एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड इप्लॉय फेडरेशन ने निकाली पेंशन आभार रैली

गालूडीह: झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एंप्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) की ओर से बुधवार को घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न विभागों के सरकारी राज्यकर्मी पावड़ा मैदान में झारखंड सरकार को आभार व्यक्त करने सैकड़ों की संख्या ने एकत्र हुए। यह आभार झारखंड सरकार द्वारा दी गई पुरानी पेंशन योजना से संबंधित है। वर्षों से राज्य कर्मियों की यह मांग थी कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, जिसे झारखंड सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी 2022 में दी थी और 25 जुलाई 2023 को पेंशन पेमेंट ऑर्डर गाइडलाइन जारी कर दी।(जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

इस आभार रैली में कर्मियों ने घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन, प्रमुख सुशीला टुडू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम एवं कई जेएमएम के सदस्यों को आभार एवं बधाई स्वरूप अबीर गुलाल लगाकर माल्यार्पण किया गया और सभी को मिठाईयां खिलाई गई। रैली को पावड़ा सिदो-कान्हू मैदान से प्रारंभ होकर फुलडूंगरी चौक होते हुए ब्लॉक परिसर के समीप के साथ साथ पुनः पावड़ा सिदो- कान्हू मैदान में समाप्त किया गया, जिसमे हेमंत सरकार जिंदाबाद, हेमंत है तो पेंशन है, झारोटेफ जिंदाबाद आदि का नारे लगाए गए।(जारी…)

279d94c036d74edf9cf335c5dfc947ee5c9bf70c5d87a0eefabeb0ef5637b2f9.0

रैली में झारोटेफ जिला कमेटी के जिला संरक्षक प्रोफेसर इंदल पासवान, सचिव उत्पल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप, मीडिया प्रभारी साजिद अहमद एवं विभिन्न प्रखंडों के संयोजक यथा संजय कुमार, प्रदीप महतो सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों राज्य कर्मी उपस्थित हुए जो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाइयां खिलाकर बधाइ दी एवं खुशियों का इजहार किया।

घाटशिला की बेटी अनन्या कुमारी ने एनटीए की परीक्षा में लहराया परचम, 95.26% पाया अंक

घाटशिला: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अंतर्गत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 17 जून 2023 को (नेट) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। 25 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का परीक्षा फल घोषित किया गया। इसमें घाटशिला शहर की बेटी अनन्या कुमारी ने 95.26 परसेंटाइल अंक से उत्तीर्ण होकर घाटशिला का नाम रोशन किया है। घाटशिला के वरिष्ठ पत्रकार राजेश चौबे माता पुष्पा चौबे की पुत्री अनन्या कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल मुसाबनी से वर्ष 2016 में मैट्रिक की परीक्षा 87.75 प्रतिशत अंक से पास की थी। उसी विद्यालय से इंटर की परीक्षा वर्ष 2018 में 85.75 प्रतिशत अंक लाकर पास की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज नई दिल्ली से वर्ष 2021 में हिंदी विषय से स्नातक की परीक्षा पास की। (जारी… )

IMG 20230625 WA0000 2

इसी दौरान उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी (मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार) से ट्रांसलेशन में डिप्लोमा की उपाधि ली साथ ही साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जर्मन विषय पर डिप्लोमा की भी उपाधि ली है। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से वर्ष 2023 में हिंदी से स्नातकोत्तर की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के पहले एटम में ही 95.26 परसेंटाइल से अधिक अंक लाकर घाटशिला का नाम रोशन किया है। उसके इस उपलब्धि के लिए परिवार में खुशी का माहौल है। अनन्या कुमारी ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता एवं माता की प्रेरणा तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. स्मिता मिश्र एवं डा. अमरेंद्र पांडेय के लगातार उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन से मिला है। उसने बताया कि वे देश किसी भी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य है। फिलहाल वे दिल्ली में ही रहकर पीएचडी (शोध) एवं यूपीएससी के तैयारी करेगी।

बिष्टुपुर : चलती स्कूटी में लगी आग, मचा अफरा तफरी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई ब्रिज के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई उधर जैसे ही स्कूटी चालक को पता चला की गाड़ी से कुछ जला हुआ दुर्गंध आ रहा है।जैसे ही युवक ने स्कूटी रोका और गाड़ी से जैसे उतरा की अचानक गाड़ी ब्लास्ट हुआ देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। उधर स्कूटी के ब्लास्ट होते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि इसकी सूचना फायर को दी गई मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक कदमा का रहने वाला है।

