टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मैकेनिक मेंटेंस विभाग मे बड़ी ही धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। पूजा के बाद सभी विभाग के बीच प्रसाद बांटा गया। कर्मचारियों ने विश्वकर्मा बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विभाग हेड धर्मेंद्र कुमार, कमिटी मेम्बर नवजोत सिंह सोहल ,जयशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह , हितेंद्र सिंह,टुडू, विश्वानाथ मुंडा, संतोष कुमार ,लालजीत कुमार, कृष्णा कुमार, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, निलेश कुमार, मोहन राव, पार्थो, प्रसनजीत , रंजीत सिंह, बीके सिंह, कुलदीप सिंह, केन सिंह कार्तिक मैथी, सेंटू मुखी, कमल महतो, सभी कर्मचारी मौजुद रहे।
एशिया कप 2023 के फाइनल टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला काफी खराब साबित हुआ। (जारी…)
श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब बल्लेबाज़ी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दुशन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। महेश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में विराट कोहली,हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई। वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। (जारी…)
एशिया कप के फाइनल में 51 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के साथ इशान किशन ने पारी का आगाज किया है। रोहित शर्मा ओपनिंग पर नहीं उतरे। शुभमन गिल और इशान किशन ने भारत को जीत के मुकाम पर मात्र 37 गेंदों पर ही पहुँचा दिया। जिसमें शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन और इशान किशन ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 23 रन बना कर आठवीं बार भारत को एशिया कप विजेता बनाया।
राँची : झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा नहीं था,जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। दिल्ली के एक निजी अस्पताल वह इलाजरत थे। उन्होंने शनिवार की रात करीब 2 बज कर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। (जारी…)
वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा वर्ष 2002 में पहली बार झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। उसके बाद वर्ष 2008 में एक बार फिर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। वह अब तक सबसे लम्बे समय तक महाधिवक्ता रहे हैं। एक टर्म में उन्होंने 4 वर्ष 2 महीने महाधिवक्ता के रूप में राज्य को सेवा दी है। अनिल सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को ज्वाइन किया था और शुरुआत के दिनों में पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी उम्र 75 वर्ष से ज्यादा थी।
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज देशभर में अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजधानी दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह पर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज सामूहिक दुआ कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ मांगी। हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में दुआ पढ़ने वाले मुस्लिम लोगों ने टीवी 9 भारतवर्ष से खास बातचीत के दौरान कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को ही नहीं, बल्कि विश्व को भी उम्मीदें हैं। इसलिये उन्हें 2024 में भी प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
दरगाह पर क़व्वाली गाकर मनाया गया पीएम का बर्थडे
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह परिसर में लोगों ने आपस में लड्डू भी बांटे। इस दौरान कव्वाली गाकर पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआएं मांगने आए लोगों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। पीएम मोदी सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं, इसीलिए सभी धर्म के लोग उन्हें मानते हैं।
मुस्लिम समुदाय के हित के बारे में मोदी सरकार ही सोचती है- जमाल सिद्दिकी
इस दौरान इसरो को चंद्रयान 3 मिशन और दिल्ली में G-20 के सफल आयोजन पर भी हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में लोगों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। जश्न के बीच बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी भी यहां पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अब समझ चुके हैं कि उनका असली हित मोदी सरकार ही सोचती है, बाकि विपक्ष केवल तुष्टिकरण और गुमराह करने का काम करता है।
छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में गदर 2 फिल्म देखने के बाद ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से गुस्साए दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान में हुई है।
नारा लगाने से नाराज हो गए थे दोस्त
दरअसल आईटीआई मैदान में शनिवार की शाम को 2 युवक मोबाइल पर अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 देख रहे थे। इसी बीच किसी सीन पर मलकीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया तो बगल में खड़े विशेष समुदाय के लड़कों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। जब घटना की खबर परिजनों को लगी तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां हालात बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। दोपहर करीब 1 बजे तक सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवक की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े लोग हाइवे से उठकर फिर थाने के मुख्य गेट के सामने बैठ गए।
