एक नई सोच, एक नई धारा

Screenshot 2023 0926 203846
सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव : विजय आनंद मूनका की पूरी टीम जीती, सुरेश सोंथालिया हारे

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम मूनका की जबर्दस्त जीत हुई है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और महासचिव मानव केडिया समेत सारे पदाधिकारी जीतने में सफल रहे हैं। सोंथालिया टीम का एक भी पदाधिकारी चुनाव नहीं जीत पाया है। खुद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश सोंथालिया लगभग 500 वोटों के अंतर से हार गये हैं। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

1698 वोटों में विजय आनंद मूनका को लगभग 1100 और सुरेश सोंथालिया को 600 वोट मिले हैं। सोंथालिया टीम की इस करारी हार ने सुरेश सोंथालिया की साख और प्रतिष्ठा को न केवल बट्टा लगाया है बल्कि चैंबर में उनकी किंगमेकर की छवि को भी नेस्तनाबूद कर दिया है। इस अप्रत्याशित रिजल्ट पर सुरेश टीम में निराशा और हताशा है। उनके टीम के लोगों का कहना है कि यह फर्जी वोट के जरिए जीत हुई है और इस रिजल्ट को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। (जारी…)

Screenshot 2023 0926 203931

88.8 प्रतिशत पड़े वोट:

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

26 सिंतबर को हुई वेन्यू वोटिंग में कुल 639 वोट पड़े। इसके पहले तीन दिन की रिमोट ई वोटिंग में 1059 वोटरों ने मतदान किया था। कुल 1912 वोटरों में से 1698 ने मतदान किय। इस तरह मतदान का प्रतिशत 88.8 रहा है। मंगलवार 26 सितंबर को सुबह 9 बजे से चैंबर की आम सभा हुई। इसके बाद 11 बजे से शाम 5 बजे तक वेन्यू ई वोटिंग हुई, जिसे लेकर चैंबर के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया।

IMG 20230926 WA0015
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 के आयोजन से संबंधित बैठक की, महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दियें

झारखण्ड : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नेतरहाट इको रिट्रीट (ECO RETREAT) – 2023 के आयोजन की तैयारियों से संबंधित बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष टूरिज्म विभाग के अधिकारियों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 के आयोजन से संबंधित विभाग द्वारा की जा रही तैयारी की विस्तृत जानकारी रखी गई।

झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान देना लक्ष्य

IMG 20230920 WA0008

बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट-2023 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करना है, ताकि झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान मिल सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नेतरहाट इको रिट्रीट आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नेतरहाट इको-रिट्रीट फेस्टिवल पर्यटकों के लिए आकर्षक, सुंदर एवं निवेश की संभावनाओं वाला झारखंड के बारे में जानने का एक शानदार अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इको रिट्रीट फेस्टिवल का उद्देश्य पर्यटकों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों को भी यहां निवेश के लिए आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस इको रिट्रीट फेस्टिवल कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

नेतरहाट पर्यटन स्थल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए निजी घरों को सुसज्जित करने का भी कार्य करें। स्थानीय लोगों को जो उसे क्षेत्र में निवास करते हैं उनके मकानों को सुसज्जित करने में उनका पूरा सहयोग करें। रोड कनेक्टिविटी को दुरुस्त करें। विद्युत प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से भी लाइट्स लगाए जाएं। बैठक में मुख्यमंत्री ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र में वर्तमान वर्षों के संरक्षण के साथ-साथ चिन्हित रिक्त भूमि पर मिशन मोड में वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित की जाए ताकि नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र आने वाले दिनों में भी हरा भरा रहे।

नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल्स में सुविधाओं का पूरा रखें ख्याल

