एक नई सोच, एक नई धारा

n521616342169043283379326a6fbf41ebc0870fe05985c3140a541b9a1e99c3bccadb39b54ef2aa65eef31
श्रावणी मेले में पूजा स्थलों पर बिक रहे हैं मिलावटी पेड़े और प्रसाद, फूड टेस्टिंग की जांच में हुआ खुलासा

झारखंड में देवघर, दुमका, रांची और खूंटी में श्रावणी मेले में मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले पेड़े और प्रसाद मिल रहे हैं. राज्य फूड सेफ्टी विभाग ने अपनी जांच में इसका खुलासा किया है.

रांची: सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और दुमका के बासुकीनाथ के दरबार में पहुंचते हैं. बाबा के दरबार में जलाभिषेक करने पहुंचने वाले शिव भक्त प्रसाद के रूप में सबसे ज्यादा पेड़ा की खरीददारी करते हैं. लेकिन इस पेड़ा और बाकि अन्य प्रसादों में मिलावट की जा रही है. दरअसल, श्रावणी मेले के दौरान देवघर, दुमका, खूंटी, रांची के पहाड़ी मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों पर बिकने वाले प्रसादों की फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने जब जांच की पेड़ा खराब गुणवत्ता वाले मिले.

आर्टिफिशियल खोवा, पाम ऑयल और स्टार्च की मिलावट: रांची स्थित स्टेट फूड टेस्टिंग लैब के हेड और फूड विश्लेषक चतुर्भुज मीणा ने ईटीवी भारत को बताया कि देवघर और दुमका में इन दिनों श्रावणी मेले को लेकर पेड़ों की खपत काफी बढ़ जाती है. मांग बढ़ने पर दुकानदार पेड़ों की कीमत तो बढ़ाते ही हैं.

जांच में यह बात भी सामने आई है कि FSSAI के प्रावधानों का उल्लंघन कर कई तरह की मिलावट भी करते हैं. चतुर्भुज मीणा ने बताया कि आर्टिफिशियल खोवा, शुद्ध देसी घी की जगह पाम आयल का इस्तेमाल हो रहा है. साथ ही पेड़ा का वजन बढ़ाने के लिए बड़ी मात्रा में बाहर से स्टार्च मिलाया जा रहा है. इसकी वजह से खरीददारों के स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं उनके जेब को भी चूना लगता है.

IMG 20230625 WA0000 2

मौके पर ही बर्बाद किये जा रहे हैं मिलावटी पेड़े: राज्य के खाद्य विश्लेषक चतुर्भुज मीणा ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान लगातार फूड सेफ्टी विभाग की टीम मेले में बिक रही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में सैंपल को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जांच करने पर उसमें तरह-तरह के मिलावट की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि मौके पर मिलावट या खराब गुणवत्ता वाले मिठाईयां और पेड़ा को नष्ट कर दिया जा रहा है, जबकि बड़े दुकानदारों को अर्थदंड भी लगाया गया है.

n52204483016904325918798533ac0424266f506ebf104e8e63b8814882fdb168a40b2282c3169e6788f29e
कई लोग 100 की जगह 110 का पेट्रोल लेते हैं… क्या सही में इससे ज्यादा पेट्रोल आता है?

सबसे पहले तो आपको बताते हैं कि लोग ऐसा क्यों करते हैं. दरअसल, पेट्रोल पंप पर 100, 200, 500, 1000 जैसे अमाउंट की एंट्री के लिए वन बटन सिस्टम होता है. यानी जिस अमाउंट में ज्यादा पेट्रोल बिकता है, उसके कोड सेट रखे जाते हैं.

n5220448301690432312910657056d621989dc8396f32c7e984ed03c19d9f6a1b1c46f30b24ee9f2219ab20

इससे होता क्या है कि अगर कोई 200 रुपये का पेट्रोल मांगता है तो सिर्फ एक कोड का एक ही बटन दबाना होता है और 200 नहीं लिखना पड़ता है. ऐसे में 4 बटन की जगह एक ही बटन दबाना होता है और काम हो जाता है .लेकिन, लोगों का मानना है कि जब पेट्रोल पंप वाले ये कोड सेट करते हैं तो उसमें बेईमानी कर लेते हैं और अपने हिसाब से लिमिट तय करते हैं. लोगों को इस शॉर्टकट की पर विश्वास नहीं होता है और ऐसे में लोग अपना अलग अमाउंट बताते हैं.इस वजह से लोग जब 100 का पेट्रोल डलवाना हो तो 105 या 110 रुपये का पेट्रोल डलवाते हैं या फिर 200 का चाहिए तो 194, 199, 205 जैसे अमाउंट का पेट्रोल डलवाते हैं ताकि पेट्रोल पंप कर्मचारी को मैनुअली अमाउंट भरना पड़े, जिससे वो बेईमानी नहीं कर पाए.

