एक नई सोच, एक नई धारा

d15d1b2d2d33e49783a6cda3f05f1561052954ae70b6c349c2ecd9b6369e2aaa.0
मानगो गाँधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संसद विद्युत वरन महतो ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : गांधी जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। वही बापू के प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण का सिलसिला जारी हैं। हर लोग गांधी जी को याद कर रहें हैं। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो मानगो गांधी मैदान पहुंच बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकल फॉर वोकल का नारा देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, स्थानीय लोग अपने पैरों पर खड़ा हो यह गांधी जी का सपना था और इस सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने के लिए लोकल फॉर वोकल का नारा दिया है। वहीं सांसद विद्युत भरण महतो ने भी माल्यार्पण कर गांधी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की सीख ली।

1eb784b3bacdea11e00ae501fd253d3ca8f121faa22f9e59a11c4eedcd9d19ab.0
IMG 20230802 WA00752
n543197212169623199093748eb4062ce5f00355c4268254c6c3fcff4cf446d26e9bda7036c3a02143c7136
बारिश के दौरान रांची में उफनते नाले में बहा युवक, दो थानों के सीमा विवाद में भटकते रहे परिजन

राँची : रांची में भारी बारिश होने से हातमा सरईटांड़ स्थित नाले में रविवार दोपहर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक का नाम देव प्रसाद राम उर्फ छोटू (28) है और वह हातमा का रहने वाला है। कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट में देव प्रसाद की 39 नंबर दुकान है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

बताया जा रहा है कि देव प्रसाद अपनी दुकान से लौट कर घर जा रहा था। घर के समीप पैंट उठाकर नाला पार करने के दौरान वह उसमें गिर गया। नाले में पानी अत्यधिक होने वजह से बह गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद गोंदा, लालपुर और बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों थानों की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देव की खोजबीन भी की। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। गोंदा पुलिस की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सोमवार को सरईटांड़ से बोड़िया तक एनडीआरएफ की टीम बहे देव की खोजबीन करेगी। पुलिस के अनुसार युवक को रात में भी तलाश की जा रही है। इसमें स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

रस्सी फेंक जान बचाने का किया प्रयास

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

देव जब नाले में गिरा तो कुछ दूर आगे जाकर लोहे का रड पकड़ लिया। इसी बीच आसपास में मौजूद एक महिला ने उसे बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी। लेकिन वह रस्सी पकड़ नहीं सका और देव नाले के पानी में बह गया।

परिजनों के अनुसार देव प्रसाद राम की तीन बेटियां हैं। इसमें से दो बेटी स्कूल जाती है, जबकि एक छोटी है। इधर, मुहल्ले में मातम पसर गया है। बारिश के बाद भी मुहल्ले के लोग देर शाम तक सड़क पर ही रहे। वहीं पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी देव के सकुशल होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

दो थानों के सीमा विवाद में भटकते रहे परिजन

IMG 20230802 WA00752

देव की खोजबीन की गुहार लगाते हुए उसके परिजन दिनभर थानों को चक्कर लगाते रहे। देव के बड़े भाई विनय दोपहर दो बजे गोंदा थाना पहुंचे और उसे खोजने की गुहार लगायी। यहां उससे न तो आवेदन लिया गया और न ही खुद खोजने की बात कही। यह कहकर लौटा दिया कि मामला लालपुर थाने का है और वहीं जाएं। परिजन जब लालपुर थाना पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गोंदा थाने का मामला होने की बात कह लौटा दिया। यह जानकारी जब वरीय पुलिस अधिकारियों को मिली, तब गोंदा पुलिस हरकत में आयी। शाम छह बजे एनडीआरएफ को पत्र भेजकर युवक को खोजने का आग्रह किया है।

ccc881eca07bdc1af5bca007329d5e9c50c69b90266cab30d2d81bed6d5a6b25.0
खादी भंडार में डीसी व एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण, जाने क्या बोले डीसी
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में खादी भंडार में डीसी व एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम गाँधी जयंती के अवसर पर सोमवार को सुबह आयोजित किया गया। चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस मौके पर डीसी ने कहा कि खादी भंडार में अभी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों में खादी को लेकर उत्साह है। लोग खादी के कपड़े खरीदना चाहते हैं। उनमें खादी का क्रेज है। इससे पता चलता है कि लोगों के दिलों में अब भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति कितना प्रेम है।

IMG 20230802 WA00752
IMG 20231001 WA0030
गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा ने मनाया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश दिहाड़ा
IMG 20231001 WA0031

जमशेदपुर : जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रजवंत कौर रज्जी के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब श्री का प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, कुलजीत सिंह, चंचल सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेंद्र सिंह डिंडे एवं केंद्रीय स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, गुरमीत कौर, मनजीत कौर, महेंद्रपाल कौर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