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल्स में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमान पर्यटकों का पूरा ख्याल रखें। इको रिट्रीट फेस्टिवल से संबंधित सभी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। पर्यटकों के ठहरने से लेकर खाने-पीने और मनोरंजन के साथ-साथ कौन-कौन से क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा इसकी पूरी तैयारी रखें। पर्यटकों को झारखंड की कला- संस्कृति, रहन-सहन से रूबरू कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट में चिल्ड्रन एक्टिविटी की सारी सुविधाएं सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नेतरहाट में स्थायी रूप से चिल्ड्रन पार्क की स्थापना करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इको रिट्रीट फेस्टिवल्स के दौरान हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर के साथ-साथ पूरी मेडिकल टीम की व्यवस्था भी दुरुस्त रखें।(जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष टूरिज्म निदेशक श्रीमती अंजलि यादव ने इको रिट्रीट नेतरहाट-2023 के आयोजन के तैयारी की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी। अधिकारियों ने तैयारी से संबंधित प्रत्येक बिंदु से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पर्यटन विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, निदेशक पर्यटन श्रीमती अंजलि यादव, निदेशक आईपीआरडी श्री राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य उपस्थित थे।

Screenshot 2023 0926 202035
एमजीएम : महिला की मौत मामला पहुंचा एसएसपी के पास, पति ने कहा – दोषी डॉक्टर और नर्स पर हो सख्त कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर में दो दिन पूर्व हुए एमजीएम में महिला की मौत मामले में पति ललन शर्मा एसएसपी आफिस पहुंचे है। वहीं उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पत्नी मानती देवी के इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं उन्होंने एसएसपी से यह भी फरियाद लगायी है कि एमजीएम के अधीक्षक को निर्देश दिया जाये कि मानती देवी का तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी में करायी जाये। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इससे उनकी मत्यु का पता चल पायेगा और इस मामले में जो डॉक्टर और नर्स दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। ललन शर्मा ने बताया कि मानती देवी को डिलीवरी के लिए 19 सितंबर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें गायनिक विभाग की एचओडी अंजलि श्रीवास्तव के देख रेख में रखा गया था। वहीं उन्होंने पुत्री को जन्म दी। डिलीवरी आपरेशन से हुई थी, जिससे 8 दिन बाद छुट्‌टी मिलने वाली थी। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

तभी 24 सितंबर की सुबह 10 से 11 बजे के बीच नर्स ने मानती देवी को इंजेक्शन दी, जिसके बाद मानती की तबियत और बिगड़ने लगी और उनकी मृत्यु हो गयी। इसमें साफ साफ डॉक्टरों की लापरवाही है। शव के कागजात भी उन्हें नहीं मिले है। वहीं मानती के पति ललन दिव्यांग है।

IMG 20230926 WA0012 scaled
वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने की ईद मिलाद उन नबी जुलूस को लेकर पेश-ए-इमाम, मस्जिद के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक, विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : ईद मिलाद उन नबी के मौके पर 28 सितंबर को शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जिला सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने पेश-ए-इमाम, मस्जिद के अध्यक्ष/सचिव के साथ कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी सिटी श्री सुमित अग्रवाल, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, डीटीओ श्री धनंजय समेत नगर निकायों के पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी बैठक में मौजूद रहे। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230926 WA0008

पेश- ए- इमाम व मस्जिद के अध्यक्ष/सचिव ने डीजे तथा जुलूस में ट्रेलर या अन्य भारी वाहन को नहीं शामिल किए जाने को लेकर अपनी ओर से आश्वस्त किया जिसका प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। नागरिक सुविधाओं से संबंधी कुछ समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया जिसमें जलजमाव, साफ-सफाई, सड़क मरम्मतीकरण आदि थे जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया।

चौक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, शहर को 7 जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति

IMG 20230708 WA00573

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर ने कहा कि जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। जुलूस प्रारंभ होने से ससमय गंतव्य स्थान तक पहुंचने में शांति समिति के सदस्य, जुलूस की नुमाइंदगी करने वाले प्रबुद्धजन तथा वॉलंटियर की भूमिका काफी महत्व होती है, उम्मीद है जिला प्रशासन को परस्पर सहयोग प्राप्त होगा। विधि व्यवस्था संबंधी किसी भी तरह की सूचना मिले तो तत्काल संबंधित थाना प्रभारी, मजिस्ट्रेट एवं वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें। किसी भी भ्रामक खबर का हिस्सा नहीं बनें। विशेषकर युवा वर्ग की काउंसिलिंग पर बल देते हुए कहा कि तेज गति से वाहन नहीं चलायें, हॉर्न या साइलेंसर में किसी प्रकार का बदलाव कर सड़क पर स्टंट नहीं करें जिससे जानमाल का कोई नुकसान हो तथा शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनायें।

