जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने जिले में पदस्थापित 18 अवर निरीक्षक (एसआई) और 117 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। सभी सहायक अवर निरीक्षकों को जल्द से जल्द पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को भी कहा गया है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के द्वारा अपने नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया, मौके पर जरूरतमंद छात्रों के बिच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया. इस दौरान संस्था के गोलमुरी मे बने नये कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। (जारी…)
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस उपस्थित रहे, इस दौरान सभी ने संस्था के द्वारा लगातार किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा भी की। वहीं मौके पर दर्जनों छात्रों के बिच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया की संस्था लगातार मानव सेवा के दिशा में कार्यरत रहती है और अब नया कार्यालय तैयार हो जाने से संस्था के प्रयासों को और बल मिलेगा।
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ कंपनी में मंगलवार को बोनस समझौता हो गया.टीआरएफ कंपनी में 18% बोनस कर्मचारियों को दिया जाएगा. इसके अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1,18,257 एवं न्यूनतम 34,309 रुपये बोनस की राशि मिलेगी. कर्मचारियों को बोनस की राशी बुधवार को उनके एकाउंट में भेज दी जाएगी. (जारी…)
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि टीआरएफ कंपनी में लगभग 12 वर्षों के बाद इतना अच्छा बोनस समझौता हुआ है. कंपनी लगभग 10-12 वर्षों से घाटे में चल रही थी, किन्तु इस वर्ष कंपनी ने लाभ अर्जित किया है. यह बोनस समझौता कर्मचारियों की अपेक्षा अनुसार बेहतर है. उन्होंने इस समझौते के लिए कंपनी प्रबंध निदेशक ऊमेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया. (जारी…)
महामंत्री एमएच हीरा मानेक ने प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हित में किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक के कुशल नेतृत्व में कंपनी परिसर व टीआरएफ कॉलोनी सहित सभी जगहों पर बेहतर कार्य रही है जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने सभी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. (जारी…)
बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, आनंद चांद, अभिजीत सिंह, वीके सिंह, चेतन सिंह राठौर, मनोरंजन चक्र, एमएच उसमानी और आरती अग्रवाल तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, एमएच. हीरामानेक, संजय कुमार, बलभद्र पूर्ति, अंजनी कुमार, नवीन कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह, बेबी कुमारी, राजेश शेरपा, जेएस मुंडा और पदमजीत ने हस्ताक्षर किए.
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक अस्पताल के लिफ्ट में फांसी लगाने का प्रयास करने लगा. हालांकि मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने युवक को तत्काल पकड़ लिया. युवक को अस्पताल के पुलिस शिविर ले जाया गया. इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई. इसके बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई. (जारी…)
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पंकज कुमार बताया और बताया कि वह गम्हरिया का रहने वाला है. वह अस्पताल में इलाज के लिया आया था. उसके जीवन में काफी समस्या है, जिसको लेकर वह तनाव में है. इसी से परेशान होकर उसे आत्महत्या करने का खयाल आया. आज वह आत्महत्या करने ही जा रहा था तभी होमगार्ड के जवानों ने उसे बचा लिया.
