेदपुर में कोई भी सिख धार्मिक फिल्म लगेगी तो वे उस फिल्म का प्रमोशन करने जरूर जमशेदपुर आयेंगे।

मूसेवाले के पिता ने जमशेदपुर के सिखों का धन्यवाद ज्ञापन किया

IMG 20230802 WA00752
IMG 20230925 WA0014

जमशेदपुरी अन्य टीम सदस्यों संग मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह से उनके पंजाब के मानसा स्थित आवास पर मिले। बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाले को प्यार दिए जाने और मूसेवाले को आतंकवादी कहे जाने पर दोषी के खिलाफ मोर्चा खोल इंसाफ दिलाने के लिए जमशेदपुर के सिखों का तह-ए-दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाले की चित्र वाली टीशर्ट का भी अनावरण किया।

1f0623fbfa59bcae8166a702a0be638f91167bfb3f416304c45c6c4c54c5b710.0 1
डेंगू से किरीबुरु के युवक संदीप की मौत, शोक की लहर

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी अजय सिंह का होनहार पुत्र संदीप कुमार सिंह उर्फ लाल्टू (29 वर्ष) की मृत्यु डेंगू की वजह से हो गई। इस खबर से किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर में शोक की लहर फैल गई है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

घटना के बाबत लाल्टू के पिता अजय सिंह ने बताया कि लाल्टू जमशेदपुर में था और डेंगू से ग्रसित हो गया था। जमशेदपुर से उसे लेकर किरीबुरु आये एवं सेल अस्पताल किरीबुरु में इलाज हेतु भर्ती किया। यहां रक्त जांच हुआ एवं प्लेट्लेट्स लगभग डेढ़ लाख बताया गया। 24 सितम्बर को अनार का जूस दिये, जिसके बाद उल्टी होने लगी। स्थिति में सुधार नहीं होकर तबीयत और खराब होने लगी। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इसके बाद उसे चिकित्सक अन्यत्र ले जाने को कहा गया। लाल्टू को 24 सितम्बर की शाम बेहतर इलाज हेतु पहले जोड़ा अस्पताल ले गये, लेकिन वहां चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। स्थिति गंभीर देख एक सरकारी अस्पताल में रुके। वहां आक्सीजन आदि लगाकर अविलम्ब भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल जाने लगे, लेकिन कटक पहुंचने पर लाल्टू का शरीर ठंडा पड़ते देख एक निजी अस्पताल में ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लाल्टू का शव को लेकर परिजन किरीबुरु स्थित आवास पहुंच गए हैं।

e48d9e01a4d2efdc7abc544a9698b8a546250ff8cda9fbabeb22164981bce0f5.0
वायरल वीडियो : “हमरा सरकारी नौकरी वाली मेहरारू चाही” बोर्ड लेकर लड़का चौराहे पर हुआ खड़ा, देखें वीडियो
IMG 20230920 WA0008

छपरा : शादी जीवन का एक अहम भाग है और अपने जीवनसाथी को लेकर हर व्यक्ति कि अपनी सोच भी है। यूं तो हर व्यक्ति को अपने जीवन में जीवनसाथी की जरूरत होती है। हर कोई चाहता है कि उसका लाइफ पार्टनर हो। आज का युवा अपना फैसला खुद करता है। पहले माता-पिता और बड़े बुजुर्गों के कहने से शादी विवाह हो जाता था। लेकिन आज का युवा अपनी पसंद से ही शादी करता है। कुछ लोग अपने जान-पहचान में शादी करने में विश्वास रखते हैं तो कुछ के मैट्रिमोनियल साइट पर भरोसा रखते हैं। इन बातों से इतर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक हाथों में बोर्ड लेकर सड़क पर खड़ा है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

देखा जाए तो सरकारी नौकरी वाला लड़का की खोज सबसे ज्यादा हमारे देश में होती है लेकिन बोर्ड में भोजपुरी में लिखा हुआ है कि हमरा सरकारी नौकरी वाली मेहरारू चाही। आपको बता दें कि यह घटना बिहार के छपरा की है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर हर कोई इस वीडियो को देखकर जरूर हंस दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

IMG 20230802 WA00752

बताते चलें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने गले में शादी वाली माला और सिर पर दूल्हे की पगड़ी पहन रखी है। उसके हाथों में एक बोर्ड साफ दिख रहा है। इस बोर्ड पर उसने भोजपुरी में लिखा है, “हमरा सरकारी नौकरी वाली मेहरारू चाही, दहेज हम देम।” इसका मतलब है कि, “मुझे सरकारी नौकरी वाली एक पत्नी चाहिए। इसके बदले में मैं दहेज भी दूंगा।” इस अनोखे तरीके से पत्नी की तलाश करने की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस सड़क से आने जाने वाला हर इंसान एक बार जरूर रुक कर उस युवक को निहारता है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर लोगों द्वारा अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

error: Content is protected !!