क्या इससे फायदा होता है? लोग भले ही इस ट्रिक से पेट्रोल भरवाकर खुश होते हैं, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है कि इससे सही में फायदा होता है और शॉर्टकट बटन से पेट्रोल लेने पर कम पेट्रोल आता है. अगर आपको पेट्रोल पंप पर शक है तो इसकी सत्यता आप सरकारी रुप से मान्यता प्राप्त लीटर मेजरमेंट मग के जरिए पेट्रोल पंप की जांच करवा सकते हैं. इसके जरिए ही आप पता लगा सकते हैं कि पेट्रोल पंप ने जितना पेट्रोल मांगा है, उतना ही दिया है.

n52234898016904253270905d488a0f260eaaf778fc9e7d9d5c9ef4319660f9d8b28ce1e599fdf9b3b96d91
विश्व का एकमात्र शिवलिंग, जहां सरसों और तिल के तेल से होता है भगवान का अभिषेक

क्या आपने सुना है कि किसी शिवलिंग का अभिषेक पूजन सरसो और तिल के तेल से भी किया जाता है. यदि नहीं तो धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित श्री हनुमंतेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन जरूर कीजिए, क्योंकि यहां विश्व का एकमात्र ऐसा शिवलिंग है, जहां पर भगवान की शिवलिंग प्रतिमा पर सरसो और तिल का तेल चढ़ाकर भगवान का अभिषेक पूजन किया जाता है.

n52234898016904253270905d488a0f260eaaf778fc9e7d9d5c9ef4319660f9d8b28ce1e599fdf9b3b96d91

मंदिर के पुजारी पंडित केदार मोड़ ने बताया कि गढ़कालिका से कालभैरव मार्ग पर जाने वाले ओखलेश्वर घाट पर श्री हनुमंतेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर विद्यमान है, जो कि 84 महादेव में 79वें स्थान पर आता है. पुजारी पंडित केदार मोड़ ने बताया कि यहां विश्व का एकमात्र ऐसा शिवलिंग है, जहां सरसों का तेल भगवान को अर्पित कर उनका अभिषेक पूजन किया जाता है और उन्हें तिल के बने पकवानों का ही भोग लगाया जाता है.

यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जो कि 24 घंटे खुला रहता है. मंदिर में कहीं भी ताला नहीं लगाया जाता है. पुजारी ने बताया कि वैसे तो श्री हनुमंतेश्वर महादेव की महिमा अत्यंत निराली है, जिनके दर्शन करने मात्र से ही सर्वमनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार को मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

IMG 20230625 WA0000 2

शिव के साथ विराजमान हैं पंचमुखी हनुमान

मंदिर में भगवान शिव की अत्यंत चमत्कारी प्रतिमा के साथ ही पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भी अत्यंत मनोहारी है. इन प्रतिमाओं के साथ ही मंदिर में भगवान श्री गणेश, कार्तिक जी और माता पार्वती के साथ ही नंदी जी भी विराजमान हैं. मंदिर में वैसे तो वर्षभर ही अनेको उत्सव मनाए जाते हैं, लेकिन हनुमान अष्टमी, हनुमान जयंती, शिव नवरात्रि के नौ दिन और श्रावण मास में भगवान का महारुद्राभिषेक विशेष रूप से किया जाता है.