IMG 20230625 WA0000 2
गोलमुरी : बाइक सवारों ने अधेड़ व्यक्ति से लुटा 13710 रु

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडूंगरी शनि मंदिर के समीप बजरंगनगर निवासी 50 वर्षीय सुरेश दास से बाइक सवार 3 बदमाशों ने मारपीट कर पैसे की छीनताई कर ली। भुक्तभोगी सुरेश दास ने बताया कि वह शाम के करीब 7 बजे टूइलाडूंगरी से बजरंगनगर जा रहे थे। ठीक उसी दौरान टूइलाडूंगरी शनि मंदिर के समीप तीन बदमाशों ने उनको रोककर मारपीट कर उनके पैकेट में रखा 13710 रू छीन लिया। और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चलते बने। आसपास की सीसीटीवी कैमरा को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

IMG 20230625 WA0000 2
जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस पर मानगो गांधी मैदान से निकली भव्य सैनिक सम्मान यात्रा

कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से मानगो गांधी मैदान से भव्य सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई. इस दौरान गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को पूष्पांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़गी द्वारा पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महात्मा गांधी को नमन कर एवं भारत माता की जयघोष के साथ सैनिक सम्मान यात्रा की शुरुआत हुई.

IMG 20230625 WA0000 2

इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइकर्स, महिलाएं, पूर्व सैनिक सहित विभिन्न समाज एवं संगठन के लोग शामिल हुए. यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे. देशभक्ति गीत के साथ लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. वहीं कारगिल युद्ध से जुड़ी झांकियां भी निकाली गई. यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई. शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर एवं नमन कर यात्रा का विधिवत समापन हुआ.

जमशेदपुर : सेना एवं पूर्व सैनिकों ने कारगिल के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गोलमुरी वॉर मेमोरियल पर जाकर चढ़ाए श्रद्धा के फूल
n5221440041690363056507d3b285ad65c310da73b255ec16ad5a7bb2fd97b5d8a102939c8a60ee89a5ab30

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं जांबाज सैनिकों को नमन करने के लिए गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम में 220 फील्ड रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में लेफ्टिनेंट मुकेश चौधरी हवलदार अमरनाथ, हवलदार, एनबी नायक, गिरिधारन वी, लांस नायक पवन सिंह, लांस नायक आर सतीश शामिल हुए. सेना के अधिकारियों ने कारगिल के शहीदों को रीथ चढ़ाकर सलामी दी. उसके उपरांत उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

IMG 20230625 WA0000 2

कारगिल विजय दिवस के मौके पर उपस्थित पूर्व सैनकों को संबोधित करते लेफ्टिनेंट मुकेश चौधरी ने कहा कि तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों को एक साथ देख कर उन्हें खुशी हो रही है. यह पूर्व सैनिकों की एकता और अनुशासन को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जब भी पूर्व सैनिकों को सेना के सहयोग की आवश्यकता होगी निःसंकोच याद करें उनकी यूनिट यहां रह रहे सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की हर संभव सहयोग करेगी. कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम को जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने साक्षा किया. सेना के प्रतिनिधियों को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. जबकि यूनिट के अधिकारी ने जिलाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, सचिव दिनेश सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हवलदार रमेश सिंह को पुष्प गुच्छ देकर उनके अच्छे कार्यों के लिये सम्मानित किया. विजय दिवस की खुशी में लड्डू बांटे गए

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन, बलजीत सिंह, विजय शंकर पांडे, राधेश्याम, चंद्रमा सिंह, अशोक श्रीवास्तव, काम बाबू, ललन शाह, बीके त्रिपाठी, राजेश कुमार, अजय केसरी, देवेंद्र त्रिपाठी, हरेंद्र शर्मा, डीएस तिवारी, अर्जुन ठाकुर, मिथिलेश सिंह, महेश प्रसाद, संजय पाठक, मुरारी सिंह, विद्या सिंह, अजय कुमा,र रामाशंकर सिंह, अजय सिंह, रामजी सिंह, मुकेश कुमार, संजीव वर्मा, विवेक सिंह, गोविंद राय, कुंदन सिं,ह हरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों साथी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया.

झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड

जमशेदपुर : लाख टके का सवाल है कि सिखों के दूसरे बड़े धार्मिक तख्त एवं गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली का प्रबंधन करने वाली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी में झारखंड के सिखों की भागीदारी पूर्वतः रहेगी अथवा नहीं। पिछले कई सालों से बिहार के सिखों की संस्था बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड झारखंड के सिखों की भागीदारी काटने के उद्देश्य में लगी हुई है और इस बार तो उसने पटना हाई कोर्ट जाने का मन भी बना लिया है।

बोर्ड की ओर से पटना उच्च न्यायालय की वकील विजेता विश्वास ने इस आशय का एक नोटिस भी तख्त के कस्टोडियन जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना, निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने वाली बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार एवं निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी को भेजा है और इसकी प्रति प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह को भेजी गई है।
तख्त का प्रबंधन करने के लिए बिहार राज्य विधानसभा ने संविधान बनाया था और इसमें पांच निर्वाचन क्षेत्र रखे गए। तीन निर्वाचन क्षेत्र पटना एवं पटना सिटी तथा चौथा निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी बिहार एवं पांचवा निर्वाचन क्षेत्र दक्षिणी बिहार अर्थात गंगा नदी का दक्षिणी इलाका बनाया गया। (जारी…)

Picsart 23 07 26 00 21 18 654

दक्षिण बिहार अर्थात सासाराम भागलपुर जमालपुर नालंदा नवादा आदि में 15 गुरुद्वारे हैं और तकरीबन 125 से ज्यादा गुरुद्वारे एवं सिख संस्थाएं धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
यहां बोकारो के जोगिंदर सिंह जोगी अध्यक्ष तो जमशेदपुर के सरदार शैलेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष तथा वर्तमान में सरदार इंद्रजीत सिंह महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इंदरजीत सिंह एवं दिल्ली के धाकड़ अकाली नेता अवतार सिंह हित और उत्तर बिहार के लखविंदर सिंह तथा पटना सिटी के खनूजा ने कमेटी चलाई है उससे पटना के स्थानीय सिख नाखुश रहे हैं। दिल्ली दरबार एवं बादल परिवार तक आसान पहुंच के कारण हित के खिलाफ कोई कुछ कर नहीं सका परंतु अब उनके निधन के बाद पटना के सिखों मैं एक तरह से ठान लिया है की बाहरी लोगों को कमेटी में किसी भी हाल में काबिज नहीं होने देना है। बोर्ड का तर्क है कि झारखंड 2000 में ही बिहार से अलग हो चुका है और हिस्सेदारी क्यों दी जाय।महासचिव इंदरजीत सिंह कहते हैं कि चुनावी प्रक्रिया चल रही है और इस बार दक्षिण बिहार सीट से झारखंड को हटाना मुमकिन नहीं है लेकिन देखना होगा कि कानून किस तरह से अपना काम करता है।
जमशेदपुर से झारखंड सिख विकास सभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू और राष्ट्रीय सनातनी सिख सभा के कुलविंदर सिंह कहते हैं कि यहां तो सिखों की भागीदारी में वृद्धि की जानी चाहिए और पटना के लोगों को अपना दिल बड़ा करना चाहिए। झारखंड के सिखों की संख्या के आधार पर तीन प्रतिनिधित्व की मांग पर बोकारो के सरदार सेवा सिंह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए और कोर्ट ने बॉल बिहार सरकार के पाले में डाल दी। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवम झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रामगढ़ के सरदार इंद्रजीत सिंह कालरा के अनुसार झारखंड के सिखों को समुचित कदम व्यापक भागीदारी के लिए उठाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कोल्हान की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, रांची निवासी तथा झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह सेठी से रांची में बैठक बुलाने का आग्रह किया है और उनके अनुसार यहां रणनीति बनाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की जरूरत है। जिससे संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने से झारखंड के तीन प्रतिनिधि प्रबंधन कमेटी में जाएं।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने दूध, बेलपत्र एवं फूल का किया वितरण

जमशेदपुर : आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बारीडीह नगर की ओर से सावन माह के सोमवारी के शुभ उपलक्ष पर जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट काली मंदिर प्रांगण में दूध, बेलपत्र, फूल का वितरण सभी शिव भक्तों के बीच किया गया। जिसमें मुख्य रुप से साकेत भारद्वाज ,रविकांत शर्मा,विक्की झा, विद्यासागर कुशवाहा ,बबली सोनम, सतीश कुमार, मुन्ना मिश्रा, प्रवीण सिंह मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, विकास सिंह,मारुत पांडे, हनी परिहार ,राजा अग्रवाल, विवेक शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार,सुमित कुमार,अमित सिंह,सावन कुमार,आकाश दास, बंटी सिंह,संतोष सिंह,जित्तू सिंह,शेखर राजू, एवं सभी बजरंगी उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA0000 2
पूर्वी सिंहभूम के नये डीसी बने मंजूनाथ भजंत्री, 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला
6441067885ab7349d7aeed7e8d4b6c041257e74f43020543d8a8c94b31b86629.0

