एक नई सोच, एक नई धारा

n538304990169486102863754a6ac3a2a71276037b5b32246c75188dd287e36302328a82b9e1dc8f960088a
आदित्यपुर : ट्रेलर ने रौंदा सिंगापुर से लौटे योग शिक्षक को, मई में हुई थी शादी, जाने पूरी ख़बर

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में सिंगापुर से लौटे योग शिक्षक अमृत की मौत हो गई। वह कदमा शास्त्रीनगर में रहता था, लेकिन उसका मकान टोल ब्रिज के पास एक अर्पाटमेंट में है। मई महीने में उसकी शादी हुई थी, इसलिए वह सिंगापुर के बजाए जमशेदपुर में ही रह रहा था। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

जानकारी के अनुसार, वह अपनी स्कूटी से जा रहा था कि अचानक आदित्यपुर जा रहे ट्रेलर ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान ट्रेलर उसके सिर को रौंदता हुए निकल गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर ही चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। (जारी…)

IMG 20230802 WA00751

दुर्घटना में मौके पर ही अमृत की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि अमित सिंगापुर में योग शिक्षक थे। वह वहां कई साल से पढ़ा रहे थे और हाल ही में घर आए थे। चार महीना पहले ही उनकी शादी हुई थी। अमृत की मौत पर परिजनों में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदमा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक को पकड़ कर ट्रेलर जब्त कर थाना ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। पहले अमृत का घर बागबेड़ा में था, इसलिए काफी संख्या में युवक बागबेड़ा से कदमा पहुंचे।

IMG 20230916 WA0002
जमशेदपुर के सिख कौम ने रचा इतिहास, प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की गुरजीत कौर प्रधान बनी

जमशेदपुर : कोल्हान में सिख कौम ने नया इतिहास बना दिया है। लौहनगरी के प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की संगत ने अपना प्रधान बीबी गुरजीत कौर को चुन लिया है। यह कार्य उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश 419 वें दिहाड़े में किया।
श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी वाणी में स्त्रियों की महत्ता को इस प्रकार से बखान किया कि “सो किओं मंदा आखिए जित जमें राजन”, इसे चरितार्थ प्रकाश नगर इलाके की संगत ने किया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

बीबी गुरजीत कौर पंजाब के रोपड़ से स्नातक है एवं उनके दो बेटे एवं एक बेटियां हैं। इन्हें सिख परिवार में एक आदर्श परिवार के रूप में देखा जाता है। जहां बच्चों को इन्होंने अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा दिलाई और विदेशों में भेजा वही घर का पूरा परिवेश पंथिक मर्यादा में रखा। वे पूरी तरह से धार्मिक है और गुरुद्वारा साहिब के सारे धार्मिक कार्य खुद भी संपूर्ण करती रही है। उनके ससुर सरदार स्वर्गीय आरपी सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहब का निर्माण किया गया। गुरजीत कौर के प्रधान बनने पर स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीपी राजन कौर ने और पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00751

इधर उनके प्रधान बनने की जानकारी मिलते ही बधाइयां देने का तांता लग गया। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू ने बधाई देते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर बनी और यहां भी सराहनीय कार्य हुआ है।
बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने भी बीबी गुरजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के साथ जाएंगे और बारीडीह की संगत की ओर से सम्मानित करेंगे।

Screenshot 2023 0916 103304
मनिफिट जागृति क्लब : गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक सीपी सिंह द्वारा 18 को किया जाएगा

जमशेदपुर : मनिफिट जागृति क्लब की ओर से शुक्रवार को एक एक प्रेसवार्ता रखी गयी। जहाँ क्लब के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि जमशेदपुर के मनीफिट जागृति क्लब के द्वारा गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा। गणेश पूजा महोत्सव 18 सितंबर से 23 सितंबर तक रहेगा। गणेश पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन इस बार झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह रांची के विधायक सीपी सिंह एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सोमवार संध्या 6 बजे किया जायेगा।

मशहूर गायिका अनुपमा के गीतों पर झूमेगा जमशेदपुर

8e334a1ad1cf01f701e75ee6d2a2a888f3898b0df417152b5824283cc673faee.0
IMG 20230625 WA0000

इस अवसर पर क्लब के द्वारा मशहूर भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव को बुलाया जा रहा है। जो सोमवार को संध्या 7 बजे अपने मशहूर गीतों द्वारा क्षेत्र की जनता को झुमाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया है। जहाँ छोटे छोटे बच्चों के लिए बेलून, मिक्की माउस झूला की भी वयवस्था रहेगी।

महाप्रसाद का होगा वितरण

IMG 20230916 WA0000
IMG 20230802 WA00751

22 सितंबर शुक्रवार को भक्तजनों एवं गणमान्य नागरिकों हेतु महाप्रसाद का आयोजन संध्या 6 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर हजारों भक्तजन एवं श्रद्धांलु प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रेस कांफ्रेस में अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री लालचंद सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, प्रवीण सिंह, मनीष सिंह, चिंटू शर्मा, सुमित चौधरी, रंजन सिंह, पियूष पाराशर, पिंटू सिंह एवं क्लब अन्य सदस्य मौजूद रहें।