त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें सभी जिलेवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है- उप विकास आयुक्त

AddText 09 19 03.49.44 1

उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जुलूस के बेहतर संचालन तथा साफ-सफाई व अन्य को लेकर जो भी सुझाव या समस्या जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है उन सभी पर यथोचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्यौहार सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें समस्त जिलेवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, आपस में एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर रखें तथा प्रशासन का भी अपेक्षित सहयोग करें। प्रशासन की ओर से जुलूस मार्ग में एंबुलेंस के साथ चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी अपुष्ट सूचना को दूसरे से शेयर नहीं करें जिससे अफवाह जैसी स्थिति उत्पन्न हो। सोशल मीडिया की विशेष रूप से निगरानी की जाएगी तथा किसी भी प्रकार से अफवाह या भ्रामक खबरों को प्रचारित-प्रसारित करने पर दोषियों को चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

बाइकर्स गैंग तथा असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रहेगी – एसडीएम, धालभूम

IMG 20230802 WA00752

एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने कहा कि निर्धारित रूट में ही जुलूस निकालें इसमें किसी भी प्रकार से डायवर्जन की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित रूट गांधी मैदान मानगो, आम बगान साकची, साकची गोलचक्कर स्ट्रेट माइल रोड टाउन ऑफिस, बिष्टुपुर गोलचक्कर, सेंटर प्वाइंट, कदमा थाना होते हुए धातकीडीह सेंट्रल मैदान में समाप्त होगी। शहर में लगे सीसीटीवी, वीडियोग्रफी व ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की जाएगी। बाइकर्स गैंग तथा असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रहेगी ताकि विधि व्यवस्था संधारण में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो सके। बैरिकेडिंग, ड्रॉपगेट या विधि व्यवस्था के संधारण संबंधी जो भी आवश्यक कदम होंगे उसे जिला प्रशासन द्वारा उठाया जाएगा।

c923a69ca1478e50f12a4dabc7e40b638aa53fbf7f837aa9c6dc40cf902d0673.0
झारखंड : करमा डाली विसर्जन करने के दौरान दो जगहों पर कुल पांच बच्चों की डूबने से मौत

झारखण्ड : करमा के बाद डाली विसर्जन के दौरान राज्य में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। पहली घटना हजारीबाग की है, जहां विसर्जन के दौरान तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना धनबाद की है, वहां भी विसर्जन के दौरान दो बच्चे नदी में डूब गए। दोनों घटनाओं में पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

खबर विस्तार में :

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

पहली घटना हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की है, जहां ओबरा गांव की कुछ बच्चियां मंगलवार को करमा डाली का विसर्जन करने बड़ाकर नदी गईं थीं। इस दौरान नदी के तेजधार में 6 बच्चियां बही गयीं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीन को बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियां नदी में बह गईं। बताया गया कि बच्चियां गांव की अन्य महिलाओं के साथ नदी करमा की डाली प्रवाहित करने गयीं थीं। इसी बीच पैर फिसल गया और वे तेजदार पानी की धार में चली गयीं। घटना की सूचना के बाद प्रशासन का अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। जिसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक एक शव को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दो की खोजबीन जारी है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

दूसरी घटना धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र की है, जहां मागिढ़ जमुनिया नदी में करमा डाली विसर्जन के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान देवराज कुमार (10) और सलोनी कुमारी (14) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पांच बच्चे करम डाली विसर्जन के लिये नदी गए थे। नदीं में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसमें पांचों बच्चे डूबने लगे। इनमें से तीन बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो को बचाया नहीं जा सका। हालांकि, घटना की सूचना पर आनन फानन में परिजन दोनों बच्चों को बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