रांची : झारखंड सरकार ने एक साथ 13 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव को हटा दिया गया है. उनकी जगह देवघर के डीसी रहे मंजूनाथ भजंत्री को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव को कही पोस्टिंग अब तक नहीं की गयी है. इसी तरह सरायकेला-खरसावां जिले के डीसी का भी तबादला किया गया है. जमशेदपुर के डीसी रह चुके रविशंकर शुक्ला को सरायकेला-खरसावां का डीसी बनाया गया है. रविशंकर शुक्ला अभी दुमका के डीसी थे. पलामू के डीसी ए दोड्डे को दुमका डीसी बनाया गया है. गिरीडीह के डीडीसी शशिभूषण मेहरा को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है. निबंधक सहयोग समितियां मृत्युजंय कुमार वर्णवाल को पाकुड़ डीसी बनाया गया है.(जारी…)

IMG 20230625 WA0000

क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास अजय कुमार सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त, खूंटी उपायुक्त शशि रंजन को पलामू का उपायुक्त, पाकुड़ उपायुक्त वरूण रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है. उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को गुमला जिला का उपायुक्त बनाया गया है. इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है. कृषि निदेशक चंदन कुमार को रामगढ़ का उपायुक्त बनाया गया है. कला संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन को लातेहार का उपायुक्त, निदेशक आईटी विशाल सागर को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है. आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को उपायुक्त खूंटी बनाये गये है.

Screenshot 2023 0725 220915
h6
पूर्वी सिंहभूम में छह माह से आंगनबाड़ी सेविका व सहिया मानदेय के लिए लगा रही चक्कर, घर चलाना हुआ मुश्किल

बहरागोड़ा प्रखंड के लगभग 235 सहिया व 230 सेविकाओं का मानदेय बीते दिसंबर महीना से व पोषाहार की राशि बीते जनवरी महीने से नहीं मिलने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

n521816240169030150676449d5c3750a0bb1119a20a56fdb8dbc281ad7872b68844ed37a7badd2a57c45e2

बताया गया कि गर्भवती महिलाओं की सेहत सुधार व बच्चों के पोषण में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां खुद कुपोषण का शिकार होकर भूखमरी के कगार पर पंहुच गयी है. छह महीने से रुके मानदेय लेने के लिए प्रखंड कार्यालय तथा बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं.ये महिलाएं बहुत ही कम मानदेय पाकर सरकार द्वारा हर छोटी-मोटी विभागीय कार्य पूरे लगन के साथ करती है. कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखी थी.रुके मानदेय के लिए बाल पोषाहार केंद्र से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक शिकायत कर चुकी है.

घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया

बरसोल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीरा डे, बसंती मांडी, सुकुल मणि हंसदा, पुतुल मानी सोरेन, चंदना दास, चांदमुनी मुर्मु, लष्मी टुडू, बनलता सेनापति आदि ने बताया कि पिछले छः महीने से मानदेय न मिलने के कारण हम लोग के घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया. बच्चों की फीस के साथ तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है. जबकि सरकार के एक इशारे पर हम लोग विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक करती चली आ रही हैं. मानदेय न मिलने से बच्चों के एडमिशन से लेकर सारी व्यवस्थाएं रुकी हुई है. अब तो दुकानदार राशन भी देना बंद कर दिया है समझ में नहीं आ रहा हम लोग घर कैसे चलाएं.

26 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बंद करेंगी

जब तक पोषाहार व मानदेय राशि भुगतान नहीं होगा तब तक हम केंद्रों का संचालन करेंगे परंतु 26 जुलाई से पोषाहार बंद रखेंगे. आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीएलओ व सीबी का कार्य भी करा जाता है. लेकिन प्रोत्साहन राशि आज तक नहीं मिली है.

छह माह से मानदेय के लिए लगा रहे हैं चक्कर

नो हजार पांच सौ मासिक मानदेय पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को छः माह से मानदेय नहीं मिला है. इसी तरह सहायिकाएं भी 4750 मासिक मानदेय के लिए छः माह से रुके मानदेय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं. बच्चों की फीस तथा रसोई के खर्च के लिए इन आंगनबाड़ियों को उधारी का सहारा लेना पड़ रहा है.

क्यों रुका हुआ है कहना मुश्किल

बहरागोड़ा के प्रभारी सीडीपीओ समेत बीडीओ राजेश साहू का कहना है कि मानदेय और पोषाहार के मामले में हम लोग जिला को कई बार सूचित कर चुके हैं. लेकिन इनका मानदेय जिला से ही आएगा. क्यों रुका हुआ है कहना मुश्किल है.

error: Content is protected !!