IMG 20230915 WA0013
गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशपर्व मनाने साकची गुरुद्वारा में उमड़ी संगत, छका लंगर, लिया प्रसाद
IMG 20230915 WA0012

रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये’ सुन भाव-विभोर हुई संगत

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर :दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह की मनमोहक आवाज में कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये, आप मुकत मोहे तारे…….’ श्रवण कर संगत भाव-विभोर हो उठी और भक्तिरस में भींगे अश्रु नहीं रोक पायी।

शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर लगभग ग्यारह हजार सिख संगत ने गुरु महाराज के सम्मुख माथा टेक कर आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रकाशपर्व के पहले दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम दो दिन पूर्व आरम्भ किये गए अखंड पाठ की समाप्ति की अरदास में सिख संगत बड़ी संख्या में शामिल हुई। ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने विश्वशांति की अरदास गुरु महाराज के सामने की। उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई जसपाल सिंह, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रु-बू-रु कराया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0010
IMG 20230816 WA0004

लेकिन जब दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी ज्ञानी संदीप सिंह ने शब्द-कीर्तन गायन शुरू किया तो संगत गुरु की बाणी के रस में ऐसा लीन हुई कि आंसू के रूप में भक्ति रस आँखों से बहने लगा। ‘धन्य धन्य रामदास गुर, जिने सिरया तिने सवारिआ’ और ‘मित्तर प्यारे नु हाल मुर्रीदा दा केहना’ शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0016
AddText 08 02 01.40.24 1

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने पहले दिन के कार्यक्रम में गुरु घर में विशाल संख्या में हाजरी भरने के लिए संगत का धन्यवाद दिया और दूसरे और अंतिम दिन भी गुरु दरबार में हाजरी भरने की अपील जमशेदपुर की संगत से की। प्रकाशपर्व के मौके पर शहर के सिख कुछ शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0014
IMG 20230915 WA0011

प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गाँधी, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रकाशपर्व के पहले दिन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। जबकि मंच संचालन में सुरजीत सिंह छीते, मनमीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने जोड़े घर एवं गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लंगर की सेवा बखूबी निभाई।

Screenshot 2023 0915 150549
पिता से विवाद के बाद आक्रोश में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी दीपक साहू(25) ने बड़ौदा घाट प्रधान टोला स्थित अपने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को शुक्रवार को इसकी सूचना तब मिली जब वे गोदाम में पहुंचे। उन्होंने देखा कि दीपक ने फांसी लगा ली है। इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004
AddText 08 02 01.40.24 1

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम दीपक के पिता के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह गुस्से से घर से चला गया। दीपक के शुक्रवार सुबह गोदाम में उसका शव पाया गया। दीपक 2 भाई और 1 बहन में मंझला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20230915 WA0006
भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी ने एम.जी.एम के कुव्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंपकर दिया
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : एम.जी.एम अस्पताल की कुव्यवस्था को देखने के उपरांत भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी ने मन में ठाना की इस व्यवस्था को सुधारने हेतु अपने स्तर से जो भी प्रयास हो सकता है करूंगा।सबसे पहले उन्होंने अस्पताल के प्रशासक एस.डी.एम को प्रतिवेदन देने के बाद निर्णय लिया की अपर मुख्य सचिव सह सचिव स्वस्थ्य विभाग श्री अरूण सिंह जी तक इस बात को पहुंचाई जाए और एमरजेंसी की स्थिति ठीक किया जाए। और साथ ही साथ अतिरिक्त वार्ड डेंगू एवं वायरल की बीमारी को देखते हुए अतिरिक्त मेडिसिन वार्ड बनाने की पहल की जाए।
इस मनसा से श्री सिंह ने जमशेदपुर से रांची जाकर प्रधान सचिव (स्वास्थ्य विभाग) से मिलकर उनके रांची स्थित कार्यालय में समय लेकर ज्ञापन सौंपा एवं विस्तृत जानकारी दिया। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

प्रधान स्वास्थ्य सचिव श्री अरूण सिंह द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया

AddText 08 02 01.40.24 1

श्री सिंह ने उम्मीद जताई की जल्दी ही व्यवस्था सुधार होगा। एवं जमशेदपुर की जनता से अपेक्षा किए की आने वाले दिनों में अगर अस्पताल की स्थिति में सुधार दिखती है ,तो अपना संदेश जरूरी पहुंचाए,ताकि आगे जनता की सेवा करने में उत्साह बढ़ेगी ।