पवन देव ने दिया था श्री हनुमत्केश्वर नाम

वैसे तो इस मंदिर की कई कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन बताया जाता है कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम से मिलने के लिए जब हनुमान जी उपहार स्वरूप एक शिवलिंग साथ ले जा रहे थे, तभी उन्होंने कुछ समय महाकाल वन में रुककर शिवलिंग की पूजा की थी. इस पूजन-अर्चन के बाद भगवान सदैव यहीं विराजमान हो गए थे, क्योंकि इन्हें हनुमान जी साथ लेकर आए थे. इसीलिए इस मंदिर का नाम श्री हनुमंतेश्वर महादेव पड़ गया.मंदिर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा आज भी विराजमान है, जबकि इस मंदिर की कथा में यह भी बताया जाता है कि हनुमान जी के बाल्यावस्था में जब वे भगवान सूर्य को गेंद समझकर पकड़ने के लिए गए थे. उसी समय भगवान इंद्र ने उन पर वज्राघात कर दिया था. हनुमान जी को महाकाल वन में विराजमान शिवलिंग का पूजन अर्चन करने से ही चेतन्यता प्राप्त हुई थी. पवन देव ने तभी से इस शिवलिंग का नाम श्री हनुमंतेश्वर महादेव रखा और यही कारण है कि इसी नाम से यह विख्यात भी हुआ.

n52234160416904249547153efc41352bb5568cdd3ce9fa8bba155f562c9f9824d8bc1c48d71b7fc05da973
टीम इंडिया आज से फूंकेगी वर्ल्ड कप का बिगुल… वेस्टइंडीज में मचाएगी गदर

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच आज (27 जुलाई) तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

n52234160416904249547153efc41352bb5568cdd3ce9fa8bba155f562c9f9824d8bc1c48d71b7fc05da973

इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बिगुल फूंक देगी.

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल हाल ही में घोषित किया है. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

वेस्टइंडीज सीरीज से होगा वर्ल्ड कप का आगाज

भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया है. अब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले तक करीब 12 वनडे मैच खेलने होंगे. इसमें 6 वनडे मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के तहत होंगे. जबकि एशिया कप में बाकी 6 वनडे मैच (सुपर-4 और फाइनल में पहुंचने पर) खेलने होंगे. ऐसे में यह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज ही भारत का वर्ल्ड कप के लिए आगाज मान सकते हैं.

IMG 20230625 WA0000 2

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे : 27 जुलाई, बारबाडोस – शाम 7 बजे
दूसरा वनडे : 29 जुलाई, बारबडोस – शाम 7 बजे
तीसरा वनडे : 1 अगस्त, त्र‍िन‍िदाद – शाम 7 बजे

17 सालों से भारत से वनडे सीरीज नहीं जीती वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ 17 सालों से खराब प्रदर्शन चल रहा है. इस दौरान वेस्टइंडीज कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज 9 मार्च 1983 को खेली गई थी. तब वेस्टइंडीज ने अपने घर में भारतीय टीम को 2-1 से करारी शिकस्त दी थी. उसके बाद से 1989 तक कैरेबियन टीम ने ही लगातार 5 सीरीज जीतीं.

इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने 1994 में पहली वनडे सीरीज जीती थी. भारत ने अपने घर में विंडीज को 4-1 से हराया था. इसके बाद हार और जीत का सिलसिला चलता रहा. मगर वेस्टइंडीज ने आखिरी बार टीम इंडिया को मई 2006 में हराया था. उसके बाद से लगातार भारतीय टीम ने 12 वनडे सीरीज में विंडीज को शिकस्त दी है. किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.

भारत-विंडीज के बीच वनडे सीरीज का हेड-टु-हेड

कुल वनडे सीरीज: 23
भारत जीता: 15
वेस्टइंडीज जीता: 8

भारत-विंडीज के बीच वनडे मैचों में हेड-टु-हेड

कुल वनडे मैच: 139
भारत जीता: 70
वेस्टइंडीज जीता: 63
टाई: 2
बेनतीजा: 4

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कर‍िहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, श‍िमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस.

n52231992816904245868735db5e90799365284563d517b73b4d2de1b2facfa7e5ad4be633a823439f62f9b
कैसा होगा साल 2024 के बाद का भारत? ‘भारत मंडपम’ के उद्घाटन पर PM मोदी ने कही यह 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए इंटरनेश्नल कन्वेंशन सेंटर का उद्धाटन किया।

n52231992816904245868735db5e90799365284563d517b73b4d2de1b2facfa7e5ad4be633a823439f62f9b