IMG 20230926 WA0006
आशियाना अन्नातारा में दुर्गा पुजा पंडाल का भूमि पूजन, विकास सिंह ने कहा – “धूमधाम और भक्तिमय माहौल में होगा दुर्गोत्सव”

जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण कर शंख बजा कर मां दुर्गा के आगमन की तैयारी प्रारंभ किया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 2016 में सोसाइटी बनी है तब से ही पारिवारिक वातावरण में पूजा का आयोजन होता आ रहा है। कलश स्थापना के दिन से ही ग्यारह महिलाओं के द्वारा फलाहार में रहकर महापंडितों के देखरेख में मां दुर्गा के पाठ आरंभ हो जाता है, जो पूरे महा नवमी तक चलता है। महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ धुनाची नृत्य, डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया जाता है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

उन्होंने बताया कि महा सप्तमी से लेकर विजयदशमी तक तीनों समय का सामूहिक प्रसाद और भोजन लोग एक जगह एकत्रित होकर करते हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, ओम प्रकाश झा, अमोल मैथी, उमा शंकर झा, रतन कुमार झा, विकास शर्मा, आर.के शरण, ओ.पी मिश्रा, विजय रजक, बी.के शरण, कैप्टन मनीष, सूरज सिंह, डा.आनंद, सुश्रुत लक्ष्मी सिंह, डा.राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, रविंद्र पठानीया, बलविंदर सिंह, विजन मंडल, ए.के सिंह, डी.एन मिश्रा, डा.टी.प्रसाद, रानू धारी, पूनम सिंह, गीता मैती, विद्या शरण, वाई.पी.शर्मा, सुस्मिता मण्डल, रेणु सिंह, अंबिका ठाकुर, सोना सिंह, शशी देवी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

n5411974401695668227605ef85b1439e154dabdf5e0138acd75f58bcd071ec1eb942f76b0599dc19742c1d
रेल पुल निर्माण कार्य साइडिंग पर नक्सलियों का हमला, वाहनों को किया आग के हवाले

राँची : रेलवे पुल निर्माण कार्य साइडिंग पर नक्सलियों ने हमला कर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना सोमवार की देर शाम रांची और लातेहार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज के चट्टी नदी के पास हुई है। जहां रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान नक्सलियों ने वहां खड़े चार वाहनों को जला दिया। घटना के बाद काम कर रहे लोगों में दहशत है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

जानकारी के मुताबिक, लातेहार जिले के निंद्रा और रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज के बीच स्थित चट्टी नदी पर रेलवे का पुल निर्माण किया जा रहा है। इसी जगह सोमवार की शाम एक हाईवा ब्रेकडाउन हो गया। उसे बनवाने के लिए रांची जिले के रहने वाले वाहन मालिक अपनी कार से साइडिंग के पास आए थे। इसी दौरान अचानक हथियारबंद नक्सली वहां पहुंच गए। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
n5411974401695668222285ec9efb4b7d57e0e5c091002f5afadf2a1115a6cd7007cc22d2f5d90a356636d5

नक्सलियों ने उपस्थित मजदूरों को एक तरफ खड़े होने का आदेश देते हुए साइडिंग में लगे हाइवा, पोकलेन, डंपर और एक कार को जला दिया। नक्सलियों ने लगभग आधे घंटे तक घटनास्थल पर उत्पात मचाया। इस दौरान नक्सलियों ने सभी मजदूरों का मोबाइल जब्त कर लिया और उनके साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मजदूरों को धमकी देते हुए घटनास्थल से चले गए।

IMG 20230802 WA00752
50dda62f7d4dce8e4f64b96071f02f1c407a288baca727ef0b9e06da361ce447.0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजमो द्वारा सूर्य मंदिर के सोन मंडप में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर स्थित सोन मंडप में रक्तदान शिविर का आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में 400 युनिट रक्तदान संग्रह हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ जनों ने इस महायज्ञ में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। के पी एस के निर्देशक श्री सरत चंद्र एवं माननीय विधायक श्री सरयू राय जी ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विधायक सरयू राय ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और तुलसी पौधा भेंट कर सम्मानित किया। (जारी)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