जानकारी के मुताबिक फिल्म देखने के दौरान आईटीआई मैदान में नशे की हालत में बैठे कुछ विशेष समुदाय के युवकों को भारत माता और हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए झगड़ा करते हुए मलकीत सिंह की क्रूरता से हत्या कर दी।
धरने पर बैठे परिजन
मृतक के परिजनों का ये भी आरोप है कि मलकीत की हत्या में शामिल आरोपियों का कांग्रेसी नेताओं से परिचय है, इसी प्रभाव के चलते कुछ लोगों को बचाने का प्रयास भी हो रहा है। इसके बाद मृतक के परिजन न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। शाम होते ही दुर्ग के बीजेपी सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
सिख समाज ने दी चेतावनी
वहीं इस हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के साथ सिख समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर थाने के सामने 24 घंटे धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर परिजनों को 50 लाख का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे प्रवेश द्वार को बंद कर देंगे।
जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के आवासीय कार्यालय में लगे जनता दरबार में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया और कहा कि किसी को सरकारी कार्यालय में हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है, आपका काम मैं करूंगा। (जारी…)
जमशेदपुर दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान वो लोगों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। जनता दरबार में महिला और पुरुष भारी संख्या में मौजूद थे। यहां आए लोगों का मंत्री बन्ना गुप्ता ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी मां, बहन, बुजुर्ग को सरकारी कार्यालय में जाकर हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उनका बेटा बन्ना गुप्ता मौजूद है, वो उनके काम को करवाएगा। (जारी…)
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को चिन्हित करके उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सरकार है, उनकी सभी समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता है। हमारी पूरी कोशिश है कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, उन्हें कोई परेशानी न हो। (जारी…)
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश अनुसार पिछले दिनों कार्यकर्ताओं ने उनके विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर जनता से आवेदन प्राप्त किया था। जनता के आवेदन से चिन्हित कुल 935 स्वीकृत वृद्धा-विधवा के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने प्रमाण पत्र का वितरण किया है।
राँची : राँची के पॉश इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में लिव इन में रह रही सना प्रवीण नामक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। सना का शव उसके ही कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। शुरुआती जांच मे ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की अशंका जाहिर की है। (जारी…)
दरअसल सना जमशेदपुर की रहने वाली थी और रांची के एक निजी कंपनी मे कार्यरत थी। शनिवार की सुबह सना का शव पुनदाग ओपी स्थित एकलव्य अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में पंखे से झूलता हुआ मिला। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुनदाग ओपी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सना प्रवीण राजीव नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। (जारी…)
दोनों जमशेदपुर के ही रहने वाले थे। राजीव और सना एक ही कंपनी मे कार्यरत थे। हालांकि राजीव शादीशुदा था जिसे लेकर ही सना और राजीव में अक्सर विवाद हुआ करता था। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी विवाद की वजह से सना ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हर बिंदु पर भी तफ्तीश कर रही है। सना के परिजनों को भी जानकारी दी गई है और उनके द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। (जारी…)
मामले की जानकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पुलिस सभी टेक्निकल एविडेंस का संकलन कर मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पुलिस राजीव से भी पूछताछ कर रही है और मौत के रहस्य को सुलझाने का प्रयास कर रही है। सना के परिजन इसे मौत नहीं मान रहे, उनका कहना है कि सना के शरीर पर चोट के निशान हैं और वी इसे आत्महत्या नहीं मान रहे बल्कि इसे वो हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि राजीव सना को प्रलोभन देकर अपने साथ रख रहा था।
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशपर्व एवं नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा के समारोह के उपलक्ष्य पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी शामिल होने शनिवार को जमशेदपुर पहुँचे। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा की ओर से प्रधान निशान सिंह ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि इस महान अवसर पर यह सम्मान पाना भावविभोर करने वाला है। गुरुग्रंथ साहिब की महत्ता को हमें समझना होगा और अपनी अगली पीढ़ी को भी समझाना होगा। यह जीवन एवं चरित्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने साकची गुरुद्वारा के नवीनीकृत गुरुघर के बारे में बात करते हुए कहा कि साकची कमेटी ने जो कार्य किया वह अपने आप में पूरे झारखंड के लिए मिशाल है। इस तरह से झारखंड के और भी गुरुद्वारे कमेटी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रधान निशान सिंह एवं पूरी कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें सम्मिलित होने का और जो सम्मान मिला है उसके लिए कृतज्ञ हूँ।