इस मौके पर भगवान सिंह और शैलेंद्र सिंह ने अपने – अपने संबोधन में सिख स्त्री सत्संग सभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा की जोगिंदर कौर और राजवंत कौर ने सेंट्रल गुरुद्वारा समिति के कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में ₹100000 का सहयोग करने की घोषणा की। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगिंदर कौर, बलजीत कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, जसवीर कौर, मनदीप कौर, इंद्रजीत कौर, बेबी इंदु, सतपाल कौर, सुनीता गुलाटी, सतवंत कौर, जसपाल कौर, बलवंत कौर, निर्मल कौर और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, महासचिव हरदीप सिंह छनिया, हरजोत सिंह, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान मोहन सिंह भाटिया, स्वर्ण सिंह गांधी, सोहन सिंह का मुख्य योगदान रहा। मंच का संचालन जोगिंदर कौर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राजवंत कौर ने किया।

IMG 20230802 WA00752
IMG 20231001 WA0038
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा संगठनात्मक बैठक की गई, मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
IMG 20231001 WA0000
IMG 20231001 WA0037

दुमका : आज दिनांक 01 अक्तूबर, दिन रविवार को दिन के 11 बजे झारखंड प्रदेश के दुमका जिले में स्थित वीर कुंअर सिंह चौक के समीप श्री पगला बाबा मंदिर के प्रांगण में “राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा दुमका जिले के संयोजक श्री प्रदीप मिश्रा की अगुआई में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टीम का विस्तार, उसकी कार्यशैली और आगामी कार्यक्रम के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंदिर परिसर में ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस उल्लेखनीय अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार, प्रदेश की महिला संयोजक श्रीमती शीला रानी हेंब्रम, प्रदेश के लिए नव मनोनीत महिला अध्यक्षा श्रीमती शांति कुमारी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह के साथ प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष सदस्य भी शामिल थे।

IMG 20230802 WA00752
IMG 20231001 WA0036
राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत ओल्ड केबल टाउन बिरला मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के एक दिन पहले इस अभियान चलाया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथलेश सिंह यादव, अभिमन्यु सिंह चौहान, नवजोत सिंह सोहल, नरेंद्र ओझा, विनोद झा, मणि महंती, साहेब सिंह, अशोक सामंत, सतीश सिंह, मामराज गुप्ता, कामेश्वर साहू, राकेश कुमार, बंटी सिंह, राजेश सिंह, राजा कुमार, सीनू राव, दीपक मुखर्जी, विमला साहू, उमेश गिरी, आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

IMG 20230802 WA00752
IMG 20231001 WA0016
ग्रन्थी को दी गयी भावभीनी विदाई, डॉ स्वर्ण किये गये सम्मानित, ज्ञानी अमृतपाल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के होंगे नए मुख्य ग्रन्थी
IMG 20231001 WA0017 1

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा साहिब में सत्कारयोग ग्रन्थी ज्ञानी करतार सिंह को 10 वर्ष की ग्रन्थी सेवा के बाद रविवार को उनकी इच्छा से सेवामुक्त कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ स्वर्ण सिंह को भी सम्मानित किया गया। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

काफी भावुक माहौल में साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सतनाम सिंह सहित कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गाँधी, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मित्ते एवं त्रिलोचन सिंह तोची ने साकची गुरुद्वारा कार्यालय में ग्रन्थी को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ देकर ससम्मान विदाई दी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस अवसर पर निवर्तमान ग्रन्थी करतार सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उन्हें सेवा करने में कठिनाई हो रही थी, इसीलिए वे स्वेच्छा से सेवामुक्त हो रहे हैं। चिकित्सक डॉ स्वर्ण सिंह को भी इस मौके पर उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा की ग्रन्थी करतार सिंह द्वारा की गयी सेवाओं को कमिटी सदैव याद रखेगी।
निशान सिंह ने बताया कि ज्ञानी अमृतपाल सिंह साकची गुरुद्वारा साहिब के नए मुख्य ग्रन्थी होंगे और सभी पंथिक सेवाओं और धार्मिक गतिविधियों की जिम्मदारी नये ग्रन्थी ही निभाएंगे।

IMG 20231001 WA0015
जावेद हबीब सैलून कदमा भी जुड़ा स्वच्छता अभियान से
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : पूरे भारत में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े से कदमा स्थित जावेद हबीब सैलून भी जुड़ा। अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शामिल सभी लोगों को अपने आस-पास स्वच्छ रखने, पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, पर्यावरण को बढ़ावा देने, एवं स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

सैलून की निदेशक श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के जिस अभियान से पूरा देश जुड़ा हो हम उससे अलग कैसे रह सकते हैं। उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग अपने प्रतिष्ठान में न करने का प्रण लेते हुए कहा के हम अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाहन देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए करेंगे। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

कार्यक्रम में निदेशक रीना दत्ता, डॉ शाज़िया परवीन, सौरभ दत्ता, सोमेन दत्ता, शहज़ाद क़ुरैशी, रौशन, चंदन, सलमान, आतिफ हबीब, सूरज, शनज़ा खान, एवं सैलून के कर्मचारी शामिल थें।