विधायक सरयू राय ने कहा की पंडित दिनदयाल उपाध्याय समर्पण के प्रतीक है इसलिए पीछले दो वर्षों से हमलोग उनके जयंती को समर्पण दिवस के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है। शिविर में रक्तदान का कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है। अपनी स्वेच्छा से रक्तदाता इस यज्ञ में भाग लेते है। भाजमो नेता इंद्रजीत सिंह ने रक्तदान के संचालन में अहम भूमिका निभाई। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इस अवसर पर मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, टीनपलेट वर्कर्स युनियन डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, बारिडीह गुरूद्वारा के प्रधान कुलविंदर सिंह, गुरूचरण सिंह बिल्ला, सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रभाकर सिंह जी समाजसेवी शिव शंकर सिंह उद्योगपति एन के सिंह जी,आजसु के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व जिला भाजपा प्रवक्ता और समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, राकेश्वर पांडे, समाजसेवी बंटी सिंह सहित भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, अजय सिन्हा, रक्तदान प्रभारी राजेश कुमार, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, मनोज सिंह उज्जैन, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, हरेराम सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, असीम पाठक, अभय सिंह, विजयनारायण सिंह, शंकर कर्मकार, जयप्रकाश सिंह,दुर्गा राव, कैलाश झा, महेश तिवारी, विनोद यादव, जिला युवा मोर्चा महामंत्री काशीनाथ प्रधान, प्रेम सक्सेना, शेषनाथ पाठक, काकुली मुखर्जी, किरण सिंह, आरती मुखी, पुतुल सिंह, रंजिता राय, पिंकी विश्वास, अमर झा, एस पी सिंह, राजन राजपूत, सुमित कुमार, विजय सिंह, अनिकेत सावरकर, दीपू ओझा, बबलू कुमार, गौतम धर, विनोद राय सहित अन्य उपस्थित थे।

6d4937999c4cf36d7f20c8a1132efa3548bb7d10b00b903c51ce68a5ad5a96fe.0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, जनसंघ काल के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने सम्मानित कर जताया आभार

जमशेदपुर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सम्पूर्ण भारतवर्ष उन्हें स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। सोमवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पूरे श्रद्धाभाव से मनाई गई। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस मंडल के प्रेम नगर स्थित फुटबॉल मैदान में पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

जहां मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत पुर्वी विधानसभा के सातों मंडलों के हज़ारों कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल हुए। समारोह में पुर्वी विधानसभा अंतर्गत निवास करने वाले प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं उनके बताये एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं प. दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रखा।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज को समर्पित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में राजनीति की हर समस्या का समाधान था। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मंत्र में गांव, समाज और राष्ट्र के विकास का दर्शन था। पूर्व सीएम रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन वर्ष की आयु में उनके पिता और सात वर्ष की आयु में उनकी माता का निधन हो गया था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आएं, आजीवन संघ के प्रचारक रहे। वर्ष 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में “भारतीय जनसंघ” की स्थापना हुई। 1952 में प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ और दीनदयाल उपाध्याय जी महामंत्री बने तथा 1967 तक वे भारतीय जनसंघ के महामंत्री रहे।

समारोह को संबोधित करते हए उन्होंने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले प. दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा। उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत के लिए एक स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें व्यक्ति केंद्र में हो। उनके इस दृष्टिकोण ने इस अवधारणा को समाजवाद और पूंजीवाद से अलग बना दिया। उनका एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना एवं “अंत्योदय” अर्थात समाज के निचले स्तर पर मौजुद व्यक्ति के जीवन में समुचित सुधार करना है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