रॉकी सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त किए
भाजपा साकची मंडल के महामंत्री रॉकी सिंह के माता के निधन की खबर मिलने के बाद जमशेदपुर दौरे के दौरान गुरविंदर सिंह सेठी ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ने रॉकी सिंह को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस विकट परिस्थिति को सहने की साहस देने की कामना की।
सीजीपीसी कार्यालय पहुँचे सेठी जी
अपने दौरे के दौरान गुरविंदर सिंह सेठी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साकची स्थित कार्यालय में पहुँचे। जहाँ सरदार भगवान सिंह एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात की गई। इस दौरान सिंख समुदाय के उत्थान, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विचार विमर्श भी हुआ। उन्होंने सीजीपीसी द्वारा किये गए कई कार्यों की सराहना की।
पत्रकार त्रिलोचन सिंह के आवास पहुँच दुःख प्रकट किए
जमशेदपुर के जाने माने पत्रकार त्रिलोचन सिंह के माता का देहांत बीते दिनों हुआ था, जिसकी खबर मिलने के बाद गुरविंदर सिंह सेठी उनके निवास स्थान पर पहुँच कर दुःख प्रकट किए एवं दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुःख को सहने के साहस परिजनों को देने के लिए अरदास भी किये।
रविंदर सिंह रिंकू के यहाँ पहुँच कर सालगिरह की बधाई दी
अपने दौरे के अंतिम चरण में गुरविंदर सिंह सेठी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू के सीतारामडेरा स्थित उनके दुकान में पहुँच कर उन्हें एवं उनकी अर्धांगिनी को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए वैवाहिक वर्षगाँठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उनके इस एक दिवसीय दौरे में उनके साथ राँची से सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जमशेदपुर से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू हर जगह साथ में रहे और उनके हर कार्यक्रम के भागीदार बने।
‘सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम, जिन कउ करम लिखी तिस रिदै समाणी राम …’
जमशेदपुर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव समागम मौके पर साकची गुरद्वारा का नवीनीकृत दरबार साहिब ‘सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम’ शब्द गायन के साथ संगत की सेवा में समर्पित किया गया। शनिवार को समागम के दूसरे और अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में सिख संगत का गुर दर्शन को साकची गुरुद्वारा में हाजिर रही।
संगत को सम्बोधित करते हुए प्रधान निशान सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर साकची गुरुद्वारा साहिब का दरबार हॉल संगत की सेवा में समर्पित करने का यह भाग्यशाली क्षण केवल और केवल संगत के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंदर सिंह, रेलवे बोर्ड के सदस्य गुरविंदर सिंह शेट्ठी ने भी प्रकाशपर्व में शामिल होकर अपने विचार संगत के बीच रखे। (जारी…)
कीर्तन दिवान के दूसरे दिन एक बार फिर दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह भक्तिरस से लबरेज शब्द-कीर्तन गायन किया। उन्होंने ‘सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम, जिन कउ करम लिखी तिस रिदै समाणी राम’, ‘भूलि मालणी है इउ, सतगुर जागता है देउ’ के अलावा भी अन्य गुरबाणी अनुसार शब्द पढ़कर कर संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह और गुरविंदर शेट्ठी कीर्तन दिवान में हुए शामिल, किये गए सम्मानित
साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शख्सियतों सम्मान किया। इस अवसर पर भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला और गुरविंदर सिंह शेट्ठी को भी सम्मानित किया गया। इस पावन मौके पर सिख समाज के और भी कई गणमान्य शख्सियतों ने हाजरी भरी जिनमे विशेष रूप से परविंदर सिंह सोहल, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ स्वर्ण सिंह, सतवीर सिंह सोमू, टीटू सिंह, रविंदर सिंह रिंकू समेत अन्य गुरद्वारों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिन्होंने नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल की जमकर प्रशंसा की। (जारी…)
ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरु महाराज के सामने अरदास की। उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रु-बू-रु कराया। इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया। मंच का संचालन में सुरजीत सिंह छीते ने किया जबकि मनमीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने जोड़े घर एवं गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लंगर की सेवा बखूबी निभाई। (जारी…)
प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गाँधी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रकाशपर्व के पहले दिन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभायी।
जमशेदपुर : मानगो के सुभाष कॉलोनी में काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने पर राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसका नाम कालेश्वर प्रसाद (40) था। वह शंकोसाई रोड नंबर-1 रामनगर का रहने वाला था। वह रोज की हाजिरी पर काम कर रहा था। (जारी…)
घटना के बाद अन्य मजदूरों ने उसे उठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। कालेश्वर प्रसाद का दो बेटा और एक बेटी है। भाजपा नेता विकास सिंह ने मौत पर शोक जताया और उसके परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।