IMG 20230802 WA00752
IMG 20231001 WA0012
“शौर्य जागरण रथ यात्रा” के जमशेदपुर में स्वागत की हो रही तैयारी, विहिप ने दी जानकारी, देखें कब कहाँ पहुँचेगी रथ यात्रा

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा आज बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में एक प्रेस वार्ता रखी गयी, जो जमशेदपुर में “शौर्य जागरण रथ यात्रा” के स्वागत के विषय में था। विहिप द्वारा यह बताया गया कि विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल के केंद्रीय योजनानुसार संपूर्ण देश भर में अयोध्या में निर्माण हो रहे भव्य प्रभू श्रीराम मंदिर में प्रभू श्रीराम की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 के समय की जायेगी। जहां देशभर के साधू- संत, संघ व विहिप के समस्त केंद्रीय अधिकारी, सैकडों जन प्रतिनिधि, ऐसे लाखों लोग पहुंचने वाले हैं। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

विहिप ने कहा कि इसी के निमित्त 500 वर्षों के आंदोलन में हिंदू समाज के त्याग, शौर्य व बलिदान और उसमें संघ, विहिप, बजरंगदल की प्रमुख भूमिका और हिंदू समाज के सहयोग को लेकर समस्त हिंदू समाज में जन जागृति हो और राष्ट्र तथा सनातन धर्म के विरोध में हो रहे षडयंत्र के प्रति सनातन हिंदू समाज एकजुट हो इसके लिए खडा रहे। इसी क्रम में पूरे देश में बजरंगदल के नेतृत्व में हिंदू जनमानस को जगाने हेतू शौर्य जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है। झारखंड के विभिन्न जिलों में भी यह यात्रा निकाली जा रही है और अपने जमशेदपुर से होकर भी यह यात्रा गुजरेगी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

जिसके लिए कुछ प्रमुख स्थानों का चुनाव किया गया है, जहां से यह यात्रा 3 अक्टूबर को जमशेदपुर मे प्रवेश करेगी। रात्री विश्राम के बाद पुन: 4 अक्टूबर को यह यात्रा प्रारंभ होकर दूसरे जिले में प्रवेश कर जायेगी। 8 अक्टूबर दिन रविवार को झारखंड के सभी कोने से हिंदू समाज एकजुट होकर झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथ मैदान के धुर्वा में साधू संतो के मार्गदर्शन में विशाल धर्म सभा में हजारों की संख्या में रामभक्तों का एकत्रीकरण होने जा रहा है। जिसका नेतृत्व बजरंगदल झारखंड द्वारा किया जा रहा है।

जमशेदपुर में रथ यात्रा के मार्ग और समय

IMG 20231001 WA0013

3 अक्टूबर के दोपहर बाराबंकी से शौर्य रथ टेल्को राममंदिर 3 बजे, बिरसानगर संध्या 5 बजे, बारीडीह संध्या 6 बजे, साकची संध्या 7 बजे पहुंचकर सभा को संबोधित करेगी। जहां सैकड़ो की संख्या में रामभक्तों का जुटान होने जा रहा है तथा रात्रि विश्राम के बाद 4 अक्टूबर को प्रात: 8: 30 बजे सोनारी राम मंदिर होते हुए कदमा स्थित रंकिनी मंदिर सुबह 10 बजे पहुंचकर सभा करेगी। कदमा से निकलते हुए बिष्टुपुर मुख्य मार्ग में स्थित राममंदिर, हिंदूपीठ होते हुए आदित्यपुर सरायकेला जिला में प्रवेश कर जायेगी। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

संपूर्ण रथ भ्रमण के दौरान तय स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों, महिलाओं, मंदिर समिति, पूजा समिति के द्वारा स्वागत किया जायेगा।
समस्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता में विहिप जिला से उपाध्यक्ष गोपी राव जी, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास, प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास जी ने दी ।

n543024874169615851770152ebfb04180d99f5351aacbd92a4947fedf35591245ec630a5f48f7d8bfbacae
विधानसभा अध्यक्ष दो विधायकों के साथ पश्चिम अफ्रीका रवाना, सीपीए की बैठक में लेंगे हिस्सा
IMG 20231001 WA0000

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वें सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम अफ्रीका गये हैं। रविवार को वे नई दिल्ली से पश्चिम अफ्रीका के लिए रवाना हुए। उनके साथ रांची के विधायक सीपी सिंह और मझगांव के विधायक निरल पूर्ति भी सम्मेलन में हिस्सा लेने गये हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

वे इस सम्मेलन में ऑब्जर्वर के रूप में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 66वां सम्मेलन पश्चिम अफ्रीका के घाना के अकरा में 30 सितंबर से चल रहा है, जो 06 अक्टूबर तक चलेगा। रविंद्रनाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में प्लीनरी सेशन में अपना व्याख्यान भी प्रस्तुत करेंगे।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!