श्री दास ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उस अंतिम व्यक्ति तक लक्षित करके योजनाएं बनाई जाती है तो यह अनुभव होता है कि प. दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना पूरा हो रहा है। भारत को एक देश और समाज के रूप में बेहतर बनाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के योगदान ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग और उनके विचारों पर चलकर न केवल देश के विकास को नई सोच के साथ गति दी है, बल्कि दुनिया में भारत को अग्रणी देशों में लाकर खड़ा किया है। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर हम सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेना चाहिए।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूरे होने को हैं और झारखंड में लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की कहानी से अखबार भरे हैं। पूरे राज्य में विकास कार्य ठप्प है तो सरकार को जनसरोकार के कार्यों में कोई रुचि नही है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

समारोह के दौरान जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया एवं उनके अतुलनीय योगदान के प्रति आभार जताया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। समारोह के अंतिम कड़ी में बर्मामाइंस मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु तांती के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं एवं यूवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी शामिल महिलाओं एवं युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर पार्टी में स्वागत किया।

समारोह को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह, स्वागत भाषण बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा एवं धन्यवाद ज्ञापन बर्मामाइंस मंडल उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने किया।

विभिन्न मंडलों में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को श्रद्धापुर्वक मनाया गया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

समारोह के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, पप्पू सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रमेश नाग, अशोक सामंत, अभिमन्यु सिंह, सूरज सिंह, मनोज श्रीवास्तव, शशि सिंह, कुमार संदेश, बर्मा कंसारी, चंदन उपाध्याय, विराट कुमार, राकेश चौधरी, रविजेन्ट सिंह, अनिकेत कुमार, छोटू पांडेय, राकेश राय, राजू मिश्रा, आशीष पांडेय, जोगिंदर सिंह, बिजय प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, ममता कपूर, कलावती, मधु तांती, सुधान यादव, चंद्रकाता सिंह, सरबजीत कौर, कैलाशपति मिश्र, सोनी रजक, मीणा सिन्हा, बबली कुमारी, सपना डे, कर्पूरा सुंडी, रीता देवी, शांति देवी, सीमा देवी समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

9acd2b087b6b64dce61926193a083622d43292d63e88489d837b76e11e160e77.0
युवा कवि, लेखक, गीतकार और कलाकार गुरुचरण महतो को मिला कोल्हान गौरव सम्मान

झारखंड: सरायकेला जिला अंतर्गत पारगामा गांव के युवा कवि, लेखक और गीतकार गुरुचरण महतो को इस वर्ष का कोल्हान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रभात खबर दैनिक अखबार की तरफ़ से प्रभात खबर की 28 वीं वर्षगांठ पर जमशेदपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में भारत सरकार के आदिवासी कल्याण सह केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो और प्रमंडलीय आयुक्त सह कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से प्रदान किया गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इस दौरान एक्स एल आर आई सभागार के मंच पर प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक आर के दत्ता, उपाध्यक्ष विजय बहादुर, स्थानीय संपादक संजय मिश्र व पिनाकी जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। युवा कवि, लेखक, गीतकार और कलाकार गुरुचरण महतो को यह सम्मान झारखंड-मानभूम से विलुप्त होती अति प्राचीन लोक-कला, लोकगीतों और संस्कृतियों की संरक्षण और संवर्धन हेतु उनके उल्लेखनीय प्रयास के लिए प्रदान किया गया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

सम्मानित किए जाने के बाद गुरुचरण ने जानकारी देते हुए हमें बताया कि अभी उनकी दो किताबों, पहली हिंदी कविता संग्रह और दुसरी अंतर्राष्ट्रीय छौ उस्तादों के जीवन वृत्तांत के संपादन का कार्य प्रगति पर है तथा वे आशा करते हैं कि ये दोनों किताबें अतिशीघ्र प्रकाशित होकर आप सुधी पाठकों के पास पहुंचे। कोल्हान गौरव जैसे अति विशिष्ट सम्मान से नवाजे जाने के लिए उन्होंने प्रभात खबर और इसके ज्यूरी मेंबर्स के प्रति अपना आभार प्रकट भी किया और कहा प्रभात खबर उम्मीद, भरोसा और न‌ये मिज़ाज की पत्रकारिता करता है।

error: Content is protected !!