97292a719f6aa2128e1e56af2f2074b075eaddaaa88c5378d3436a4629df5756.0
गोलमुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगनगर में एक किरायेदार ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक का नाम गगन बताया जा रहा है। गगन राउरकेला का रहने वाला था। वह किराना दुकान में काम करता था और अपना भरण पोषण करता था। उसकी उम्र 34 वर्ष के करीब बताया जा रहा है। ऐसा आशंका जताया जा रहा है कि उसने डिप्रेशन में आकर फांसी लगा ली हो। वह एक महीने से तनाव में था और लोगों से बातचीत बहुत कम करने लगा था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

गुरुवार देर रात करीब 9.30 बजे जब लोगों ने उसका दरवाजा बंद देखा तो लोगों को कुछ शक हुआ तो पहले दरवाजा खटखटाया देर तक दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया तो लोगो ने दरवाजा को जोड़ से धक्का देकर खोला तो पाया कि गगन गमछा के सहारे फांसी पर लटका है। फिर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गगन यहां अकेला रहता है उसके घरवालों को इसकी सूचना दी गई है। घरवालों के आने के बाद ही पूरे गगन के फांसी लगाने के कारणों का पता चल पाएगा।

AddText 08 02 01.40.24 1
AddText 09 15 12.34.29
सिटी एसपी के विजय शंकर गए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर, जाने पूरी खबर
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0005

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। बताया जाता है कि सिटी एसपी के विजय शंकर ने झारखंड एवं केंद्र की सरकारों को आवेदन देकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में भेजने का आग्रह किया था। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीज कर दिया गया है। उनकी जगह पर अभी जमशेदपुर के सिटी एसपी के पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। जिले के सिटी एसपी के रूप में अब नये सिरे से पदस्थापन होगा। इससे पहले जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार का भी तबादला किया गया था जिसके बाद एसएसपी किशोर कौशल ने प्रभार लिया।

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230915 WA0001
गुरुनानक हाई स्कूल में संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया हिंदी दिवस, श्रद्धा कुमारी और धनंजय गोराई ने जीती अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता

जमशेदपुर : मानगो स्थित गुरुनानक हाई स्कूल में ‘शिक्षा के उद्देश्य एवं महत्व’ विषय पर गुरुवार को संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक हिंदी दिवस सह अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता में डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल, कदमा की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने जूनियर और छोटानागपुर विकास हाई स्कूल, शिलपहारी के छात्र धनंजय गोराई ने सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में जीत हासिल की। स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर मैट्रिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0003
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0005

‘शिक्षा के उद्देश्य एवं महत्व’ विषय पर आमंत्रित विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्र भाषा होने के बावजूद भी हिंदी अपना वजूद तलाश रही है जो काफी गंभीर मसला है।

कार्यक्रम में सीसीआर एवं ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष गुप्ता बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित थे जबकि जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक ब्रजभूषण सिंह विशिष्ट अतिथि थे। आमंत्रित अतिथि के रूप में टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, बेस्ट संस्था के अध्यक्ष कैप्टन अनिल पांडे, सुनील हेम्ब्रम ने अपने-अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर अपनी बाते रखी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानगो गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चेयरमैन राजेंद्र सिंह भाटिया, मुख्य सलाहकार इकबाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रविन्द्र सिंह, हरदीप सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन स्कूल की शिक्षिका मधुलिका ने किया जबकि अन्त में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के सचिव संतोष सिंह जी ने किया। (जारी….)

AddText 08 02 01.40.24 1

द्वितीय अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम: जूनियर वर्ग- प्रथम: श्रद्धा कुमारी (डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल, कदमा), द्वितीय: अश्मित ठाकुर (केरला पब्लिक स्कूल, कदमा), तृतीय: ख़ुशी कुमारी (केरला पब्लिक स्कूल, कदमा)

सीनियर वर्ग- प्रथम: धनंजय गोराई (छोटानागपुर विकास हाई स्कूल, शिलपहारी), द्वितीय: फलक परवीन (गुरु नानक हाई स्कूल स्कूल, मानगो), तृतीय: शिवांगी रे (डीएवी गर्ल्स हाई स्कूल, सोनारी)।

n5378058581694707467174ab590994d20f921d5308268efd94c11b77a7fb1284b10ab6670104115f735f44
शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सीएम हेमंत भी हैं साथ

Ranchi: झामुमो सुप्रिमो एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर बनी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. पहले की तुलना में काफी हद तक सुधार देखा जा रहा है.

IMG 20230708 WA00571

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन के किडनी का क्रिटाइन लेबल गिर गया था. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था. अपने पिता की सेहत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल दिल्ली में जमे हैं. वह अस्पताल में अधिक समय दे रहे हैं. चिकित्सकों से लागातार संपर्क में बने हुए हैं. आगे निर्णय उनकी सेहत को देखते हुए लिया जाएगा.

IMG 20230816 WA0004
AddText 08 02 01.40.24 1
error: Content is protected !!