प्रगति मैदान में 123 एकड़ में फैले भारत मंडपम के उद्घाटन के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मंडपम लोकतंत्र को दिया गया खूबसूरत उपहार है। जी-20 देशों की बैठक में इसकी भव्यता दुनिया देखेगी। आगामी सितंबर में जी-20 देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक भारत मंडपम में आयोजित होगी।

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई दिलचस्प बातें बताई, जो चर्चा का विषय बन चुका है।

पीएम मोदी ने कहा,”मैं भारतवासियों से कहना चाहता हूं कि साल 2024 के बाद देश की प्रगति की गति और तेज होगी। देशवासी अपने सभी सपने साकार होते देखेंगे।”

“यह मोदी की गारंटी है कि तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीन शीर्ष इकोनमी में शामिल होगा। अपने ट्रैक रिकार्ड के आधार पर मैं भारत को शीर्ष तीन इकोनमी में खड़ा करने की गारंटी दे रहा हूं। हमारे पहले कार्यकाल में भारत की इकोनमी 10वें स्थान पर थी, जो दूसरे कार्यकाल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई।”

IMG 20230625 WA0000 2

भारत मंडपम पर हर भारतीय को गर्व है। यह भारत की इच्छाषक्ति की प्रतीक है और नए भारत का प्रतिबिंब है।

आज दुनिया इस बात को भी स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है।

पिछले नौ वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर 34 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस साल भी बजट में पूंजीगत विकास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। रेल विद्युतीकरण, ग्रामीण सड़क निर्माण, एयरपोर्ट निर्माण, मेट्रो निर्माण जैसे सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के कार्यों में पिछले नौ साल में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।

कोई भी समाज टुकड़ों में सोचकर आगे नहीं बढ़ता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,भारत मंडपम का निर्माण रोकने की भी कोशिश की गई। अदालतों के चक्कर लगाए गए। लेकिन कोई भी समाज टुकड़ों में सोचकर आगे नहीं बढ़ता है। नए संसद भवन के निर्माण के समय भी रोड़े अटकाने का काम किया जा रहा था। निर्माण के लिए हमारी सरकार समग्र तरीके से सोचकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,”भारत गरीबी को दूर कर सकता है और नीति आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि पांच साल में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं> अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि भारत में अत्यधिक गरीबी खत्म होने के कगार पर है।

पीएम मोदी ने सुनाई कविता

पीएम मोदी ने कहा कि एक अद्भुत दृश्य मेरे सामने है। भव्य है, विराट है, विहंगम है। आज का ये जो अवसर है, इसके पीछे जो कल्पना है और आज हमारी आंखों के सामने उस सपने को साकार होते हुए हम देख रहे हैं, तब मुझे एक प्रसिद्ध कविता की पंक्तियां गुनगुनाने का मन कर रहा है।

नया प्रातः है, नई बात है, नई किरण है, ज्योति नई,

नई उमंगे, नई तरंगे, नई आस है, सांस नई।

उठो धरा के अमर सपूतों पुनः नया निर्माण करो,

जन जन के जीवन में फिर से नई स्फूर्ति नव प्राण भरो

n5222543921690395806996f2857c8de77354ce1fe770e2000f06788e93540b3289c0660b8df338908f00ca
‘गदर 2’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 22 साल बाद भी तारा सिंह का वही जलवा, देखें वीडियो

‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शक लंबे वक्त से ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आपके सामने 22 साल बाद एक बार फिर से तारा सिंह अपनी कहानी लेकर हाजिर हैं। तारा और सकीना के किरदार कभी न भूलने वाले किरदारों में से एक है।

ऐसे में बड़े पर्दे पर एक बार फिर से ये जोड़ी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं उससे लगभग 15 दिन पहले मेकर्स ने ट्रेलर की सौगात दे दी है।

IMG 20230625 WA0000 2

ट्रेलर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। मेकर्स के साथ-साथ सनी देओल को भी अपनी ‘गदर 2’ से काफी उम्मीदें हैं। स्टार्स पिछले काफी दिनों से जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 2001 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि ट्रेलर देखकर आपको पुरानी गदर की भी याद आती रहेगी। कहानी को पहले पार्ट के साथ काफी जोड़कर रखने की कोशिश की गई है। ताकि लोगों के बीच वही पुराना जोश एक बार फिर से ताजा हो सके।