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिले में डेंगू के मामलों की समीक्षा को लेकर माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, निजी अस्पतालों के प्रबंधक तथा अन्य बैठक में मौजूद रहे। (जारी…)
जिला प्रशासन द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि डेंगू रोकथाम को लेकर क्या-क्या एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या व उपचार की स्थिति, उपलब्ध चिकित्सीय संसाधन व मानव बल, जिले के कौन से क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं तथा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मानगो, बारीडीह, गोलमुरी, बागबेड़ा, सिदगोड़ा, बिरसानगर, बिष्टुपुर, कदमा, साक्ची, सोनारी, साक्ची, टेल्को, जुगसलाई व चाकुलिया नगर पंचायत ज्यादा प्रभावित रहे हैं हालांकि पिछले 10 दिनों में मानगो क्षेत्र में डेगू पॉजिटिव की संख्या में काफी कमी आई है। शहरी क्षेत्र के जितने भी प्रभावित क्षेत्र हैं उनमें क्लस्टर में डेंगू पॉजिटिव का मामला नहीं है, जिन घरों में डेंगू पॉजिटिव हैं उनके आसपास के घरों में भी सघन अभियान चलाते हुए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, लार्वा का जांच के कार्य किए जा रहे हैं। (जारी…)
माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बच्चों के इलाज हेतु NICU में बेड का इंतजाम, ORS समेत अन्य दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया। ब्लड बैंक में उपलब्ध खून और प्लेटलेट्स की उपलब्धता की जानकारी ली गई तथा सभी अस्पतालों में ब्लड कैम्प लगाने का निदेश दिया गया। मरीजों का डेंगी जांच के लिए जो दर लागू है उसे मॉनिटरिंग कर लागू कराये जाने, जिला प्रशासन को टीएमएच से समन्वय स्थापित कर गरीब डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 50% बिल माफ करने, डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड रख मॉनिटरिंग किए जाने, सभी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी नगर निकायों को युद्धस्तर पर साफ-सफाई, फाॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किए जाने का निदेश दिया गया। (जारी…)
माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू का प्रसार कम हो इसके लिए जिले के सभी नागरिकों को भी जागरूक होते हुए प्रशासन का सहयोग करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए जा रहे उनका अनुपालन करें। डेंगू से बचने के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, और हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही
बैठक में एमजीएम अधीक्षक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रबंधक, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहें।
एशियन गेम्स 2023 : भारतीय एथलीट अन्नू रानी एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। मंगलवार को अन्नू रानी ने जेवलिन थ्रो में 62.92 मीटर के अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। (जारी…)
रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में अपने चौथे प्रयास में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 62.92 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता।
जमशेदपुर : देश में बढ़ते महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके पश्चात उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग सौंपा। मौके पर एटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि आज देश के भीतर महंगाई चरम सीमा पर है और युवा वर्ग बेरोजगार बैठे है। (जारी…)
केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है, जिसपर नकेल कसना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 मे आज ही के दिन किसान आंदोलन के तहत आंदोलनरत किसानो कों लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इशारों पर कुचल दिया गया था। इस दुर्घटना में तीन किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। जिसमें अब तक कोई करवाई नहीं हुई और मामले को दबाया जा रहा है। जिसका एटक विरोध करता है और दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग करता है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध जुआ अड्डा का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं मौके से जुआ में इस्तेमाल होने वाले कई समान भी जब्त किए गए हैं. (जारी…)
त
पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित अग्रवाल ने बताया कि जुआ अड्डा के संचालन की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई है. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है.
जमशेदपुर : डेंगू से आए दिन हो रहे मौत को लेकर जमशेदपुर के भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा प्रहार किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जो स्वयं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के निवासी हैं। उनके खुद के विधानसभा में कुल 10 बच्चे एवं आस – पड़ोस के विधानसभा में 15 बच्चों की जान 30 दिनों के अंदर चली गई। यह आंकड़ा सिर्फ टाटा मेन हॉस्पिटल का है। पिछले दो-तीन महीनों से डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में बढ़ा हुआ है, किंतु संवेदनहीन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कान में जूं तक नहीं रेंगा। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बड़े – बड़े बातें करते हैं और वादे करते हैं। (जारी…)
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे शहर में चरमरा गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई व्यवस्था क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। एमजीएम में जनता एंबुलेंस और इलाज के अभाव में मर रही है। मंत्री जी शिलान्यास और उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। पत्रकारों द्वारा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य और सरकारी व्यवस्था पर सवाल किया जाता है तो मंत्री जी द्वारा कविता और मुहावरा बोलकर सवाल का सीधा जवाब न देकर टाल दिया जाता है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर खुद से अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पाकुड़ : आज राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने अपने दुमका दौरे के बाद पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड में अवस्थित सुप्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग वाले बूढ़ा महादेव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया तथा इसी वर्ष मार्च के महीने में अपने द्वारा वहां रोपित किए गए “रुद्राक्ष वृक्ष” के बढ़ते हुए रूप का भी दर्शन किया। (जारी…)
आज महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा एक आम का वृक्ष लगाया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी ने स्थानीय लोगों से वादा किया कि आगामी कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ और दुमका में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा “लाल चंदन” के वृक्ष लगाए जायेंगे। इस अवसर को अपने कैमरे में कैद करने हेतु प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत, सक्रिय सदस्य जीतू सिंह भी उपस्थित थे।