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है पाकिस्तान के एक सीन से, जहां पर भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं और वो क्रश इंडिया के नारे लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि अगले शु्क्रवार को दिल्ली में। आगे सनी देओल दिखाई देते हैं जो एक पाकिस्तानी सेना के ऑफिसर के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वो ऑफिसर उनसे कहता है, “जंग के आसार हैं तारा सिंह जी बैकअप की तैयारी करना चाहते हैं।”

आगे तारा सिंह अपने ट्रक के साथ दिखाई देते हैं और कुछ लोगों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सकीना के किरदार में अमीषा पटेल दिखती हैं। तारा और सकीना रोमांटिक नजर आ रहे हैं। आगे तारा सिंह के बेटे के रोल में उत्कर्ष शर्मा नजर आते हैं। दोनों बाप-बेटे बाइक पर सवार हैं। इस सीन में वो गाना बजता है, ‘मैं निकली गड्डी लेकर’

पाकिस्तान की कैद में तारा सिंह का बेटा

पहले से ही ऐसा कहा जा रहा था कि गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे को पाकिस्तान बचाने जाएंगे। ट्रेलर में ये चीज दिख रही है। उत्कर्ष पाकिस्तानियों की कैद में हैं और सनी देओल उन्हें बचाने लाहौर पहुंचते हैं। उस दौरान वो काफी दमदार लग रहे हैं, जिसे देख 2001 के तारा सिंह की याद आ जा रही है।

n52219447616903955278113056e06762f1a6e00e1fe02fc407652f9e65831026958bea984503d88f29a2cc
झारखंड में 7 जिलों के SP के ताबदले, जाने कौन कहाँ गए

रांची: राज्य सरकार ने सात जिलों के एसपी का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर नए एसपी को जिम्मेदारी मिली है। इन जिलों में साहिबगंज, बोकारो, देवघर, पलामू, गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवा व दुमका शामिल हैं।

इनमें गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवा व दुमका जिले में जिन्हें एसपी बनाया गया है, वे हाल ही में डीएसपी से आइपीएस में प्रोन्नत हुए हैं और कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आइपीएस का बैज पहनाया है।

इनका हुआ है तबादला

IMG 20230625 WA0000 2

● नौशाद आलम: ग्रामीण एसपी रांची से एसपी साहिबगंज

● प्रियदर्शी आलोक: जैप-3 गोविंदपुर समादेष्टा से एसपी बोकारो।

● अजीत पीटर डुंगडुंग: एसपी झारखंड जगुआर से एसपी देवघर।

● रीष्मा रमेशन: ग्रामीण एसपी धनबाद से एसपी पलामू।

● दीपक कुमार शर्मा: सीनियर डीएसपी से नव प्रोन्नत होकर एसपी गिरिडीह।

● डा. विमल कुमार: सीनियर डीएसपी से नव प्रोन्नत होकर एसपी सरायकेला-खरसांवा।

● पीतांबर सिंह खेरवार: सीनियर डीएसपी से नव प्रोन्नत होकर एसपी दुमका।


ये देंगे पुलिस मुख्यालय में योगदान

एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी बोकारो चंदन कुमार झा, एसपी देवघर सुभाष चंद्र जाट, एसपी पलामू चंदन कुमार सिन्हा, एसपी गिरिडीह अमित रेणु, एसपी सरायकेला-खरसांवा आनंद प्रकाश व एसपी दुमका अंबर लकड़ा।

Screenshot 2023 0726 232903
झारखंड कर समाधान योजना को छह माह के लिए बढ़ाया गया, व्यापारियों में खुशी

जमशेदपुर : झारखंड सरकार की कर समाधान योजना को छह माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने हर्ष जताया है। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि जनवरी माह में पुराने राज्य कर के बकाया मामलों को निपटाने के लिए झारखंड सरकार एक समाधान योजना लेकर आई थी जिसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो गई थी। चैंबर लगातार यह प्रयास कर रहा था की इस योजना को आगे बढ़ाया जाए ताकि और अधिक व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। राज्य भर के व्यापारियों की मांग को मानते हुए सरकार ने इस विषय पर एक अधिसूचना जारी करते हुए छः माह के लिए कर समाधान योजना को बढ़ा दिया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

सचिव वित्त एवं कराधान पीयूष कुमार अधिवक्ता ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं की कर समाधान योजना के तहत राज्य भर के हजारों व्यवसायियों को अबतक लाभ मिला है किंतु कई ऐसे मामले हैं जो अपील या रिवीजन स्तर पर अभी भी लंबित हैं। विभाग को तुरंत ऐसे मामलों में निर्णय लेना चाहिए ताकि व्यापारी कर समाधान का लाभ उठा सकें। कई ऐसे मामले भी हैं जो पुनः आकलन के लिए महीनों से राज्य कर विभाग के विभिन्न अफसरों के स्तर पर लंबित हैं। ऐसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए तुरंत इन पर निर्णय लिया जाना चाहिए। चैंबर जल्द ही उक्त विषय को उचित पदाधिकारियों के समक्ष उठाएगा।

b51e10bffc51181f278298dce0dcc727b01be4a5036cc6c3a8a521ca277300b0.0
झामुमो नेता विमल महतो जल्द ही छोड़ सकते हैं पार्टी, जयराम की पार्टी में शामिल होने की है चर्चा

जादूगोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विमल महतो जल्द ही पार्टी को छोड़ सकते हैं। माना जा रहा है की आगामी 7 अगस्त से पूर्व कभी भी पार्टी से इस्तीफा देकर जयराम महतो की पार्टी झारखंडी खतियान संघर्ष समिति का दामन विमल महतो थामेंगे। आगामी 7 अगस्त को झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की पहली जोरदार सभा जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोरका साई (वृद्धा) फुटबॉल मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित की गयी है। इस मौके पर उनके हजारों समर्थक झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ कर जयराम महतो की पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है, जिसका संकेत भी उन्होंने दे दिया है। विमल महतो फिलहाल पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनवनी पंचायत (जादूगोड़ा) अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि जयराम महतो झारखंडी भावना से जुड़े हुए है व झारखंड के आवाज है, जिनसे प्रभावित होकर जाने का मन बनाया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपेक्षित कार्यकर्ता भी उनके संपर्क में है और झारखंड खतियान संघर्ष समिति में शामिल होंगे। जयराम महतो की आगामी 7 अगस्त को पोटका विधानसभा के जादूगोड़ा में इंट्री धमाकेदार होने वाली है। इसका असर पार्टी की सेहत पर असर लाजमी लग रही है। बहर हाल देखना है कि पोटका विधानसभा के जादूगोड़ा से जयराम महतो इंट्री झारखंड मुक्ति मोर्चा को कितना नुकसान पहुंचाता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि महतो समुदाय के अलावे संथाल समुदाय के लोग भी जयराम महतो की ओर खींचे आने से आगामी विधानसभा चुनाव में पोटका का गणित का अंदाज लगाना अब आसान नहीं होगा।

db6aada03d97068c8ac11493d615be02554794d9071d476b47e9f4edeea3da9f.0
घाटशिला : कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने शहीद दिलीप बेसरा को दी श्रद्धांजलि

घाटशिला : कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति की अध्यक्षता में घाटशिला स्थित शहीद जवान दिलीप बेसरा की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा युवा नेता लखन मार्डी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान का विजय दिन है। यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिन्होंने आसमान से भी ऊंचे हौसले और पर्वत जैसे फौलादी दृढ़ निश्चय से अपनी मातृभूमि के कण-कण की रक्षा की। वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के दम पर दुर्गम पहाड़ियों पर फिर से तिरंगा फहराया गया। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

भारतीय सशस्त्र बलों ने साल 1999 में करगिल में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर कब्जा करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल दिया था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, उप मुखिया सुजन मन्ना, सुबोध सिंह, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुखेंन दास, भाजयुमो जिला मंत्री प्रदीप साव,आदित्य सोनी, साहिल आनंद, रिकी दे, सोमनाथ टुडू, सोमू डे, दीपंकर दत्त, आकाश दास, देबशीश धवलदेव, सुभम नायक, सबेंदु पतर, आलोक सिंह, शुभम नायक, सोमू दे, दीपांकर दत्त, सुबेंदु पातर , आलोक सिंह,आकाश दास, कृष्णा मोहन, पीयूष पाल, अजय कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!